CIA का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप , यूएस की जाँच एजेंसी का अधिकारी है 67 वर्षीय अलेक्जेंडर युक चिंग मा

अमेरिका के एक सेंट्रल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) के एक पूर्व अधिकारी को चीनी सरकार (Chinese Government) को देश की अहम जानकारी देने की साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सोमवार को यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट (US Justice Department) द्वारा दी गई. 67 वर्षीय अलेक्जेंडर युक चिंग मा (Alexander Yuk Ching Ma) पर चीन के इंटेलिजेंस अधिकारियों को ट्रेडक्राफ्ट का खुलासा करने जैसी अहम जानकारी देने का आरोप लगा है. चीन के साथ देश की अहम जानकारी शेयर करने का आरोप अलेक्जेंडर युक चिंग मा, पर आरोप है कि…

रूस ने तैयार कर ली है कोरोना की दवा, राष्ट्रपति पुतिन के बेटी को लगा पहला वैक्सीन

कोरोना का संक्रमण इस वक्त हद से ज्यादा बढ़ने लगा है जिसके वजह से आम आदमी की परेशानियाँ भी बढ़ने लगी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के वजह से आज सबका हाल बेहाल हो चुका है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है की रूस ने कोरोना का वैक्सीन तैयार कर लिया है। रूस ने पहले ही दावा कर दिया था कि 12 अगस्त तक कोरोना का वैक्सीन मार्केट में आ जाएगा और उसने अपना दावा पूरा भी कर दिखाया है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, Gam-Covid-Vac Lyo नाम…

संदेह में रूस की कोविड-19 वैक्सीन, जानिये WHO ने क्या कहा

रूस ने कोरोना वायरस की वैक्सीन लॉन्च तो कर दी है लेकिन यह वैक्सीन संदेह में है। दुनिया के अलग-अलग वैज्ञानिकों ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन पर संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल पूरा होने से पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस सप्ताह रूस ने जिस टीके को मंजूरी दी है, वह उन नौ में शामिल नहीं है जिन्हें वह परीक्षण के उन्नत चरणों में मानता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और साझेदारों ने…

बुर्ज खलीफा भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में नहाया

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम विदेशों में भी देखने को मिली। संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ अपनी दोस्ती का इजहार करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर बुर्ज खलीफा टॉवर के पास बड़ी संख्या में भारतीय लोगों ने उपस्थित होकर भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। भारत-यूएई के संबंध काफी मजबूत भारत और यूएई के संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं। पाकिस्तान जब जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए फैसले…

पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ अमेरिका में ऐतिहासिक आयोजन

पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ अमेरिका में ऐतिहासिक आयोजन भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। अमेरिका के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देश भक्ति भरे गीत गाकर मनाया। हालांकि, कोविड-19 महामारी के देखते हुए इस…

अली बाबा फाउंडर जैक मा समेत चार चीनी हस्तियों को पाकिस्‍तान ने सिविल अवॉर्ड दिया

अली बाबा (Ali Baba) के संस्थापक जैक मा (Jack Ma) को चार चीनी हस्तियों के बीच पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कार (Pakistan civil award) से सम्मानित किया गया है. पाकिस्तान के कैबिनेट सचिवालय (cabinet secretariat) ने शुक्रवार को 184 पाकिस्तानी और विदेशी नागरिकों के नाम जारी किए. जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता और साहस दिखाने के लिए नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें चीनी अरबपति जैक मा का नाम भी शामिल था जैक मा ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ देश की लड़ाई का समर्थन करने के लिए इस साल…

ब्राजील में एक दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ब्राजील में 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महामारी फैलने के बाद यह तीसरी बार है जब देश में एक ही दिन में इस संख्या से अधिक केस मिले हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 2.11 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई, जबकि मृतकों की संख्या भी 7.58 लाख हो गई है। महामारी की चपेट में आए 1.39 करोड़ लोग ठीक भी हुई हैं।

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा से जुड़े आदेशों में मिली राहत, पढ़े खबर

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा से जुड़े आदेशों में राहत प्रदान कर दी गई है। अब H-1B वीजा धारक अमेरिका आ जाएंगे लेकिन प्रशासन ने कुछ कंडीशन भी रखी हैं। जिसके अलावा यदि अपनी पुरानी जॉब के लिए वापस आने वाले है, तभी आने की अनुमति दी जाने वाली है। प्रशासन ने उन वीजा धारकों को भी यात्रा की अनुमति दी जो वैज्ञानिकों, पब्लिक हेल्थ या हेल्थकेयर पेशे में हैं। जानकारी के मुताबिक कि 22 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस…

खाद्य संकट को टालने के लिए चीन ने शुरू किया ‘क्लीन योर प्लेट’ अभियान

भोजन की बर्बादी रोकना मुख्य उद्देश्य जिनपिंग बोले समाज इसे शर्मनाक माने दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन क्या इन दिनों खाद्य संकट का सामना कर रहा है? दरअसल चीन ने एक नई पहल शुरू की है. ‘क्लीन योर प्लेट’ के नाम से. माना जा रहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भोजन की बर्बादी को रोकना है. वहीं एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी झेलने के बाद चीन इन दिनों खाद्य संकट से गुजर रहा है. इससे पहले चीनी राष्ट्रपति…

अब वापस काम पर लौट सकेंगे भारतीय, ट्रंप ने दी H-1B वीजा नियमों में ढील

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सरकार (Donald Trump) ने नरमी बरतते हुए H-1B वीजा (H1B Visa) के लिए कुछ नियमों में ढील दी है जिसका सीधा फायदा अमेरिका (US) में काम कर रहे भारतीयों (Indians) को मिलने वाला है. ट्रंप की इस नरमी के बाद अब भारतीयों के इसका बड़ा फायदा मिलेगा. H-1B वीजा धारकों को अमेरिका में फिर से प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी. हालांकि यह छूट सिर्फ उन लोगों के लिए जो पहले से ही अमेरिका में नौकरी कर रहे थे. नई नौकरी वालों को किसी भी तरह की छूट…

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी डील की तैयारी, अमेरिका को मिलेंग 10 करोड़ डोज : डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित है। अमेरिका में कोविड-19 की वजह से अबतक एक लाख 62 हजार से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के मामले 50 लाख को पार कर गए हैं। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के वैक्सीन को को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी सरकार वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना (Moderna) के साथ एक डील करने की तैयारी में हैं। अगर अमेरिका में ये डील हो जाती है तो…

, रूसी कोविड-19 वैक्सीन का होगा इस्तेमाल , आम नागरिकों के लिए 1 जनवरी 2021 तक टीकाकरण होगा शुरू

विश्व भर के लोगों को यह पता है कि रूस ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 की वैक्सीन को सफलतापूर्वक बना लिया है। इस बीच टीकाकरण भी शुरू आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रूसी कोविड-19 वैक्सीन को 1 जनवरी 2021 को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिस कारण कई लोग अपना टीकाकरण करा सकेंगे। तास समाचार एजेंसी में जो जानकारी प्रदान कराई है उसके अनुसार रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बताया कि यहां के माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च सेंटर गेमालेया और रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप…

पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही , 58 लोगो की हुई मौत

पाकिस्तान में पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कम से कम 58 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ जहां 19 लोगों की मौत हो गई। एनडीएमए के अनुसार सिंध में 12 और लोगों की मौत हो गई। प्राधिकरण के अनुसार गिलगित बाल्टिस्तान में 10, पंजाब में 8, बलूचिस्तान में 8 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 1 व्यक्ति…

नजर अंदाज कर नेपाल की हरकतों को भारत ने गिफ्ट किये 10 वेंटिलेटर

भारतीय सेना ने रविवार को सीमा विवाद के बावजूद नेपाल को 10 वेंटिलेटर सौंपे हैं। नेपाली सेना को यह ​​वेंटिलेटर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में सहयोग के मकसद से गिफ्ट किए गए हैं।​ नेपाल में इस बीमारी से अबतक 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22972 लोग संक्रमित हो चुके हैं।​​​ इस समय भारत और नेपाल के बीच तनाव चरम पर है। राम की अयोध्या के बाद अब गौतम बुद्ध को लेकर नेपाल बखेड़ा खड़ा कर रहा है। इस सबके बावजूद भारतीय सेना ने आज नेपाली…

महामारी से परेशान लोगो का आर्थिक मदद करेगी ट्रम्प सरकार

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के साथ वार्ता विफल होने के बाद कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अमेरिकियों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यकारी आदेश के जरिये आर्थिक राहत प्रदान करने की योजना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस के एक सूत्र ने बताया कि संसद की निष्कि्रयता की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप जरूरतमंद अमेरिकियों की मदद करने के लिए कार्य करने जा रहे हैं। मालूम हो कि करीब दो हफ्ते तक चली वार्ता के बाद भी व्हाइट हाउस के अधिकारियों और डेमोक्रेट सांसदों के बीच राहत पैकेज को लेकर कोई सहमति नहीं बन…

केरल विमान हादसे में ‘पांच सौ दिरहम’ ने बचा ली दो भारतीयों की जान

आप इसे सौभाग्य कह सकते हैं, लेकिन खाड़ी के देशों में रहने वाले दो भारतीय इसे ईश्वर की मर्जी मान रहे हैं। इन दोनों को भी कोझिकोड में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से भारत लौटना था। लेकिन पांच सौ दिरहम के चलते वे विमान में सवार नहीं हो सके। शरजाह के एक स्कूल में काम करने वाले नौफल मोइन वेत्तन ने भारत लौटने के लिए इस विमान में टिकट बुक कराया था। केरल के मलप्पुरम के तिरुनवाया निवासी वेत्तन को विमान में सवार होने के…

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.92 करोड़ के करीब

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1.92 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 719,000 से अधिक हो गई हैं। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,295,350 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 719,805 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण के सबसे अधिक 4,940,939 मामलों और 161,328 मौतों के साथ दुनिया का सर्वाधिक…

न्यूयॉर्क की एक जज ने राष्ट्रपति ट्रंप पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला के मुकदमे में कथित रूप से देरी की कोशिश को नाकाम करते हुए तल्‍ख टिप्‍पणी की

 जज ने कहा कि ट्रंप का राष्ट्रपति पद पर होना उनको इस केस से नहीं बचा सकता है। यही नहीं न्‍यायाधीश ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हाल की एक व्यवस्था का भी हवाला दिया। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क के अभियोजक की आपराधिक जांच से बच नहीं सकते हैं। मैनहैट्टन की जज वर्ना सॉन्डर्स (Manhattan judge Verna Saunders) ने कहा कि यही सिद्धांत ई जीन कैरोल के मानहानि संबंधी मुकदमे (E Jean Carroll’s defamation suit) पर भी लागू होता है। इसमें ट्रंप के वकील ने दलील दी थी कि…

अब नेपाल के बाद पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शा दिखाने के क्या उद्देश्य है

पहले नेपाल और अब पाकिस्तान ने नया राजनीतिक नक़्शा जारी किया है जिसमें जम्मू कश्मीर-लद्दाख-जूनागढ़ और सर क्रीक को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने मंगलवार को इस नए नक़्शे को जारी करते हुए इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने ये क़दम भारतीय संसद में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, में विभाजित करने की पहली वर्षगांठ के एक दिन पहले उठाया. पाकिस्तान और नेपाल द्वारा नए राजनीतिक नक़्शे जारी करने के…

लेबनान को मदद मुहैया कराएगा भारत , बेरुत धमाके में पांच भारतीय भी हुए है जख्मी

लेबनान की राजधानी बेरूत में सप्ताह की शुरुआत में हुए घातक विस्फोट में पांच भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी कहा कि भारत ने लेबनान की सरकार से विस्फोट के कारण हुए नुकसान से संबंधित जानकारी मांगी है जिसके आधार पर देश उसे सहायता उपलब्ध कराएगा। श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमारे दूतावास ने एक ट्वीट किया था। भारतीय समुदाय के किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। पांच लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना मिली…