कई फिल्मों में नजर आ चुकीं नैरी सिंह, जो कभी नरेंद्र सिंह नाम का लड़का थीं। नैरी सिंह ट्रांसजेंडर हैं। नरेंद्र से नैरी बनने की कहानी काफी घुमावदार है, जो मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से शुरू होकर मुंबई, दुबई और फिर मुंबई आती है। MP के पन्ना में जन्मे नरेंद्र सिंह का शरीर तो लड़कों वाला था, लेकिन आदतें और शौक लड़कियों के थे। ये ही शौक इन्हें डांस की तरफ ले गया। जब घरवालों और रिश्तेदारों ने एक राजपूत लड़के को लड़की की तरह डांस करते देखा तो…
Category: बड़ा पर्दा
अमिताभ को याद आए मां के जीवन के आखिरी पल, बोले- उन्हें बचाने की कोशिश में लगे डॉक्टर से मैंने कहा, उन्हें जाने दो
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने आज ही के दिन यानी 21 दिसंबर 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि है, इस मौके पर बिग-बी ने मां के साथ बीते आखिरी क्षणों को याद करते हुए बेहद इमोशनल ब्लॉग शेयर किया है। उनके इस ब्लॉग को पढ़कर खुद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।21 दिसंबर का दिन को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘मां अपने स्वभाव की तरह ही शांति से चली गईं। उस वक्त मैंने डॉक्टरों को बार-बार उनके नाजुक से दिल…
कब शुरू हुआ मल्टीस्टारर फिल्म बनने का सिलसिला, आइये जानते हैं
23 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव, सुलभा आर्या जैसे स्टार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लगभग 2800 से 3200 तक के स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। देखना ये होगा कि ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स…
जयदीप अहलावत करीना कपूर की अगली फिल्म में आएंगे नजर, अब अगले दो साल तक डेट्स नहीं
पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को आडियंस खूब पसंद कर रही है। फिल्म में जयदीप के काम को काफी सरहाया गया है। जयदीप की मानें तो इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और अब वे अपने इस पड़ाव से काफी संतुष्ट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, जयदीप ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।वो उन लोगों का बड़प्पन है, वो बड़े लोग हैं ऐसा कुछ नहीं होता…
घरवालों ने रची अंकित गुप्ता को निकालने के लिए साजिश, अब तो फिनाले तक जाएंगे अंकित- प्रियंका
बिग बॉस के घर से अब्दु रोजिक के बाहर जाने के बाद शो को कुछ दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। शो को एक्सटेंशन मिलते ही एक बार फिर घर में लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर घर के अंदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें घरवाले अंकित गुप्ता को बाहर निकालने की साजिश कर रहे है। घरवालों ने फैसला कर लिया है कि ‘बिग बॉस 16’ से या तो अंकित गुप्ता को बाहर करवाएंगे या फिर प्रियंका चौधरी को, ताकि दोनों…
कई बॉलीवुड फिल्मों से किया सामंथा रुथ प्रभु ने बैकआउट, बीमारी के चलते लिया फैसला
तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स से बैकआउट कर लिया है। तब से लोग कयास लगा रहे हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहती हैं, ताकि वो अपनी सेहत पर फोकस कर सकें।दरअसल हिंदी वेब डेब्यू द फैमिली सीजन 2 की भारी सफलता के बाद सामंथा ने कई बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं, लेकिन अब तेलुगु 360 की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म मेकर्स को इन्फॉर्म कर…
मशहूर एक्टर गोविंदा को इंग्लिश न बोलने की वजह से नौकरी न मिली, आइये जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास
अपने बेहतरीन डांस के लिए अलग पहचान रखने वाले बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा आज 59 के हो चुके हैं। करीब 165 हिंदी फिल्मों में नजर आए गोविंदा को इंडस्ट्री में आते ही पहले साल 49 फिल्में ऑफर हुई थीं। लेकिन एक समय ऐसा भी रहा जब गोविंदा कैसेट बेचना का काम किया करते थे। फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के बावजूद जब गोविंदा ने फिल्मों में आना चाहा तो माता-पिता का सपोर्ट नहीं मिला। गोविंदा के पिता अरुण एक्टर थे और मां सिंगर, लेकिन गोविंदा के जन्म से…
RRR को भी पीछे छोड़ा KGF चैप्टर 2, इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्म बनी
हाल ही में टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म ‘बुक माय शो ने साल 2022 की एनुअल रिपोर्ट शेयर की। इस लिस्ट में उन भारतीय फिल्मों के नाम शामिल किए गए है, जिन्होंने इस साल बॉक्सऑफिस पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF2 का नाम सबसे ऊपर है। रिपोर्ट्स की मानें तो KGF2 ने 14 अप्रैल को कुल 2.14 मिलियन टिकट की बिक्री की थी, इसी के साथ फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।रिपोर्ट्स की मानें…
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण क़तर से लौटते समय एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
18 दिसंबर, रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला हुआहै। इस मैच का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। हमारे बॉलीवुड स्टार्स में भी इसका अलग ही जोश दिखाई दे रहा है। हाल ही में रणवीर सिंह और ईशान खट्टर फीफा देखने के बाद मुंबई वापस लौटे है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। ईशान खट्टर…
अपनी हल्दी की फोटोज हंसिका मोटवानी ने की शेयर
सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने हालिया फोटो शूट की झलक फैंस को दिखाई। वहीं हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी आदि ने भी फैंस को अपना लेटेस्ट लुक दिखाया।
मिसेज वर्ल्ड गए हुए भारत की सरगम कौशल, 21 साल बाद देश को मिला खिताब
भा रत की सरगम कौशल ने मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। अमेरिका के लास वेगास में हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने 63 देशों की सुंदरियों को मात दी। देश को यह उपाधि 21 साल बाद मिली है। इससे पहले 2001 में भारत की अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीता था। सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर से आते हैं। सरगम स्वयं शिक्षक हैं और साहित्यकार में पीजी किए हैं। उनके पति इंडियन नेवी में हैं। बता दें कि इससे पहले सरगम कौशल मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर…
ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे लोगों का सोनू सूद कराएंगे इलाज,जानिये
एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला लिया है। दरअसल उनके चैरिटी संस्थान ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन ने घुटने की बीमारी से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए ‘कदम बढ़ाए जा’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वो ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे मरीजों का इलाज कराने में उनकी मदद करेंगे।अभियान के लॉन्च के मौके पर सोनू ने मीडिया से कहा- 50 साल की उम्र के बाद से ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी लोगों के बीच बेहद कॉमन हो जाती है। गंभीर मामलों में रोगी को दर्द…
एक्टर विनीत सिंह डाॅक्टर बनने के बाद फिल्मों में आए, जानिए संघर्ष के पल
2017 में रिलीज हुई थी फिल्म मुक्केबाज। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली लेकिन लीड एक्टर विनीत सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों को बहुत लुभाया। विनीत एक्टर और राइटर से पहले एक डॉक्टर भी रह चुके हैं। नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद में एमडी करने वाले विनीत ने 21 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।बचपन से वो एक एक्टर बनना चाहते थे लेकिन पापा मैथमेटिशियन थे, इसी वजह से वो चाहते थे कि विनीत भी ऐसे ही किसी फील्ड में अपना करियर…
पठान फिल्म देखने के बाद मजा आने वाला है : शाहरुख़ खान
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। लोग फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने बताया है कि लोगों को उनकी नई फिल्म क्यों देखनी चाहिए। दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख से पूछा कि हमें पठान क्यों देखनी चाहिए। इसके जवाब में किंग खान ने कहा कि मुझे लगता है मजा आएगा इसलिए। शनिवार को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन किया था। जिसमें फैंस किंग खान से उनकी आगामी…
ED ने 19 दिसंबर को रकुल प्रीत को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया, पांच साल पुराने मामले में हुईं तलब
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अलग-अलग मामलों में रकुल को समन भेजा गया है। ED के अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रकुल को तलब किया गया है। उन्हें 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रकुल प्रीत को पिछले साल सितंबर में भी समन भेजा गया था। बता दें कि यह मामला पांच साल पुराना है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और इस दौरान…
सांसद प्रज्ञा बोलीं- इनके पेट पर लात मारो, पठान कॉन्ट्रोवर्सी में स्वरा भास्कर की एंट्री
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है। स्वरा ने ट्वीट के जरिए सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा है। उधर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ऐसे हीरो-हीरोइन की फिल्में नहीं देखनी चाहिए, जो भगवा को बेशर्म कहते हैं।फिल्म में भगवा को लेकर हुए विवाद में सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता से अपील करती हूं कि ऐसे…
रेखा की सौतेली मां सावित्री 100 करोड़ की मालकिन थीं, जानिये
महानटी सावित्री। ये नाम है उस एक्ट्रेस का जिसके आगे साउथ के बड़े-बड़े सुपरस्टार भी छोटे साबित होते थे। 1960 के दशक की सबसे सफल और सबसे रईस एक्ट्रेस थीं सावित्री। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उस जमाने में इनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। चेन्नई में सबसे बड़ा कार कलेक्शन इनके पास था। इनके बंगले के बाहर 10 विंटेज कारें खड़ी रहती थीं। कोई 30 साल के करियर में 5 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्में करने वाली सावित्री तमिल सिनेमा की…
कैटरीना कैफ बनीं गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन एक्ट्रेस, 2022 में आलिया और प्रियंका को भी छोड़ा पीछे
गूगल ने हाल ही में टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ कैटरीना कैफ साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन एक्ट्रेस बन गई हैं। एक्टिंग की दुनिया की बात करें तो कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं।लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज…
शहनाज गिल की भारती के बेटे गोला संग मस्ती, गोला को किस करके किया परेशान
बिग बॉस 13 से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में शहनाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो शहनाज, कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज गोला को गोद में उठाकर ढेर सारी मस्ती करती हुई दिखाई दीं। येलो-ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में गोला बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, शहनाज गिल ब्लू-यलो सूट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने…
पठान फिल्म पर मचा बवाल, क्या बोले शाहरुख़
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग…’ में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने शाहरुख के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। इस पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए। पठान कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार अभिनेता शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख ने इशारों-इशारों में कहा- दुनिया चाहें कुछ भी…
