एक बार फिर नेपाल में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता

नेपाल में एक ही दिन के भीतर बुधवार को कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यहां रात के 10:24 बजे भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है. भूकंप काठमांडू से 94 किमी उत्तर पश्चिम में आया है (Earthquake in Nepal Today). इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने दी है. इससे पहले आज ही के दिन सुबह 5:42 बजे 5.8, सुबह 8:16 बजे 4.0 और सुबह 8:26 बजे 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके बाद…

इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध में सख्त हुआ अमेरिका, बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा- जल्द सीजफायर के लिए उठाएं कदम

इजरायल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा पट्टी इलाके में और आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बना रहे है। इसी बीच व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर कहा कि, वे सीजफायर यानी संघर्ष विराम के लिए जल्द और पुख्ता कदम उठाएं।इस लड़ाई में अभी 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को हमास के आतंकियों के साथ लड़ाई खत्म करने के…

देश की 98 फीसदी लोगों को अब भी संक्रमण का खतरा

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दो फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। यानी 98 फीसदी आबादी को अभी भी संक्रमण में आने का खतरा है इसलिए लोगों को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही…

केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर का जवाब

सिंगापुर ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंगापुर में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत में संक्रमण की तीसरी लहर ला सकता है। सिंगापुर ने कहा है कि ‘B.1.617.2’वैरिएंट हाल में आए कोरोना के कई मामलों में पाया गया है और यह भारत में ही सबसे पहले मिला था। इससे पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र से अपील की थी कि वह सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को तुरंत सस्पेंड करे। उन्होंने कहा था…

मैक्सिको की एंड्रिया मेजा बनी विश्व सुंदरी, टॉप में रही भारत की Adline Castelino

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने में भारतीय सुंदरी इस बार पिछड़ गई। विश्व सुंदरी का खिताब इस बार मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने जीत लिया है जबकि मिस इंडिया एडलिन कास्टलिनो टॉप-4 में ही जगह बना पाई थी। मिस यूनिवर्स का ताज भारतीय सुंदरी एडलाइन कैस्टेलिनो के ना जीतने से भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। इस बार कैस्टेलिनो के प्रशंसकों को पूरी उम्मीद थी कि इस बार भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल होगा। इस विश्व स्पर्धा में भारत की एडलाइन कैस्टेलिनो को तीसरी रनर-अप का…

दो महीनों में दूसरी बार आया नेपाल में भूकंप, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत का पड़ोसी देश नेपाल बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया. नेपाल में रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. नेशनल अर्थक्वेक मॉनीटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह घटना अल सुबह हुई. अच्छी खबर है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.भूकंप के झटके नेपाल के समयानुसार काठमांडू से उत्तर-पश्चिम में करीब 113 किमी दूर सुबह 5:42 बजे महसूस किए गए. एजेंसी से बातचीत में सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर लोकवियजय अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह…

अमेरिका में स्वीकृत टीके पहली बार विदेश भेजेगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन का एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एलान किया कि अमेरिका जून के अंत तक अपने यहां स्वीकृत वैक्सीन की कम-से-कम दो करोड़ डोज अन्य देशों को देगा। यह पहली बार है, जब अमेरिका ने अपने देश में स्वीकृत वैक्सीन अन्य देशों को देने की घोषणा की है। बाइडन ने कहा कि वे फाइजर, बायाएनटेक, माडर्ना, जानसन एंड जानसन और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अन्य देशों को देने की योजना बना चुके हैं। हालांकि, अन्य वैक्सीनों की तरह एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अमेरिका में इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिली है। बाइडन…

इजरायल-फिलीस्‍तीन के बीच सीजफायर कराने के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन पर बढ़ा दबाव

इजरायल और फिलीस्‍तीन के बीच छिड़ी जंग को रुकवाने के लिए इस वक्‍त अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन पर जबरदस्‍त दबाव है। इसकी सबसे बड़ी वजह गाजा स्थित मीडिया हाउस पर हुआ हमला है। इस हमले में एसोसिएटेड प्रेस समेत अलजजीरा का ऑफिस तबाह हो गया था। इस इमारत में कुछ दूसरे मीडिया हाउस भी काम कर रहे थे। इजरायली राष्‍ट्रपति बेंजामेन नेतन्‍याहू ने टीवी पर जारी एक संदेश में कहा था कि इस इमारत में जो मीडिया हाउस था उसका इस्‍तेमाल हमास के लोग अपने खुफिया ऑफिस के तौर पर…

शर्तों के साथ सऊदी अरब ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कीं, बार्डर भी खोले

कोरोना महामारी के बीच सऊदी अरब ने पिछले साल मार्च से बंद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से रोक हटाने का फैसला किया है। लेकिन अभी भारत सहित लेबनान, यमन, ईरान और तुर्की के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जाने-आने वाली उड़ानों पर रोक बरकरार रहेगी। सऊदी अरब के गृह मंत्री ने कहा कि देश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार हैं। हमने जमीन और समुद्र के बार्डर भी खोल दिए हैं लेकिन राहत देने के साथ कुछ शर्ते भी लगाई गई हैं।बता दें कि यहां करीब 14 माह से नागरिकों को पूरी…

मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा चुनी गईं 69वीं मिस यूनिवर्स

सोमवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा 69वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। ब्राज़ील की जूलिया पहली रनर अप रहीं जबकि पेरू की जेनिक मसेटा दूसरी रनर अप बनीं। 22-वर्षीय ऐडलिन क्वाड्रोस कैसलीनो ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया जो टॉप 5 तक पहुंची थीं।

इजराइल ने एयरस्ट्राइक कर हमास के चीफ का घर तबाह किया; नेतन्याहू बोले- ये लड़ाई आतंक के खिलाफ

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है। अब तक इसमें 183 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 47 बच्चे शामिल हैं। इस्लामिक संगठन हमास ने इजराइल पर अब तक 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। वहीं, जवाब में इजराइल की ओर से 700 बार एयरस्ट्राइक की गई है। शनिवार को इजराइली डिफेंस फोर्स ने एयरस्ट्राइक में हमास के चीफ याहया सिनवार का घर भी तबाह कर दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों देशों में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति…

पुतिन जल्द ही जारी कर सकते है अपने दुश्मन देशों के नाम ,

रूस और अमेरिका के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं. दोनो देशों के बीच संबंधों का इतिहास भी बहुत अच्छा नहीं है. अमेरिका में नया प्रशासन आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि दोनों के बीच तनाव कुछ होगा लेकिन रूस की नई लिस्ट ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. रूस ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट जारी है. ये लिस्ट बहुत लंबी नहीं है. इस लिस्ट में सिर्फ दो ही नाम हैं- पहला अमेरिका और दूसरी चेक रिपब्लिक का. रूस ने…

भारत को कोविड-19 संबंधी और सहायता देने के लिए अमेरिका के 57 सांसदों ने बाइडन से अनुरोध किया

13 मई अमेरिका के 57 सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर भारत को दी जाने वाली कोविड-19 सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया है। बाइडन को बुधवार को भेजे पत्र में सांसदों ने लिखा है, ”संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के कारण भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भार बहुत अधिक बढ़ गया है। वायरस को खत्म करने के लिए हमें अपनी ओर से प्रयास करने चाहिए।” कांग्रेशनल इंडिया कॉकस में अध्यक्ष ब्रेड शेरमन ने कहा, ”भारत में कोविड-19 की दूसरी भयावह लहर को लेकर हमें बहुत…

NASA ने खींची अंतरिक्ष की बेहद खूबसूरत तस्वीर, एंड्रोमेडा में मिला गुलाब सा दिखने वाला दो आकाशगंगा

अगर आपको ब्रह्मांड (Universe) की खूबसूरत तस्वीरों को देखने का शौक है, तो आप NASA के हबल स्पेस टेलिस्कोप (Hubble Space Telescope) द्वारा खींची गई इस तस्वीर को जरूर पसंद करेंगे. हबल टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड में हो रहे एक बेहतरीन खगोलीय घटना पर अपनी नजर दौड़ाई और दो आकाशगंगाओं की एक बेहद की दिलचस्प तस्वीर को कैमरे में कैद किया. ये दोनों आकाशगंगाएं 30 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर एंड्रोमेडा (Andromeda) नक्षत्र में मौजूद हैं. दोनों आकाशगंगाएं इस तरह से एक-दूसरे के करीब आ रही हैं कि वे एक ‘ब्रह्मांडीय गुलाब’ (Cosmic…

कोविड की वजह से G 7 में नहीं शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी7) देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अगले महीने ब्रिटेन के दौरे पर नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 की ताजा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जी7 देशों की यह बैठक 11 से 13 जून के बीच कोर्नवाल में आयोजित होने वाली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘जी7 शिखर सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार जताते हैं लेकिन कोविड-19 की…

धारा 370 को पुनः बदलने की मांग कर रहे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके पाकिस्तान का कश्मीर प्रेम फिर से उमङ पङा. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को आर्टिकल 370 (Article 370) समाप्ति के संदर्भ में कहा कि उनका देश भारत के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा जब तक 5 अगस्त 2019 को कश्मीर पर लिया गया अपना निर्णय भारत बदल नहीं देता. गौरतलब है कि मंगलवार को ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूह कुरैशी ने भी कहा है कि भारत के साथ बातचीत तभी भी होगी जब कश्मीर का निर्णय बदला जाएगा. कुरैशी ने…

बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक को लेकर आया एक चीनी महिला का नाम

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने बीते दिनों तलाक की घोषणा करके सभी को चौंका दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) को तलाक दे देंगे. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि आखिर बिल गेट्स के तलाक की वजह क्या है. इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी तो हासिल नहीं हुई है लेकिन बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक (Divorce) को लेकर एक महिला का नाम…

दिसंबर तक वैक्‍सीन पेटेंट का हल निकलने की संभावना बताया WTO ने

भारत समेत पूरी दूनिया इस समय कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in India) से जूझ रही है. कई देशों ने वैक्‍सीनेशन (Corona vaccine) के चलते इस महामारी पर नियंत्रण कर लिया है. लेकिन भारत समेत कुछ देश अभी भी इसकी दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं. इस बीच विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) ने वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. डब्‍ल्‍यूटीओ का कहना है कि ऐसी संभावना है कि वो दिसंबर तक वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर कोई हल निकाल लेगा. डब्‍ल्‍यूटीओ की प्रमुख जोजी कोंजो इजिएला ने सोमवार…

कोविड-19 संकट से उबरने के लिए अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने लोगों का टीकाकरण कराने की दी सलाह

अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के वर्तमान संकट से उबरने के वास्ते लोगों का टीकाकरण किया जाना ही एकमात्र दीर्घकालिक समाधान है। उन्होंने इस घातक महामारी से निपटने के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-रोधी टीके के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार फाउची ने एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ” इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए। भारत दुनिया…

नेपाल में के पी शर्मा ओली को साबित करना होगा अपना बहुमत , सोमवार को विश्वास मत में हासिल करनी होगी जीत ।

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को सोमवार को ससंद के निचले सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत में जीत हासिल करनी होगी। पुष्पकमल दहल ”प्रचंड” नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) द्वारा ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्हें निचले सदन में बहुमत साबित करना है। नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है और इस दौरान प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत में जीत का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री की किस्मत का फैसला…