राष्ट्रपति पुतिन के जवाबों का बेरहमी से जवाब दिए बाइडेन कहा- यूक्रेन कभी नहीं जीत पाओगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन जंग पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों का सख्त लहजे में जवाब दिया। पौलेंड में मंगलवार देर रात बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो यूक्रेन के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज ने जुल्म किया है। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे।’ बाइडेन यूक्रेन के अचानक दौरे के बाद मंगलवार को पौलेंड पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित किया। इससे पहले मंगलवार को ही रूस के…

बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 500 मिलियन डॉलर की मदद की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस विजिट के दौरान पूरी सीक्रेसी मेंटेन की गई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पहले पोलैंड गए और यहां से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे। कीव पहुंचने से 24 घंटे पहले ही वह पत्नी जिल के साथ वॉशिंगटन के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे। कीव में बाइडेन ने कहा- रूस की कोशिश है कि वो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटा दे। पुतिन को लगा था कि वो हमें अलग-थलग…

यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्यूपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। दुनिया ने यूक्रेन की खूब तारीफ की। अमेरिका समेत…

घाना के मशहूर फुटबॉलर की लाश मलबे में मिली, तुर्किये सीरिया में अभी भी लाशें मिल रहीं

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 46 हजार पार कर गई है। इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। इनमें एक बच्चा है। इधर, घाना देश के फुटबॉलर क्रिश्चियन आत्सु का शव तुर्किये के हताय में मिला है। भूकंप से उनका घर तबाह हो गया था। 31 साल के आत्सु ने सितंबर में ही टर्किश सुपर लीग क्लब जॉइन किया था।रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी…

तुर्की के PM की पत्नी ने पाक की मदद को दान दिया था हार, पर प्रधानमंत्री ने चुराकर रखा अपने पास

बात साल 2010 की है। उस वक्त यूसुफ रज़ा गिलानी पाकिस्तान के प्रधान मंत्री थे। पाकिस्तान में भयंकर बाढ़ आई थी। इससे चिंतित मित्र राष्ट्र तुर्की के तत्कालीन प्रधानमंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन की पत्नी और फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हार पाक पीएम को दान में दे दिया था लेकिन वह हार गायब हो गया था। हार गायब होने की सूचना पर पाकिस्तान के तत्कालीन गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) को मामले…

तुर्किये में मरने वालों की संख्या 42,000 से अधिक

तुर्किये और सीरिया में पिछले हफ्ते आए भूकंप के 11 दिन बाद भी मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यूनाइडेट नेशंस ने तुर्किये के लोगों के लिए एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मानवीय अपील की है। इस बीच तुर्की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में भड़काऊ पोस्ट साझा करके डर और दहशत पैदा करने के आरोप में 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की के अधिकारियों ने 35,418 और सीरियाई सरकार ने…

भारतीय मूल के नील मोहन YouTube के नए CEO बने

भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती…

गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व पीएम इमरान खान

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं ने पिछले साल प्रतिबंधित फंडिंग मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा खान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। पिछले साल अक्टूबर में, पुलिस ने आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत एक मामला शुरू किया और मामले में पूर्व प्रधानमंत्री अंतरिम जमानत पर थे। बुधवार को, इस्लामाबाद में आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) के न्यायाधीश राजा जवाद अब्बास ने टिप्पणी की कि खान…

अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

टेक्सास के सिएलो विस्टा शॉपिंग मॉल में बुधवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं अन्य तीन लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरे घटना में शामिल आरोपियों की तलाशी जारी है। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि हमारे पास एक व्यक्ति हिरासत में है। मॉल में गोलियां चलने से वहां दहशत फैल गई थी। गोमेज ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अभी इस पूरे हादसे में और…

अंटार्कटिका के बर्फीले पानी में महिला ने की स्विमिंग, 2.5 किलोमीटर तैरकर बनाया रिकॉर्ड

दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जो अपने कारमानों से चक‍ित कर देते हैं. दक्षिण अमेरिका के चिली की रहने वाली 37 वर्षीय बारबरा हर्नांडेज उनमें से एक हैं. अपने साहसी कारनामों के लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं. कई गिनीज बुक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं. अब उन्‍होंने एक ऐसी उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की है जो दुनिया में किसी इंसान के पास नहीं. अंटार्कटिका के जमा देने वाले पानी में उन्‍होंने 2.5 किलोमीटर तक स्‍वीमिंग की. ऐसा अभी तक किसी ने नहीं किया था. सोशल मीडिया पर…

US प्रेसिडेंट कैंडिडेट इलेक्शन लड़ेंगी, भारतीय मूल की निकी

भारतीय मूल की निकी हेली 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बन सकती हैं। मंगलवार को निकी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें ऐलान किया कि वो राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हो रही हैं51 साल की निम्रता निकी रंधावा हेली रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर हैं और साउथ कैरोलिना स्टेट की गवर्नर रह चुकी हैं। निकी ने कहा- मैं निकी हेली हूं और प्रेसिडेंट की रेस में शामिल हो रही हूं। निकी को रिपब्लिकन पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने से पहले दो फेज का इलेक्शन…

भूकंप ने तुर्किये-सीरिया में किया तहस नहस, आए दिन मृतकों की संख्या में इजाफा, 36 हजार से ज्यादा मौतें

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने खतरनाक तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी 2 और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। अगले 3 महीने तक देशवासियों की मदद के लिए ये बॉर्डर खुले रहेंगे। 2011 में सीरिया में शुरू हुए सिविल वॉर के बाद पहली बार ये सीमाएं खोली गई…

नाजियों के जुल्म की दास्तां 76 साल पुरानी डायरी में, 15 साल की ऐनी की मौत पर सवाल

सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजियों के टॉर्चर से मारी गई 16 साल की एन फ्रैंक की डायरी पर फिर विवाद शुरू हो गया है। एम्सटर्डम में उसके घर की दीवार पर किसी ने आपत्तिजनक बातें लिखी हैं और उसकी डायरी को झूठा बताया है। दीवार पर लिखा गया- ऐनी फ्रैंक, बॉल पॉइंट पेन खोजने वाली। दरअसल, यूरोप में एक धड़े का मानना है ऐनी फ्रैंक की डायरी फेक है। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता है कि ऐनी की डायरी का बड़ा हिस्सा बॉल पॉइंट पेन से लिखा गया, जबकि…

भूकंप से पूरे महाद्वीप में 500 किलोमीटर की सबसे बड़ी फॉल्ट लाइन बनीं, सैटेलाइट में कैद हुई तस्वीरें

6 फरवरी को सीरिया और तुर्किये में आए 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। घातक भूकंप से मरने वालों की संख्या 24 हजार से ज्यादा हो चुकी है। अब, यूके के रिसर्चरों ने विनाशकारी भूकंप से पहले और बाद की दो इमेज जारी की हैं। सेंटर फॉर द ऑब्जर्वेशन एंड मॉडलिंग ऑफ अर्थक्वेक यानी COMET के रिसर्चरों ने बताया कि ये इमेज सेंटिनल -1 सैटेलाइट से ली गई हैं। भूकंप के बाद की तस्वीरों में धरती में आई काफी बड़ी-बड़ी दो दरारें दिख…

तुर्किये सीरिया में रेस्क्यू जारी, कमजोर इमारतें बनाने वाले बिल्डर्स की होगी जाँच

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। अकेले तुर्किये में ही 20,200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सीरिया में 3,400 लोग मारे गए हैं। मौतों का कुल आंकड़ा 23,600 के पार पहुंच गया है। भूकंप के चलते सीरिया में करीब 53 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इसी बीच तुर्किये की फैमिली एंड सोशल सर्विस मिनिस्ट्री का कहना है…

सीरिया में सामूहिक कब्रों में दफनाए जा रहे शव, तुर्किये-सीरिया त्रासदी में लगभग 20,000 मौतें, 40,000 घायल

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से अब तक 19,332 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 40 हजार के करीब हो गई है। कई इमारतें तबाह हो गई हैं। बेघर लोगों के लिए शेल्टर बनाए गए हैं।सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। यहां मदद करने वाली व्हाइट हेलमेट्स की टीम ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मृत लोगों को एक साथ दफनाया जा रहा है।लोगों का कहना है कि वक्त पर उन तक…

7 पत्नियों वाले शख्स का दावा है, कि मेरे अंदर एक ऐसा जादू है कि जो औरतों को प्यार में पागल कर देता है

थाइलैंड में एक ऐसा शख्स मौजूद है जिसकी सात पत्नियां हैं. हैरान की बात तो यह है कि ये सातों पत्नियां एक साथ एक ही घर में अपने पति के साथ रहती हैं. सात पत्नियों वाले इस शख्स का दावा है कि उसके अंदर ऐसे गुण हैं जो औरतों को उसके प्यार में पागल कर देती हैं. सात पत्नियों से इस शख्स के कुल 9 बच्चे हैं. जिन 7 औरतों से इस शख्स ने शादी हुई है उसमें से ज्यादातर ऐसी हैं जिनसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या दोस्तों के जरिए मुलाकात…

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। पाकिस्तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। 1947 में भारत विभाजन के कुछ दिन पहले ही…

102 बीवी और 578 बच्चों वाला इंसान, बना दिया पूरा जिला

युगांडा के मूसा हसाया ऐसा नहीं सोचते हैं की वे हम दो हमारे दो रहें . उन्होंने बच्चे पैदा करने में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे अब शायद की कोई क्रॉस पर पाए. भारत में तो भाई, अगर कोई चाहे भी तो नहीं कर पाएगा. दुनिया के ज्यादातर देशों में भी. मूसा हसाया ने इतने बच्चे पैदा किए हैं कि अब उनका घर किसी जिले से कम नहीं रहा है. उनके परिवार के बारे में आप सुनेंगे तो कहेंगे कि यार, ऐसा लग रहा है कि इस बंदे के…

प्यार, ब्रेकअप ,लड़की के सिर चढ़ा इश्क का जुनून, पुलिस को फोन कर की मांग

प्यार, इश्क और मोहब्बत ये सब तो ठीक हैं, लेकिन इसमें धोखा बड़ी चीज है. धोखा इंसान को जहनी तौर पर तोड़ देता है. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इतनी दुखी हो गई कि उसने पुलिस को फोन मिला दिया. फिर पुलिस के सामने उसने ऐसी डिमांड रखी कि वह भी सुनकर हैरान हो गए चीनी मीडिया पर ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला पूर्वी चीन के झेजियांग…