दक्षिण अफ्रीका के अंतिम श्वेत राष्ट्रपति फ्रेडरिक विलियम डी क्लार्क (Fredrick William D Klerk) का गुरुवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में अश्वेतों की अगुआई वाली सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरित करने वाले क्लार्क कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। मार्च में उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। 1993 में मंडेला के साथ उन्हें संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म करने में अहम भूमिका निभाने के लिए डी क्लार्क…
Category: विदेश
EU ने कोविड-19 के गंंभीर खतरों से निजात के लिए दो दवाओं को किया अधिकृत
यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (European Medicines Agency, EMA) ने गंभीर बीमारी के जोखिम वाले लोगों के लिए कोरोनावायरस के खिलाफ दो नई दवाओं को अधिकृत करने की सिफारिश की है। एक बयान में बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ के दवा नियामक ने कहा कि उसने मोनोक्लोनल एंटीबडी उपचार – कासिरिविमैब ( casirivimab) और इमदेविमाब (imdevimab) का एक संयोजन, और दवा रेगदानविमैब – दोनों गंभीर रूप से कमजोर कोविड-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को काफी कम करने के लिए सहायक सिद्ध हुए हैं।EMA ने दोनों दवाओं की…
फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा ,अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत
इन दिनों रूस में कोरोना को लेकर मामले बढ़ रहे है , रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने संसद को बताया कि 12 अस्पतालों में सिर्फ दो दिनों की ही आक्सीजन बची है।वहीं जर्मनी में रिकार्ड संख्या में कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एकबार फिर यूरोप में महामारी के खतरे को लेकर आगाह किया है। ब्रिटेन ने कहा है कि टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को अगले साल एक अप्रैल से टीकाकरण कराना जरूरी होगा।रूस में कामकाज पर लगा नौ दिनों का…
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एशिया-प्रशांत में शीत युद्ध के तनाव को लेकर की चेतावनी,
ताइवान पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग और वाशिंगटन के बीच जलवायु पर एक आश्चर्यजनक सौदे के बाद शी जिनपिंग ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी देशों को संयुक्त चुनौतियों पर मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित हुए सम्मेलन में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र शीत युद्ध काल के टकराव और विभाजन में दोबारा नहीं आ सकता है और न ही होना चाहिए।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific) में शीत युद्ध के दौरान…
भारत किस मक़सद से अफ़ग़ानिस्तान पर रूस-ईरान के साथ कर रहा है बैठक
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अगुवाई में अफ़ग़ानिस्तान को लेकर दिल्ली में बुधवार को एक अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में भारत के अलावा रूस और ईरान समेत आठ देश हिस्सा ले रहे हैं. ये तीसरी बार है जब एनएसए स्तर की ऐसी वार्ता आयोजित की जा रही है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले 2018 और 2019 में ईरान में इसके पहले दो संस्करणों का आयोजन किया जा चुका है. हालांकि, इस बार बैठक का मुख्य एजेंडा अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में तालिबान की…
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफ़ज़ई ने रचाई शादी
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई ने ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में शादी कर ली है. 24 वर्षीय मलाला ने असर मलिक के साथ निकाह किया और अपनी शादी को ‘अपने जीवन का एक मूल्यवान दिन बताया’. पाकिस्तान की जानी-मानी महिला अधिकार कार्यकर्ता को तालिबान चरमपंथियों ने 2012 में सिर में गोली मार दी थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बर्मिंघम लाया गया और तब से वो वहीं रह रही हैं. मलाला ने अपनी शादी की जानकारी ख़ुद ट्विटर पर दी और लिखा – “असर और मैंने जीवनसाथी बनने…
कोविड की स्थिति का आकलन करने के लिए मानदंड बदलेगा जापान
जापान नए कोरोना संक्रमणों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कोरोना स्थिति के अपने मूल्यांकन मानदंडों को संशोधित करेगा। वर्तमान में, स्थिति को चार स्तरों में वर्गीकृत किया गया है, जिसका उपयोग केंद्र सरकार प्रीफेक्च ुरल सरकारों द्वारा मिलान विरोधी उपायों को तय करने में किया गया है। कोरोना प्रतिक्रिया पर सरकार की उपसमिति की बैठक के दौरान पांच स्तरों वाली नई प्रणाली पर चर्चा की गई। यह अस्पताल के बेड की उपलब्धता का एक प्रक्षेपण शामिल करेगा पहले से पूवार्नुमान लगाने का…
ब्रिटेन में 22 नवंबर से कोवाक्सिन को मिलेगी मान्यता, बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा
भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ लगवा चुके लोगों को ब्रिटेन बड़ी राहत देने जा रहा है। ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की है कि वह 22 नवंबर से कोवाक्सिन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा।यहां कोविड से संबधित सभी नए अपडेट पढ़ें इसके बाद इस वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग बिना रोक-टोक ब्रिटेन की यात्रा कर सकेंगे। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इसको लेकर ट्विट भी किया है। उन्होंने कहा है कि 22 नवंबर से यूके भारत की कोवॉक्सिन को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल…
अगस्त 2020 के बाद पहली बार जापान में कोरोना महामारी के कारण एक भी मौत नहीं
विश्व के कई देशों में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस बीच जापान से एक अच्छी खबर सामने आई है। देश में अगस्त 2020 के बाद पहली बार किसी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है। एनएचके प्रसारक ने यह जानकारी रविवार को प्रकाशित देश के 47 प्रांतों के आंकड़ों के हवाले से दी। रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 162 नए मामलों की पुष्टि हुई, जबकि 100 मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुल मिलाकर महामारी की शुरुआत के बाद जापान…
ड्रैगन बना रहा खतरनाक जैविक हथियार; चीन की चाल को समझना दुनिया के लिए होता जा रहा मुश्किल
चीन के दिमाग में क्या चल रहा है, इसे पढ़ पाना दुनिया के लिए मुश्किल हो रहा है। चीन लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है। वह न सिर्फ परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है, बल्कि वह जैविक हथियार बनाने में भी जुटा हुआ है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी एक नई रिपोर्ट में कहा है कि चीनी सेना रासायनिक और जैविक हथियार बनाने पर काम कर रही है। इसमें कहा गया है कि चीन संभावित दोहरे उपयोग वाले जैविक हथियार की गतिविधियों में लगा हुआ है।…
आखिरकार इमरान खान ने कर ही दिया सरेंडर, कट्टरपंथी संगठन TLP से हटाया बैन
पाकिस्तान की सड़कों पर हिंसक विरोध करने वाले कट्टर इस्लामवादियों के सामने आखिरकार इमरान खान की सरकार झुकने पर मजबूर हो ही गई। पहले चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कई नेताओं की रिहाई और अब इमरान खान ने उस पर से बैन हटा दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार विरोधी आंदोलन को समाप्त करने के लिए कट्टर इस्लामवादियों के आगे झुकते हुए चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से बाहर करने की शनिवार को अनुमति दे दी। फ्रांस में प्रकाशित ईशनिंदा कार्टून के मुद्दे पर…
पाकिस्तान ने तालिबान को सीमा पर बाड़ को लेकर दी धमकी, जानें क्या कहा
पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से तालिबान को डूरंड रेखा (Durand Line) के बाबत धमकी दी गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि यदि सीमा पर बाड़ लगाने से इनकार किया तो अफगानियों के डूरंड रेखा के आर-पार जाने पर रोक लगा दी जाएगी। सिंगापुर पोस्ट के अनुसार, डूरंड रेखा का हवाला देते हुए पाकिस्तान तालिबान को ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं तालिबान सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि डूरंड रेखा के पास इस तरह की शर्तें अस्वीकार हैं। बता दें कि डूरंड रेखा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पारंपरिक पश्तूनों…
पेट्रोल से भी महंगी बिक रही चीनी पाकिस्तान में
कर्ज लेकर अपनी जरूरतें पूरी करने वाले पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है और लोग त्रहि-त्रहि कर रही है। खाने-पीने की चीजों में तो जैसे आग लगी हुई है। चीनी की कीमत आसमान छूती जा रही है। यह पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी हो गई है। देश में चीनी 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है, जबकि पेट्रोल के दाम 146 रुपये प्रति लीटर है। इमरान खान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 8.14 रुपये प्रति की वृद्धि की। सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्षी…
चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु ताकत,पेंटागन ने किया खुलासा
पेंटागन ने अपने वार्षिक रिपोर्ट में चीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अपनी रिपोर्ट में पेंटागन ने चीन की परमाणु शक्ति के निर्माण के बारे में बात करते हुए कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने एक साल पहले जो अनुमान लगाया था, चीन उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति में वृद्धि कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जिस तेजी से परमाणु संख्या में वृद्धि कर रहा है उससे बीजिंग को सदी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति से मेल खाने या उससे आगे…
अमेरिका,पाकिस्तान, दुबई, ब्रिटेन,समेत दुनियाभर में कुछ ऐसे दिखी दिवाली की रौनक
ब्रिटेन के लेस्टर शहर में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली. यहां पांच दिनों के फेस्टिवल का आयोजन किया गया. फेस्टिवल में लाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. फेस्टिवल में कार्यक्रम कम होने के कारण भी लोगों की बेलग्रेव रोड पर फेस्टिवल के लिए भीड़ देखने को मिली.पिछले साल कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं किया गया था. फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण ‘ग्लोबल रेनबो’ लाइट थी जिसे 60 किलोमीटर तक देखा जा सकता है.
नेपाल अब भारत के एनर्जी एक्सचेंज में बिजली बेचेगा , पहले चरण में 39 मेगावाट बिजली के कारोबार को मिली इजाजत
नेपाल पहली बार भारत को प्रतिस्पर्धी दरों पर बिजली बेचेगा। भारत ने अपने पड़ोसी देश को इंडियन पावर एक्सचेंज मार्केट में बिजली के कारोबार की अनुमति दे दी है। विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनर्जी एक्सचेंज ने नेपाल की तरफ से किए जा रहे पुरजोर प्रयासों के मद्देनजर सोमवार को कारोबार की इजाजत दी है। अब नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) अपनी अतिरिक्त बिजली को बेचने की स्थिति में होगा। नेपाल की ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री पंफा भुसाल ने कहा, ‘राजनीतिक, राजनयिक व प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयासों…
2030 तक 1,000 परमाणु बम बनाने का अनुमान कर रहा है चीन , चीन तेजी से बढ़ा रहा अपने परमाणु हथियारों का भंडार,
चीन अपने परमाणु हथियारों का भंडार आशंका से अधिक तेजी से बढ़ा रहा है। एक साल पहले अमेरिकी अधिकारियों का जो अनुमान था चीन ने उससे कहीं ज्यादा तेजी से अपने परमाणु हथियार बनाए हैं। जानकार मानते हैं कि चीन ऐसा अमेरिका की बराबरी पाने के लिए कर रहा है। वैसे उसकी योजना इस सदी के मध्य तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की है। 2030 तक 1,000 परमाणु बम बनाने का अनुमानअमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट बताती है कि चीन छह साल में 700 परमाणु हथियार बनाने की योजना…
अपना ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’,फेसबुक बंद करने जा रहा, डिलीट करेगा डाटा
फेसबुक (Facebook) ने कहा है कि वह चेहरा पहचानने की प्रणाली (Face Recognition System) को बंद करेगा और एक अरब से भी ज्यादा लोगों का फेसप्रिंट डिलीट कर देगा। फेसबुक ने यह कदम दुनियाभर में इस तकनीक को लेकर जताई जा रही चिंता के बाद उठाया है। इस तकनीक में फोटो और वीडियो के जरिये लोगों को आसानी से पहचान लिया जाता है। फेसबुक की नई पैरेंट कंपनी ‘मेटा (Meta)’ के वाइस प्रेसिडेंट जेरोम पेसेंटी (Jerome Pesenti) ने मंगलवार को अपने ब्लाग पोस्ट में कहा, ‘यह बदलाव टेक्नोलाजी के इतिहास…
सोमवार को काप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन बोरिस जानसन ने चेतावनी के साथ की।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को काप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन चेतावनी के साथ की। उन्होंने कहा कि दुनिया विनाश के कगार पर खड़ी है और उसे बचाने के लिए नेताओं को ‘जेम्स बांड’ बनना होगा।जानसन ने गर्म होती धरती की स्थिति की तुलना काल्पनिक किरदार ‘जेम्स बांड’ से की जिस पर एक ऐसा बम लिपटा हुआ है जो दुनिया का विनाश कर सकता है तथा बांड उसे निष्क्रिय करने का प्रयास करता है और अंत में दुनिया को बचा लेता है। जानसन वैश्विक नेताओं के सामने…
भारत का विरोध मालदीव में दुष्प्रचार के जरिये, 2019 में भी हुई थी ऐसी कोशिश
द्वीपीय देश मालदीव में कुछ राजनीतिक दलों ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान छेड़ दिया है। सरकार विरोधी ये दल राष्ट्रीय पहचान को मुद्दा बनाकर भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं प्रचारित कर रहे हैं। कोलंबो इन्फार्मेशन एजेंसी ने पिछले सप्ताह भारत के खिलाफ छिडे़ दुष्प्रचार युद्ध से पर्दा हटाया। इस दुष्प्रचार का मकसद भारत के खिलाफ भावनाएं पैदा करना और उन्हें भड़काना है। मालदीव में भारत विरोधी माहौल पैदा करने की 2019 में भी कोशिश हुई थी। लेकिन इस तरह की छिटपुट कोशिशों में हाल के दिनों में खासी तेजी…
