'परिश्रम संकल्प यात्रा' के जरिये उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने निकले कृपाशंकर
मुंबई में प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने रविवार को 'परिश्रम संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिये वह मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को जोड़ना चाहते हैं ताकि अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उत्तर भारतीय समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखा सके।