राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर को बताने लगी थी अपना पति

गुजरे जमाने के फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी। वहीं से वो शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थीं। वास्तविकता शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी कि अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थीं। शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में…

लड़की ने रिजेक्ट किया तो मुंडवा लिया था सिर, बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान हुए 58 साल के

आज बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान 58 साल के हो गए हैं। उनके फिल्मी करियर के 50 साल भी हो चुके हैं। 8 साल की उम्र में फिल्म यादों की बारात से शुरू हुआ उनका एक्टिंग करियर आज तक जारी है। ये बात अलग है कि आमिर के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में आएं। चाचा नासिर हुसैन ने उनके अंदर के एक्टर को पहचाना और अपनी फिल्म से ब्रेक दिया। कयामत से कयामत तक से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक आमिर 50 फिल्में कर चुके हैं। उनकी…

धक् धक् गर्ल माधुरी की मां स्नेह लता दीक्षित का हुआ निधन , 91वे साल की उम्र में लिया अलविदा

बीते रविवार को एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का निधन हो गया। 91वे साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं 12 मार्च की दोपहर वर्ली के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने सोमवार को बेहद इमोशनल नोट शेयर किया।इंस्टाग्राम पर मां स्नेहलता के साथ फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- आज सुबह उठी तो आई( मां)का कमरा खाली पाया। यह हकीकत नहीं लगती है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना…

आज आलिया सबसे सफल एक्ट्रेस, एक फिल्म की फीस 15-20 करोड़

शो- कॉफी विद करण, साल 2013 और गेस्ट थे आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा। करण ने आलिया से सवाल पूछा- भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? आलिया ने तपाक से जवाब दिया – पृथ्वीराज चौहान। बस ये जवाब आया और सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया। आलिया को लेकर जोक बनने लगे। वो एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिन पर हजारों जोक बने और उन पर डम्ब (बेवकूफ) का टैग लगा दिया गया।इतनी ट्रोलिंग के बाद कोई भी नर्वस हो सकता था, लेकिन आलिया ने इसे ही अपना हथियार बना लिया।…

अकेडमिक अवार्ड से ऑस्कर अवार्ड, कैसे पड़ा ऑस्कर का नाम ऑस्कर, जानिए

95वें ऑस्कर सेरेमनी में भारत ने पहली बार दो अवॉर्ड जीते। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। इस मौके पर जानते हैं ऑस्कर के इतिहास को। ऑस्कर को लेकर सवाल कई हैं। जैसे ऑस्कर शुरू कब से हुआ, किसने शुरू किया, क्यों ये दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड है, से लेकर ऑस्कर में फिल्में चुनी कैसे जाती हैं? ट्रॉफी के साथ क्या कलाकारों को पैसा भी मिलता है? तक ऐसे कई सवाल हैं। आपको…

कौन थे कोरियोग्राफर व कंपोजर कीरवानी, जिनका कम्पोज़ किया गया गाना नाटू-नाटू का सिंगर

फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आखिरी बार 2008 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के गाने ‘जय हो’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इसके 15 साल बाद भारत को ये अवॉर्ड मिला है। ‘जय हो’ गाने को ऑस्कर तो मिला, लेकिन ये ब्रिटिश फिल्म थी। ऐसे में ‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर पाने वाला पहला ऐसा गाना है जो भारतीय फिल्म का है। इसे जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए…

जामा मस्जिद से बन रहा है राखी का एफिडेविट, रोजा रखेंगी और उमराह भी करेंगी

राखी सावंत उमराह करना चाहती हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो उमराह करने जा सकें इसके लिए जरूरी कागजात भी तैयार करवा रही हैं। राखी का कहना है कि वो आने वाले रमजान में रोजा भी रखना चाहती हैं।राखी ने कहा है कि वो पूरी सच्चाई के साथ इस्लाम को फॉलो कर रही हैं। वो दिन में पांच टाइम का नमाज भी पढ़ती हैं। राखी का ये भी कहना है कि वो अब पिछली जिंदगी के बारे में सोच के रोना नहीं चाहती। वो अब पहले…

दोस्त सतीश कौशिक के लिए अनुपम खेर ने मां काली के चरणों में टेका माथा

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर हाल ही में कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे, जिसका एक वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम अपने अजीज दोस्त सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर मरून कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके गले में फूलों की माला भी दिखाई दे रही है।अनुपम खेर कालीघाट मंदिर की मान्यता के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम कहते हैं, ‘आज मैं कालीघाट के मंदिर में…

लंबे समय बाद एक साथ दिखे संजय और करिश्मा, बेटे कियान के बर्थडे पर साथ साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, आज करिश्मा और संजय के बेटे कियान राज कपूर का बर्थडे है और इसलिए एक्स कपल अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली लंच पर साथ पंहुचा।करिश्मा अपने बेटे के साथ दिखीं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। वहीं, संजय के साथ उनकी वाइफ प्रिया और उनके बेटे अजारियास कपूर भी स्पॉट हुए।बता दें,…

दिल्ली फार्म हाउस पर सतीश कौशिक डेथ मिस्ट्री जाँच करेगी पुलिस, पूरी खबर पढ़िए

एक्टर सतीश कौशिक की मौत की तहकीकात करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार देर रात उस फार्म हाउस पहुंची जहां सतीश होली खेलने गए थे। पुलिस ने यहां रजिस्टर की जांच की और फार्म हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की।दरअसल इस फार्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी शानवी मालू ने दावा किया था कि सतीश कौशिक की मौत प्राकृतिक नहीं थी, उनकी हत्या की गई थी। शानवी ने हत्या का आरोप अपने पति पर ही लगाया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब शानवी का बयान लेगी।इस मामले में…

22 साल के करियर में पहली बार सिटाडेल के लिए प्रियंका को मिली मेल एक्टर जितनी फीस, जानिये

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में साउथ बाई साउथवेस्ट फेस्टिवल 2023 में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे करियर के 22 बाद पहली बार उन्हें वेब सीरीज सिटाडेल में पुरुष एक्टर के बराबर फीस मिली है। साथ ही प्रियंका ने कहा कि हाल ही किसी ने उन्हें अहसास दिलाया कि उनका शरीर आइडियल साइज से बड़ा है, इसलिए वो कपड़े उन्हें फिट नहीं आएंगे। प्रियंका ने कहा कि ये सुनकर उनके आत्मविश्वास बुरी तरह से चूर हो गया। वो पूरी रात ये सोच-सोचकर रोती रहीं।प्रियंका ने बोलीं- मैं एंटरटेनमेंट…

कैसे हुई थी सतीश कौशिक की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

एक्टर -डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि कौशिक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद पुलिस उस फार्म हाउस पहुंची थी, जहां मौत से पहले सतीश होली पार्टी में शामिल हुए थे। एजेंसी ने बताया कि पुलिस ने यहां से सात घंटे लंबी CCTV रिकॉर्डिंग जब्त की है। पार्टी की गेस्ट लिस्ट भी जांची जा रही है।इससे पहले भी शनिवार को दिल्ली पुलिस उसी…

कैसे बनाते हैं फिल्मों में दिखने वाले कटे हाथ-पैर, सिर, पढ़िए

सुबह 9 बजे का वक्त। जगह मुंबई का उन्नत नगर, ब्लॉक नंबर- 43/341 के दूसरी मंजिल पर दो कमरों वाला घर। यहां अंदर घुसते ही धड़ से अलग गर्दन, खून से सना सिर, कटा हुआ हाथ पड़ा हुआ है।केमिकल की बदबू से सिर घूम जाता है। मैं आगे बढ़ने से हिचकिचाता हूं तभी वहां मौजूद एक शख्स मेरी घबराहट भांप जाता है। वो कहता है-डरो नहीं, ये सब नकली है।मेरी जान में जान आती है फिर वो अपना परिचय देते हुए कहता है-मैं अमोद दोशी हूं और ये मेरा घर…

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ में कितनी भीड़, पढ़िए

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म भीड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर आपको उस गुजरे वक्त में लेकर जा रहा है जहां हमने कोरोना की लहर के बाद लॉकडाउन का दर्द झेला है। ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान से कि ‘आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है’।फिल्म के ट्रेलर में तब्लीगी जमात, जातिवाद, गरीबी, पुलिस का अत्याचार, लोगों की बेबसी, शहरों की सीमाओं को बंद करने से लेकर अमीर आदमी के…

तू झूठी मैं मक्कार की कमाई दूसरे दिन ही फीकी पड़ी, दो दिन में कमाए 26 करोड़

एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अब तक कुल 26.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जहां पहले दिन TJMM ने 15.73 करोड़ और दूसरे दिन 10.34 करोड़ की कमाई की है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो आने वाले विकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होगा।फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक तू झूठी मैं मक्कार ने बुधवार को 15.73 करोड़ से अपनी ओपनिंग की।…

साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं अल्लू अर्जुन, हिंदी डेब्यू करने की फीस अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए चार्ज किये

प्रभास को पीछे छोड़ अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की फिल्म के साथ हिंदी डेब्यू करने जा रहे अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर दी है। फिलहाल, अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभास की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन स्टारर संदीप रेड्डी वंगा और टी-सीरीज की फिल्म की शूटिंग शुरू…

मशहूर फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब, मेडिकल टेस्ट में खुलासा

फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। 2 दिन पहले ही मेडिकल टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। उनका इलाज घर पर चल रहा है और डायलिसिस भी जारी है। बेनेगल ने खुद अपनी तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ नहीं हूं। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। मेरा मेडिकेशन चल रहा है। अभी हाल ही में घर पर डायलिसिस हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किडनी से…

कानपुर के रहने वाले हैं जय विजय सचान, पढ़िए उनके संघर्षों के बारे में

शाहरुख खान की आवाज निकालते हुए तो आपने कई कलाकारों को देखा होगा। आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे कलाकार से करा रहे हैं जो हू-ब-हू शाहरुख की आवाज निकाल लेते हैं। खुद शाहरुख भी उनके इस हुनर के मुरीद हैं। इस कलाकार का नाम है जयविजय सचान। ये वो कलाकार है जो 350 लोगों की आवाजें निकाल लेता है। फिर चाहे शाहरुख खान हों या प्रधानमंत्री मोदी। जयविजय बुंदेलखंड के हमीरपुर के हैं। पिता इन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में लगाना चाहते थे लेकिन इनके मन में कुछ अलग करने…

मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर रूमी जाफरी हुए भावुक बोले- हम सब परिवार की तरह थे

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन से देश भर में शोक की लहर है। फैंस समेत कई करीबियों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। सतीश के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके स्क्रिप्ट राइटर और फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने उन्हें याद किया।बातचीत दौरान रूमी ने कहा- ‘हम तो फैमिली की तरह थे सतीश कौशिक भाई के। हम लोग बुधवार की पूरी रात वहीं थे, जैसे ही उनके बारे में पता चला था। हम लोगों का पांच से दस लोगों का ग्रुप था, जो पेशेवर से ज्यादा…

नर्स, डॉक्टर, रॉकस्टार, टीवी प्रेजेंटर, प्रेसिडेंट इतने सारे करियर की मालकिन बार्बी डॉल कौन हैं, जानिए

आज बार्बी डॉल 64 साल की हो गई है। 9 मार्च 1959 को ब्रिटेन की एक महिला रूथ हैंडलर ने अपनी बेटी के लिए एक डॉल बनाई थी। इसका नाम उसने अपनी बेटी बारबरा के नाम पर ही बार्बी रखा। डॉल खूबसूरत थी तो इसे टॉय बिजनेस मे लॉन्च किया गया। पहले ही साल बार्बी की 3.5 लाख डॉल्स बिक गईं। ये एक डॉल है, लेकिन इसकी कहानी को ऐसे बुना गया है कि बच्चे इसे जिंदा कैरेक्टर मानें।बार्बी ने खिलौनों की दुनिया का नक्शा बदल दिया। ये पहली डॉल…