Tuesday, 15 September 2026 | 1:18 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी में बदलाव, संजय कुमार को मिली जिम्मेदारी

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी में बदलाव, संजय कुमार को मिली जिम्मेदारी
Share:
फर्रुखाबाद:बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी में बदलाव, संजय कुमार को मिली जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद न्यूज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 14 सितंबर 2026 जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं को लगातार प्रभावी बनाए रखने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी में संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार, प्रधान सहायक, नलकूप खंड फर्रुखाबाद को बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर तैनात किया गया है।


अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पूर्व में तैनात कार्मिक के स्थान पर नवीन कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है। संशोधित व्यवस्था के तहत संजय कुमार 14 सितंबर 2026 से अग्रिम आदेश तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अपनी सेवाएं देंगे।


आदेश के मुताबिक उनकी ड्यूटी का समय अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में संबंधित कार्मिक को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपादन सुनिश्चित करना होगा।


जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्था की जा रही है।