Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीवाणी ने बेटी को दिया जन्म,

आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पामुला पुष्पा श्रीवाणी ने यहां एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह पहली उपमुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं। 34 वर्षीय श्रीवाणी वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार में आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और वाईएस
Share:
आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीवाणी ने बेटी को दिया जन्म,
Read in your preferred language.

आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पामुला पुष्पा श्रीवाणी ने यहां एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह पहली उपमुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं। 34 वर्षीय श्रीवाणी वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार में आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

श्रीवाणी देश में सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके पति शत्रुचरला परीक्षित राजू हैं। 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने पर जगन मोहन रेड्डी ने श्रीवाणी को पांच उपमुख्यमंत्रियों में से एक के रूप में चुना था। वह जगन कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं।

जब साल 2019 में वाईएसआरसीपी सत्ता में आई, तो जगन मोहन रेड्डी ने श्रीवाणी को पांच डिप्टीज में से एक के रूप में चुना। वह मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। उपमुख्यमंत्री ने लगातारा दूसरे कार्यकाल के लिए विजयनगरम जिले में कुरुपम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2019 के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेदेपा से नरसिंह प्रिया थटराज (टीडीपी) को 26,000 से ज्यादा मतों से हराया था।