खुशखबरी :NASA के चंद्र अभियान के लिए चुने गए भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री Raja Chari

नासा ने चंद्रमा पर इंसान को भेजने के अपने अभियान के लिए एक भारतीय-अमेरिकी सहित 18 अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया है। नासा ने अपने चंद्र अभियान के लिए बुधवार को 18 अंतरिक्षयात्रियों के नामों की घोषणा की। इनमें आधी संख्या महिलाओं की है। नासा इन्हें अपने ‘आर्टमिस’ चंद्र अभियान के लिए प्रशिक्षित करेगा। राजा जॉन वुरपुतूर चारी (43) ‘यूएस एयर फोर्स एकेडमी, एमआईटी’ और ‘यूएस नवल टेस्ट पायलट स्कूल’ से स्नातक हैं, और इस सूची में वह भारतीय मूल के एकमात्र अंतरिक्षयात्री हैं। नासा ने उन्हें 2017 ‘एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट क्लास’…

अमेरिकी संघीय सरकार और 48 राज्यों ने Facebook पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत दायर किये मुकदमा

द्विदलीय समर्थन द्वारा सुर्खियों में आने वाली एक ऐतिहासिक कार्रवाई में अमेरिका की संघीय सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया है. इसमें फेसबुक पर बाजार की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया लगाया गया है. अमेरिका फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्पिनऑफ के लिए जोर दे रहा है, यानि कि वह इन दो सब्सिडियरी कंपनियों का बिजनेस पैरेंट कंपनी से अलग करने के लिए कह रहा है. यह विवाद मार्क…

अमेरिकी अंतरिक्ष बल को 5700 वायुसेना कर्मी मिलेंगे

अमेरिका में वायुसेना के 5700 कर्मियों को नये अंतरिक्ष बल में चरणबद्ध स्थानांतरित किया जायेगा। अमेरिकी उप रक्षा मंत्री डेविड नोरक्यूस्ट ने फ्लोरिडा के कैप कैनावेरल में नेशनल स्पेस कौंसिल की आठवीं बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2300 वायुसेना कर्मियों को तीन माह पहले ही अंतरिक्ष बल में स्थानांतरित किया गया है तथा अगले तीन महीनों में शेष कर्मियों को भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने भी गत नवम्बर में स्वयं का अंतरिक्ष बल का गठन किया है । इसके अलावा फ्रांस भी अपने अंतरिक्ष बलों का…

जो बाइडन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण पहुंचाने का लिया संकल्प

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनके कार्यकाल के पहले तीन महीनों में 10 करोड़ लोगों तक कोरोना वायरस का टीका पहुंचाया जाएगा। बाइडन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर ”पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक” मुहैया कराने का संकल्प लिया। महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बाइडन ने डेलावेयर में मंगलवार को कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि…

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- असरदार साबित हुई Pfizer कोरोना वैक्सीन, FDA दे सकता है मंजूरी

अमेरिकी नियामकों ने दवा कंपनी फाइजर ( Pfizer) के कोविड-19 टीके पर पहली वैज्ञानिक समीक्षा जारी की है और पुष्टि की है कि यह टीका असरदार है। इसे मंजूरी मिलने पर देश में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। अमेरिकी नियामक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह समीक्षा जारी की। एजेंसी के स्वतंत्र सलाहकार बृहस्पतिवार को बैठक कर चर्चा करेंगे कि क्या लाखों अमेरिकी नागरिकों का टीकाकरण शुरू करने के लिए इस टीका की सिफारिश की जा सकती है।अगले कुछ दिनों में…

अमेरिका की कार्रवाई, धार्मिक आजादी के उल्लंघन वाले देशों में चीन और पाकिस्तान टॉप 8 में शामिल

अमेरिका (America) ने पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जहां धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन विशेष चिंता का विषय है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने यह जानकारी दी। पोम्पिओ ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और चीन के अलावा म्यामां, इरिट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को उस सूची में रखा गया है जो धार्मिक स्वतंत्रता के व्यवस्थित, निरंतर एवं घोर उल्लंघन” में लिप्त हैं या फिर ये उल्लंघन होने दे रहे हैं।…

ब्रिटेन की 90 वर्षीय महिला को लगाया गया फाइजर का पहला कोविड-19 टीका

कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है. वहीं, ब्रिटेन की 90 वर्षीय मारग्रेट कीनन विश्व की पहली महिला बनीं है जिन्हें कोरोना का पहला पूरी तरह से विकसित टीका लगाया गया है. मंगलवार को लंदन में एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें फाइजर/बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई है. मारग्रेट कीनन को मध्य इंग्लैड के कॉवेंट्री अस्पताल में डॉक्टरों ने कोरोना की वैक्सीन लगाई है. दरअसल, मंगलवार से ब्रिटेन में कोरोना का टीकाकरण आरंभ हो चुका है. इस कोरोना वैक्सीन को अमेरिकी कंपनी फाइजर बायोएनटेक…

जानिए इजरायल के इस शख्स को मारकर ईरान ने अपने वैज्ञानिक की हत्या का लिया बदला

इजरायल से आज की बड़ी खबर आई है। यहां खुफिया एजेंसी मोसाद के एक कमांडर की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। कमांडर की मौत के बारें में जानकारी ईरान की मीडिया ने दी है। लेकिन ये हत्या किसने और क्यों की है। इस बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि यह हत्या ईरान ने बदलने की नीयत से करवाई है। ईरान के खुफिया दस्ते ने हिनावी की हत्या करके ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का बदला…

तुर्की में अवैध रूप से रह रहे 22 पाकिस्तानी भेजे गए वापस

र्की ने अवैध रूप से रह रहे 22 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये सभी सड़क या समुद्र के रास्ते अवैध रूप से तुर्की में दाखिल हुए थे। विवरण के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक इस्तांबुल से उड़ान TK710 पर इस्लामाबाद पहुंचे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 11 पाकिस्तानियों को इमीग्रेशन के बाद देश छोड़ने की अनुमति दी गई जबकि11 अन्य को एफआईए की तस्करी विरोधी सेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।इससे पहले नवंबर में भी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ज़ाहिद हफीज चौधरी ने…

US में वैक्सीन लगवाना जरुरी नहीं, टीकाकरण के लिए लोगों को नहीं किया जाएगा मजबूर : जो बाइडेन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और वह खुद सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने के इच्छुक हैं ताकि इसके प्रभावी होने और इससे जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके। बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। मैं इसे अनिवार्य बनाने के लिए नहीं कहूंगा, लेकिन मैं अपनी शक्ति के अनुसार हर संभव चीज उसी तरह…

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा में तैनात हैं शिकारी परिंदों की फौज

साल 1984 से ये पक्षी FGS का हिस्सा हैं. रेप्टर नाम का शिकारी परिंदा इस स्क्वाड का लीडर है. इसके अलावा टीम में फिलहाल 10 से ज्यादा बाज और उल्लू हैं. इन बाजों और उल्लुओं को सुरक्षा के लिहाज से खास तरह की ट्रेनिंग दी गई है.हालांकि शुरुआत में शिकारी पक्षियों की तैनाती का मकसद कुछ और ही था. राष्ट्रपति भवन के आसपास कौओं और दूसरे छोटे पक्षियों का झुंड मंडराता रहता था. वे खाने की तलाश में आया करते थे. हालांकि राष्ट्रपति भवन में बचे हुए खाने को फेंकने…

ब्रिटिश सरकार कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर पीड़ितों को देगा मुआवजा

कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर लोगों को मुआवजा देगा ब्रिटेन , फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी मिलने पर ब्रिटेन सरकार ने ये ऐलान किया। ब्रिटेन पहला ऐसा देश है, जिसने सबसे पहले अपने नागरिकों को वैक्सीन देने की घोषणा की। वैक्सीन 95% तक प्रभावी है और इसके व्यापक उपयोग की अनुमति देना सुरक्षित है। देश में सबसे पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जो उच्च जोखिम वाले समूह से हैं। अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक -क्यों न्यूज़ मीडिया…

लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर कायम:डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अब भी आरोप लगा रहे हैं और ये मानने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव में किसी तरह की फर्जीवाड़ा नहीं हुई है। ट्रंप अभी तक अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। फर्जीवाड़ा के अपने आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से बोला कि उनकी लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर भरोसा कायम रखने के लिए है। व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने…

अमेरिकी कांग्रेस पार्टी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में चाइना को लेकर कही ये बड़ी बात

लद्दाख की गलवान घाटी में हिंदुस्तान और चाइना के सैनिकों में हुई हिंसक झड़प आकस्मित ही नहीं हुई थी, बल्कि चाइना ने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। अमेरिकी कांग्रेस पार्टी की एक शीर्ष सम‍िति ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चाइना की कम्युनिस्ट सरकार ने इस वर्ष जून में गलवान घाटी में हुई हिंसा की षड्यंत्र रची थी। इसका मकसद बीजिंग का अपने पड़ोसी राष्ट्रों के ख‍िलाफ दादागिरी दिखाने वाले अभियान को तेज करना था। चाइना के सैनिकों द्वारा रात के अंधेरे में किये…

राष्ट्रपति-चुनाव जो बिडेन ने नीरा टंडन की तारीफ में कही ये बड़ी बात

राष्ट्रपति-चुनाव जो बिडेन ने बोला कि भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन व्हाइट हाउस में ऑफिस के प्रबंधन और बजट के निदेशक के रूप में उनके नामांकन की औपचारिक घोषणा के बाद सरकारों के साथ जरूरी व्यावहारिक अनुभव के साथ एक बहुत बढ़िया नीति मन है. 50 वर्षीय टंडन यदि सीनेट द्वारा पुष्टि की जाती है, तो वह रंग की पहली महिला और प्रबंधन और बजट का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी जो अपनी दृष्टि के कार्यान्वयन की देखरेख में अमेरिका के राष्ट्रपति की सेवा करती हैं. कार्यकारी शाखा. OMB का मिशन…

पाकिस्तान भीख माँगेगा, इमरान ने कराई फिर से थू-थू

बीते साल 2019 में 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया, जिसके बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है। उसी के बाद से पाकिस्तान मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी(OIC) से विदेश मंत्रियों की बैठक की मांग कर रहा था। लेकिन ओआईसी(OIC) ने पाकिस्तान की बात भी नहीं सुनी। जिससे पाकिस्तान इतना ज्यादा खीझ गया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसी साल अगस्त में कह दिया कि अगर सऊदी अरब उनकी बात नहीं सुनेगा तो ओआईसी(OIC) से अलग कश्मीर का मुद्दा उठाएगा और बचे…

बाइडन ने साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए किया नामित, संचार टीम में सभी महिलाएं

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मंत्रालय की पूर्व प्रवक्ता जेन साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए नामित किया है। बाइडन के प्रशासन की संचार टीम में सभी महिलाएं होंगी। बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के अभियान दल की उप प्रबंधक एवं संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड को व्हाइट हाउस संचार निदेशक, कैरीन जीन-पियरे को प्रधान उप प्रेस सचिव और सिमोन सैंडर्स को उपराष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर नामित किया गया है। वहीं एलिजाबेथ अलेक्जेंडर को प्रथम महिला की…

फ्रांस के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की भर्ती में आई कमी

फ्रांस के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के भर्ती में गिरावट आई है। यह देश यूरोप में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। वहीं मामलों में गिरावट के साथ लॉकडाउन तीन चरणों में धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में शनिवार को कुल 28,168 संक्रमित थे, जो पिछली संख्या से 480 कम है, इसके साथ ही मध्य नवंबर से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वहीं आईसीयू में 3,777 मरीज रह गए हैं, जबकि शुक्रवार को यह…

ग्रीस में बढ़ रहा कोरोना का आतंक, लगातार फ़ैल रहा संक्रमण

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर आज आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है, जंहा इस वायरस के निरंतर संक्रमण और मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब दुनिया भर के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक अपने कार्य को पूरा करने में दिन रात एक कर रहे है। ग्रीस में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। ग्रीस की राजधानी एजेंथ में कोविड महामारी से मौत का एक रिकॉर्ड कायम हुआ है। कोविड-19 के प्रसार में तेजी के बीच क्रिसमस के पर्व को देखते…

WHO ने दी चेतावनी, Corona के घटते मामलों वाले देश भी रहें ‘सतर्क’

ऐसे देश जहां कोविड -19 मामलों की संख्या में कमी आ रही है, उन्हें अभी भी ‘सतर्क’ रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड मारिया वान केरखोव ने बताया कि यहां तक कि जैसे-जैसे मामलों की संख्या कम हो रही है, सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपने ऐसा पहले भी सुना है, लेकिन हमें वास्तव में इस पर फिर से जोर देने की जरूरत है। यह अच्छा है कि…