कोरोना के नए वेरिएंट से डरे ब्रिटिश नेता भारत में मिले, पीएम बोरिस जॉनसन से यात्रा रद्द करने को कहा

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हालात बेहद खराब हैं, खासतौर पर भारत में. यहां रोजाना संक्रमण के नए मामले और मौत के आंकड़े पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. भारत में खराब होते हालात देखकर ब्रिटेन के नेताओं ने चिंता जताई है. उन्होंने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson) से भारत यात्रा रद्द करने के लिए कहा है. ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी ने भी रविवार को मांग की है कि प्रधानमंत्री को भारत में पाए गए कोरोना वायरस के ‘डबल म्यूटैंट’ वेरिएंट के चलते नई दिल्ली…

जलवायु संकट पर सहयोग के लिए तैयार हुए अमेरिका और चीन

अमेरिका के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी और उनके चीनी समकक्ष शिए झेनहुआ के बीच हुए बैठक रंग लाई है। दुनिया के सबसे बड़े कार्बन प्रदूषकों अमेरिका एवं चीन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है। ग्रीनहाउस गैसों के दुनिया के दो सबसे बड़े उत्पादकों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वे जलवायु परिवर्तन को कम करने में सहयोग करेंगे।संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका और चीन जलवायु संकट से निपटने के लिए एक-दूसरे और अन्य…

WHO :दुनिया में पहले से दोगुनी हुई कोरोना वायरस की रफ्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते नए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। दुनिया में जिस गति से मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंताजनक है। पिछले दो माह के दौरान नए मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर तकरीबन दोगुनी हो गई है। बीते सप्ताह दुनिया भर में 45 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। महामारी में अभी तक यह दर देखी नहीं…

दुनिया में कोरोना से मौत की संख्या 30 लाख पार

दुनिया में कोरोना संकट फिर गहराता जा रहा है। ब्राजील, भारत और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते विश्व में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है जबकि संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा करीब 14 करोड़ हो गया है। दुनिया में गत दो माह के दौरान नए मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर तकरीबन दोगुनी हो गई है। गत हफ्ते विश्व में 45 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए थे।

क्यों डराना चाहते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन से ज़्यादा पश्चिमी देशों को

यूक्रेन की सीमा पर हज़ारों रूसी सैन्य टुकड़ियों की तैनाती, एक ऐसे समय में जब अमेरिकी समुद्री जहाज़ कथित तौर पर ब्लैक सी की तरफ़ बढ़ रहे थे और रूस के विदेश मंत्री ने “उनके अपने भले के लिए” दूर रहने को कहा था. जैसे-जैसे तीखी बयानबाज़ियां तेज़ हो रही हैं और सेना की गतिविधि बढ़ रही है, पश्चिम के राजनेताओं को खुले आक्रमण से डर लग रहा है और वो पुतिन से “तनाव कम करने” की अपील कर रहे हैं. रूस ने इससे इनकार कर दिया है. रूस ने…

एक तरफ कोरोना की मार, दूसरे तरफ चीन की अर्थव्यवस्था में ज़बरदस्त वृद्धि, आखिर कैसे?

साल 2021 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था पिछले साल की तुलना में 18.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1992 के बाद से यह सबसे बड़ा उछाल है. चीन ने 1992 से अपने तिमाही के रिकॉर्ड जारी करने शुरू किए हैं. हालांकि, शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़े उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं क्योंकि अर्थशास्त्रियों के रॉयटर्स पोल के अनुसार इसमें 19% की बढ़ोतरी होनी चाहिए थी. पिछले साल अर्थव्यवस्था के बड़े स्तर पर सिकुड़ने के बाद विश्लेषकों का मज़बूत…

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी,अब जल्द भारत आएगा भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी,

नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)से करीब 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भारत में वांछित है। यह फैसला वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश सैम गूजी के फरवरी में आए निर्णय के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि मोदी को भारतीय अदालत के समक्ष जवाब देना है और ब्रिटिश कानून के तहत प्रत्यर्पण पर रोक उनके मामले में लागू नहीं होता है।इस समय दक्षिण-पश्चिम लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद 50 वर्षीय नीरव मोदी के पास गृह मंत्री के आदेश को लंदन के उच्च…

इमरान खान को पाकिस्तानी HC की फटकार- कुलभूषण जाधव मामले में भारत को स्थिति स्पष्ट करें

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई न्यायिक क्षेत्राधिकार का मामला नहीं है। हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में भारत के समक्ष स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।पाकिस्तान की जेल में बंद भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव पर वहां की सैन्य अदालत ने जासूसी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ भारत ने हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आइसीजे) में अपील की थी। जुलाई, 2019 में आइसीजे अपने फैसले…

आईएमएफ प्रमुख अगस्त तक सदस्य देशों को वितरित करेगा नए एसडीआर

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य करती हैं, उन्होंने कहा कि वह “आश्वस्त” हैं कि वित्तीय संगठन अगस्त के मध्य तक सदस्य देशों को विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) का एक नया आवंटन वितरित करेंगे। यह बहुपक्षवाद का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन है, आईएमएफ सदस्यता $ 650 बिलियन के एक नए एसडीआर आवंटन का समर्थन करने के लिए सहमत हो गई है, जो आईएमएफ के इतिहास में सबसे बड़ा है वैश्विक वित्तीय संकट के बीच, सदस्यता ने इस संकट के परिणामों से निपटने में…

श्रीलंका में अलकायदा, सहित 11 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध, मिलेगी 10 से 20 साल कैद

आतंकी गतिविधियों से जूझ रहे श्रीलंका ने बड़ा कदम उठाया है। श्रीलंका सरकार ने ग्यारह कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। इन संगठनों में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (आइएस) जैसे कुख्यात आतंकी ग्रुप भी शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ टेरेरिज्म प्रोविजन एक्ट के तहत की गई है। इस संबंध में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने विशेष शासकीय अधिसूचना जारी की है। इसमें आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर दस से बीस साल तक की कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। प्रतिबंधित किए जाने वाले संगठनों में…

जापान: नहीं छोड़ा गया फुकुशिमा का रेडियो‍एक्टिव पानी तो फट जाएगा टैंक

जापान अब अधिक समय तक क्षतिग्रस्‍त हुए फुकुशिमा न्‍यूक्लियर प्‍लांट का रेडियोएक्टिव पानी जमा नहीं कर सकेगा। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि जिस टैंक में वो अब तक इस पानी को जमा कर रहा था उसकी तय सीमा पूरी होने वाली है। इसके एक बार भर जाने के बाद जापान के लिए इसको छोड़ना एक बड़ी मजबूरी बन जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने साफ कर दिया है कि जापान अब इस पानी को अगले दो वर्षों के अंदर समुद्र में छोड़ देगा। इसको लेकर जापान ही नहीं बल्कि कई…

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का खुलासा, कोरोना महामारी के दौरान बढ़ गई ‘यौन हिंसा’

कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल लिंग आधारित हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई और कई देशों में यौन हिंसा को ”युद्ध की क्रूर रणनीति” और राजनीतिक दमन के तौर पर इस्तेमाल किया गया. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट में 18 देशों का जिक्र भी किया गया है. इन देशों के बारे में संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उसे सत्यापित सूचना प्राप्त हुई है. इस रिपोर्ट में 52 पक्षों का जिक्र है जिन पर हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में…

अफगानिस्तान : बम हमले में 3 नागरिकों की मौत, उत्तर में 10 सैनिकों की मौत

पश्चिमी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के उत्तरी हिस्से में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने फराह प्रांत की राजधानी फराह शहर में विस्फोटकों से लदे वाहन में विस्फोट कर दिया जिससे तीन नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। उत्तरी बघलान प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में…

बांग्लादेश बढ़ा पूर्ण लॉकडाउन’ की ओर

नए कोरोना मामलों में वृद्धि के बीच, बांग्लादेशी सरकार ने सोमवार, 14 अप्रैल, बुधवार से एक राष्ट्रव्यापी “पूर्ण लॉकडाउन” के लिए नए सिरे से निर्देश जारी किया। कैबिनेट डिवीजन ने निर्देश जारी किया है कि यह निर्देश बुधवार को सुबह 6 बजे से 21 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा, क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार, सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। लेकिन प्रतिबंध हवाई अड्डों, भूमि बंदरगाहों और समुद्री बंदरगाहों और उनके कार्यालयों पर लागू नहीं होगा।

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से 707 लोग समय काल के गाल में

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बीते सोमवार को कहा कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से कम से कम 707 नागरिकों की हत्या कर दी गई है जबकि सही संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है। डुजारिक ने प्रेस वार्ता में कहा,”संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि दो माह पूर्व से जब से सेना ने सरकार का नियंत्रण अपने कब्जे में लिया तब से आज तक विश्वसनीय रिपोर्ट में कम से कम 707 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। यह माना…

चीन में संस्कृत की तरफ अपना रुझान दिखा रहे हैं लोग

दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन (चीनी) के देश चीन में इन दिनों संस्कृत भाषा के प्रति विद्वानों में रुचि बढ़ रही है। आम भारतीय इस बात पर रोमांचित हो सकते हैं, लेकिन चीनी विद्वानों में संस्कृत के प्रति अनुराग लगभग दो हजार साल पुराना है। चौथी सदी में बौद्ध धर्म के सूत्र समझाने आए कुमारजीव ने यहां के विद्वानों में संस्कृत का ऐसा चाव पैदा किया कि आज भी वहां बड़ी तादाद में लोग संस्कृत पढ़ना और समझना चाहते हैं। संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान और…

 चीन की चाल को रोकेंगे भारत-जापान, टू प्लस टू वार्ता होगी

हिंद-प्रशांत में विस्तारवादी चीन की बढ़ती आक्रामक हरकतों को भारत और जापान मिलकर रोकेंगे। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्री इस महीने के आखिर में टोक्यो में 2+2 स्तर की वार्ता करेंगे। जापान के मीडिया एनएचके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु और रक्षा मंत्री किशी नोबुयो भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2+2) 30 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में हुई थी। एक और जापानी मीडिया एशिया निक्केई…

कोरोना की मार : अकेले दक्षिण एशिया में 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में कहर ढहा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस के मरीज एक करोड़ पचास लाख से ज्यादा हो गए हैं। भारत में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना एक लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही भारत टीके की कमी से भी जूझ रहा है। दक्षिण एशिया के देशों भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका में दुनियाभर के मुकाबले 11 फीसदी संक्रमण के मामले और छह फीसदी…

अमेरिका-चीन की होड़ से बदलेंगे राजनीतिक हालात, इसमें कोरोना की बड़ी भूमिका

अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था को चीन की चुनौती से भू-राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। कोरोना इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। 2017 में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दुनिया में ऐसी कोई महामारी फैलने की आशंका जताई गई थी। कहा गया था कि उससे विश्व व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिलेगी। कोरोना काल में वैसा ही कुछ हुआ है। यह वायरस चीन से ही फैला है। ग्लोबल ट्रेंड्स 2040 के शीर्षक से न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों के मुश्किल में…

भारत में कोरोना संक्रमण से न्यूजीलैंड भी हिला, लगाई भारतीयों पर रोक

हर गुजरते दिन के साथ भारत (India) में कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) के बढ़ते मामलों ने दूसरें देशों को भी परेशानी में डाल दिया है. आलम यह है कि बुधवार को अब के सबसे ज्यादा 1.26 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड (Newzealand) ने भारत से आ रहे लोगों की प्रवेश पर अस्थायी रोक (Ban) लगा दी है. इसमें उसके अपने नागरिक भी शामिल हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न (Jacinda Ardern) ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी…