विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 टीके को लेकर पेटेंट नियम हटाने की पहल को अमेरिकी प्रशासन के समर्थन से टीका की पहुंच को बढ़ाने में मदद मिल सकती है लेकिन जरूरी नहीं कि यह सबसे “अहम मुद्दा” हो क्योंकि यूरोप के अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि ज्यादा टीकों का निर्यात एक ज्यादा बड़ी प्राथमिकता है।डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला ने शुक्रवार को एक वीडियो क्रांफ्रेंस में कहा कि व्यापार संगठन का लक्ष्य “टीका असमानता से निपटने में विकासशील देशों के लिए टीके तक…
Category: विदेश
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के ऊपर हुआ बम से हमला,बाल बाल बचे मोहम्मद नशीद
मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति तथा संसद के मौजूदा अध्यक्ष मोहम्मद नशीद गुरुवार को अपने घर के निकट हुए एक धमाके में घायल हो गए और राजधानी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।पुलिस की मीडिया इकाई ने लिखित संदेश में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसने लोगों से राजधानी माले में धमाके वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करने का अनुरोध किया है। नशीद (53) 30 साल के एकतंत्र शासन के बाद…
9 बच्चों को जन्म देने से माली में डॉक्टर से लेकर सरकार तक थी चिंतित
माली की एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है, हालांकि पहले उसके गर्भ में सिर्फ सात बच्चों के होने की पुष्टि हुई थी. माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि 25 वर्षीय हलीमा सिसी (Halima Cisse) को विशेष चिकित्सकीय देखभाल के लिए मोरक्को भेजा गया था, जहां मंगलवार को सर्जरी के माध्यम से उसने बच्चों को जन्म दिया है. माली की स्वस्थ मंत्री फैंटा सिबी ने माली और मोरक्को के मेडिकल स्टाफ को बधाई दी है.माली की स्वास्थ्य…
भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा करेगा बाइडेन प्रशासन
अमेरिका (America) ने कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन (Anti Covid Vaccine) को बौद्धिक संपदा अधिकार से बाहर रखने का समर्थन किया है. बाइडन प्रशासन ने विश्व व्यापार संगठन के समक्ष भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा की है, ताकि इसकी आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए अस्थायी रूप से एंटी-कोविड वैक्सीन पेटेंट को माफ किया जा सके. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने डेमोक्रेटिक सांसदों और अन्य देशों के दबाव के कारण को कोविड रोधी वैक्सीन के पेटेंट में छूट का अस्थाई समर्थन दिया. माना…
खुराक में देरी होने से बांग्लादेश में रुका वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश (Bangladesh) ने बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण (Corona Vaccination) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी क्योंकि भारत से खुराक की आपूर्ति होने में देरी की वजह से देश में टीके की कमी हो गई है. यहां के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.बांग्लादेश, भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके का प्रमुख प्राप्तकर्ता है लेकिन भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद बांग्लादेश पर टीके की खुराक मिलने में अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं.भारत ने पड़ोसी पहले की नीति के तहत जनवरी…
पश्चिम अफ्रीकी देश माली की एक आश्चर्यजनक खबर,माली की एक महिला नागरिक ने दिया एक साथ 9 बच्चों को जन्म
पश्चिम अफ्रीकी देश (Western African Country) माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है. महिला को बेहतर इलाज के लिए मोरक्को (Morocco) लाया गया था. हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है. एक साथ 9 बच्चों का जन्म होने वाली बात को काफी दुर्लभ माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की हालत अभी ठीक है.माली सरकार 25 साल की हलीमा सिसे को बेहतर इलाज के लिए…
इस बार हवा में फैल रहा है कोरोना वायरस? जानिए WHO ने क्या कहा ?
पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, आज से 13 महीने पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित किया था, इन 13 महीनों के दौरान कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आई हैं, इसकी रोकथाम के लिए कई वैक्सीन भी बनाई गई है और वायरस को लेकर लगातार शोध भी जारी है तो वहीं अब इसके एयरबोर्न होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे पहले जब WHO के सामने वायरस के हवा में फैलने की बात कही गई थी तो उसने इस…
एस. जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले, कोरोना समेत कई अहम मामलों पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ब्रिटेन के चार दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे, जहां पर उन्होंने G-7 की बैठक में शिरकत की। कोरोना महामारी के बीच G-7 ने विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। साथ ही कोरोना महामारी समेत कई गंभीर मसलों पर चर्चा हुई।बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मेरे पुराने दोस्त एंटनी ब्लिंकन से मिलकर काफी अच्छा लगा। हम दोनों में कोरोना महामारी और वैक्सीन उत्पादन को लेकर चर्चा…
27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा ने लिया तलाक का फैसला
अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा से तलाक लेना का फैसला किया है। शादी के 27 साल बाद Bill Gates (बिल गेट्स) और Melinda Gates (मेलिंडा गेट्स) ने कहा है कि अब दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। इस तरह दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हम दोनों ने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला कर लिया। हमें ये…
चार अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित लेकर वापस लौटा स्पेस एक्स का विमान
स्पेस एक्स का विमान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रविवार को लौटा। अंतरिक्ष यात्री रात के समय ही धरती पर लौटे। इससे पहले चंद्रमा के लिए गया नासा का पहला यान 27 दिसंबर 1968 को रात के अंधेरे में हवाई के निकट समुद्र में उतरा था। एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेस एक्स’ का विमान फ्लोरिडा के पनामा शहर के तट के पास मेक्सिको की खाड़ी में पूर्वाह्न तीन बजे से पहले उतरा। अंतरिक्ष यात्रियों में तीन अमेरिकी और एक जापानी नागरिक थे। नासा के केनेडी अंतरिक्ष…
अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की अंतिम टुकड़ी को वापस बुला रहे है जो बाइडेन
अमेरिका ने घोषणा की है कि वो अफगानिस्तान में चले सबसे लंबे युद्ध को खत्म कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगान से अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी को बुलाने का आदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ”जैसा कि हम अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करने जा रहे हैं। अमेरिका अफगानिस्तान अपने सैनिकों की अंतिम टुकड़ी को वापस बुला रहे हैं। अब अल कायदा वहां लगभग खत्म ही हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी अमेरिका उन आतंकवादी समूहों के खतरे को लेकर…
कोविड-19 संबंधी सहायता की आपूर्ति में भारत के साथ खड़ी हैं कई कंपनिया और देश
एक मई विश्व के कई देशों और प्रमुख कंपनियों ने कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को दी जानी वाली आपातकालीन सहायता संबंधी वस्तुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति को गति प्रदान की है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को महामारी के इस संकट काल में भारत को हरस्भव सहायता मुहैया कराने को कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।अमेरिकी सहायता के तहत डलास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक और विमान चिकित्सा सहायता सामग्री लेकर नयी दिल्ली रवाना…
दबाव के कारण देश छोड़कर विदेश पहुंचे अदार पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ है अदार पूनावाला
देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के बीच पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने लेकर अपने ऊपर भारी दबाव की बात की। उन्होंने कहा कि सब भार उनके सर पड़ रहा जबकि यह काम अकेले के वश का नहीं है। पूनावाला को भारत सरकार द्वारा इसी सप्ताह ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सरकारी सुरक्षा दिए जाने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में पूनावाला ने लंदन के अखबार ‘दि टाइम्स’ के साथ बातचीत में कहा…
कोरोना की इस लड़ाई में मारीशस ने भारत को भेजे 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक और बोले हम आपके साथ है
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को मदद देने वाले देशों में मॉरिशस भी शामिल हो गया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने कहा कि दोनों देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। मॉरीशस पहले ही 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक की खेप भेज चुका है। उन्होंने कहा, ”मॉरीशस गणराज्य ने भारत में मेडिकल कर्मचारियों को वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने में मदद करने के लिए 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक दान किये हैं।” उन्होंने कहा, ”हम इस कठिन समय में भारत के लोगों…
शी जिनपिंग ने भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 30 अप्रैल को भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि मैं भारत की कोविड-19 महामारी की हालिया स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हूं। मैं चीन सरकार, चीनी जनता और अपने नाम पर भारत सरकार और जनता का हार्दिक अभिवादन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मानव समुदाय के बीच घनिष्ठ संबंध है। विश्व के विभिन्न देशों द्वारा सिर्फ एकजुट होकर सहयोग करने से ही महामारी को पराजित…
सिस्को के पूर्व सीईओ ने भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए , भारत को 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की
अमेरिका के एक शीर्ष कारोबारी और सिस्को के पूर्व सीईओ ने भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की है।जॉन चैम्बर्स अमेरिका में भारत केंद्रित कारोबार सलाहकार समूह यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष हैं।किसी उद्योगपति द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए निजी तौर पर की गयी अब तक की सबसे अधिक दान राशि की घोषणा है।चैम्बर्स ने ट्वीट किया, ”भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य में मैं व्यक्तिगत…
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार भारत के सहयोग में हाथ बढ़ा रहे हैं,100 दिनों में मजबूत हुए रिश्ते
30 अप्रैल भारत और अमेरिका के बीच संबंध राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत बने हैं।विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि इस अवधि के दौरान दोनों देशों के बीच भागीदारी वैश्विक वृहद साझेदारी को दिखाती है। उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में भारत पर खास ध्यान दिया गया।प्राइस ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”पिछले 100 दिनों में भारत पर ध्यान केंद्रित किया गया। राष्ट्रपति बाइडन ने गत रात अपने संबोधन में भारत का जिक्र किया था और मुझे लगता है…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की मदद लेने से किया इनकार, जानिए क्यों
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिए की गई मदद की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है और कहा है कि देश के पास जरूरी साजो-सामान के साथ स्थिति से निपटने के लिए ‘मजबूत व्यवस्था’ है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने जरूरत पड़ने पर अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला से सहायता की पेशकश की है. हमें बताया गया कि इस समय इसकी जरूरत नहीं…
अध्धयन से पाया गया की पहले की अपेक्षा दुनियाभर में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
दुनियाभर के ग्लेशियरों (हिमनदों) के त्रि-आयामी उपग्रह मापन से पता चला है कि वे तेजी से पिघल रहे हैं और 15 साल पहले की तुलना में प्रति वर्ष इनकी 31 प्रतिशत हिम खत्म हो रही है।वैज्ञानिक इसके लिये मानव-जनित जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मान रहे हैं।बुधवार को ‘नेचर’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्यनन में वैज्ञानिकों ने हाल ही में सामने आए 20 वर्ष के आंकड़ों का इस्तेमाल कर गणना की है कि दुनियाभर के 2,20,000 पर्वतीय ग्लेशियर 2015 से प्रतिवर्ष 328 अरब टन बर्फ खो रहे हैं।अध्ययन का नेतृत्व करने…
कोविड-19 से लड़ने के लिए किन देशों ने भारत को मदद की पेशकश की है?
भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई देशों ने एकजुटता दिखाई और इससे लड़ने के लिए संसाधन भेजे। अमेरिका ने कहा कि वह कोविशील्ड के लिए कच्चा माल, डायग्नोस्टिक टेस्ट किट, वेंटिलेटर, पीपीई आदि भारत भेजेगा। ब्रिटेन 600 से अधिक मेडिकल डिवाइसेज़ भारत भेज रहा है जबकि फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा ने भी मदद की पेशकश की है।
