Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

शाहगंज(जौनपुर):ट्रेन से गिर कर महिला घायल, हालत गंभीर

शाहगंज(जौनपुर): चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास कर रही महिला असंतुलित होकर गिरने से ट्रेन की चपेट मे आ गई। जिसमें वह गम्भीर रुप से तरह घायल हो गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुब
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास कर रही महिला असंतुलित होकर गिरने से ट्रेन की चपेट मे आ गई। जिसमें वह गम्भीर रुप से तरह घायल हो गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह प्लेटफार्म पर चलती साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को दौड़कर पकड़ने के चक्कर में असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गई। आजमगढ़ जनपद के फैजुल्ला पुर गंभीरपुर निवासी पार्वती देवी (54) पत्नी रामनारायण को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।