चीन ने लैंड बार्डर्स ला यानी जमीनी सीमा कानून बनाते हुए पड़ोसी देशों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भारत के संदर्भ में वह भले ही यह कहता आया है कि भारत और चीन के बीच सीमा की पहचान कभी की ही नहीं गई। लेकिन भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि कुछ इलाकों के लिए भले ही यह बात सही हो, लेकिन पूरी सीमा के लिए ऐसा नहीं है। दोनों देशों के बीच हमेशा ऐतिहासिक आधार की पारंपरिक सीमा रही है। चीन की नेशनल…
Category: विदेश
रूस में एक दिन में करीब 41 हजार संक्रमित,ब्रिटेन में कोरोना के मामले 90 लाख के पार, चीन का नया झूठ- झींगा से फैली महामारी
दुनिया के कई मुल्कों में कोरोना विस्फोटक स्वरूप अख्तियार करता जा रहा है। चीन, रूस और ब्रिटेन में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 24.63 करोड़ को पार कर गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 49.9 लाख से ज्यादा हो गई है। अमेरिका सबसे अधिक मामलों 45,949,951 और सर्वाधिक 745,665 मौतों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। आइए जानें दुनिया के बाकी मुल्कों…
पीएम मोदी का पोप फ्रांसिस ने न्योता किया स्वीकार, करेंगे भारत का दौरा,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वेटिकन सिटी में कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। जी-20 देशों की शिखर बैठक में शामिल इटली पहुंचे पीएम मोदी की पोप फ्रांसिस के साथ मुलाकात की कूटनीतिक अहमियत भी खास है। यह मौजूदा पोप के साथ किसी भारतीय पीएम की पहली मुलाकात है। मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे बताया जाता है…
पीएम मोदी ने किया 5 बिलियन डोज का वादा बजा भारत की वैक्सीन का डंका, जानिए क्लाइमेट चेंज पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इटली के रोम में हैं जहां वे जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने G20 summit के शुरुआत सत्र में हिस्सा लिया और सभी नेताओं से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।इस दौरान दुनिया में भारत की वैक्सीन पॉलिसी का डंका भी बजा। पीएम मोदी ने न केवल कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई का जिक्र किया, बल्कि दुनिया को 2022 तक कोरोना वैक्सीन के 5 बिलियन डोज का वादा भी किया। G20 summit रविवार…
अफगानिस्तान में लगा तालिबान पर आरोप, घर-घर जाकर लोगों से पैसे ले रहे
तालिबान अफ़ग़ानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से पैसा ले रहे हैं, हालांकि स्थानीय लोग उसे ‘टैक्स और चंदे’ के बजाय ‘भत्ते’ का नाम दे रहे हैं. तालिबान पर आरोप लग रहा है कि लोगों को अपने इलाक़ों में रहने और यात्रा करने के लिए तालिबान को पैसे देना होता है. यह भी दावा किया जा रहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में लोग परिवार की विधवाओं को तालिबान से बचाने के लिए घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान के जोज़ान प्रांत में इसी तरह की…
कोविड के कारण न्यूजीलैंड में हवाई परिवहन इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित
जीलैंड में हवाई परिवहन इंडस्ट्री ने फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2021 में 35 प्रतिशत कम लोगों को रोजगार दिया है। देश के सांख्यिकी विभाग स्टैट्स एनजेड ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विभाग के हवाले से बताया कि फरवरी 2021 तक किसी भी इंडस्ट्री के लिए रोजगार में यह सबसे बड़ी प्रतिशत गिरावट थी। सांख्यिकीय व्यापार रजिस्टर प्रबंधक स्टुअर्ट पिट्स ने कहा, इस अवधि के अधिकांश समय में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं क्वारंटीन-मुक्त यात्रा के लिए बंद थी, जबकि लॉकडाउन के कारण घरेलू हवाई…
चीन में कोरोना विस्फोट से हाहाकार, लाखों लोग घरों में कैद
कोरोना महामारी से दुनिया में तहलका मचा हुआ है. चीन में एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. संक्रमण बढ़ने से चीनी सरकार परेशान हो गई है. गुरुवार 28 अक्टूबर को चीन-रुस बॉर्डर पर सटे उत्तरी-पूर्वी प्रांत हेइलॉन्गजियांग के हेईए शहर में आनन-फानन में लॉकडाउन लगा दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में यह तीसरा शहर है, जिसको लॉक किया गया है. लगातार बढ़ रहे मामले को सरकार जल्द से जल्द खत्म करना चाह रही है. क्योंकि फरवरी में चीन में विंटर…
जानिए कश्मीर के आतंकियों से क्या है रिश्ता ,मुल्ला उमर का बेटा आया सामने
तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा मुल्ला मोहम्मद याकूब सरकार बनने के बाद पहली बार दुनिया के सामने आया है. मोहम्मद याकूब तालिबान सरकार में रक्षामंत्री है. इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के मिलिट्री कमाशन का अध्यक्ष भी है. मोहम्मद याकूब का कश्मीरी आतंकियों से गहरे संबंध हैं. वह कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा जैश आतंकी संगठनों से जुड़ा है. दुनिया के सामने मुल्ला याकूब ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में देश के बिजनस समुदाय से अपील की कि वे स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करें. मुल्ला याकूब ने कहा कि हेल्थ…
बाइडेन प्रशासन से रूसी हथियारों की खरीद के लिए अमेरिकी सीनेटरों ने भारत के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया
अमेरिकी सीनेटरों ने बाइडेन को लिखे पत्र में कहा है, हालांकि, भारत से जुड़े इस मौजूदा एस-400 लेनदेन के मामले में, हम मानते हैं कि सीएएटीएसए प्रतिबंधों के लागू होने से भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है, जबकि साथ ही, रूसी हथियारों की बिक्री को रोकने के इच्छित उद्देश्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लिखा, जबकि भारत ने रूसी सैन्य उपकरणों की खरीद को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इसका सोवियत संघ बाद में रूस से हथियार खरीदने का…
कनाडा में रक्षा मंत्रालय की पहली हिंदू मंत्री बनी अनीता आनंद
कनाडा की पहली हिंदू कैबिनेट मंत्री अनीता आनंद ने मंगलवार को देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रच दिया। वह भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हरजीत सज्जन की जगह लेंगी। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की है, जिसमें पता चला है कि अनीता आनंद देश की रक्षा मंत्री होंगी। सज्जन को अंतर्राष्ट्रीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। एक अन्य भारतीय-कनाडाई महिला कमल खेड़ा, जो ब्रैम्पटन वेस्ट से 32 वर्षीय सांसद हैं, ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मंत्री के रूप में शपथ ली,…
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी इस्लाम छोड़ हिंदू बनीं, जानें कौन हैं सुकमावती
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. सुकर्णो सुकमावती सुकर्णोपुत्री सेंटर बाली में आयोजित सुधी वडानी समारोह में सुकमावती ने हिंदू धर्म स्वीकार किया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करती हुई नजर आईं. वीडियो में पुजारी को मंत्र पढ़ते सुकमावती के ऊपर पवित्र जल छिड़कते हुए देखा जा सकता है. उनकी परंपरागत तरीके से आरती भी उतारी गई अन्य मान्यताओं का पालन भी करवाया गया. जब यह आयोजन…
आतंकी सूची से हटने की जताई राष्ट्रपति पुतिन ने संभावना, तालिबान हुआ खुश
तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटाने की संभावना पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान से आतंकी संगठन खुश नजर आ रहा है। रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल वल्दई क्लब की बैठक के दौरान तालिबान को आतंकी संगठनों की सूची से बाहर निकालने की संभावना जताई थी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया था कि यह काम संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए। देश का सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना सुनिश्चित करेगा तालिबानइस पर अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहार बाल्खी ने कहा है,…
अब बांग्लादेश सरकार हिंदुओं पर हमलों के बाद बनाने जा रही यह क़ानून
बांग्लादेश के क़ानून मंत्री अनीसुल हक़ ने कहा है कि किसी भी मामले में गवाही देने वाले गवाहों की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सरकार बहुत जल्द एक नया क़ानून बनाने जा रही है. क़ानून मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की घटनाओं की सुनवाई के परिप्रेक्ष्य में सरकार यह क़ानूनी पहल करने जा रही है. बांग्लादेश में वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की घटनाओं के अनेक मामलों में गवाहों के अभाव में सुनवाई पूरी नहीं हो पाती.…
भारत संग चीन का बढ़ेगा विवाद ,LAC पर तनातनी के बीच चीन ने बदला सीमा कानून
सीमा विवाद (Border Dispute) के बीच विद्यमान तनाव को कम करने के प्रयासों के बीच चीन कोई न कोई ऐसा कदम उठा रहा है, जो दिल्ली-बीजिंग के रिश्तों को सामान्य नहीं होने दे रहा है. इस कड़ी में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) उत्तराखंड (Uttarakhand) में घुसपैठ जैसी उकसावेपूर्ण कदमों के बीच चीन अपने भूमि सीमाई क्षेत्र के संरक्षण शोषण पर एक नया कानून लेकर आया है. इस कानून का मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे अन्य विकास कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा पर जोर…
अमेरिका समेत 10 देशों के ख़िलाफ़ तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन का बड़ा फ़ैसला
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अमेरिका, जर्मनी और फ़्रांस समेत कुल 10 देशों के राजदूतों “अस्वीकार्य” घोषित कर दिया है. यानी तुर्की इन राजदूतों को रखने के लिए अब तैयार नहीं है.इन राजदूतों को अब तुर्की छोड़ना पड़ सकता है. अर्दोआन का यह फ़ैसला राजदूतों के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने तुर्की के एक्टिविस्ट ओस्मान कवाला की तत्काल रिहाई की माँग की थी. कवाला पिछले चार साल से ज़्यादा समय से जेल में हैं. उन पर विरोध-प्रदर्शन के समर्थन और तख़्तापलट की कोशिश के आरोप…
अफगानिस्तान में पाक हवाई अड़्डे से चलेगा अमेरिकी सैन्य अभियान, समझौता जल्द
संयुक्त राज्य अमेरिका 30 अगस्त को अफगानिस्तान को अपने हाल पर छोड़कर निकल गया. अमेरिका ने अफगानिस्तान से जाने की समय सीमा स्वयं तय की थी. स्व-घोषित समय सीमा से एक दिन पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पूरी कर ली थी. अमेरिका के हटने के पहले ही 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल को अपने कब्जे में कर लिया था. अब अमेरिका युद्धग्रस्त राष्ट्र में अपने सैन्य अभियानों को जारी रखने के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौता कर रहा है. एक रिपोर्ट…
गोली मारकर भारतीय मूल की लिंक्डइन इंजीनियर ब्लॉगर की हत्या
कैलिफोर्निया स्थित ट्रैवल ब्लॉगर वैश्विक नौकरी खोज साइट लिंक्डइन में कार्यरत वरिष्ठ साइट रिलाइबिलिटी इंजीनियर अंजलि रयोत की मैक्सिको के रिसॉर्ट शहर टुलमड्रग कार्टेल से संबंधित शूटिंग के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।डेली मेल की खबर के मुताबिक, 25 वर्षीय अंजलि ने पहले याहू के साथ काम किया था। वह पिछले शुक्रवार (22 अक्टूबर) को 26 साल की हो गई होतीं। पिछले सोमवार (18 अक्टूबर) को वह जश्न मनाने के लिए टुलम आई थीं। असॉल्ट राइफलों से लैस चार लोगों ने उस टेबल की दिशा…
इस्लाम अपनाने या देश छोड़ने के लिए मजबूर अफगान सिख , तालिबान राज में अफगान सिखों पर संकट,
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से सिखों के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। आलम यह है कि उन्हें सुन्नी इस्लाम अपनाने या फिर देश छोड़कर भाग जाने को मजबूर किया जा रहा है। यह दावा एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में किया गया है। इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी (आईएफएफआरएएस) की रिपोर्ट का कहना है, अफगानिस्तान में सदियों से रह रहे सिखों की आबादी एक जमाने में दसियों हजार थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में कट्टरता के चलते बढ़ी धार्मिक हिंसा, हत्या, व्यवस्थागत भेदभाव और देश…
नए राष्ट्रपति का चुनाव किया फिजी की संसद ने
फीजी संसद ने शुक्रवार को रातू विलियाम काटोनीवरे को बहुमत हासिल करने के बाद नए राष्ट्रपति के रूप में चुना। वह जियोजी कोनरोटे की जगह लेंगे, जिन्होंने नवंबर 2015 से अब तक अपने दो कार्यकाल पूरे कर लिए है।काटोनिवर को प्रधानमंत्री वोरेके बैनीमारामा द्वारा नामित किया गया था, जबकि विपक्षी सचेतक लेयंडा तबुया ने राष्ट्रपति पद के लिए सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी के संसद सदस्य रो तेइमुमु केपा को नामित किया था। संसदीय वोट में काटोनीवरे को 28 वोट मिले जबकि केपा को 23 वोट मिले।संसद अध्यक्ष रातु एपेली नैलाटिकाऊ…
ढाका में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में शिक्षिका गिरफ्तार
बांग्लादेश पुलिस की अपराध आतंकवाद-रोधी इकाई रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने ढाका के बेगम बदरुन्नेसां गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में सहायक प्रोफेसर रूमा सरकार को गिरफ्तार किया है। उन पर फेसबुक पर भड़काऊ झूठा वीडियो फैलाने का आरोप है। उन्हें बुधवार सुबह राजधानी के बेली रोड स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। आरएबी के कानूनी मीडिया विंग के कमांडर खांडाकर अल मोइन ने कहा, रूमा सरकार ने ढाका के पल्लबी इलाके में एक हत्या का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि यह नोआखली में जतिन साहा की हत्या…
