लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 100 लोगों की जान गई और 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, उस धमाके के केंद्र में एक वेयरहाउस है. बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस में पिछले छह साल से ज़ब्त किया हुआ अमोनियम नाइट्रेट का भंडार जमा था जिसमें धमाका हो गया. लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने इसे एक ख़तरनाक वेयरहाउस बताया है जो वहाँ 2014 से बना हुआ था. उन्होंने इसे प्रलयंकारी घटना बताया और कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को नहीं बख़्शा जाएगा. वहीं…
Category: विदेश
पाकिस्तान का जुटकर साथ दे रहा है चीन , बोला कश्मीर पर भारत के पैर अवैध
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक अनुच्छेद 370 को ख़त्म करने की पहली वर्षगांठ पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा कि भारत ने कश्मीर में एकतरफ़ा फ़ैसले के ज़रिए यथास्थिति में बदलाव कर अवैध और ग़ैरक़ानूनी काम किया है. भारत ने पिछले साल जब अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी किया था तब भी चीन ने इसी तरह से आपत्ति जताई थी. चीन के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताया है. भारत ने कहा कि चीन को दूसरे देशों के आंतरिक मामलों…
कोरोना वायरस के खतरे का जिम्मेदार है नर्वस सिस्टम , नए अध्ययन में हुआ खुलासा
स्वास्थ्य संबंधी एक और समस्या के चलते कोरोना वायरस (COVID-19) के गंभीर होने का खतरा पाया गया है। एक नए अध्ययन से पता चला है कि नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) संबंधी न्यूरोमस्कुलर डिजीज से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। नर्वस सिस्टम की इस खामी से जूझ रहे लोगों में संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है। न्यूरोमस्कुलर डिजीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के बीच संबंध स्थापित करने वाली नर्व प्रभावित हो जाती है। इसके कारण व्यक्ति आंशिक तौर पर लकवा का शिकार हो सकता…
लेबनान की राजधानी बेरूत में दो भीषण विस्फोट देखने को मिले, अब तक 78 की मौत, 4000 घायल
लेबनान की राजधानी बेरूत में दो भीषण विस्फोट देखने को मिले, जिसमें अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 के करीब लोग घायल हुए हैं. सोशल मीडिया पर भीषण विस्फोट के वीडियो और भयानक मंजर के फोटोज वायरल हो चुके हैं. बेरूत पोर्ट पर भंयकर धमाके के बाद लेबनान के राष्ट्रपति ने राजधानी बेरूत में दो हफ्ते की स्टेट इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. AFP न्यूज मुताबिक, लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने कहा कि पोर्ट में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ है.…
सिर्फ चार देश विश्व का 58% तक प्रदूषण फैलाते हैं, शोध के अनुसार हुआ खुलासा
कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करने में ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट्स के द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार इस मामले में 7-8% तक भारत की भागीदारी बताई गई हैं। चीन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के उत्सर्जन में और प्रदूषण फैलाने के मामले में 26% के भागीदारी के साथ सबसे ऊपर शीर्ष पर हैं और इस मामले में अमेरिकी की भागीदारी 15% तक हैं, जिसके कारण यह दूसरे नंबर पर हैं, वहीं अगर इस मामले में तीसरे नंबर की बात करें तो यूरोपियन यूनियन का नाम शामिल हैं। इन्हीं चार देशों को…
स्पेसएक्स क्रू सुरक्षित धरती पर लौटा, नासा के दो अंतरिक्षयात्री भी वापस आये
नासा के दो अंतरिक्षयात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान पर सवार होकर धरती पर लौट आए हैं। इसके साथ ही डेमॉस्ट्रेशन (डेमो-2) मिशन नामक एक ऐतिहासिक उड़ान पूरी हो गई।नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के लिए डेमो-2 परीक्षण उड़ान ने पहली बार अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरिक्षयात्रियों को पहुंचाया है और उन्हें वापस सुरक्षित तरीके से धरती पर लाया है। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन रॉबर्ट बेहनकेन और डगलस हर्ले को लेकर मेक्सिको की खाड़ी से लगे फ्लोरिडा के पेंसाकोला तट पर रविवार अपराह्न् 2.48 बजे (ईडीटी) पैराशूट्स के सहारे…
मिड डे मील के लिए जुटाए भारत ने अमेरिका में सात करोड़ रुपये
अक्षय पात्र नाम के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने भारत में स्कूली बच्चों के मिड डे मील (दोपहर का भोजन) के लिए 950,000 डालर (करीब 7 करोड़ रुपये) इकट्ठा किया है। एनजीओ ने डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिये यह रकम जुटाई है। एनजीओ की टेक्सास ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘वर्चुअल गाला- टेक्नोलॉजी फॉर चेंज’ में दुनियाभर के एक हजार से अधिक कारोबारी, गैर लाभकारी, सरकारी अधिकारी और नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत में बच्चों को भोजन और शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से…
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में क्या बाइडेन से हार जायेंगे डोनाल्ड ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनावों की रेस में शामिल जो बाइडन को लेकर मेरी शुरुआती राय यही थी कि जिन कमज़ोरियों की वजह से बाइडन को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा था, वही कमज़ोरियां आख़िरकार उनके लिए राष्ट्रपति पद के चुनाव को जीतने में मदद करेगी. ऐसे समय में, जब डेमोक्रेटिक पार्टी का झुकाव वामपंथ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तब बाइडन का बीच का रास्ता निकालने वाला व्यवहारिक रुख़ पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा. अमरीका…
टिक टॉक पर आज अमेरिका भी लगा रहा है पाबन्दी
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो चीनी मोबाइल ऐप टिक टॉक पर बैन लगाने जा रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वो आज शनिवार को इस आदेश पर दस्तख़त कर सकते हैं. ट्रंप ने फ़्लोरिडा की यात्रा से लौटते समय अपने विमान एयर फ़ोर्स वन पर पत्रकारों से कहा,”जहाँ तक टिक टॉक का प्रश्न है, हम उन्हें अमरीका में बैन करने जा रहे हैं”. उन्होंने कहा कि वे इसके लिए अपने इमर्जेंसी आर्थिक अधिकार या एक एग्ज़ेक्यूटिव ऑर्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं.…
आज फिर भारत और चीन के सैन्य कमांडरो की होगी बैठक
पूर्वी लद्दाख में भारत चीन में सीमा विवाद को लेकर चल रही तनातनी के बीच आज फिर दोनों देशों की सैन्य स्तर की बैठक होगी. दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी. इस दौरान दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर निकट भविष्य में बैठक करेंगे, ताकि लद्दाख के फिंगर एरिया से चीनी सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरा करने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा सके. भारत-चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की ओर मोल्डो में…
भारत ने साबित किया की वो भी चीन के सामने खड़े होने की इक्षाशक्ति रखता है : अमेरिकी अधिकारी
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (National Security Council) की डायरेक्टर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की डिप्टी असिस्टेंट (Lisa Curtis) ने कहा है कि भारत (India) ने साबित किया कि उसमें चीन (China) के सामने खड़े होने की क्षमता और इच्छाशक्ति है. अमेरिकी थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के दौरान कर्टिस ने कहा कि लद्दाख में एलएसी पर चीन का हालिया आक्रामक रुख दुनिया के अन्य हिस्सों में पीआरसी आक्रामकता के बड़े पैटर्न के साथ फिट बैठता है. नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर के तौर पर उभरा भारत वहीं दूसरी ओर अमेरिका…
गलवान घाटी में हुई हिंसा का जिम्मेदार भारत है : विडोंग
चीन ने एक बार फिर गलवान घाटी हिंसा के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। भारत मे चीनी राजदूत ने एक वेबिनार में कहा है कि भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार की और चीनी अफसरों व सैनिकों को निशाना बनाया। दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज़ स्टडीज़ द्वारा ‘चाइना-इंडिया रिलेशन्स, द वे फॉरवर्ड’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने कहा कि चीनी सैनिक चीनी सीमा पर ‘एलएसी के पार’ नहीं जाते हैं। इससे साफ है कि भारतीय पक्ष पहले लाइन…
एक ही दिन में दो ने दिए इस्तीफे ,इमरान खान के दो सलाहकार भागे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दो सलाहकारों ने एक ही दिन में अपने इस्तीफ़े सौंप दिए हैं. स्पेशल असिस्टेंट तानिया अदरूस और डाॅ जफर मिर्जा ने अपने इस्तीफ़े की जानकारी मीडिया के जरिए सार्वजनिक भी कर दी है. इमरान ने लगभग 20 लोगों को विभिन्न विषयों के लिए स्पेशल असिस्टेंट के रूप में नियुक्त कर रखा है, जिनमें से सात लोग ऐसे भी हैं जिनकी दोहरी नागरिकता है. लगभग दो हफ्ते पहले इन सभी स्पेशल असिस्टेंट की जानकारी सार्वजनिक की गई थी. कई लोग ऐसे भी इमरान खान के…
कोविड-19 से संक्रमित पाए गये डोनाल्ड ट्रम्प के कुछ अधिकारी
अमेरिकी व्हाइट हाउस ने 27 जुलाई को इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामले के सहायक रॉबर्ट सी. ओ’ब्रियन कोविड-19 से ग्रस्त हो गये हैं। वे अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास कोविड-19 से ग्रस्त सबसे उच्च स्तरीय अधिकारी हैं। वास्तव में अमेरिका में महामारी के प्रकोप के बाद व्हाइट हाउस में कई लोग वायरस से ग्रस्त हो गये हैं। व्हाइट हाउस में महामारी की स्थिति बहुत गंभीर है। मार्च में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कार्यालय का एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।…
वांग वेनबिन ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के आरोपों का दिया करारा जवाब , दक्षिण चीन सागर बीजिंग का नौसेना साम्राज्य नहीं है
चीन ने अपने क्षेत्रीय समुद्री मामलों में वाशिंगटन की भागीदारी का विरोध करते हुए आज कहा कि दक्षिण चीन सागर हवाई नहीं है, और “क्षेत्र को अस्थिर करने का प्रयास विफल हो जाएगा।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के आरोपों का जवाब दिया कि “दक्षिण चीन सागर बीजिंग का नौसेना साम्राज्य नहीं है।” वांग ने कहा कि चीन ने इस क्षेत्र में अपने दावों में कभी इजाफा नहीं किया है और बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने के लिए सभी पक्षों के साथ…
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई दोनों पक्षों में वार्ता
कोरोना (CoronaVirus) महामारी के बीच अमेरिका (America) में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन (Joe Biden) के बीच पहली बहस 29 सितंबर को होगी। कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स (CPD) ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस ओहियो में होगी, जिसे वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी व क्लीवलैंड क्लीनिक द्वारा 29 सितंबर को हेल्थ शिक्षा कैंपस (HEC) में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार एवं पूर्व उप-राष्ट्रपति जो…
भारत 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) को समाप्त किए जाने की पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारी में
भारत 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) को समाप्त किए जाने की पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारी में है. वहीं सीमा के दूसरी तरफ एक दूसरे तरह की योजना बन रही है. पाकिस्तान सरकार अपनी बदनाम गुप्तचर एजेंसी इंटर-सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ करीबी समन्वय में भारत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने गलत रूप में पेश करने के लिए और खुद को कश्मीरियों का मसीहा बताने के लिए पांच अगस्त के दौरान कई सारे कार्यक्रमों की योजना बना रखी है. विदेशी मीडिया के दौरे की आयोजन इस…
केसोंग में लॉकडाउन के बावजूद बिना मास्क नज़र आए किम जोंग
नॉर्थ कोरिया (North Korea) में भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है. नॉर्थ कोरिया ने आरोप लगाया है कि साउथ कोरिया (South Korea) से आया एक शख्स कोरोना संक्रमित था जिसके चले कई लोगों तक इसकी पहुंच हो गयी है. हालांकि प्योंगयांग ने अभी भी संक्रमितों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी है. उधर नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर सार्वजनिक समारोह में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नज़र आए हैं. किम जोंग ने सोमवार को कोरिया…
अमेरिका के नए कदम से चीन का जासूसी हथियार छीन जायेगा : अमेरिका
जब चीन के ऐप्स Tik Tok पर भारत सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया तो विश्व को एक बहुत ही बड़ा मैसेज गया। भारत के बाद अमेरिका ने भी इस तरह के कदम उठाने के संकेत दिए। US NSA ने कहा कि यदि अमेरिका और यूरोपीय देश Tik Tok पर बैन लगा दें, तो एक जासूसी करने का हथियार चीन के हाथो से छीन जाएगा। ओब्रायन ने फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा कि चीन के सभी ऐप्स को लेकर अमेरिकी के ट्रंप सरकार पूरी तरह…
145 kmph की रफ़्तार से चल रही हवाएं , कोरोना के बाद अमेरिका में तबाही मचाने वाला दूसरा तूफ़ान
कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित अमेरिका (US) के लिए दो चक्रवाती तूफ़ान और बुरी खबर लेकर आए हैं. तूफ़ान हन्ना (Hurricane Hanna) रविवार शाम को अमेरिका में दक्षिणी टेक्सस (Texas Region) पहुंच चुका है. इसके अलावा एक और तूफ़ान जिसका नाम डगलस (Hurricane Douglas) है, 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवाओं के साथ प्रशांत महासागर की तरफ से हवाई (Hawaii) की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खासकर हन्ना तूफ़ान जानलेवा रूप ले सकता है, क्योंकि इसकी…
