भारत ने संयुक्त राष्ट्र की मदद लेने से किया इनकार, जानिए क्यों

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिए की गई मदद की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है और कहा है कि देश के पास जरूरी साजो-सामान के साथ स्थिति से निपटने के लिए ‘मजबूत व्यवस्था’ है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने जरूरत पड़ने पर अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला से सहायता की पेशकश की है. हमें बताया गया कि इस समय इसकी जरूरत नहीं…

अध्धयन से पाया गया की पहले की अपेक्षा दुनियाभर में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर

दुनियाभर के ग्लेशियरों (हिमनदों) के त्रि-आयामी उपग्रह मापन से पता चला है कि वे तेजी से पिघल रहे हैं और 15 साल पहले की तुलना में प्रति वर्ष इनकी 31 प्रतिशत हिम खत्म हो रही है।वैज्ञानिक इसके लिये मानव-जनित जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मान रहे हैं।बुधवार को ‘नेचर’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्यनन में वैज्ञानिकों ने हाल ही में सामने आए 20 वर्ष के आंकड़ों का इस्तेमाल कर गणना की है कि दुनियाभर के 2,20,000 पर्वतीय ग्लेशियर 2015 से प्रतिवर्ष 328 अरब टन बर्फ खो रहे हैं।अध्ययन का नेतृत्व करने…

कोविड-19 से लड़ने के लिए किन देशों ने भारत को मदद की पेशकश की है?

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई देशों ने एकजुटता दिखाई और इससे लड़ने के लिए संसाधन भेजे। अमेरिका ने कहा कि वह कोविशील्ड के लिए कच्चा माल, डायग्नोस्टिक टेस्ट किट, वेंटिलेटर, पीपीई आदि भारत भेजेगा। ब्रिटेन 600 से अधिक मेडिकल डिवाइसेज़ भारत भेज रहा है जबकि फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा ने भी मदद की पेशकश की है।

मंगल पर NASA की तीसरी उड़ान सफल, नासा के इनजीनिटी ने 19 अप्रैल को अपनी पहली उड़ान भरी थी.

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के इनजेनिटी हेलिकॉप्टर (Ingenuity Helicopter) ने मंगल ग्रह पर तीसरी बार सफल उड़ान भरी है. इस दौरान हेलिकॉप्टर 16 फीट की ऊंचाई तक गया और 164 फीट की दूरी तय की. उड़ान के समय हेलिकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 6.6 फीट प्रति सेकेंड रही, जो पहले की स्पीड से चार गुना ज्यादा है. नासा ने बताया कि इस पूरे अभियान का वीडियो क्लिप आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा. इनजेनिटी प्रोजेक्ट के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव डेव लैवरी ने कहा कि आज की उड़ान वही थी…

बीते सोमवार को बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई, बाइडेन ने एक बार फिर दोहराया की हम भारत की मदद करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने एक बार फिर भारत की मदद की बात दोहराई है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका (America) कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ जंग में भारत को मदद की पूरी श्रृंखला भेज रहा है. उन्होंने कहा कि बीते साल जरूरत के वक्त भारत भी अमेरिका के साथ खड़ा रहा था. बीते सोमवार को बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच बातचीत हुई थी. व्हाइट हाउस में मंगलवार को हुई न्यूज कॉन्फ्रेंस में जो बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘हम तत्काल रूप से मदद…

WHO प्रमुख ने COVID संकट को लेकर भारत पर जताई चिंता

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भारत के बढ़ते कोविड संकट पर चिंता जताई है. WHO ने कहा है कि वो संकट से निपटने के लिए मदद कर रहा है. संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने कहा, “भारत में स्थिति हृदय विदारक से ज्यादा खराब है.” भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी संकट में बदल गई है घेब्रेयेसस ने कहा, “WHO वो सब कर रहा है, जो कर सकता है. जरूरी उपकरण से लेकर सप्लाई…

मेडिकल सप्लाई लेकर भारत आने वाले कार्गो विमानों पर चीन ने लगाई रोक, कोरोना संकट के बीच मदद का भरोसा देकर चीन कर रहा खेल?

कोरोना के कारण जहां एक तरफ भारत में संकट की स्थिति पैदा होने पर चीन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था तो वहीं दूसरी तरफ उसने यह हाथ खींच भी लिया है। दरअसल, चीन की सरकारी सिचुआन एअरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो (मालवाहक) उड़ानों को अगले 15 दिन तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे निजी कारोबारियों को बीजिंग से अति-आवश्यक ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर और अन्य मेडिकल सप्लाई मिलने में बड़ी बाधा पैदा हो गई है। कंपनी ने यह कदम चीन सरकार की ओर से कोविड-19…

बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंग में रंगा, बोला हिम्मत बनाये रखो

कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे भारत के साथ अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में भारत की हिमायत में UAE ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को ‘तिरंगे’ के रंगों से प्रज्ज्वलित किया. दरअसल, भारत में कोरोना से हालात बेहद चिंताजनक हैं. ऐसे में सऊदी अरब, यूके, अमेरिका समेत कई देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बीच UAE ने भारत के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताने के लिए बुर्ज खलीफा…

बाइडेन का नया बयान, जिस तरह कोविड में भारत ने हमारी मदद की हम भी भारत की मदद करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden)और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत और देश के नागरिकों कोविड की दूसरी लहर के बीच मदद करने का आश्वासन दिया है. अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व ने ट्वीट कर कहा है कि वह कोरोनोवायरस संकट से निपटने में मददगार स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी आपूर्ति जारी रखेगा. बाइडन ने एक ट्वीट में कहा ‘जिस तरह से भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को जरूरत के वक्त मदद की इसी तरह से हम जरूरत के समय में भारत की मदद करने के लिए दृढ़ हैं.’इसके साथ ही अमेरिकी…

कोविड मामलों की बढ़ती लहर देख पाकिस्तान के पीएम ने सेना से मांगी मदद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान सेना से कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए एसओपी को लागू करने में पुलिस कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करने को कहा है. उन्होंने चेताया कि अगर मौजूदा दौर जारी रहा तो पाकिस्तान को जल्द ही भारत जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है. राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, “मैं आपसे एसओपी का पालन करने की अपील कर रहा हूं, ताकि हमें ऐसे कदम उठाने की जरूरत…

फलस्तीनी चरमपंथियों और इजरायल में आपसी विद्रोह , हिंसा के मामलों में वृद्धि से यरुशलम में गहरा तनाव

गाजा पट्टी से फलस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार रात इजरायल में लगभग तीन दर्जन रॉकेट दागे तो दूसरी ओर इजरायली सेना ने हमास समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमले किये. पिछले कुछ माह में सीमा पार हिंसा के मामलों में वृद्धि से यरुशलम में तनाव गहरा गया है. पूर्वी यरूशलम में सैंकड़ों फलस्तीनियों की इजरायल पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद ये रॉकेट दागे गए हैं. दोनों पक्षों के बीच झड़प में कम से कम चार पुलिसकर्मियों और छह प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. रमजान के महीने में…

अमेरिका और ब्रिटेन भारत की करना चाहते है मदद , कोरोना से गंभीर समस्या में है भारत

देश में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालातों के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने कहा है कि वो इस महामारी से निपटने में भारत की मदद करेंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (23 अप्रैल) को कहा है कि अमेरिका इस कोरोना संकट से भारत को उबारने में हर संभव मदद करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा है कि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत की मदद करने के तरीकों के बारे में हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह भारत की बिगड़ती…

एक अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइेडन पहली बार जून में विदेश यात्रा करेंगे ,

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन (Joe Biden) जून में अपनी पहली विदेश यात्रा करेंगे और इस दौरान वह प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के साथ बातचीत करेंगे. व्हाइट हाउस उनकी यात्रा के संबंध में शुक्रवार को घोषणा कर सकता है. बाइडेन 11 से 13 जून के बीच इंग्लैंड के कॉर्नवाल में आयोजित समूह सात शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे. उसके बाद वह ब्रसेल्स जाएंगे, जहां वह यूरोपीय संघ (ईयू) के नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा बाइडेन 14 जून को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेताओं…

नॉर्वे का पर्वतारोही हुआ कोरोना से संक्रमित,नॉर्वे पहुंचा कोरोना

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर भी पहुंच गया है. नॉर्वे का एक पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर कोरोना संक्रमित पाया गया है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, पर्वतारोही ने 22 अप्रैल को पुष्टि की है कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है.पर्वतारोही एर्लेंड नेस को एवरेस्ट बेस कैंप से नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेपाल ने इस साल ही माउंट एवरेस्ट को फिर से टूरिज्म के लिए खोला था. देश ने क्वॉरंटीन नियमों में ढील भी दी थी.…

इजराइल द्वारा जारी किया गया बयान, भारत समेत सात देशों में कोविड के खतरनाक स्वरूप के मौजूद होने का भी किया गया जिक्र

इजराइल ने बृहस्पतिवार को एक यात्रा परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को आगाह किया कि वे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत, यूक्रेन, इथियोपिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने से परहेज करें। यह परामर्श उन लोगों के लिए भी है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं या टीकाकरण करा चुके हैं। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सात देशों में कोविड के खतरनाक स्वरूप के मौजूद होने का भी जिक्र किया गया है और लोगों को सलाह दी गयी…

ब्रिटेन कर रहा है भारत को अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति देने से इन्कार

ब्रिटेन के हवाई अड्डे ने बुधवार को कहा कि हीथ्रो हवाई अड्डे से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है, क्योंकि शुक्रवार को ब्रिटेन के “रेड-लिस्ट” में उन स्थानों को शामिल किया गया है, जहां कोविड-19 मामलों की अधिक संख्या के कारण अधिकांश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन द्वारा यह कदम भारत में पहली बार पहचाने जाने वाले कोरोना वायरस संस्करण के 100 से अधिक मामलों का पता लगाने के बाद…

जल्द ही पीएम मोदी लेंगे शिखर सम्मेलन में भाग, जलवायु पर होगी नेताओं से चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन के निमंत्रण पर जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में 22-23 अप्रैल को वर्चुअली हिस्सा लेंगे। पीएम 22 अप्रैल को शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक नेताओं के सत्र 1 में अपना पक्ष रखेंगे जिसका विषय है “वर्ष 2030 के लिए हमारी सामूहिक तेज दौड़”। शिखर सम्मेलन में तकरीबन 40 अन्य वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं। वे उन देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे जो मेजर इकोनॉमीज़ फोरम (भारत सदस्य हैं) के सदस्य हैं, और जो अन्‍य बातों के अतिरिक्त…

दुनिया में एक हफ्ते में बढ़ गए 52 लाख कोरोना रोगी, 25 से 59 वर्ष की उम्र वाले अधिक हो रहे संक्रमित

दुनिया में कोरोना महामारी फिर गहराती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि गत सात दिनों के दौरान दुनियाभर में 52 लाख से ज्यादा नए कोरोना रोगी बढ़ गए। नए मामलों में लगातार आठवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार पांचवें हफ्ते वृद्धि देखी जा रही है। डब्ल्यूएचओ के डाटा के अनुसार, मंगलवार सुबह संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ 18 लाख, 13 हजार 257 दर्ज किया गया, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 लाख…

पाकिस्तान की संसद में पूर्व पीएम अब्बासी ने स्पीकर को जूतों से मारने की दी धमकी

फ्रांसीसी राजदूत के निष्कासन को लेकर चल रही चर्चा के बीच पाकिस्तान की संसद मंगलवार को जंग का मैदान बन गई. कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) की मांग पर इमरान सरकार संसद में विशेष प्रस्ताव लाई है. इसी पर चर्चा के दौरान यहां मर्यादाएं टूटने के वाकये सामने आए. पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने स्पीकर असर कैसर को जूतों से मारने तक की धमकी दे डाली. इसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी पीटीआई ने भी सदन में हंगामा कर दिया. इसके बाद संसद को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया…

मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी, लड़ाई के मैदान में घायल होने के बाद हुई मौत

चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो की लड़ाई के मैदान में घायल होने के बाद मौत हो गई। वह तीन दशकों से अधिक समय से मध्य अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति थे। सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर मंगलवार को यह घोषणा की। यह घटना चुनाव में उन्हें विजेता घोषित किये जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई। इस चुनाव में जीत से छह और वर्षों के कार्यकाल के लिये सत्ता में डेबी के बने रहने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। सेना ने मंगलवार को कहा कि डेबी बहादुरी…