भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन इन दिनों अपने बेटे सक्षम शुक्ला की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट में पापा और बेटा साथ नजर आए, जहां सक्षम का सिंपल लुक और स्माइल लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. सक्षम को देखकर कई यूजर्स उनका कम्पैरिजन मशहूर किरदार हैरी पॉटर से कर रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि वे ‘भोजपुरी का हैरी पॉटर’ लग रहे हैं,…
Category: बड़ा पर्दा
सलमान खान ने साइन किया 10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, क्या है
बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वे सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने इम्प्रेसिव रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्मों के साथ-साथ अब वे अपने रियल एस्टेट साम्राज्य को आगे बढ़ाने के एक नया कदम बढ़ा दिया है. खबर है कि उनकी कंपनी ‘सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (SKV)’ ने तेलंगाना सरकार के साथ हाथ मिलाया है. MoU साइन के तहत सलमान खान ने 10 हजार करोड़ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की योजना का ऐलान किया. रिपोर्ट्स…
मुश्किल समय में ईशा देओल का साथ दे रहे हैं एक्स हसबैंड भरत
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है. परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई धर्मेंद्र को याद कर रहा है. एक्टर 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को ये दुनिया छोड़कर चले गए थे. एक्टर 8 दिसंबर को अपनां 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी गई थी. जिसमें परिवार के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अब दिल्ली में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा- अहाना ने…
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज,रिलीज होंगी ये फिल्में
दिसंबर के दूसरे हफ्ते भी थिएटर्स फुल रहने वाले हैं. दरअसल इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड और साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. किसी फिल्म में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी तो किसी में तगड़ा एक्शन दिखाई देगा. इतना ही नहीं 11 और 12 दिसंबर को कुछ हॉलीवुड और एनिमेटेड मूवीज भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं.इस सप्ताह रिलीज होंगी ये फिल्म्स .—किस किसको प्यार करूं २—वा वाथियार—मोगली—द डेविल—क्रिसमस कर्मा—366 डेज—रचेल
सोमवार को ‘धुरंधर’ ने क्या बरकरार रखा वीकएंड का कलेक्शन?
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज देखा गया था। यह क्रेज अब इसके कलेक्शन में भी नजर आ रहा है। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जानिए, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 10.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन…
आपको याद करती हूं पापा, धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी एशा हुईं भावुक
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। धरम जी का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था जिसके बाद उनके फैंस से लेकर परिवार-इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज पूरे 90 साल के हो जाते। इस मौके पर उनकी बेटी एशा देओल ने उन्हें याद किया है। धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एशा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एशा ने धरम जी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा…सबसे मजबूत बंधन। ‘हम’… हर जन्म में,…
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम
सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का आज फिनाले चल रहा है। टॉप 5 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित, फरहाना और गौरव खन्ना पहुंचे थे। फिर गौरव खन्ना और फरहाना टॉप 2 में आए। इसके बाद शो की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना ने कब्जा जमाया। वे इस शो के विनर बने हैं। बिग बॉस 19 का रैपअप हो गया है. इस मोस्ट पॉपुलर शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को हुआ. इस सीजन की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और…
गायक जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अब अंतिम चरण में?
असम के लोकप्रिय संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। असम पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 12 दिसंबर को इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी। जांच एजेंसियों ने पिछले दो महीनों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अब केस एक महत्वपूर्ण दिशा की ओर बढ़ रहा है। 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में हिस्सा लेने गए जुबीन गर्ग की समुद्र…
‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए पैसे
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। वीकेंड की शुरुआत में मिली शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म दूसरे दिन भी जोश के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि इसका पहला दिन 18-20 करोड़ के आसपास रहेगा, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इन सभी अनुमानों…
2025 में फिल्म जगत के इन दिग्गजों ने दुनिया को कहा अलविदा
फिल्मों के मामले में साल 2025 जितना अच्छा रहा है उतना ही ये बुरा भी साबित हुआ है. इस साल सिनेमा जगत के कई बड़े कलाकार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए. आइए आपको बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्हें इस साल हमने खो दिया. —बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को अभी कुछ ही दिन हुए हैं. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले…
इंडिगो पर फूटा ‘एबीसीडी 2’ फेम एक्ट्रेस का गुस्सा, लॉरेन गॉटलिब क्या अचानक बोलीं
देश के प्रमुख एयरलाइन इंडिगो पर यात्रियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों से जारी देरी, कैंसिलेशन और भारी भीड़ ने एयरपोर्ट को लड़ाई का मैदान बना दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने भी इंडिगो पर जमकर भड़ास निकाली है। उनकी दुबई जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने के बाद उन्होंने कैमरों के सामने अपना अनुभव साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। लॉरेन शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं जहां उन्हें पता चला कि उनकी दुबई…
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में
साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में ये साल खत्म होने को है. 2025 में बॉलीवुड और साउथ की कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला. दर्शकों ने कई फिल्मों को गूगल पर जमकर सर्च किया. इस साल गूगल पर जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उसमें बॉलीवुड ने बाजी मार ली. 2025 में जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें से 5 बॉलीवुड फिल्में हैं. इसके…
धर्मेंद्र के गुपचुप अंतिम संस्कार का सनी और बॉबी देओल को है अफसोस, इस तरह दूर करेंगे फैंस की नाराजगी
24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन हो गया था. 25 नवंबर उनके परिवार वालों ने बेहद प्राइवेट तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया था. इस तरह गुपचुप तरीके से धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार करना उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया. धर्मेंद्र के फैंस इस बात से बेहद खफा थे. लेकिन अब खबर है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मिलकर फैंस के गिले शिकवे को दूरे करने का फैसला किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल…
फिल्म ‘इक्कीस’ से सिमर भाटिया का पोस्टर हुआ जारी, अक्षय कुमार ने भांजी के लिए किया नोट
साल 2025 की शुरुआत में शनाया कपूर, अमान देवगन, इब्राहिम अली खान, राशा थडानी और अहान पांडे समेत कई स्टारकिड्स ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इनमें से कुछ हिट हुए, तो कुछ आते ही फ्लॉप हो गए। अब साल के लास्ट में यानी दिसंबर में भी दो स्टार्स बड़े पर्दे के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा है और दूसरी सिमर भाटिया। सिमर भाटिया बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय की भांजी हैं और…
एआई जेनरेटेड अश्लील फोटोज पर रश्मिका ने जताई नाराजगी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रयोग से बॉलीवुड भी काफी चिंतित है। वजह है एआई का गलत इस्तेमाल करके सेलेब्स के फेक और अश्लील फोटोज व वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है। रश्मिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई-जनरेटेड कंटेंट के संचालन में जवाबदेही और जिम्मेदारी की अपील की है। अपनी पोस्ट में रश्मिका ने जागरूकता और नैतिक उपयोग की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसे एक नैतिक पतन बताया, जिसका सामना…
बाप-बेटे की बॉन्डिंग पर अनुपम खेर ने दी सलाह
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर जीवन से जुड़े अपने अनुभवों और उनसे मिले सबक को जाहिर करते रहते हैं. इसी बीच मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर कर पिता-पुत्र के रिश्तों को लेकर बात की. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बेटे और पिता के रिश्ते को उम्र के अलग-अलग पड़ावों में बहुत खूबसूरती से समझाया है. उन्होंने बताया कि बचपन से जवानी और फिर जीवन के आगे तक बेटे का अपने पिता को देखने का जो नजरिया है, वो…
50 लाख बजट और कमाई 100 करोड़ से ज्यादा, कैसे ये फिल्म बन गई साल की स्लीपर हिट?
महज 50 लाख के बजट में बनी ये फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच चुकी है. ये कोई बड़ी स्टार कास्ट की बॉलीवुड या साउथ की फिल्म भी नहीं है बल्कि ये कमाल एक क्षेत्रीय फिल्म कर दिखाया जो कृष्ण की भक्ति पर बेस्ड है. दरअससल हम बात कर रहे हैं ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ की जो स्लीपर हिट हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं मामूली शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने कैसे 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली?…
Border 2: सनी देओल के बाद अब आसमान में गरजे दिलजीत दोसांझ, पायलट लुक में लगे रौबदार
बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में यूं तो कई सारी फिल्में हैं. मगर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड हैं. इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ पहली बार काम करने जा रहे हैं. इन्हीं सब के बीच फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से दिलजीत दोसांझ का पहला लुक शेयर किया है. बता दें कि इससे पहले फिल्म से वरुण धवन…
शुरू हुए कृतिका तिवारी के शादी के फंक्शन
कार्तिक आर्यन की तरह उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. इन दिनों तिवारी परिवार उनकी लाडली कृतिका तिवारी यानी कार्तिक आर्यन की बहन के शादी के फंक्शन में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के डॉक्टर बहन की प्री वेडिंग फंक्शंस के कई सारे फोटोज और विडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हुआ. कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं. उनका पूरा परिवार शादी की रस्मों में बिजी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर…
‘एक्टिंग की वजह से सफल नहीं हुए रजनीकांत’, आया सामने सक्सेस सीक्रेट
भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को करोड़ों लोग सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं. हाल ही में जब उन्हें प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, तो यह सिर्फ उनके अभिनय या लोकप्रियता का सम्मान नहीं था, बल्कि उनके लंबे संघर्ष की भी सराहना थी, जिसने उन्हें सिनेमा की दुनिया में एक अलग स्थान दिलाया. इस अवसर पर देश के जाने-माने और सात बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके गीतकार वैरामुथु ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने रजनीकांत की सफलता…
