कन्नौज: तालग्राम पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 01 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना तालग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजय के नेतृत्व में तालग्राम पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया गिहार पुत्र कमल सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हाल पता मकरन्दनगर कुतलूपुर थाना…

फर्रुखाबाद में एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 24 अगस्त 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। यह सेंटर फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई, जहानगंज-फर्रुखाबाद हाईवे रोड पर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ इस सेंटर की स्थापना का…

फर्रुखाबाद:उज्जैन जंक्शन पर सांसद मुकेश राजपूत ने रेलवे एसोसिएशन पदाधिकारियों संग की बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा। सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार…

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई कर्मी की मनमानी, महीनों तक नहीं होती सफाई– ग्रामीण परेशान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत पिपरगांव में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी पिछले 6 महीने से गांव में सफाई करने नहीं आया, जिससे नालियां बजबजाने लगी हैं और चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन प्रधान हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि पूरे पंचायत में…

शाहजहांपुर को मिली बड़ी सौगात– विकास प्राधिकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जिले के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मा० वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना से अब शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा। बेतरतीब निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर रोक लगेगी तथा आर्किटेक्चर और प्लानिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।…

कन्नौज: परिवार परामर्श केन्द्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) ने दो बिखरते हुए परिवारों को जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव व सीमा यादव की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। काफी समझाइश और मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ–साथ…

कन्नौज:इन्दरगढ़ पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त 1. रामबाबू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष। 2. इन्द्रपाल पुत्र…

कन्नौज में डग्गामार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन सीज

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी मय टीम ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो डग्गामार वाहनों को सीज कर थाना तिर्वा में दाखिल किया गया। साथ ही बसों, ऑटो/टेंपो और मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि…

कन्नौज पुलिस की कार्रवाई : थाना सौरिख पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अजय पुत्र सुरेश नट निवासी ग्राम डिगरी, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 37 वर्ष) को वाद संख्या 417/09, धारा 379/411 भादवि में वांछित पाए जाने पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0…

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में शामिल हैं– ₹1,76,000/- नकद, 13 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 04 चेक बुक, 04 पैन कार्ड, 02…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षक व एक थानाध्यक्ष का तबादला।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चार निरीक्षकों और एक थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। तबादलों का विवरण इस प्रकार है– 1️⃣ उपनिरीक्षक अजब सिंह – अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2️⃣ निरीक्षक राजेश कुमार – प्रभारी यूपी-112 से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बनाए…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति…

रायबरेली:उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, रायबरेली प्रदीप कुमार विश्वकर्मा निलंबित

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से उनके कार्यकाल को लेकर सवाल उठ रहे थे। औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, पर्यावरणीय मानकों के पालन एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उच्च अधिकारियों ने जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट में…

फर्रुखाबाद: चिलसरा मार्ग पर आवारा जानवर की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 चिलसरा मुख्य मार्ग पर एक आवारा जानवर की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों का मानना है कि यह मौत भूख और प्यास से हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर को कई दिनों से चारा और पानी नहीं मिला, जिसके चलते वह तड़प-तड़पकर दम तोड़ गया। आवारा जानवरों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क और गलियों में घूमते ये मवेशी अक्सर भोजन, पानी और आश्रय की कमी से मर जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें समय…

प्रयागराज: जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा सम्बंधित गौआश्रय स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गौआश्रय स्थलों एवं केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिये जाने एवं गौआश्रय स्थलों में निराश्रित गौवंशों को उपलब्ध करायी जा रही आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जांच हेतु सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाते हुए सम्बंधित विकास खण्ड में स्थित गौवंश आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सभी सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा उनके विकास खण्ड से सम्बंधित गौआश्रय स्थलों का शनिवार को…

प्रयागराज: कलेक्ट्रेट कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स, जिन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र अभी तक अद्यतन नहीं कराया है, वे अपना जीवित प्रमाण पत्र करें जमा

कलक्ट्रेट कोषागार प्रयागराज से पेंशन प्राप्त कर रहें ऐसे समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र अभी तक अद्यतन नहीं कराया है तथा जिस कारण उनकी पेंशन अवरूद्ध हो गयी है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे कोषागार के किसी भी कार्य दिवस में स्वयं उपस्थित होकर अथवा जिस बैंक के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहें हैं उस बैंक के माध्यम से अथवा जीवन प्रमाण पोर्टल पर आनलाइन प्रकिया के माध्यम से अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का…

प्रयागराज: छात्र आवासीय सुविधा हेतु 30 अगस्त तक करें आवेदन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातक छात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (बालक) चांदपुर सलोरी प्रयागराज, बी0टेक एवं डिप्लोमा के छात्राओं हेतु, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) आई0ई0आर0टी0 परिसर प्रयागराज व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन, प्रयागराज में स्नाकोत्तर में प्रवेशित छात्रों हेतु 70 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं 30 प्रतिशत सीटों पर पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।…

लखीमपुर खीरी : अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय गोला पुलिस ने चोरी के उपकरणों के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ – थाना गोला पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में शनिवार को थाना गोला पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों रामलखन पासी पुत्र छडीराम निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,वृजलाल पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,अमित पुत्र छोटे रैदास निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,छोटे रैदास पुत्र भज्जा निवासी ग्राम साहसपुर थाना गोला जनपद खीरी को शिवलाल बाबा मंदिर चौकी अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय चोरी के उपकरणों बेलचा,प्लास,हथौड़ी,पेचकस,रॉड के साथ…

लखीमपुर खीरी : एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी – पीसीएफ प्रादेशिक सहकारी खाद भंडारण निगम कार्यालय में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों में पटेल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं। बताया जा रहा है लखीमपुर के ठेकेदार आनंद सिंह का खाद ढुलाई का करीब 40 लख रुपए का बिल पास होना था बिल पास के एवज में पीसीएफ कार्यालय के पटल सहायक अनिल वर्मा ने ₹70000 और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर ने ₹20000 की रिश्वत मांगी…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कमालगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त गोविन्दा उर्फ पंकज गिहार पुत्र महेश गिहार निवासी नेकपुर चौरासी एसआर कोल्ड कोतवाली फतेहगढ़ व हाल पता महरूपुर रावी थाना कमालगंज को…