स्वेज नहर में फंसा बड़ा जहाज, ग्लोबल ट्रेड को भारी झटके की आशंका

स्वेज नहर में एक बड़े मालवाहक जहाज के फंस जाने की वजह से लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मंगलवार से जहाजों की आवाजाही रुकी हुई है. अब तक, 200000 मीट्रिक टन वजन वाले, 400 मीटर लंबे और 59 मीटर चौड़े इस जहाज को निकालने की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं. बता दें कि पनामा-रजिस्टर्ड यह जहाज चीन से नीदरलैंड के रोटरडम जा रहा था.इजिप्ट की स्वेज नहर दुनिया के सबसे ट्रैफिक वाले जलमार्गों में से एक है, जिसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर मिडिल ईस्ट से यूरोप और नॉर्थ…

कोरोना को काबू करने में ब्राजील फेल, भड़के गवर्नर ने राष्ट्रपति बोल्सोनारो को बताया ‘मानसिक रोगी’

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus) से ठीक तरीके से नहीं निपटने को लेकर ब्राजील (Brazil) के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) की चारों तरफ आलोचना की जा रही है. बोल्सोनारो की आलोचना उनके खुद के मुल्क में ही की जा रही है. साओ पाउलो (Sao Paulo) के गवर्नर ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कोरोना से ठीक तरीके से नहीं निपटने पर बोल्सोनारो को ‘मानसिक रोगी’ (Psychopathic leader) बताया है. देश के हेल्थकेयर सिस्टम को लेकर पूछे एक सवाल में गवर्नर जाओ डोरिया ने कहा कि ब्राजील में कोविड-19 से जितने…

अफगानिस्तान को कोविड-19 का टीका देने के भारत के कदम की संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की प्रशंसा

अफगानिस्तान ने दुनियाभर में अपना कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस के संकट के बीच भारत द्वारा कोरोना रोधी टीका देने के कदम की प्रशंसा की है। दरअसल, साथ ही संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों एवं काबुल के राजनयिकों ने अफगानिस्तान का मुश्किल समय में साथ देने के लिए भारत की जमकर तारीफ की। वहीं, टीके मिलने के साथ ही युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में प्राणघातक वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता…

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें, अमेरिका ने कहा- यह ‘सामान्य परीक्षण’ है…

सप्ताहांत में उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई कई छोटी दूरी की मिसाइलें “सामान्य परीक्षण” का एक हिस्सा थीं, और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन नहीं था, अमेरिका ने कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया द्वारा छोटी दूरी की मिसाइलों के प्रक्षेपण को उकसाने वाला नहीं मानते हैं। योंगहाप समाचार एजेंसी ने रविवार को सियोल में सैन्य स्रोतों का हवाला देते हुए प्योंगयांग को अपने पश्चिमी तट से दो क्रूज मिसाइलें दागीं। बिडेन के पदभार संभालने के बाद से यह पहली बार…

पाक में बढ़ी कोरोना की तीसरी लहर, कई शहरों में लॉकडाउन व पाबंदियां शुरू

पाकिस्तान सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के चलते उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया जिनसे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया गया। एनसीओसी के प्रमुख नियोजन मंत्री असद उमर ने कहा कि पाबंदियां सख्त करने का निर्णय नये मामलों में वृद्धि के के बाद लिया गया है क्योंकि प्रयास करने के बाद भी नए मामले घट नहीं रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान ने पंजाब के लाहौर सहित विभिन्न शहरों में कोरोना…

‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के रूप में लॉकडाउन का एक साल मना रहा ब्रिटेन, PM बोले, ‘इतिहास का सबसे मुश्किल समय’

ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए जनता द्वारा प्रदर्शित साहस की सराहना की. उन्होंने चेतावनी के साथ सकारात्मक रवैया अपनाते हुए प्रतिबंध हटाने का संकेत दिया. ब्रिटेन में आज का दिन ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के तौर पर मनाया जा रहा है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ‘सबसे कठिन वर्ष’ के दौरान राष्ट्र ने साहस का परिचय दिया. बता…

‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के रूप में लॉकडाउन का एक साल मना रहा ब्रिटेन, PM बोले, ‘इतिहास का सबसे मुश्किल समय’

ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए जनता द्वारा प्रदर्शित साहस की सराहना की. उन्होंने चेतावनी के साथ सकारात्मक रवैया अपनाते हुए प्रतिबंध हटाने का संकेत दिया. ब्रिटेन में आज का दिन ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के तौर पर मनाया जा रहा है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ‘सबसे कठिन वर्ष’ के दौरान राष्ट्र ने साहस का परिचय दिया. बता…

नेपाल में भारत की मदद से पुनर्निर्मित 4 विद्यालयों का उद्घाटन

काठमांडू: नेपाल के मध्यवर्ती नुवाकोट जिले में भारत की अनुदान सहायता से पुनर्निर्मित चार विद्यालयों का रविवार को उद्घाटन किया गया। चार माध्यमिक विद्यालयों-श्री कलिका, श्री पीमाल्टार, श्री पांचालिंगे और श्री सरस्वती का 16.7 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्निर्माण किया गया। इन विद्यालयों में 1800 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यहां भारतीय दूतावास के प्रेस एवं सूचना प्रमुख नवीन कुमार और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुख सुशील ज्ञावाली ने इन विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया। इन विद्यालयों में कक्षाएं, प्रशासनिक खंड, प्रायोगिक खंड, लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग- अलग शौचालय…

आतंकवाद के खिलाफ एक साथ आएंगे भारत-चीन व पाक ! SCO में करेंगे संयुक्त अभ्यास

भारत, पाकिस्तान और चीन समेत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास करेंगे। 8 सदस्यीय संगठन SCO ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 18 मार्च को क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचे की परिषद (आरएटीएस) की 36वीं बैठक में संयुक्त अभ्यास ‘पब्बी-एंटी टेरर-2021’ करने का फैसला किया । SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बैठक में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने के लिए 2022-24 के लिहाज से सहयोग के कार्यक्रम के मसौदे को मंजूरी भी दी। चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने आरएटीएस के एक…

ऑस्टिन-राजनाथ के बीच रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के साथ बढ़ेगी साझेदारी

रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच जिस तरह सहयोग बढ़ा है, वैसा मौजूदा दौर में किसी भी दो देश के बीच देखने को नहीं मिल रहा। भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच शनिवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई देने पर सहमति बनी। यह सहमति भी बनी है कि अमेरिका के एशिया-पैसिफिक व अफ्रीकी कमांड के साथ ही सेंट्रल कमांड के साथ भी भारतीय सेना के सहयोग को मजबूत किया जाएगा। अमेरिकी सेना…

नई रिपोर्ट में खुलासाः चीन ने छुपाया कोरोना का सच, जानबूझकर मरने दिए हेल्थ वर्कर्स

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन पर उंगली उठा रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो इसे चीनी वायरस तक करार दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं । अब एक नई रिपोर्ट में चीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कोरोना वायरस का सच छुपाने के लिए अपने हेल्थ वर्कर्स को कुर्बान कर दिया और जानबूझकर उनको मरने के लिए छोड़ दिया। एनी स्पॉरो ने फॉरेन पॉलिसी में लिखा है कि चीनी…

भारत के समक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उठाएंगे किसान आंदोलन का मुद्दा?, डेमोक्रेटिक सांसदों ने ब्लिंकन से किया अनुरोध

दो शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भारत में कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों और पत्रकारों के साथ किए जा रहे व्यवहार का मुद्दा उठाने का अनुरोध किया है। सांसदों ने हालांकि कहा कि नए कृषि कानूनों पर आगे कैसे बढ़ना है, इस पर कोई निर्णय भारत के नागरिक और वहां की सरकार ही करेगी। ब्लिंकन को लिखे पत्र में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब मेनेंडेज और सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को बाइडन…

पाकिस्तान से डरा श्रीलंका, बुर्के पर बैन लगाने के फैसले पर लिया यू-टर्न

श्रीलंका सरकार ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं करेंगे और इस मामले पर सर्वसम्मति बनने के बाद ही फैसला किया जाएगा। दरअसल ​पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका सरकार की योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के “विभाजनकारी कदम” न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद…

ट्रंप की मदद वाली रिपोर्ट के खुलासे के बाद पुतिन पर भड़के जो बाइडन, बताया- ‘हत्‍यारा’

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया परिषद की एक रिपोर्ट ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बताते हुए कहा कि पुतिन को ‘कीमत चुकानी’ पड़ेगी। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इस बयान से नाराज होकर रूस ने नाटकीय तरीके से वॉशिंगटन में मौजूद अपने राजदूत को ‘सलाह’ के लिए वापस बुला लिया है। पुतिन ने जो बाइडन के खिलाफ की थी ट्रंप की मदद: रिपोर्टदरअसल रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने…

पाक में भी EVM पर बवाल, विपक्ष ने कहा- ‘चुनावों में धांधली के लिए इमरान तैयार कर रहे नया तरीका’

पाकिस्तान (Pakistan) में ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (EVM) पर बवाल खड़ा हो गया है. विपक्ष का कहना है कि ये सरकार का वोट चुराने के लिए एक नया तरीका है. भारत में EVM को लेकर हुए बवाल के बाद अब पड़ोसी मुल्क में भी इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया है. PML-N नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी (Shahid Khaqan Abbasi) ने कहा कि सरकार EVM को लेकर चर्चा कर रही है, जिसके जरिए चुनावों में धांधली करने का एक और तरीका तैयार किया जा रहा है. संवाददाताओं से बात…

बच्चों के लिए खुशखबरी, आएगी वैक्सीन, मॉर्डना ने शुरू किया ट्रायल

अमेरिकी बायोटेक फर्म मॉडर्ना (Moderna) ने ऐलान किया है कि कंपनी ने बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया है. बच्चों के लिए वैक्सीन का यह ट्रायल 6 महीने से लेकर 12 वर्ष के आयुवर्ग के लिए किया जा रहा है. कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी ने बताया कि उसने अपने COVID-19 वैक्सीन, mRNA-1273 का छह महीने से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर स्टडी शुरू कर दिया है. इस ट्रायल में…

म्यांमार में क्यों हिंसक हुई सेना? जानें देश में तख्तापलट के बाद क्या हैं हालात

1 फरवरी 2021 को म्यांमार में सेना ने तख्तापलट (Coup) किया और देश पर शासन करना शुरू कर दिया. सैन्य तख्तापलट के नेता मिन ऑन्ग लैंग (Gen. Min Aung Hlaing) ने नेता ऑन्ग सान सू की (Aung San Suu Kyi) समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस तख्तापलट का देश की जनता ने विरोध किया. लैंग के आदेश पर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक प्रतिक्रिया दी. देशभर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलाईं गईं. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के मानवाधिकार कार्यालय का डेटा बताता है…

ऑस्ट्रेलिया में समाचार के भुगतान के लिए फेसबुक और न्यूज कॉर्प के बीच हुआ समझौता

फेसबुक और ‘न्यूज कॉर्प’ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में खबर के वास्ते भुगतान करने के लिए नया समझौता करने की घोषणा की. ऑस्ट्रेलिया की संसद ने करीब तीन सप्ताह पहले एक कानून पारित किया था, जिसके तहत डिजिटल कम्पनियों का खबरें दिखाने के लिए भुगतान करना अनिवार्य हो गया है. न्यूयॉर्क स्थित ‘न्यूज कॉर्प’ विशेष तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में समाचार देता है. उसने कहा कि उसने फेसबुक के साथ कई साल का एक समझौता किया है. यह समझौता गूगल के साथ पिछले महीने किए गए समझौते से…

इमरान खान सरकार देश चलाने में ‘असमर्थ’: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट

पिछले दो महीनों से कॉमन काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (CCI) की बैठक बुलाने में अपनी विफलता पर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार को फटकार लगाई। जियो न्यूज के मुताबिक, जस्टिस काजी फौज इसा के साथ दो सदस्यीय खंडपीठ में स्थानीय निकाय चुनाव मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के खिलाफ शीर्ष अदालत का असंतोष सामने आया। उस जनगणना को रेखांकित करना देश को चलाने के लिए एक बुनियादी आवश्यकता थी, न्यायमूर्ति ईसा ने कहा, “क्या जनगणना के परिणाम जारी करना सरकार की प्राथमिकता नहीं…

श्रीलंका में अल्पसंख्यक मानवाधिकारों को लेकर चिंतित पाकिस्तान, बुर्के पर रोक लगाने के लिए निंदा की

पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की श्रीलंका सरकार के फैसले की सोमवार को आलोचना की और कहा कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के ‘विभाजनकारी कदम’ न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद खट्टक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तीन दिन पहले श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरत वीरासेखरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते…