कोविड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर स्पेन ने लिया बड़ा फैसला, अब केवल इन लोगों को दिया जाएगा ये टीका

स्पेन ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके (Astrazeneca Vaccine) का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है। यह फैसला तब लिया गया है जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि उसने टीके और खून के थक्के जमने के बीच ”संभावित संबंध” का पता लगाया है। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इस टीके का इस्तेमाल सीमित कर दिया। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियास ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुखों से मुलाकात के बाद बुधवार को घोषणा की कि अधिकारी टीके का इस्तेमाल 60 साल से…

जो बाइडन ने कहा, अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को लगेगा कोरोना टीका; अब तक 5.54 लाख लोगों ने तोड़ा दम

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने कहा है कि उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा. राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी घोषणा की कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा. बाइडन ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्होंने महज 75 दिन के भीतर…

पाकिस्‍तान के वो बैंक जहां पर कस्‍टमर को शेयर करना पड़ता है अपना प्रॉफिट

पाकिस्‍तान के केंद्रीय बैंक, स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान (एसबीपी) ने सोमवार को इस्‍लामिक बैंकिंग इंडस्‍ट्री के लिए पांच साल का एक रणनीतिक प्‍लान का ऐलान किया है. एसबीपी की तरफ से यह तीसरा प्‍लान है जो इस्‍लामिक बैंकिग से जुड़ा है. पाकिस्‍तान की मीडिया की तरफ से बताया गया है कि इस योजना का मकसद इस्‍लामिक बैंकों की संपत्ति के हिस्‍से को बढ़ाना और बैंकिंग इंडस्‍ट्री में डिपॉजिट्स को 30 फीसदी तक बढ़ाना है. अखबार डॉन की तरफ से बताया गया है कि साल 2021 से 2025 तक के लिए…

अमेरिका जलवायु वित्त के पैमाने को बढ़ाना चाहता है: अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने कहा कि राज्य जलवायु वित्त के पैमाने को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने की मांग कर रहे हैं। येलेन ने कहा, अमेरिकी ट्रेजरी अमेरिकी वित्तीय स्थिरता निगरानी परिषद के माध्यम से काम कर रहा है और अमेरिका में और उसके अधिकार क्षेत्र में वित्तीय प्रणाली और मैक्रो-अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए जलवायु परिवर्तन के जोखिमों को समझने और कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाग ले रहा है। जलवायु, अपने स्वभाव से, मजबूत वैश्विक…

रिपोर्ट का दावा- कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा कारगर है मास्क और वेंटिलेशन

किसी कमरे में कोविड-19 के हवा से होने वाले प्रसार को रोकने के लिए शारीरिक दूरी से अधिक महत्वपूर्ण मास्क और बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में, अनुसंधानकर्ताओं ने विद्यार्थियों और एक शिक्षक के साथ एक कक्षा का कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है। इसके बाद अनुसंधानकर्ताओं ने हवा के प्रवाह और बीमारी के प्रसार के संबंध में नमूना तैयार किया और हवा से संक्रमण फैलने के खतरे को मापा। कक्षा का मॉडल 709 वर्ग फुट…

इंडोनेशिया में भूस्खलन, मलबे में अब भी 21 लोगों के दबे होने की आशंका

पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी प्रयास जारी रखा. दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर (East Timor) में खराब मौसम की वजह से लेंबाता द्वीपसमूह में रविवार को हुए भूस्खलन में कई गांव प्रभावित हुए. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे…

जॉर्डन के राज परिवार को अस्थिर करने की साजिश, अधिकारियों की सूझबूझ से नाकाम हुआ प्लान, पूर्व क्राउन प्रिंस पर लगा आरोप

जॉर्डन (Jordon) में तख्तापलट की खबरों के सामने आने के बाद से ही इस देश की चर्चा दुनियाभर में होने लगी है. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एक पूर्व क्राउन प्रिंस विदेशी मदद के जरिए राज परिवार को अस्थिर करना चाहते थे. इसे नाकाम कर दिया गया है. दूसरी ओर, ये पूर्व क्राउन प्रिंस उस दावे के उलट है, जिसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अयोग्यता के आरोप लगाये जाने के कारण उन्हें दंडित किया जा रहा है. वहीं, अमेरिका और अरब की सरकारों ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला…

आगंतुकों के लिए फिर खोला गया मिस्र का राष्ट्रीय संग्रहालय मुख्य हॉल

काहिरा में नेशनल म्यूजियम ऑफ मिस्री सभ्यता (NMEC) का मुख्य हॉल, जिसमें 1,500 कलाकृतियां हैं, आगंतुकों के लिए खोला गया है। शाही ममी 18 राजाओं और 17, 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं राजवंशों की चार रानियों की हैं, जिन्होंने 3,000 साल पहले प्राचीन मिस्र पर शासन किया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को मिस्र के अधिकारियों ने काहिरा के शहर काहिरा में तहरीर चौक पर स्थित मिस्र के म्यूजियम से 22 फैरो को एक फेमस, उल्लेखनीय परेड में ले जाया गया। उनमें प्रसिद्ध…

मैक्सिको में ड्रग तस्करों के बीच झड़प में 8 लोगों की मौत, सभी का सिर कलम किया गया

मैक्सिको (Mexico) के पश्चिमी हिस्से मे स्थित एक उपनगर में गोलियों से छलनी आठ शव मिले हैं. इस क्षेत्र में ड्रग तस्करों के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं (Fight Between Drug Cartels in Mexico). मिचोआकेन राज्य (Michoacan State) में अभियोजन कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि एगुइला उपनगर में आठ शव मिले हैं. इनमें सभी पुरूष हैं. अभियोजन पक्ष ने यह नहीं बताया कि शव क्षत-विक्षत कैसे हुए. स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार इन सभी का सिर कलम कर दिया गया था. इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के…

कुवैत में कोरोना ने ढाया कहर, तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के केस

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 1,233 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल संक्रमण 2,34,754 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आठ और मृत्यु की घोषणा की, जिसमें मरने वालों की संख्या 1,327 हो गई, जबकि ठीक होने की स्थिति 1,384 से बढ़कर 219,257 हो गई। कुल मिलाकर, 14,170 कोविड-19 रोगी गहन देखभाल इकाइयों में 241 सहित उपचार प्राप्त कर रहे हैं। कुवैत के सरकारी प्रवक्ता, तारेक अल-मेज़रे ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक…

पेट्रोल-डीजल की कीमतें के लग रहे है आसार , कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत हुआ OPEC

 तेल उत्पादक देशों के संगठन (OPEC) और सहयोगी देशों ने धीरे-धीरे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। पिछले साल कोविड महामारी के दौरान मांग घटने और कीमतों में गिरावट की वजह से इन्होंने उत्पादन घटा दिया था। अब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वे मई से जुलाई के बीच रोजाना 20 लाख बैरल तक का उत्पादन बढ़ाएंगे। इसके तहत मई में तीन लाख बैरल प्रतिदिन, जून में साढ़े तीन लाख बैरल…

चीन का प्रशासन हफ़्तों से परेशान कर रहा है उन महिलाओ को , जो उन पर शोषण के आरोप लगाए थे

लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वााली संस्थाओं का आरोप है कि अपने ख़िलाफ़ बोलने वालों को चुप कराने के लिए चीन ऐसी आक्रामक मुहिम चलाने के लिए जाना जाता है. नीदरलैंड में रह रहीं क़ेल्बिनर सेडिक को पिछली बार जब उनकी बहन के फ़ोन से वीडियो कॉल आई थी, तब सेडिक नाश्ता बना रही थीं. मोबाइल पर अपनी बहन का नाम देखकर वह परेशान हो गई थीं. दोनों के बीच बात हुए कई महीने बीत चुके हैं. वास्तव में परिवार के किसी भी सदस्य से बात किए सेडिक…

चीन ने लगाई पाकिस्तान में शराब की फ़ैक्ट्री

चीन ने पाकिस्तान में बीयर उत्पादन का काम शुरू कर दिया है। यह काम चीन की एक शराब कंपनी ने बलूचिस्तान प्रांत में किया है। यह चीन की पहली शराब कंपनी है, जिसने इस्लामिक देश में अपनी इकाई स्थापित की है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि कुछ प्रसिद्ध अल्कोहल ब्रांडों की विनिर्माता हुई कोस्टल ब्रेवरी एंड डिस्टलरी लिमिटेड ने बलूचिस्तान के औद्योगिक शहर हब स्थित अपने संयंत्र में उत्पादन शुरू किया। इस संयंत्र में तैयार होने वाली बीयर की आपूर्ति पूरे पाकिस्तान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं…

अब ट्रंप प्रशासन की नीतियों में भी करेगा फेरबदल, नए नियम की घोषणा कर रहा है अमेरिकी रक्षा मंत्रालय

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagan) ने बुधवार को कहा कि समलैंगिकों को सेना में सेवाएं देने से रोकने वाली ट्रंप प्रशासन की नीतियों में व्यापक फेरबदल करते हुए इस संबंध में नए नियमों की घोषणा की जाएगी. रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत योग्य समलैंगिक सेना में भर्ती होकर अपनी लैंगिक पहचान के साथ खुलकर सेवाएं दे सकेंगे. साथ ही उन्हें कानून के अनुसार जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी प्राप्त होंगी. राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने जनवरी में पद संभालने के…

इमरान खान ने दी पीएम मोदी के खत का जवाब

पाकिस्तान दिवस की मुबारकबाद देते हुए प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को लिखी गई पीएम नरेंद्र मोदी की चिट्ठी का जवाबी खत सरहद के उस पार से आ गया है.इमरान ख़ान ने इस जवाबी खत में लिखा है, “पाकिस्तान दिवस की शुभकामनाओं के साथ भेजी गई चिट्ठी के लिए मैं आपको शुक्रिया अदा करता हूं.”उन्होंने आगे लिखा है “पाकिस्तान के लोग अपने संस्थापकों की दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए ये दिवस मनाते हैं जिन्होंने एक स्वतंत्र, संप्रभु राज्य की परिकल्पना की थी और जहां लोग आज़ादी से रह सकें…

अफग़ानिस्तान में शांति बहाली की हो रही है कोशिश ,दो दर्जन से अधिक मुल्कों के नेता के बीच अहम बातचीत

 अमेरिका ने कहा है कि तालिबान के साथ हुए समझौते की एक शर्त- यानी अमेरिकी फौजों की पूरी तरह से एक मई तक वापसी पर वो सोच विचार कर रहा है. तालिबान ने कहा है कि इसका मतलब होगा विदेशी फौजों पर हमले. दोशान्बे में दिए गए अपने भाषण के दौरान अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने ज़ोर देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता में बदलाव चुनाव के ज़रिये ही होना चाहिए. अशरफ़ ग़नी ने कहा कि शांति वार्ता के बाद जो चुनाव हों, वो अंतरराष्ट्रीय समुदाय की देख-रेख में करवाए…

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 100 साल पुराना था हिन्दू मंदिर

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां लगातार हिंदू मंदिरों और अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के मामले भी सामने आते रहते हैं। अब ऐसा ही मामला रावलपिंडी शहर में सामने आया है। यहां 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार, एक अन्य दरवाजे और पुरानी सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। इसी के चलते मंदिर में होली का त्योहार भी नहीं मनाया गया। बताया जा रहा है…

ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों से तजाकिस्तान मिले एस जयशंकर, कई मुद्दों हुई बात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) अफगानिस्तान पर होने वाले एक महत्वपूर्ण सम्मेलन (Heart of Asia Conference) में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को ताजिकिस्तान (Tajikistan) की राजधानी दुशांबे पहुंचे हैं. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ (Mohammad Javad Zarif) से मुलाकात की और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर चर्चा की. जयशंकर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रॉसेस’ में भाग लेने के लिए आज ही दुशांबे पहुंचे हैं.विदेश मंत्री के सम्मेलन से इतर अन्य…

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी की संभावना को बाइडन ने किया खारिज

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक मई तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों की वापसी की संभावना को खारिज कर दिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तालिबान के बीच पिछले साल हुए समझौते के तहत अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए यह समय सीमा तय की गई थी। बाइडन ने व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट रूम’ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक मई की समय सीमा में काम समाप्त करना मुश्किल होगा, उन सैनिकों को वहां से बाहर निकालना मुश्किल होगा। इसलिए जो…

फाइजर-बायोनटेक ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर शुरू किया कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर इंक और बायोनटेक एसई ने बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया है। फाइजर और बायोनटेक ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। कंपनियों को उम्मीद है की 2022 तक टीकाकरण की उम्र को एक्सपेंड कर दिया जाएगा। फाइजर के प्रवक्ता शेरोन कैस्टिलो ने कहा कि शुरुआती चरण के परीक्षण में पहले वॉलिन्टियर को बुधवार को अपना पहला इंजेक्शन दिया गया था। कैस्टिलो ने कहा कि कंपनियों को 2021 की दूसरी छमाही में परीक्षण…