बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण लड़ाकू विमान सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र थे, तथा 171 लोग घायल हो गए। यह देश के इतिहास की सबसे घातक विमानन दुर्घटनाओं में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि चीन में निर्मित प्रशिक्षण लड़ाकू विमान एफ-7 बीजीआई विमान में उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद “यांत्रिक खराबी” आ गई और यह ढाका के उत्तरा क्षेत्र…
Category: विदेश
पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला, पहचान पूछकर 9 लोगों को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में एक बस पर बड़ा अटैक हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने 9 लोगों को पहचान के बारे में पूछकर गोलियों से भून दिया. बस अटैक में मारे गए सभी यात्री पाकिस्तान के पंजाब से थे. वे क्वेटा से लाहौर जा रहे थे, लेकिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर दिया. बलूचिस्तान का इलाका काफी अशांत है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर झोब नावेद आलम ने बताया कि बदूंकधारियों…
भारत सरकार के खाते ब्लॉक करने के आदेश पर X की आपत्ति, कानूनी विकल्पों की तैयारी में जुटा प्लेटफॉर्म ?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर), जो अब एलन मस्क के स्वामित्व में है, ने भारत सरकार द्वारा 2,355 खातों को ब्लॉक करने के आदेश पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। X का कहना है कि इन खातों में प्रमुख समाचार एजेंसी Reuters के अकाउंट्स भी शामिल थे। X ने अपने आधिकारिक “Global Government Affairs” हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया कि उसे 3 जुलाई को भारत सरकार से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत…
सभी सौदे रद्द करने’ की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध को रुकवाया: ट्रंप का दावा ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने अपने प्रशासन के अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के साथ हुए ‘सभी सौदे रद्द करने’ के लिए कहकर दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमने भारत और पाकिस्तान के साथ कुछ बेहतरीन काम किए। शायद यह परमाणु हमले की दिशा में बढ़ रहा था। हमने बहुत काम किया। मुझे नहीं पता कि क्या कभी कोई ऐसा राष्ट्रपति हुआ है जिसने इससे ज़्यादा काम किया हो।’’…
जंग की बड़ी कीमत चुका रहे इजरायल और ईरान, रोज गोला-बारूद में स्वाह हो रहे अरबों!
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की काफी चर्चा है. इन दोनों देशों के बीच पिछले 8 दिनों से भयंकर तनाव की स्थिति है और फिलहाल मामला शांत होता भी नजर नहीं आ रहा है. युद्ध की वजह से ईरान के साथ-साथ इजरायल को भी काफी नुकसान हुआ है. उसे अभी तक अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है और हर दिन घाटा बढ़ता ही जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में ही हर दिन करीब 200 मिलियन डॉलर खर्च कर दे…
बदलते हालात के बीच भारत ने इजराइल, ईरान और फलस्तीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति के बीच भारत ने इजराइल, ईरान और फलस्तीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय स्तर पर दिए गए निर्देशानुसार सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया। ईरान के विभिन्न स्थानों पर इजराइल द्वारा शुक्रवार को किए गए सैन्य हमलों और तेहरान द्वारा जवाबी हमले शुरू किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। इजराइल में भारतीय दूतावास ने बदलते हालात के बीच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘परामर्श (14 जून 2025 तक): क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इजराइल में सभी…
ट्रंप को टैरिफ वसूलने की इजाजत, पहले लगाई थी रोक, अदालत ने अमेरिकी सरकार को दी राहत
ट्रंप सरकार के पारस्परिक शुल्क के फैसले पर एक अमेरिकी अदालत ने रोक लगा दी थी, इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट में अपील की जिसके बाद एक संघीय अपील अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ वसूलने की अनुमति दे दी। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अमेरिकी अदालत द्वारा रोके जाने के बाद अन्य देशों के नेताओं से बात की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि उन्होंने (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) आज सुबह जापान के…
भारत-पाक बड़ा फैसला: ट्रंप टीम के करीबी अब दोनों देशों के सलाहकार, जाने क्या है महत्व ?
भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम में काम कर चुके एक वरिष्ठ प्रवक्ता को अपनी रणनीतिक संचार टीम में शामिल किया है, जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व सख्त अधिकारी को अपनी लॉबिंग गतिविधियों के लिए नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम आगामी अमेरिकी चुनावों के मद्देनज़र भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए अमेरिका में अपने-अपने हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भारत द्वारा नियुक्त यह प्रवक्ता ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) अभियान में…
रूस ने यूक्रेन के कीव सहित कई शहरों पर दागी मिसाइल,12 लोगों की मौत ?
रूस यूक्रेन पर अपने हमले बढ़ाता ही जा रहा है। शनिवार-रविवार की रात रूस ने यूक्रेन पर अभी तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में कुल 367 ड्रोन और मिसाइल राजधानी कीव सहित कई यूक्रेनी शहरों पर दागे गए। इन हमलों में 12 लोग मारे गए हैं और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं, संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। रूस ने यूक्रेनी शहरों पर विभिन्न प्रकार की 69 मिसाइलें और 298 ड्रोन से ताजा हमला किया है। मारे गए 12 लोगों में जीटोमीर इलाके के…
रूस ने आतंकवाद पर दिया भारत का साथ, कहा- मिलकर करेंगे काम ?
रूस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत के बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद विरोधी लड़ाई पर शुक्रवार को रूस के साथ व्यापक चर्चा की तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में रूसी पक्ष को जानकारी दी। संसदीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको से मुलाकात किये जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे पर घनिष्ठ सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की गई।…
मॉस्को में भारतीय समुदाय ने पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी ?
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम हमले के 26 पीड़ितों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पद्म श्री से सम्मानित एवं ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल स्टडीज एंड रिसर्च’ के भारत केंद्र की प्रमुख तातियाना शौम्यान भी भारतीय दूतावास के खचाखच भरे डी.पी. धर हॉल में भारतीय समुदाय के साथ मौजूद थीं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह 26 लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक थे।…
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख
ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार की सुबह निधन हो गया। इसके बाद से पूरी दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। भारत में भी पोप फ्रांसिस के निधन पर राजनेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी और दुख व्यक्त किया। वहीं अब सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन तीनों तक भारत के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका कर रखा जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। केंद्रीय गृह…
म्यांमार त्रासदी के लिए सहयोग दें ताकि आपदाग्रस्त म्यांमार के लोग अपने आपको दुवारा खड़ा कर सकें : भिक्षु नन्द रत्न
संकिसा / मैनपुरी : कुशीनगर से चलकर दस दिवसीय श्रामढेर प्रवज्जया शिविर शाक्य मुनि बुद्ध विहार, राजघाट संकिसा में पहुंचे बौद्ध भिक्षु डॉ. नन्द रत्न महाथेरो ने म्यांमार में आए भूकंप पर अपनी सवेंदना व्यक्त की है . उन्होंने कहा की म्यांमार में 28 मार्च को देश के इतिहास का सबसे घातक भूकंप आया, जिसने तबाही मचा दी. इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 रही और गहराई 10 किलोमीटर. यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 50 मिनट (लोकल समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट) पर आया और इसके…
दक्षिण कोरिया में आग ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा इमारतें खाक
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्र में भड़की आग ने तबाही मचा दी है। इस आग में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा इमारतें और अन्य संरचनाएं नष्ट हो गईं हैं। लगातार बढ़ रही आग के चलते 24 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
हिट हुई ट्रंप की गोल्ड कार्ड योजना, शीर्ष मंत्री का दावा- शुरुआत से पहले ही एक दिन में बिके एक हजार कार्ड
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों गोल्ड कार्ड या गोल्डन वीजा योजना का एलान किया था। इस योजना के तहत 50 लाख डॉलर देकर अमेरिका की स्थायी नागरिकता हासिल की जा सकती है। अब ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष मंत्री के दावे पर यकीन किया जाए तो यह योजना बड़ी हिट साबित हुई है और मंत्री ने बताया कि एक दिन में ही एक हजार गोल्ड कार्ड बिक चुके हैं और लोग गोल्ड कार्ड पाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक…
‘ड्रैगन’ कैप्सूल से जब बाहर निकलीं सुनीता विलियम्स , हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया !
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई हैं. उनकी वापसी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए उन्हें फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतारा गया. सुनीता विलियम्स के साथ बुच विलमोर, निक हैग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी इस मिशन का हिस्सा थे. पृथ्वी पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. नासा ने इस मिशन की सफलता पर खुशी जाहिर की और स्पेसएक्स व…
172 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग, अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन में हादसे से डेनवर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इसमें सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आग गेट C38 पर खड़े विमान में लगी और टरमैक के ऊपर घना काला धुआं उठने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।इस बीच, संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि…
पाकिस्तान में ट्रेन की पटरी को बम से उड़ाया फिर किया हाईजैक
पाकिस्तान में एक आतंकी घटना सामने आयी है। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि बलोच लिबरेशन आर्मी ने ने बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया है। साथ ही यह धमकी दे रहे हैं कि सैन्य अभियान होने होने पर बंधक बनाये गये लोगों का मार दिया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि ट्रेन के नौ कोच में 450 से अधिक यात्री सवार हैं। वहीं इस दौरान मुठभेड़…
पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर हटाए गए
पोप फ्रांसिस की हालत फिलहाल स्थिर है और अब उन्हें किसी भी तरह के वेंटिलेशन की जरूरत नहीं है। यह संकेत है कि उन्होंने शुक्रवार को आई सांस की तकलीफ को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और उनकी फेफड़ों की स्थिति में सुधार हो रहा है। पोप फिलहाल निमोनिया के दोहरे वार से उबर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पोप अभी भी हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन शुक्रवार को आए तेज खांसी के दौरे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता थी, वह अब कुछ हद तक कम…
ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिन कंपनियों पर अमेरिका की ओर से यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन सभी का जुड़ाव ईरान के तेल उद्योग से है। प्रतिबंधित की गई इन कंपनियों में कुछ भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका की ओर से यह कदम ईरान पर दवाब बनाने के लिए लगाए हैं। सोमवार को अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से कथित जुड़ाव के लिए 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जिनमें से चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं।…
