अमेरिका में लोगों को मास्क पहनने से आजादी दिलाना चाहते है डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के नागरिकों को कोविड-19 के फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनने का आदेश नहीं देंगे. वहीं, वैश्विक महामारी कोविड-19 से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्र मण से 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. फोक्स न्यूज से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि वह देश में मास्क पहनना अनिवार्य बनाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को कुछ आजाद मिलनी चाहिए. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है,…

आखिर पाकिस्तान क्यों बाज नहीं आ रहा है अपने नापाक हरकत से

पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर के खारी-करमारा क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मोर्टार का एक गोला मोहम्मद रफीक नामक एक ग्रामीण…

H-1B और L1 वीजा नियमों में ट्रंप सरकार ने दी छूट, कौन कौन से लोग कर सकते है US की यात्रा

H1-B या L1 वीजाधारकों के बच्चों और पति/पत्नी के लिए अमेरिका ने राहत देते हुए नियमों में कुछ ढील दी है. ऐसे लोग जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे देश में रह गए हैं और उनके माता/पिता या पति/पत्नी अमेरिका में हैं तो उन्हें अमेरिकी यात्रा की इजाज़त दी गई है. ये ऐसे लोगों के लिए किया गया है जो दूसरों पर आश्रित हैं. इससे पहले ट्रंप के आदेश के बाद उन लोगों को झटका लगा था जो एक आदेश के बाद अपनों से बिछड़ गए थे. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट (US…

डोनाल्ड ट्रम्प का बयान , चीन के बिरुद्ध भारत का हर सम्भव साथ देगा अमेरिका

चीन के खिलाफ हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद अब अमेरिका ने चीन को एक कड़ा संदेश दिया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए चीन से कहा है कि अगर चीन उसके मित्र देशों को परेशान करने की कोशिश करेगा तो वह दक्षिण चीन सागर से हिमालय तक अपने मित्र देशों के साथ खड़ा होगा. ताजा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि अमेरिका चीन के खिलाफ हर मोर्चे पर भारत का साध देगा.अमेरिका का विदेश मंत्रालय लगातार कह रहा है कि…

पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता नूर वली महसूद पर UNSC ने लगाया प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति (UNSC) से आतंकवादियों के ‘पनाहगाह’ पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है. आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यूएनएससी समिति ने आतंकवादी नूर वली महसूद का नाम प्रतिबंधित लोगों संस्थाओं की सूची में डालने को मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब महसूद की संपत्ति फ्रीज करने के साथ-साथ उस पर यात्रा हथियारों का प्रतिबंध लग गया है. गौरतलब है कि अमेरिका ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख नूर वाली महसुद को पहले ही वैश्विक…

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को भारत को अमेरिका का बड़ा साझेदार बताया

 अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका का बड़ा साझेदार है । उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा पर टकराव समेत कई मुद्दों पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी अक्सर बातचीत होती रहती है। पोम्पिओ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”भारत एक बड़ा साझेदार है। वे हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। मेरे समकक्ष विदेश मंत्री के साथ मेरा बड़ा अच्छा संबंध है। विभिन्न मुद्दों पर हमारी अक्सर बातचीत होती है । चीन के साथ लगती सीमा पर टकराव के संबंध में…

ओबामा ,बिल गेट्स जैसी कई हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक

दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं. जिनमें बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंटडर बिल गेट्स, टेसला के सीईओ एलन मस्क जैसे नाम शामिल हैं. हैकर इनके अकाउंट्स को हैक करके बिटक्वाइन मांग रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, वॉरेन बफेट, एप्पल, उबर समेत अन्य के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया है.माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- ‘सब लोग मुझसे वापस देने को कह रहे हैं और अब समय आ गया है. मैं अगले 30 मिनट तक…

बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा कुशीनगर हवाईअड्डा, श्रीलंका में भारतीय मिशन ने कुछ ऐसा काम किया

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा। सरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा। श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है। भारतीय मिशन ने अपने बयान…

ट्रम्प की रणनीति, विदेशी छात्रों को वीजा देने से इनकार करने वाले आदेश को किया रद्द

आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन वीजा को लेकर फैसला वापस ले लिया। यानि अब वह ऑनलाइन क्लास करने वाले विदेशी छात्रों पर किसी भी तरह का विजा प्रतिबंध नहीं लगाएगा। बता दें कि अमेरिका ने 6 जुलाई को ऐसे छात्रों से छात्र वीजा वापस लेने की घोषणा की थी जिनकी क्लास कोरोना के कारण केवल ऑनलाइन मॉडल पर हो रही थी। यूनिवर्सिटी ऑफ हार्वर्ड और दूसरे कई संस्थानों ने सरकार के खिलाफ कानून का सहारा लिया और उन्होंने यूएस इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स एनफोर्स (ICE) के 6 जुलाई को लिए गए फैसले…

कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बैठक में कहा, ”हमारा देश उन देशों में शामिल है, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है।” हालांकि अमेरिका में 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1,37,000 से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। ये दोनों ही आंकड़ें अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक…

WHO की चेतावनी- कोरोना वायरस दिन पर दिन बद से बदतर होता जा सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को चेतावनी (warned) दी है कि यदि सभी देश बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सावधानियों (Basic health care precautions) का पालन नहीं करते हैं तो तेजी से फैलती कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दिन पर दिन और भी बदतर होते जाने की संभावना है. जिनेवा (Geneva) में डब्ल्यूएचओ (WHO) मुख्यालय से एक वर्चुअल ब्रीफिंग (Virtual Briefing) में महानिदेशक (Director) टेडरोस एडहानोम गेब्रेयेसुस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा, ‘मुझे बिना लाग-लपेट कहने दें, बहुत सारे देश गलत दिशा में जा रहे हैं, वायरस सार्वजनिक जीवन (Public…

तुर्की सरकार के फैसले ने ईसाईयों को आहत करने का किया काम, चर्च को मस्जिद में बदलने का लिया फैसला

बीते दिनों तुर्की की सर्वोच्च अदालत ने दुनिया भर में मशहूर हागिया सोफिया को संग्रहालय का दर्जा देने वाले 1934 के फैसले को रद कर दिया। जैसे ही यह फैसला सामने आया, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने आननफानन राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा कर दी कि इस इमारत में 24 जुलाई को नमाज पढ़ी जाएगी। उनका संबोधन समाप्त होते ही वहां के टीवी चैनलों पर यह खबर आ गई कि संग्रहालय में अजान दी जा रही है। जल्द ही खबर दुनिया भर में सुर्खियां बन गई। लगभग 1,500…

चीन से सम्बंधित मामलो में बेहतर तरीके से निकल सकते है डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए चीन एक शीर्ष चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है। ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन चीन के खिलाफ जुबानी जंग में एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं। दोनों ही यह दर्शाना चाहते हैं कि वे चीन संबंधित मामलों में बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। ट्रंप के चुनावी अभियान प्रबंधकों ने इस तरह के विज्ञापन निकाले हैं, जिनमें बाइडेन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आवभगत में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाइडेन के चुनावी अभियान की ओर से…

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने भी ट्रंप प्रशासन पर दर्ज करा दिया मुकदमा

हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (Massachusetts Institute of Technology) के बाद अब जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने भी ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों के विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी कक्षाओं को केवल ऑनलाइन कक्षाओं में बदल देने के कारण उनके अमेरिका में रूकने से जुड़े नए दिशानिर्देशों को लेकर होमलैंड सुरक्षा विभाग और फेडरल इमीग्रेशन एजेंसी पर मुकदमा दायर कर दिया है. इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी नए दिशानिर्देशों के तहत अगर अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनके विश्‍वविद्यालय अगले सेमेस्टर में…

सार्वजानिक तौर पर पहली बार डोनाल्ड ट्रम्प ने पहना मास्क ,अभी तक इग्नोर करते रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अबतक मास्क पहनने से मना करते रहे और मार्च में शुरू हुई कोरोना वायरस की तबाही के बावजूद उन्होंने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर मास्क (First Time wear Mask) पहने हुए देखा गया. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 32 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चपेट में आकर 1.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल (Military Hospital Visited) के दौरे में मास्क पहन रखा था. उन्होंने अब स्वास्थ्य अधिकारियों…

अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया में राज करने का सपना देख रहे चीन को लगा बड़ा झटका ,बीच रास्‍ते में फेल हुआ सैटेलाइट लॉन्‍च वीइकल

अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया में राज करने का सपना देख रहे चीन को बड़ा शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। चीन का सबसे बड़ा ठोस ईंधन से चलने वाला रॉकेट कुआईझाउ-11 पश्चिमोत्‍तर चीन में जिक्‍उक्‍वान सैटलाइट लॉन्‍च सेंटर में फेल हो गया है। शुक्रवार को स्‍थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:17 बजे यह सैटलाइट फेल हो गया। चीनी अधिकारियों ने बताया कि सैटलाइट के फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चीन ने कम पैसे में अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के लिए यह सैटलाइट डिजाइन किया है। चीन…

नेपाल सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरिता गिरी को पद से हटाया , सरिता गिरी नेपाल द्वारा जारी किये गए नए नक़्शे का विरोध कर रही थी

 नेपाल के नए नक्शे का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद (Member of parliament) सरिता गिरी को नेपाल सरकार (Government) ने पद से हटा दिया है. उन्होंने नेपाल के नए नक्शे का विरोध कर भारत के प्रति समर्थन जताया था. भारत के पक्ष में बोलने वाली वह एकमात्र सांसद (Member of parliament) थी. नेपाल के संघीय संसद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, सभाप्रमुख अग्नि प्रसाद सापकोटा ने समाजवादी पार्टी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया है. सरिता को सांसद…

गोगरा से भी 2 किलोमीटर पीछे हट गई है चीनी सेना

चीनी सेना ने गुरुवार को गोगरा इलाके को भी खाली कर दिचया है। वहां से भी चीनी सेना 2 किलोमीटर पीछे हट गई है। गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग्स इलाके को वह पहले ही खाली कर चुका था। अब सारा ध्यान पैंगोंग से लेक इलाके पर है जहां चीनी सेना कम तो हुई है लेकिन अभी भी डटी हुई है। अगले सप्ताह सेना के विशेष अधिकारियों की बैठक के बाद उम्मीद है कि पैंगोंग में भी टकराव खत्म हो जाएगा। सेना के सूत्रों ने कहा कि गुरुवार शाम तक तीनों इलाके…

रूस को टक्कर देने के लिए अमेरिका करेगा, नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम का टेस्ट

अमेरिका में कोरोना वायरस ने भयानक तबाही मचाई हैं, इस महामारी के कारण  अमेरिका में इस खास डिफेंस सिस्टम का परीक्षण करने में बहुत ही देरी हुई। अमेरिका के द्वारा किया गया यह परीक्षण सफल होता हैं तो जल्द से इस नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम का एडवांस सिस्टम तैनात किया जाएगा। अमेरिका के इस डिफेंस सिस्टम का नाम इंटीग्रेटेड एयर एंड मिसाइल डिफेंस बैटल कमांड सिस्टम रखा गया हैं, जिसका  न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंजर लिमिटेड यूजर टेस्ट किया जा रहा हैं, जबकि कई इंजीनियर डेटा बेस जो…

फ्रेंकफर्ट हवाई अड्डे पर चार दिन से फंसी है भारतीय महिला , कर रही है मदद की अपील

अबु धाबी में रहने वाली एक भारतीय महिला यात्रा संबंधी सारे कागजात नहीं रहने के कारण जर्मनी के फ्रेंकफर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन से फंसी हुई हैं। महिला ने अधिकारियों से उन्हें यूएई वापस जाने की अनुमति देने की अपील की है। विज्ञापन क्षेत्र में काम करने वाली प्रिया मेहता अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्रेंकफर्ट पहुंची। फ्रेंकफर्ट से चार जुलाई को दुबई के लिए उनकी उड़ान थी। ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक, हालांकि उन्हें विमान में सवार नहीं होने दिया गया क्योंकि उनके पास यूएई…