वायरस से जुड़े मामलों में अभी भी झूठ बोल रहा चीन, सही आंकड़े पता करना कठिन

भले ही चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई हो, लेकिन विशेषज्ञ अभी भी उस पर वायरस से जुड़े मामलों में झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कुछ दिनों पहले दुनियाभर में कोरोना के प्रसार के लिए ना केवल बीजिंग को जवाबदेह ठहराया था बल्कि यह भी कहा था कि वायरस से संबंधित जानकारी पर उसे पारदर्शी रवैया अपनाना चाहिए। फॉक्स न्यूज ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के एक प्रोफेसर का हवाला देते हुए कहा कि चीन अभी भी…

UN मानवाधिकार परिषद की ओर बाइडन प्रशासन, ट्रंप की विदेशी नीतियों में एक और बदलाव

अमेरिका में बाइडन प्रशासन द्वारा इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nation Humanright Council) के साथ फिर से जुड़ने की घोषणा करने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन वर्ष पहले परिषद से अमेरिका को अलग करने का फैसला लिया था। यह जानकारी अमेरिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  दरअसल, बाइडन प्रशासन के रविवार के इस फैसले से बहुपक्षीय संगठनों और समझौतों के संबंध में पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा लिया गया एक और निर्णय पलट जाएगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा…

रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के बाद हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री Susan Sarandon किसानों के समर्थन में उतरीं

हिंदुस्तान में किसानों का आंदोलन चरम पर है। भारत सरकार और किसानों के बीच कृषि कानून पर 11 दौर की बातचीत खत्म होने के बाद भी अभी तक सहमति नहीं बनी है, दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को इंटरनेशनल समर्थन भी लगातार मिलता जा रहा है। पहले हॉलीवुड की रिहाना ने किसानों को समर्थन करने का ऐलान किया तो उनके बाद क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट कर उनका साथ देने का ऐलान कर दिया। और अब हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन सरंडन भी किसानों के…

ब्रिटेन की नई शिक्षा रणनीति का हिस्सा होंगी भारत के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं

ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा रणनीति को लेकर शनिवार को और विवरण जारी किया। इसके तहत भारत जैसे देशों के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं शामिल होंगी। यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में पूरी होने के बाद ब्रिटेन सरकार ने नई ‘ ट्यूरिंग योजना’ की घोषणा की है जो विदेश में पढ़ने के लिए यात्रा करने वाले विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के नेटवर्क का विस्तार करने के साधन के रूप में ईयू-व्यापी छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा लेगी। शिक्षा विभाग ने ब्रिटेन में उच्च…

ब्रिटेन सरकार आगे बढ़ा सकती है लॉक डाउन

ब्रिटिश सरकार को महामारी की शुरुआत के बाद से चल रहे लॉकडाउन को उठाने के लिए “तारीखों की स्थापना” से बचना चाहिए, आशा के बावजूद कि कोरोनोवायरस संक्रमण का स्तर वैक्सीन रोलआउट के कारण गिर रहा था। ग्राहम मेडले सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह फॉर इमर्जेंसीज (SAGE) के एक सदस्य ने कहा कि नेताओं को “एक कैलेंडर द्वारा संचालित” नहीं किया जाना चाहिए। मेडम ने बीबीसी को बताया कि महामारी अभी भी दो दिशाओं में जा सकती है, ऊपर या नीचे और “यह सरकार को तय करना है कि उनमें…

पाक के ‘कश्मीर दिवस’ मनाने पर बांग्लादेश ने लगाई फटकार

पाकिस्तान द्वारा इस साल भी ‘कश्मीर एकता’ दिवस मनाने पर बांगलादेश ने फटकार लगाई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान उच्चायोग को ढाका में ‘कश्मीर एकता दिवस’ मनाने पर खऱी-खरी सुनाई और पाकिस्तान से कश्मीर में आतंकवादी नहीं भेजने की मांग की है। बांग्लादेश’ ने पाक से कहा- मुजीबुर रहमान के हत्यारों को शरण देना बंद करे। ढाका में शुक्रवार को बांग्लादेश के सामाजिक संगठनों बांग्लादेश डॉटर्स फाउंडेशन, ‘मानुशेर माझे मानुशेर काजे’ और ‘यस बांग्लादेश’ ने वर्ष 1971 में बांग्लादेश में जनसंहार करने पर पाकिस्तान की आलोचना की है। साथ ही पाकिस्तान से…

सऊदी अरब ने भारत, अमेरिका समेत 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

 कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक कुछ दिनों के लिए है। यह बुधवार रात 9 बजे से प्रभावी होगी। यह रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के उड़ानों पर लागू होगी। इस रोक से सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के कामगार प्रभावित होंगे जो कि वहां रोजगार के सिलसिले में जाते हैं। हालांकि सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं…

म्यांमार की तानाशाह सेना को चीन का खुला समर्थन, सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव को किया वीटो

चीन ने म्यांमार की तानाशाह सेना को खुला समर्थन देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव को रोक दिया। अमेरिका-ब्रिटेन समेत सुरक्षा परिषद के कई अस्थायी सदस्यों ने म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट की निंदा करते प्रस्ताव पेश किया था। म्यांमार की सेना ने सोमवार को देश की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू की समेत सैकड़ों सांसदों को गिरफ्तार करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, सेना ने देश में एक साल के लिए आपातकाल का ऐलान भी किया है। चीन और रूस…

मिस्र में मानव सभ्यता पाए जाने का ‎सिलसिला जारी

मिस्र में मानव सभ्यता को लेकर की गई ताजा खोज में अल्गेजेंड्रिया के तबोसाइरिस मैग्ना मंदिर में खुदाई के दौरान सैंटो डॉमिंगो यूनिवर्सिटी के इजिप्शियन-डॉमिनीकन मिशन के हाथ किसी खजाने से कम नहीं लगा है.मिस्र में प्राचीन मानव सभ्यता के निशान पाए जाने का सिलसिला आज तक जारी है. यहां चट्टान में उकेरे गईं 16 कृतियां मिली हैं जिनके अंदर ममी दफनाई गई थीं. खास बात यह है कि इसी मंदिर के क्षेत्र में प्राचीन मिस्र की सबसे चर्चित, शक्तिशाली, बुद्धिमान और खूबसूरत (Surat)ी की मिसाल कही जाने वालीं रानी…

न्यूजीलैंड ने अपने पहले कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी

न्यूजीलैंड में मेडिकल रेग्यूलेटर कंपनी एस्ट्राजेनेका की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ-साथ उम्मीद जताई गई है कि मार्च महीने के अंत तक सीमा पर तैनात सैनिकों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। न्यूजीलैंड में अबतक कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सीमा पर तैनात सैनिकों के संक्रमित होने की आशंका है। दरअसल रेग्यूलेटर्स ने बुधवार को 16 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित की गई वैक्सीन को अस्थायी मंजूरी दे दी है। अच्छी पत्रकारिता…

राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस ने की 1900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज पर चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित अमेरिकियों के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर चर्चा करने के लिए 10 रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ बैठक की है। अमेरिका में कोविड-19 के कारण 4,43,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 2 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में सोमवार को हुई यह बैठक करीब 2 घंटे चली, लेकिन इसमें किसी तरह का नतीजा नहीं निकला। सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने बैठक के…

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस साल के अंत तक करेंगे ‘इंसपिरेशन 4’ लॉन्च

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने साल 2021 के अंत तक अंतरिक्ष में पहले ऑल-कमिर्शयल एस्ट्रोनॉट क्रू को भेजने का फैसला लिया है। इस अभियान का संचालन एक चैरिटी के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कमान अमेरिकी उद्योगपति जेरेड इसाकमैन के हाथों में है। इसाकमैन के साथ स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर पर निकलने वाले तीन और अंतरिक्ष यात्रियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस सफर में एक अनुकूलित मार्ग पर हर 90 मिनट में यात्रियों को पृथ्वी की परिक्रमा कराई जाएगी।…

म्यांमारः सेना का तख़्तापलट, आंग सान सू ची और राष्ट्रपति को हिरासत में लिया गया

म्यामांर की सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में लेते हुए कहा है कि उसने देश में नवंबर में हुए चुनावों में धोखाधड़ी की वजह से सत्ता कमांडर इन चीफ मिन आंग ह्लाइंग को सौंप दी है. भारत ने इस बारे में चिंता जताते हुए कहा है कि क़ानून और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बरक़रार रखना चाहिए. नेपीताः म्यामांर में सेना ने सोमवार तड़के तख्तापलट कर देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची को नजरबंद कर लिया है और सेना ने एक साल के लिए देश…

जानें-किन हालातों में म्‍यांमार में लगाया गया आपातकाल

 म्‍यांमार में देश की सर्वोच्‍च नेता आंग सान सू की के हिरासत में लिए जाने के बाद वहां के राजनीतिक हालात लगातार बदल रहे हैं। सेना ने इंटरनेट समेत कई चीजों पर रोक लगा दी है। वहां की सेना के के हवाले से बताया है कि अब सत्‍ता कमांडर इन चीफ ऑफ द डिफेंस सर्विस मिन ऑन्‍ग ह्लेनिंग के हाथों में आ गई है। उन्‍होंने देश में एक साल के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी है। उप-राष्‍ट्रपति यू-मिंट-सुई फिलहाल कार्यकारी राष्‍ट्रपति के तौर पर काम कर रहे हैं। ने नेशनल लीग…

इजरायली सैनिक को छुरा घोंपने की कोशिश करने वाले की गोली मारकर हत्या

इजरायली सेना ने रविवार को एक फिलिस्तीनी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलिस्तीनी नागरिक ने वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के एक जवान को छुरा घोंपने की कोशिश की थी। इजरायली सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना येरुशलम के दक्षिण में एक बस्ती के पास चौराहे, गश एट्जि़यन जंक्शन पर हुई। इजरायल के एक सैन्य प्रवक्ता ने तीन चाकुओं की तस्वीर जारी की, और कहा कि इनका इस्तेमाल हमले के लिए किया गया था। इजरायली मीडिया में सामने…

अफगानिस्तान में सैन्य अड्डे पर बम धमाके में 8 सैनिकों सहित 12 की मौत

काबुलः अफगानिस्तान में शनिवार सुबह नंगरहार प्रांत के शिरजाद जिले में एक सैन्य अड्डे पर एक बम धमाके में 12 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। विस्फोट एक कार में हुआ जिसमें 8 सैनिकों की सहित 12 लोग मारे गए । प्रांतीय सरकार के बयान के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान संगठन ने ली है। वहीं सशस्त्र समूह के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इस कार बम धमाके में 50 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं, लेकिन इस…

डेनियल पर्ल के हत्यारों पर अमेरिका ने पाक को बोला- ‘जवाबदेही तय करो!’

अमेरिका (United States of America) के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी (Shah Mahmood Qureshi) से फोन पर बात कर के अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल (Daniel Pearl) की हत्या करने वाले आतंकवादियों की जवाबदेही तय किए जाने की बात की. 38 साल के डेनियल पर्ल द वॉल स्ट्रीट जर्नल के एशिया में ब्यूरो चीफ थे. वो पाकिस्तान में आईएसआई और अल-कायदा के बीच कनेक्शन की छानबीन कर रहे थे जब साल 2002 में उन्हें अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी.…

अफगानिस्तान : कार बम विस्फोट में 8 जवानों की मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत स्थित सैन्य शिविर के पास एक कार में हुए आत्मघाती विस्फोट में आठ अफगानी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, आतंकवादियों ने शनिवार सुबह शिरजाद जिले के गंडुमक इलाके में विस्फोटक से भरे एक सैन्य वाहन में विस्फोट कर दिया, जिसमें आठ सैनिक मारे गए। बयान में आगे कहा गया है कि सुरक्षा बलों को उसी जिले से एक और विस्फोटक से भरा वाहन मिला है, जिसे आतंकवादी प्रांतीय राजधानी जलालाबाद…

नवेलनी मामले को लेकर रुस पर प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीय

यूरोपीय संघ ने कहा है कि रुस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए हालात पर वह नजर बनाए हुए है जिसको लेकर रुस पर फरवरी में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यूनान के विदेश मंत्री निकोस डेंडियास ने बुधवार को एक साक्षात्कार में यह बात कही। श्री डेंडियास ने यूरोन्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि यूरोपीय संघ के कई सदस्य देशों ने नवेलनी के मामले को लेकर रुस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय संघ अब तक रुसी अधिकारियों…

अमेरिका से तनाव के बीच दक्षिण चीन सागर में अभ्यास करेगा चीन

अमेरिका और ताइवान के साथ तनाव के बीच चीन ने दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास का ऐलान किया है। बीजिंग ने यह फैसला अमेरिकी युद्दपोत यूएसएस थियोडर रूजवेल्ट के गत शनिवार को विवादित जल क्षेत्र में अचानक प्रवेश के बाद किया है। समुद्री सुरक्षा प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी चीन के लीजिन प्रायद्वीप के पश्चिम में स्थित टोंकिन खाड़ी में 27 से 30 जनवरी तक आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि नोटिस में इस बात विवरण नहीं दिया गया है कि सैन्य अभ्यास कब होगा और…