अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलर…’, अखिलेश यादव ने ट्रंप का वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकर पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के दावों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार पर अप्रत्यक्ष परोक्ष रूप से तटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि कहीं इनमें से एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय…

ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन, अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी

थाइलैंड व कंबोडिया पुलिस के साझा अभियान में एक स्कैम सेंटर में बंधक बनाए गए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया गया। अपराधी गिरोह तस्करी के जरिये इन्हें कंबोडिया के सीमावर्ती शहर ले आया था और बंधक बना लिया था। स्कैम सेंटर के जरिये पूरे दक्षिण एशिया में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। थाइलैंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे क्षेत्रीय अभियान का विस्तार था। कंबोडिया के…

डोनाल्ड ट्रंप का एक और फरमान, अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा जवाबी ‘डिजिटल टैक्स’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन देशों पर टैरिफ लगाने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे जो अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लगाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कौन देश हमारी कंपनियों पर कितना शुल्क लगाता है, हम भी पलटवार करेंगे। गूगल और मेटा जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों पर भी जवाबी टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि भारत, कनाडा, फ्रांस और यूके जैसे देश अमेरिकी कंपनियों की कमाई पर भारी शुल्क वसूलते हैं। एक अधिकारी ने राष्ट्रपति के आदेश…

टोरंटो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान

कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया।हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक “घटना” हुई और 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।पुलिस ने बताया कि इस घटना में 19 लोग घायल…

भारत से शेख हसीना का बड़ा ऐलान

बांग्लादेश में भारी बवाल के बीच देश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग की कार्यकर्ताओं को भारत से संबोधित किया है. शेख हसीना ने अवामी लीग के फेसबुक पेज के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. वहीं, अवामी लीग पार्टी ने तय किया था कि वे शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी को पक्का करने के लिए गुरुवार (6 फरवरी) से विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत करेंगे. हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि अवामी लीग के आह्वान के पहले ही बांग्लादेश में हालात फिर…

बांग्लादेश में अचानक क्या हुआ कि पूरे देश में रोक दी गई ट्रेनें, जानिए हालात

बांग्लादेश में एक बार फिर से बवाल मच गया है. ट्रेन हड़ताल की वजह से देश में आफत आ गई है. हजारों की संख्या में विद्यार्थी ट्रेनों के सामने आकर बैठ गए हैं और ट्रेनों को चलने नहीं दे रहे हैं. इससे भारी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों का बवाल इतना ज्यादा और प्रभावशाली है कि बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने ढाका मोहाखाली इलाके में सेना की 4 टुकड़ियां तैनात कर दी हैं. इसके बावजूद छात्र रेल ट्रैक…

शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी, अमेरिका शीर्ष पर ?

फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है . फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है. इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है 2025 के दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में एशिया के 5 देश शामिल. रैंकिंग, देश, जीडीपी, जनसंख्या, क्षेत्र का विवरण…

ट्रंप की खासमखास है 27 साल की ये महिला, व्हाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कैरोलिन लेविट की उम्र और संजीदगी ने तब सबको चौंका दिया जब उन्होंने व्हाइट हाउस में प्रेस सेक्रेटरी का पद संभाला, लेकिन उनके पति की उम्र ने सभी और भी ज्यादा हैरान कर दिया. 20 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद, कैरोलिन ने 28 जनवरी को नए प्रशासन के तहत अपनी पहली व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस ब्रीफिंग दी. वह सिर्फ 27 साल की उम्र में इस पद पर सेवा देने वाली सबसे युवा व्यक्ति बन गईं. उनकी युवा उम्र ने उन लोगों को चौंका दिया जो…

सूडान में अर्धसैनिक ग्रुप का कहर! ओपन मार्केट में किया हमला, 54 लोगों की मौत

सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक ग्रुप ने ओमदुरमान के एक ओपन मार्केट पर हमला कर दिया, जिसमें करीब 54 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 158 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार (01 फरवरी, 2025) को दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्स ने हमला किया. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, संस्कृति मंत्री और सरकारी प्रवक्ता खालिद अल-अलीसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं…

हादसे का दोषी कौन? ट्रंप ने पायलट की भूमिका पर खड़े किए सवाल; बाइडन-ओबामा पर भी गंभीर आरोप

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर के टकराने से हुए हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हेलिकॉप्टर के पायलट की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन पर पर हवाई सुरक्षा मानकों को कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रंप ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के कार्यकारी प्रशासक के रूप में क्रिस रोशेल्यू को नियुक्त करने का एलान किया। इस हादसे ने 1982 में एयर फलोरिडा क्रैश की याद ताजा कर…

लॉस एंजिलिस के जंगलों में आग का तांडव जारी

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में कई दिशाओं से फैल रही जंगल की भयानक आग ने गुरुवार को अमेरिकी फिल्म उद्योग के प्रतीकात्मक केंद्र हॉलीवुड हिल्स के करीब पहुंच गई। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है और सैकड़ों दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हुए हैं। आग से सात लोगों की मौत हो गई है और 1.3 लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। इस आग से अब तक 52 से 57 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। आग से…

इजरायल के 120 कमांडो ने सीरिया में की सर्जिकल स्ट्राइक, तबाह की मिसाइल फैक्ट्री?

इजरायल ने आखिरकार कुबूल कर लिया कि सितंबर में सीरिया मे एक मिसाइल बनाने की फैक्ट्री पर उसके कमांडों ने हमला बोला था. इस ऑपरेशन के लिए पहले से ही इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने एक जनवरी को इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली जिसे ‘ऑपरेशन डीप लेयर’ का नाम दिया गया था. सीरिया में बशर अल-असद शासन के पतन के कुछ हफ्तों बाद यह घोषणा हुई. रिपोर्ट के मुताबिक यह फैक्ट्री ईरान की थी और असद के तेहरान के साथ…

इस्राइली हमले में गाजा में 10 की मौत, दर्जनों घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हनुक्का की चमक सभी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। बता दें कि हनुक्का, यहूदी धर्म का एक त्योहार है जिसे ‘रोशनी का त्योहार’ या ‘यहूदी क्रिसमस’ भी कहा जाता है। यह त्योहार आमतौर पर दिसंबर के महीने में आठ दिनों तक मनाया जाता है। यह त्योहार 200 ईसा पूर्व…

तख्तापलट के बाद बदले सीरिया के सुर, ईरान से कहा- देश में अराजकता न फैलाए

तख्तापलट के बाद सीरिया के ईरान को लेकर सुर बदलने लगे हैं। सीरिया के नए विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने ईरान को सख्त जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ईरान सीरिया में अराजकता न फैलाए। बल्कि सीरिया के लोगों की इच्छा और देश की नई सत्ता का सम्मान करे। एक्स पर किए गए पोस्ट में शिबानी ने लिखा कि ईरान को सीरिया के लोगों की इच्छा, देश की नई सत्ता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। हम ईरान को आगाह करते हैं कि वे देश…

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच दंगे, अब तक 150 की मौत ?

पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से सटे प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच हालिया हिंसक झड़पों के चलते 300 से ज्यादा परिवारों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दोनों समुदायों की हिंसा में कम से कम 150 लोग मारे गए हैं, जिनमें 32 मौतें सिर्फ शनिवार को हुई हिंसा में हुई हैं। शनिवार को मारे गए 32 लोगों में 14 सुन्नी और 18 शिया थे। हिंसा की घटनाएं ना सिर्फ सरकारों की नाकामी को दिखाती हैं बल्कि क्षेत्र में वर्षों से…

ब्राजील में शिखर सम्मेलन समाप्त, 2025 में जी20 का मेजबान कौन?

ब्राजील में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का संयुक्त घोषणापत्र जारी करने के बाद इसे समाप्त घोषित कर दिया गया है। इस सम्मेलन में जी-20 देशों के अलावा कई अतिथि देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए। भारत के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ब्राजील घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक समझौते, युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन में शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त वक्तव्य को समूह के सदस्यों का समर्थन किया, लेकिन इस पर…

गोपनीय दस्तावेज मामले पर रोक लगाने को लेकर ट्रंप को अदालत ने दी बड़ी राहत

अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने गुरुवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे गोपनीय दस्तावेज के मामले पर रोक लगाने की मंजूरी दे दी। साल 2020 में चुनाव हारने के बाद व्हाइट हाउस छोड़ते हुए ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन ने जुलाई में ही इस मामले को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि इस मामले के विशेष वकील जैक स्मिथ की गलत तरीके…

ट्रंप की टीम की पेंटागन के अधिकारियों को बर्खास्त करने की योजना

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने से पहले ही अपनी नई कैबिनेट तैयार कर ली है। मंत्रियों और अधिकारियों के नाम एलान किए जाने के बाद अब उनकी टीम की नजर पेंटागन पर है। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के सदस्य सेना के अधिकारियों की एक सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बर्खास्त किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इन सैन्य अधिकारियों में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ भी शामिल हो सकता है। ट्रंप के सत्ता बदलाव से परिचित दो सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर…

अमेरिका : व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन का होगा आमना-सामना, तीन दशकों में पहली बार होगा ऐसा

डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी में होना है। हालांकि सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया व्हाइट हाउस में शुरू हो चुकी है। इसी के तहत राष्ट्रपति बाइडन ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि यह बीते तीन दशकों में पहली बार होगा, जब एक निवर्तमान राष्ट्रपति और नए चुने गए ऐसे राष्ट्रपति के बीच व्हाइट हाउस में औपचारिक मुलाकात होगी, जिनके बीच चुनाव अभियान के दौरान प्रतिस्पर्धा हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले साल 1992 में रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश…

राष्ट्रपति की जंग जीतने के बाद ट्रंप को संघीय कोर्ट से राहत

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की जंग जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को संघीय अदालत से चुनाव गड़बड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। संघीय न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की ओर से किए गए आवेदन के बाद ट्रंप के खिलाफ चल रहे मुकदमों को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि मुकदमों को कैसे बंद किया जाए, इस पर अभियोजक दो दिसंबर तक निर्णय लेंगे। वॉशिंगटन में अमेरिकी संघीय न्यायाधीश तान्या चुटकन ने मामले में अभियोजन पक्ष के वकील जैक स्मिथ की ओर से किए गए आवेदन को मंजूरी दे दी।…