नॉर्थ कोरिया (North Korea) में भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है. नॉर्थ कोरिया ने आरोप लगाया है कि साउथ कोरिया (South Korea) से आया एक शख्स कोरोना संक्रमित था जिसके चले कई लोगों तक इसकी पहुंच हो गयी है. हालांकि प्योंगयांग ने अभी भी संक्रमितों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी है. उधर नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर सार्वजनिक समारोह में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नज़र आए हैं. किम जोंग ने सोमवार को कोरिया…
Category: विदेश
अमेरिका के नए कदम से चीन का जासूसी हथियार छीन जायेगा : अमेरिका
जब चीन के ऐप्स Tik Tok पर भारत सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया तो विश्व को एक बहुत ही बड़ा मैसेज गया। भारत के बाद अमेरिका ने भी इस तरह के कदम उठाने के संकेत दिए। US NSA ने कहा कि यदि अमेरिका और यूरोपीय देश Tik Tok पर बैन लगा दें, तो एक जासूसी करने का हथियार चीन के हाथो से छीन जाएगा। ओब्रायन ने फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा कि चीन के सभी ऐप्स को लेकर अमेरिकी के ट्रंप सरकार पूरी तरह…
145 kmph की रफ़्तार से चल रही हवाएं , कोरोना के बाद अमेरिका में तबाही मचाने वाला दूसरा तूफ़ान
कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित अमेरिका (US) के लिए दो चक्रवाती तूफ़ान और बुरी खबर लेकर आए हैं. तूफ़ान हन्ना (Hurricane Hanna) रविवार शाम को अमेरिका में दक्षिणी टेक्सस (Texas Region) पहुंच चुका है. इसके अलावा एक और तूफ़ान जिसका नाम डगलस (Hurricane Douglas) है, 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवाओं के साथ प्रशांत महासागर की तरफ से हवाई (Hawaii) की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खासकर हन्ना तूफ़ान जानलेवा रूप ले सकता है, क्योंकि इसकी…
अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम सीमा पर , ह्यूस्टन स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास में अमेरिकी एजेंटों ने प्रवेश किया
ह्यूस्टन में चीनी वाणिज्य दूतावास बंद होने के बाद अमेरिका के संघीय एजेंट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी ताला मरम्मत करने वालों के साथ परिसर में दाखिल हुए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने इस सप्ताह तनाव को बढ़ाते हुए चीन को ह्यूस्टन स्थित वाणिज्य दूतावास को आर्थिक जासूसी का आरोप लगाते हुए बंद करने का आदेश दिया था। चीनी वाणिज्य दूतावास ह्यूस्टन के व्यस्त मॉन्टरॉस बॉउलवार्ड इलाके में गत 40 वर्षों से…
हन्ना तूफान के खौफ से दहशत में आये अमेरिकी , मचा सकता है भारी तबाही
अमेरिका में उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘हन्ना’ विकराल रूप ले चुका है और सुबह (भारतीय समयानुसार) इसके टेक्सास तट से टकराने की आशंका है। फिलहाल यह टेक्सास के कोर्पस क्रिस्टी से 270 किमी की दूरी पर है और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां पहुंच रहा है
FDI के बाद सरकारी खरीद में बोली लगाने पर लग सकती है रोक, चीनी कंपनी को लगा बड़ा झटका
चीन के साथ बढ़ते तनावों के बीच भारत सरकार ने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते देश की सीमा से लगने वाले देशों से व्यापार के नए नियम जारी किए हैं। भारत के इस कदम से चीनी कंपनियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद मे चीनी कंपनियों पर अंकुश लगा दिया है। केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक पड़ोसी देश की कंपनियां तभी भारत में पैसा लगा सकेंगी, अगर वे संबंधित प्राधिकरण के तहत रजिस्टर्ड हैं। कॉम्पीटेंट अथॉरिटी का गठन डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन…
भारत-ब्रिटेन को मुक्त व्यापार समझौते की हुई मंजूरी ,
भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए अर्ली हार्वेस्ट करार को मंजूरी दी है। यह मंजूरी अपनी तरह के पहले वर्चुअल भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) के सम्मेलन में दी गई। वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की विदेश व्यापार मंत्री लिज ट्रूस ने लगातार बैठककर इस करार की उपलब्धियों को हासिल करने पर सहमति भी जताई। दोनों ने आने वाले महीनों में नई दिल्ली में बैठक की योजना भी बनाई। दरअसल, दो कारोबारी भागीदारों के बीच अर्ली हार्वेस्ट…
भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को दिया बड़ा झटका
भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया है. केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद में चीनी कंपनियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है. इस फैसले के बाद चीनी कंपनियां अब केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसी भी तरह की सरकारी खरीद में बोली में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. केंद्र ने जनरल फाइनेंशियल रूल्स 2017 में संशोधन किया है. ये नियम उन देशों के बोलीदाताओं पर…
तानफ गैरीसन के पास सामने आए अमेरिकी फाइटर जेट, बड़ा हादसा टला
सीरिया के आसमान में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, ईरान का एक पैसेंजर प्लेन सीरिया के एयरस्पेस से होकर उड़ान भर रहा था. तभी दो अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट उसके पास आ गए. हादसे से बचने के लिए विमान के पायलट ने अल्टीट्यूड बदला जिसके चलते विमान के अंदर कुछ यात्री घायल हो गए. महान एयरलाइन के प्लेन में सवार कुछ यात्री बेहोश होकर विमान के फर्श पर गिर गए. ये विमान तेहरान से बेरूत जा रहा था. फिलहाल ईरान ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.…
सफलता से प्रक्षेपित हुआ चीन का मंगल ग्रह डिटेक्टर
23 जुलाई को चीन ने हाईनान द्वीप स्थित वनछांग प्रक्षेपण स्थल पर अपने पहले मंगल ग्रह डिटेक्टर थिएनवेन नम्बर 1 को सफलता से प्रक्षेपित किया। प्रक्षेपण चीन के लांग मार्च नम्बर 5 के जरिये किया गया, प्रक्षेपण के 2167 सेकेंड के बाद मंगल ग्रह डिटेक्टर सही कक्षाओं में प्रविष्ट होने लगा। अनुमान है कि सात महीने बाद यह डिटेक्टर मंगल ग्रह की कक्षाओं तक पहुंच जाएगा और मंगल की सतह पर लैंडिंग और गश्त कर वैज्ञानिक अन्वेषण करेगा। चीन ने मंगल पर्यवेक्षण मिशन की परियोजना वर्ष 2016 में कायम की।…
अमेरिका में चीन के और वाणिज्य दूतावासों को किया जा सकता है बंद – डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में चीन के और राजनयिक मिशनों को बंद करने की संभावना से इनकार नहीं किया। उनका यह बयान तब आया है जब कुछ घंटे पहले वॉशिंगटन ने ”अमेरिका की बौद्धिक संपदा और निजी सूचना की रक्षा करने के लिए ह्यूस्टन में बीजिंग के वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया।” ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार चीन की आक्रामक गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बीजिंग की आक्रामक गतिविधियों के कारण वाशिंगटन…
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या हुई डेढ़ करोड़ के करीब
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बुधवार को डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से 6,17,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई है और अब भी संक्रमण के काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में एक समय संक्रमण के मामलों में सबसे आगे चल रहे न्यूयॉर्क को अब देश के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया ने पीछे छोड़…
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका में और भी चीनी वाणिज्य दूतावास बंद किए जा सकते हैं, यह बिल्कुल संभव है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका में और भी चीनी वाणिज्य दूतावास बंद किए जा सकते हैं, यह बिल्कुल संभव है. मालूम हो कि अमेरिका ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बुधवार को अचानक चीन से 72 घंटे के भीतर ह्यूस्टन स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने के लिए कहा था. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है. मंगलवार को चीनी दूतावास के भीतर आग की…
डोनाल्ड ट्रम्प बोले, कोरोना वैक्सीन रिसर्च चुराने कोशिश में लगा है चीनी हैकर्स
अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को कहा कि दो चीनी नागरिकों पर संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में सैकड़ों कंपनियों से कोविड -19 वैक्सीन के अनुसंधान और बौद्धिक संपदा की चोरी करने का आरोप है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने कहा कि 34 वर्षीय ली शियाओयू और 33 वर्षीय डोंग जियाज़ी ने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और हांगकांग में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया। डेमर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन की पहुंच से परे चीन के माना जाने वाले…
चीन ने नेपाल के 11 इलाको पर बनाया अपना कब्ज़ा , नेपाल को अपना गुलाम बनाने की तैयारी में लगा है चीन
चीन का नेपाल के अंदर बढ़ रहें दखल को देखकर नेपाल के लोगो में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया हैं। इसके खिलाफ नेपाल के लोगो ने सड़क पर भी उतर आए और खुलकर चीन का विरोध भी किया। नेपाल के अंदर चीनी राजदूत की भूमिका के ऊपर नेपाल के कई अखवार और मीडिया ने कई तरह के सवाल भी उठाए, इसके बाबजूद भी ओली को बचाने के अपने इस मिशन में चीन पूरी तरह से कामयाब हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेपाल के राजनीतिक…
डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार बाइडेन ने मुस्लिमो से मांगी मदद ,
डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने मुस्लिम अमेरिकियों से देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए उनका साथ देने की अपील की। राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लामबंद करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, ”मैं आपका वोट सिर्फ इसलिए नहीं हासिल करना चाहता हूं कि वह (ट्रंप) राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं, बल्कि मैं आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपकी आवाज निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो…
UAE का मंगल ग्रह पर भेजा गया होप मिशन, सफल
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अरब स्पेस मिशन ने खराब मौसम के कारण देरी के बाद मंगल ग्रह पर जाने वाला पहला अरब अंतरिक्ष मिशन ‘होप’ जापान से एक रॉकेट पर सोमवार को लॉन्च किया गया. लॉन्च के एक लाइव फीड में रॉकेट को मानव रहित जांच करते हुए दिखाया गया, जिसे अरबी में “अल-अमल” के रूप में जाना जाता है. दक्षिणी जापान में तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से ये लॉन्च हुआ. एमिरेट परियोजना मंगल ग्रह के लिए उन तीन उड़ानों में एक है, जिसमें चीन से तियानवेन -1 और संयुक्त…
राफेल विमान २९ जुलाई को करेंगे लैंड , ५ राफेल विमान अम्बाला एयरबेस पहुंचेंगे
चीन के जारी तनातनी के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर है. फ्रांस से मिलने वाले अत्याधुनिक राफेल (Rafale) विमानों की पहली खेप इसी महीने भारत पहुंचने वाली है. फ्रांस से 5 राफेल विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचने वाले हैं. इसमें 2 सिंगल सीटर 3 ट्विन सीटर वाले विमान होंगे. जानकारी के मुताबिक ये विमान 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे. सेना के सूत्रों के अनुसार राफेल के स्क्वार्डन का नाम 17 स्क्वार्डन या फिर गोल्डन एरो हो सकता है. इसी सप्ताह वायुसेना की एक…
६ लाख से अधिक लोगो ने गवाई जान , कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हुआ १ करोड़ ४४ हजार क पार
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस का खौफ विश्व के लगभग हर देश में बरकरार है। वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.44 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 605,000 से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की…
नासा ने दी बड़ी चेतावनी , धरती की तरफ़ आ रहा है एक बड़ा उल्कापिंड
नासा ने दुनिया को खतरनाक और विशाल उल्कापिंड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें एजेंसी ने कहा है कि एक बहुत बड़ा उल्कापिंड काफी तेज गति से पृथ्वी की ओर आ रहा है। ये बड़ा उल्कापिंड फेमस लंदन आई से भी बड़ा है। यूके के लैंडमार्क लंदन आई की लंबाई 443 फीट है और ये उल्कापिंड उससे भी 50 फीसदी बड़ा है। उल्कापिंड कुछ दिनों में ही धरती के पास से गुजरेगा। अमेरिकन अंतरिक्ष विशेषज्ञ ने अंतरिक्ष से आने वाले इस उल्कापिंड का नाम ‘उल्कापिंड 2020 एनडी’ रखा है।…
