Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

इटावा: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बड़ा हादसा

इटावा: थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवासई के माजरा कांकरपुर के निवासी माहाराम यादव पुत्र अनौखेलाल अपने घर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के समीप रोड़ के किनारे खेत मे खड़ी गेहूँ की फसल देखने जा रहे थे. साथ मे उनके साले श्रीकृष्ण जो नगला चैनसुख थाना बसरेहर के और एक साइकिल से जा रहे थे .तभी आगरा की
Share:
Read in your preferred language.

इटावा: थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवासई के माजरा कांकरपुर के निवासी माहाराम यादव पुत्र अनौखेलाल अपने घर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के समीप रोड़ के किनारे खेत मे खड़ी गेहूँ की फसल देखने जा रहे थे. साथ मे उनके साले श्रीकृष्ण जो नगला चैनसुख थाना बसरेहर के और एक साइकिल से जा रहे थे .तभी आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार होन्डा इमेज गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे माहाराम 58बर्ष की मौके पर माहाराम की मृत्यु हो गई और उनके साथी साले श्रीकृष्ण गम्भीर रुप से घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल चौबिया और सैफई थाने की पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुँची. मृतक का शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल श्रीकृष्ण को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उस गाड़ी ने मृतक माहाराम और उनके साले श्रीकृष्ण को करीब 200मीटर कार चालक घसीटता ले गया. मृतक माहाराम गाड़ी के वोनट में फस जाने के कारण से होन्डा इमेज गाड़ी का आगे का बम्फर नम्बर प्लेट टूटकर गिर गया .

चौबिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि जिस गाडी ने एक्सीडेंट किया. वह जिला एटा के निवासी की है .उनका कहना है पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गाड़ी बाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की बात कही.

इटावा से जिला सवांदाता राहुल शाक्य