IPL खेलने का समय नहीं और इंटरनेशनल मैच में तबाही मचा रहा ये गेंदबाज

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक तरफ जहां उन्होंने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से दूरी बना ली है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आग उगलती गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया है। फैंस उनकी इस प्रायोरिटी को उनकी देश भक्ति और परिवार के प्रति समर्पण से जोड़कर देख रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन ने वह कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट में नामुमकिन सा लगता…

‘पंचायत 5’ का ऐलान, जानें Prime Video पर कब रिलीज होगी जीतेंद्र कुमार और नीना गुप्ता की सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ एक बार फिर सुर्खियों में है. गांव की सादगी और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आई है. 2025 में आए चौथे सीजन को भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब फैंस को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच अमेजन प्राइम ने सीरीज को लेकर एक नई अपडेट दी है, जिसे सुनकर आप सभी खुश हो जायेंगे. अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया है कि ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन इसी साल…

500 सिनेमाघरों में कैंसिल ‘धुरंधर 2’ के शोज, मेकर्स पर भड़के थिएटर मालिक

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है. आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के साथ ही इसे ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है. हालांकि, फिल्म की शुरुआत में उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पहले ही दिन कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से कई सिनेमाघरों में शो रद्द करने पड़े, जिससे दर्शकों और थिएटर मालिकों बहुत परेशानी हुई. 500 सिनेमाघरों में हुए शोज कैंसिल ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में…

‘मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था’, ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही

हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में है. इस गाने पर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है. ये गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का है. दो दिन पहले ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ. रिलीज होते ही ये अश्लील लिरिक्स की वजह से विवादों में आ गया. जिसके बाद मेकर्स ने इसे सोशल मडिया से हटा दिया है. वहीं अब नोरा फतेही ने इस विवाद अपना रिएक्शन दिया है. नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो आलोचनाओं के…

तेजस्वी प्रकाश के संग हुई दिल दहला देने वाली घटना, घर में घूसा सनकी फैन

तेजस्वी प्रकाश उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को साइको सैयां में देखा गया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. तेजस्वी जहां भी जाती हैं, उनकी एक झलका पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. लेकिन, एक बार उनका पाला एक सनकी फैन से पड़ गया, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से डर गई थीं.ये सनकी फैंस हर रोज तेजस्वी…

‘सभी प्लेटफॉर्म से हटाएं’, नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर सरकार ने सेंसर बोर्ड को दिया कार्रवाई का निर्देश

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में घिरा हुआ है। गाने के बोल और डांस स्टेप को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है और इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। अब सरकार ने सेंसर बोर्ड को इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सीबीएफसी को गाने पर सख्त कार्रवाई करने और आरोपों के सही…

क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई चर्चा

भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को बॉलीवुड में काम करते देखा गया है. फिर चाहे वो एक्टिंग हो या अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करना हो. भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अच्छे से जानते हैं. इस लिस्ट में पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी और मालिनी अवस्थी जैसे नाम शामिल हैं. अब इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को गोविंदा के संग देखा गया है. दिनेश लाल यादव ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर की…

हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, क्रिएटिविटी और खुशमिजाज बिहेवियर के लिए पहचाने जाने वाले मार्से कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके थे. उनके साथ काम करने वाले कलाकार उन्हें सिर्फ एक हेयर स्टाइलिस्ट नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह मानते थे. जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़…

Battle of Galwan का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्‍म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है। जी हां, साल 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ लड़ी गई खूनी लड़ाई पर बनी इस फिल्‍म का नाम अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगा। यह घोषणा सोमवार, 16 मार्च को मेकर्स की ओर से की गई है। इसी के साथ फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक लुक नजर आ रहा है। हालांकि, इस नए पोस्‍टर से रिलीज डेट गायब है, जिसके बाद उन कयासों…

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से मचा बवाल, मनोज मुंतशिर ने की जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले ही दिन यानी 14 मार्च को एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। इस प्रश्न पेपर के वायरल होने के बाद कई नामी शख्सियतों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर प्रसिद्ध भारतीय गीतकार मनोज मुंतशिर का भी पोस्ट सामने आया है। मनोज मुंतशिर ने इस प्रश्न पर सवाल खड़े…

कनाडाई पासपोर्ट लेने के पीछे ये थी बड़ी वजह, अक्षय कुमार ने खुद उठाया राज से पर्दा

अक्षय कुमार के पास 2023 से पहले कनाडा का पासपोर्ट था. ऐसे में उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है. लोग उन्हें तरह-तरह की बातें कहते हैं. अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही ये भी बताया कि आखिर उन्होंने कनाडा का पासपोर्ट क्यों लिया था. इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने एक और सवाल का जवाब दिया और वो ये था कि क्या वो कैनेडियन कहे जाने की वजह से देशभक्ति फिल्मों में काम कर रहे थे. इंडिया टुडे के एक इवेंट के…

कवि-गीतकार वैरामुथु को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार, बने तीसरे तमिल लेखक

प्रख्यात कवि, गीतकार और उपन्यासकार वैरामुथु को भारतीय साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा 14 मार्च को की गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। वैरामुथु पिछले 20 साल में यह पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल लेखक हैं। यह पुरस्कार कविता, उपन्यास और फिल्म गीतों में उनकी उपलब्धियों को मान्यता देता है। वैरामुथु ने 1972 में कविता संग्रह ‘वैगराई मेघंगल’ के प्रकाशन के साथ अपने साहित्यिक सफर की शुरुआत की। तब से उन्होंने कविता संग्रहों और कई उपन्यासों…

स्कूल से ही डांस और एक्टिंग की शौकीन थीं फरीदा जलाल

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस फरीदा जलाल कल अपना 77वां जन्मदिन मना रही थीं . फरीदा जलाल अपनी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल के लिए जानी जाती हैं और आज भी अपनी मेहनत और अभिनय से दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. उन्हें फिल्मों में कभी लीड एक्ट्रेस बनने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने हर किरदार से खुद की पहचान बनाई है. हालांकि एक्टिंग के अलावा फरीदा को बचपन से ही डांस का भी शौक था. फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मफेयर के यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट…

क्या 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता हुईं प्रेग्नेंट? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई; अटकलों पर लगाया विराम

अभिनेत्री नीना गुप्ता हाल ही में एक अजीब अटकलों को लेकर चर्चा में आ गईं। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलने लगी कि 66 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में इन अफवाहों का जवाब दिया। इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। ये अफवाहें तब शुरू हुईं, जब पिछले हफ्ते हैदराबाद में उन्होंने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई क्लिप्स में, गुप्ता…

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, Netflix पर इस दिन से देख पाएंगे

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करीब 60 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है. नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग रिलीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नाम भी शामिल है. इस अनाउंसमेंट के मुताबिक, यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध…

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

बॉलीवुड अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की है। एक्ट्रेस का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण शहर के निवासी और बच्चे सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने मुंबई में प्रदूषण के मुद्दे को उजागर किया है। साथ ही नगर निगम अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने का आग्रह किया। दीपिका…

इस वीकएंड ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का जबर्दस्त छौंका; रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

फिर वीकएंड आ गया है! कुछ लोग अपने काम निपटाएंगे। कुछ दोस्तों के साथ मुलाकात और पार्टी करना पसंद करेंगे। मगर, एंटरटेनमेंट के शौकीन अपने पसंदीदा सिनेमा का लुत्फ उठाएंगे। बढ़ती गर्मी के बीच अगर थिएटर जाने का मन नहीं है और घर बैठे ही कुछ बढ़िया देखना है तो इस वीक की ओटीटी लिस्ट चेक कर लीजिए। इस बार काफी दिलचस्प विकल्प हैं। जानिए —लोकप्रिय सीरीज एस्पिरेंट्स के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए। अब यह सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ आ रही है। टीवीएफ की यह…

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले – ‘पिता को भी झटका लगा, क्या है मामला समझें

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर ने उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है। बातचीत में मोनालिसा के टीचर और मेंटर महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह खबर उनके लिए भी किसी झटके से कम नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी भी अचानक ही मिली। महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह परिवार की तरफ से फोन आया और तब जाकर इस पूरी घटना का पता चला। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली। उनके परिवार की तरफ से फोन…

शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर

टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा शादी के बंधन में बंध गई हैं. कृतिका ने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी की है. ये एक इंटिमेट वेडिंग थी जिसमें दोनों के कीरीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए. मुंबई में हुई शादी के बाद दोनों बाहर आए और पैपराजी के सामने पोज दिए. इस दौरान एक्ट्रेस लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं. कृतिका कामरा ने अपनी शादी में लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस…

कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी की बिना इजाजत वाली फोटोज हटाने का दिया आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए एक आदेश जारी किया। अभिनेत्री की टीम के एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई और उनके नाम, छवि, आवाज, रूप या व्यक्तित्व का किसी भी तरह से दुरुपयोग या गलत प्रस्तुतिकरण न करने पर जोर दिया गया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित हो रही मानहानिकारक और उल्लंघनकारी सामग्री को तुरंत हटा दिया जाए। आदेश में यह भी दोहराया गया कि किसी सार्वजनिक हस्ती की पहचान और प्रतिष्ठा का…