Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

शाहगंज(जौनपुर): छात्रों ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण अभियान

शाहगंज(जौनपुर): अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज उसरहटा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पाचवें दिन स्वयं सेवक सेविकाओं ने डोमनपुर गांव पहुंच कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान में स्वयं सेवक व सेविकाओं ने
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज उसरहटा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पाचवें दिन स्वयं सेवक सेविकाओं ने डोमनपुर गांव पहुंच कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान में स्वयं सेवक व सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते क्षेत्र के डोमनपुर गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय ने अपने संबोधन में पर्यावरण व नारी सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती इंदु लता यादव ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर डॉ सलीम खान, डॉ तसलीमा बानो, डॉ चिरंजीव लाल, बृजेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।