फर्रुखाबाद:खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026: यूपी टीम चयन के लिए 13 जनवरी को ट्रायल्स, अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 के लिए उत्तर प्रदेश की महिला एवं पुरुष टीमों/खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल्स दिनांक 13 जनवरी, 2026 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7 खेल विधाओं में संपन्न होंगे। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती शामिल हैं। ट्रायल्स का विवरण इस प्रकार है — तीरंदाजी – सोनभद्र, एथलेटिक्स – मिर्जापुर, फुटबाल…

प्रयागराज:संयुक्त सचिव, भारत सरकार/नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजनान्तर्गत जिला कार्य योजना की समीक्षा की

नोडल अधिकारी ने जिला कार्य योजना में सुधार हेतु दिये दिशा निर्देश दया निधान पाण्डेय, संयुक्त सचिव, भारत सरकार/नोडल अधिकारी (PMDDKY) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजनान्तर्गत जिला कार्य योजना की समीक्षा शुक्रवार को संगम सभागार में की गई। बैठक में मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी, श्रीमती हर्षिका ंिसंह मुख्य विकस अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण, जिलापंचयत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकत्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी एवं छाता के प्रतिनिधि, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक मृदापरीक्षण एवं कल्चर,…

कासगंज नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968के अंतर्गत नियुक्तियां जिलाधिकारी कार्यालय 10नबर रूम से करे आवेदन

जनपद कासगंज के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा कौर के अवैतनिक चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन घटना नियन्त्रक अधिकारी, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, संदेशवाहक सदस्यों की नियुक्ति/तैनाती किया जाना है।नागरिक सुरका विनियम अधिनियम, 1968 के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्यों को परिभाषित किया गया है जिसमें प्राशिक्षण अभ्यास/प्रदर्शन एवं हवाई हमले से जन-धन की सुरक्षा, शान्तिकाल में नागरिक सुरक्षा नगर की नागरिक आबादी को भावी युद्ध तथा उससे उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना, आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा उपायों के…

कासगंज:कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल आयोजन के संबंध में बैठक

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित। कासगंज: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर समस्त नागरिक सुरक्षा जनपद में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन कराये जाने के संबंध में…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से अभियुक्तों को 7 वर्ष का कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उक्त क्रम में थाना कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 401/2014, वाद संख्या 01/2015, धारा 308/34 भादवि एवं 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तगण सुभाष पुत्र स्व0 रामविलास एवं जयचन्द्र पुत्र रामविलास, निवासीगण शीशमबाग कैंट, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग…

फर्रुखाबाद:मेला श्रीरामनगरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाएंगी मुफ्त विधिक सेवाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के अंतर्गत पराविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आज जिला न्यायालय स्थित ए०डी०आर० भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश ने अधिकार मित्रों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों को बताया कि वे समाज के वंचित, गरीब एवं कमजोर वर्ग को विधिक सहायता एवं जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वयंसेवक लीगल एड क्लीनिकों…

मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर स्नान घाटों, आवागमन मार्गों, मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन, किला घाट व ड्यूटी में लगे पुलिसबल का निरीक्षण किया गया

प्रयागराज,माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत दिनांक-08.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर स्नान घाटों, आवागमन मार्गों, मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन, किला घाट व ड्यूटी में लगे पुलिसबल का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण/निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 8 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 08 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) को उनके वर्तमान तैनाती स्थान से हटाकर नए थानों एवं चौकियों पर नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों का विवरण निम्नवत है— स्थानांतरण विवरण: उ0नि0 श्री मुनीर…

फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी में फायर सर्विस टीम ने किया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रभारी फायर स्टेशन फतेहगढ़ महोदय के आदेश के क्रम में मेला श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी–2026 के अंतर्गत फायर सर्विस टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान फायर सर्विस की टीम ने मेले के मनोरंजन क्षेत्र में उपस्थित दुकानदारों, झूला संचालकों एवं आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षा संबंधी पम्पलेट्स का वितरण किया गया। टीम द्वारा मेले में स्थापित झूलों पर स्टैंडर्ड क्वालिटी के इलेक्ट्रिक तारों का प्रयोग सुनिश्चित करने…

फर्रुखाबाद में निर्वाचन विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में निर्वाचन विषयक एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अवगत कराया गया कि जिन मतदाताओं का जन्म सन 1985 या उसके बाद हुआ है, उन्हें SIR फॉर्म में अपना EPIC (वोटर आईडी) नंबर दर्ज करते हुए अन्य आवश्यक विवरण भरकर औपचारिकता पूर्ण करनी होगी। वहीं 1985 से पूर्व जन्मे व्यक्तियों…

लखनऊ में मिलीं सिरौली से लापता छात्राएं, पूछताछ में जुटी पुलिस

सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं, जिनमें दो सगी बहिनें हैं। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए घर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार को बड़ागांव चौकी पुलिस को तहरीर दी गई। शाम तक जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल और सहेलियों के घरों में पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।…

प्रयागराज: माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई

प्रेस नोट, प्रयागराज- दिनांक 07.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान कल्पवासी, खाकचौक, प्रयागवाल, झूँसी, उत्तरी झूँसी, प्राचीन गंगा एवं नागवासुकी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं कर्मचारियों से विस्तार से वार्ता की गई। इस दौरान उपस्थित हेड कांस्टेबल/कांस्टेबलों से उनकी ड्यूटी, ड्यूटी…

प्रयागराज: श्रीमती गीता विश्कर्मा-मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला द्वारा बुधवार को महिला जनसुनवाई की गई

जन सुनवाई के दौरान मा0 सदस्य महोदया द्वारा एक दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर दिव्यांग कल्याण विभाग के माध्यम से दिलाया गया तथा उसे दिव्यांग पेंशन योजना से लाभांवित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। एक निराश्रित महिला अपनी शिकायत के साथ जनसुनवाई उपस्थिति हुई थी, जिसके पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसके छोटे छोटे बच्चे थे उन बच्चों को स्पांसरशिप योजना से लाभ दिए जाने तथा महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभांवित करने हेतु महिला कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान…

पीलीभीत: पुलिस की ने हासिल की बड़ी कामयाबी , चाचा हत्याकाण्ड में वांछित भतीजे को भेजा जेल।

् पीलीभीत/थाना करेली: पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। जहां लिलहर में भतीजे ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपने ही सगे चाचा की हत्या की थी। वहीं थाना करेली की पुलिस ने माता-पिता को पहले ही कानूनी कार्यवाही करके जेल भेज दिया था।पुलिस के अनुसार फरार चल रहे आरोपी भतीजे को धर दबोच लिया है। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार करके पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद कानूनी कार्यवाही करके न्यायालय में पेश किया। तथा न्यायालय से सीधे जेल भेज दिया…

फर्रुखाबाद विकास मंच ने चाइनीज मांझा के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मंच ने चाइनीज मांझा से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और गंभीर चोटों पर गहरी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन देते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि चाइनीज मांझा आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व…

फर्रुखाबाद: निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के वितरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इनमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,…

लखीमपुर खीरी : मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, डीएम ने सुपरवाइजर बीएलओ को किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता बनने की अपील की।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR प्रक्रिया के अंतर्गत लखीमपुर के मतदान केंद्र पर मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ सभी बूथों की…

जौनपुर :तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली किसान की जान

जौनपुर जिले मे खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गाँव के पास खुटहन जौनपुर रोड पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में खुटहन गाँव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व ओम प्रकाश सिंह उम्र लगभग 48 की दर्दनाक मौत हो गयी । उपस्थिति लोगों ने बताया कि वे खेत से काम कर घर की तरफ लौट रहे थे तभी खुटहन जौनपुर रोड को पार करते समय तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया ।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने…

डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी का इस्तीफा

लल्लनटॉप को एक मजबूत मीडिया ब्रांड के तौर पर स्थापित करने वाले सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में संपादक की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा मंज़र कर लिया है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सौरभ द्विवेदी अब एक नई मीडिया पहल की तैयारी में हैं और जल्द ही अपना स्वतंत्र मीडिया ब्रांड शुरू कर सकते हैं। अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने खुद सोशल…

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की उपयोगिता समझाई गई तथा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या अन्य महिला सम्बन्धी अपराध की स्थिति में…