फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद का किया औचक निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पहलगाम में 27 हिन्दू भाई वहनों की नृशंश हत्या हुई उनके पीड़ित परिवारों को पूर्णता न्याय मिले। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने मौन धारण कर लिंजीगंज से कादरी गेट तिराहा तक कैण्डिल मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया एवं सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को उसकी करतू‌तों का पूरी ताकत के साथ जबाव दिया जाए।कैण्डिल मार्च मे प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद…

लखनऊ:सूचना निदेशक का पेजा प्रतिनिधि मण्डल ने पद भार ग्रहण करने पर किया स्वागत व सम्मान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सूचना निदेशक विशाल सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की और राम मंदिर एवं रामनाम पटका तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र कुशवाहा, राजेश अग्रवाल,आर पी सिह, एके सेठ, हरीराम त्रिपाठी, हैदर जैदी, मोअबरार आदि ने शिषटा मुलाकात की और बधाई दी।

लखनऊ में पंकज के सिंह जी(राहिब मैत्रेय) के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण सम्पन्न ?

साहित्यिक जगत में अपनी धाक जमा चुके मशहूर लेखक एवं कवि पंकज के सिंह जी उर्फ राहिब मैत्रेय साहब के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण लखनऊ के जीसीआरबी ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस – चंद्रिका देवी रोड ,बख्शी का तालाब, लखनऊ के ऑडिटोरियम में 26 अप्रैल 2025 को दिन में 12 बजे से प्रारंभ हुआ। उक्त लोकार्पण समारोह में “वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका” विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई।देश के मशहूर कवि एवं साहित्यकार प्रो उदयप्रताप सिंह जी (पूर्व सांसद) ने “दरमियानी रविश” के लोकार्पण के साथ “वर्तमान समय…

प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, संदेहास्पद हालात, महत्वपूर्ण फाइलें राख

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के दो महत्वपूर्ण अनुभागों में आज तड़के भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार आग ने उन सेक्शनों को निशाना बनाया, जहां एडेड स्कूलों से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील फाइलें रखी गई थीं। सभी फाइलें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आग किन परिस्थितियों में लगी, इस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कई जानकार इसे संदेहास्पद घटना बता रहे हैं, खासतौर पर ऐसे समय में जब कई एडेड स्कूलों की जांच प्रक्रियाएं चल रही थीं। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना सुनगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला/साइबर हेल्पडेस्क, बैरिक एवं हवालात आदि का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं प्रपत्रों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी को निर्देशित किया। लम्बित माल-मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु अभियान चलाने तथा आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो थानों का औचक निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुसिल अधीक्षक आरती सिंह जनपद का चार्ज लेने के बाद हाई अलर्ट पर है। वह लगातार जनसुनवाई कर जनसमस्याओं से निजात दिलाने में जुट गई। उन्होने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की थी। जिसके बाद वह थाना राजेपुर में पहुंची। जहां उन्होने पुलिस आफिस का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होने मातहतों का दिशा निर्दश दिये और कहा कि अभिलेखों के रख-रखाव की उचित व्यवस्था…

लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के फोरहेड चैनेलाइजेशन का निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया

लखीमपुर खीरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलिया के बाढ़ नियंत्रण के लिए फोरहेड चैनेलाइजेशन का निरीक्षण किया और एक आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए योगी ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त और दंगा मुक्त बनाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है भारत सरकार सुरक्षा और सुशासन का मॉडल है यह विकास गरीब कल्याण और सब की सुरक्षा पर आधारित है उन्होंने चेतावनी…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर थाना हजारा में की गई जनसुनवाई।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना हजारा में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ चकरोड, भूमि विवाद, आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना…

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस/एसओजी टीम एवं सर्विलांस सेल के द्वारा दीपक हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित तीन गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राजेपुर पुलिस व एसओजी टीम एवं सर्विलांस सेल के द्वारा थाना राजेपुर में नामजद अभियुक्तगण श्यामवीर पुत्र राधा कृष्ण,दीपू पुत्र मुकेश,मनफूल पुत्र वीरपाल को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर उनकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद हसिया बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यावाही की…

फर्रुखाबाद:मोदी जी एक काम करो पाकिस्तान को साफ करो- जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढपुर स्थित जिला कार्यालय में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फुका। आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कसम खाई गई। जिला अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब देने का समय आ गया है आतंकवाद को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं या उसके लिए दया भाव…

पीलीभीत : तहसील में दूसरा स्थान व कालेज में पहला स्थान प्राप्त कर गांव व तहसील का नाम रोशन किया ।

पूरनपुर। ग्रामीण क्षेत्र की बालिका ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में तहसील पूरनपुर में दूसरा स्थान और कालेज में पहला स्थान प्राप्त कर गांव व तहसील का नाम रोशन किया है। बालिका की प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय स्कूल से प्रारंभ हुई। गांव अमरैयाकलां निवासी रामनरेश कुशवाहा की पुत्री अंशिका कुशवाहा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां से प्रारंभ हुई। इसके बाद नगर के पब्लिक इंटर कालेज पूरनपुर में कक्षा नौ से शिक्षा ग्रहण करना प्रारंभ की। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में 87.20 प्रतिशत अंक…

पीलीभीत :- पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सैलानियों को पुष्प अर्पित कर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

पहलगाम में जो आतंकवादियों के द्वारा. निहत्ते सैलानियों पर कार्यतापूर्ण हमला हुआ. उसके विरोध में आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत इकाई के द्वारा जो शहीद हुए. सैलानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी उसके बाद संगठन के पदाधिकारी व्यपारियों ने. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के पुतले को जूते से मारने के बाद. उसका पुतला फूका. और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों के अंदर काफी रोष था इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी , संगठन चेयरमैन…

पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान: फर्रुखाबाद में अभिजीत कुशवाहा ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

द दस्तक 24 : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकी महमदपुर में 26 अप्रैल 2025 की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के निवासी जब सुबह खेतों की ओर गए तो उन्हें गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका शव दिखाई दिया। शव लगभग 10 फीट ऊंचाई पर पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह शव अभिजीत कुशवाहा, पुत्र गुड्डू कुशवाहा का था, जिसकी उम्र लगभग 28-30 वर्ष बताई जा रही है। सामने आया सुसाइड नोट,…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ-सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा ने जनपद में आठवां स्थान प्राप्त कर बढाया विद्यालय का गौरव

गोला गोकर्णनाथ- सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा उमा यादव ने 92.6% अंक प्राप्त कर जनपद में आठवां स्थान प्राप्त किया दिनाँक 25/04/25 को यू०पी० बोर्ड द्वारा 10 वी तथा 12 वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे स्थानीय विद्यालय वि०कुँ०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा उमा यादव ने 92.6% अंक प्राप्त कर जनपद में आठवाँ स्थान प्राप्त किया। छात्रा के पिता श्री मदन मोहन विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं तथा वर्तमान समय में सीमा सुरक्षा बल गोरखपुर में…

अम्बेडकर नगर:भागम भाग प्रतियोगिता में दादी भी पोते के साथ भाग निकली।

अंबेडकरनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) प्यार कभी भी,कहीं भी और किसी से भी हो सकता है,इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होती. लेकिन क्या हो जब कोई दादी की उम्र की महिला को पोते की उम्र के लड़के से इश्क हो जाए? सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन ऐसा सच में देखने को मिला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में. यहां चार बच्चों की 57 वर्षीय मां को इश्क तो हुआ, लेकिन 36 साल के युवक से, जो कि रिश्ते में उसका पोता लगता है. महिला पति और बच्चों को…

फर्रुखाबाद:उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम आतंकी हमलों में बेगुनाह निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में बाजार बंद रहे, जुलूस निकाल कर आतंकवाद और पाक का पुतला फूंक जताया विरोध।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2025 को जिला व नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के आह्वान पर पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में बेगुनाह निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या किए जाने के विरोध पर जिला व नगर के सभी गुटों के व्यापार मंडल के नेतृत्व में फर्रुखाबाद नगर व जिला के सभी बाजार बंद रहे सभी बाज़ारो में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल कर आतंकवाद के और पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा चौक चौराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंक…

फर्रुखाबाद: छात्रों को संचारी रोगों के बारे मे दी जानकारी किया स्वास्थ्य परीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 अप्रैल 2025 आज राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा कढ़हर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं मिड डे मील बनांने वाली सभी महिला कर्मियों की उपस्थिति में अप्रैल माह संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा सुरेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित 70 छात्रों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग ग्रस्त पाते गए कुल 13 छात्रों को मौक पर ही होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया…

फर्रुखाबाद : पचपुखरा गाँव की बेटी शिवांगी ने 92.5% अंक पाकर फर्रुखाबाद में बजाया सफलता का डंका

द दस्तक 24 : उत्तर प्रदेश : पचपुखरा की शिवांगी सक्सेना बनीं जनपद की शान, हाई स्कूल में 92.5% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के पचपुखरा गांव की रहने वाली शिवांगी सक्सेना ने हाई स्कूल परीक्षा में 555/600 अंक (92.5%) प्राप्त करके न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा किया, बल्कि अपने विद्यालय और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। पिता का संकल्प: “मैं अनपढ़ हूँ, पर बच्चों को पढ़ा-लिखा कर रहूंगा” शिवांगी के पिता श्रीपाल सक्सेना, जो खुद पढ़ाई नहीं कर…

फर्रुखाबाद:जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला फुंक,पाक के प्रति जताया कड़ा विरोध।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2025 को जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने फैजबाग चौराहा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फुंक कर पाकिस्तान के प्रति कड़ा विरोध जताया साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने केंडिल जला कर आतंकवादी हमले में मारे गए भाइयों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की जिला अध्यक्ष कमलेश राजपूत ने मीडिया के जरिए कहा कि संगठन का पूरा समर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ है  हम लोग पुरजोर पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते है  साथ ही प्रदेश सचिव व प्रमुख महासचिव उत्तर…