मैनपुरी में शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, बेटी को दिया जन्म; खुद छोड़ दी दुनिया

मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मौत का सही कारण जाने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कुर्रा थाना क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी पूरन सिंह की पत्नी पूनम (22) गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन घर पर ही प्रसव करा रहे थे। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां कुछ देर बाद…

पीलीभीत में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर घर में फेंक दिया शव

पीलीभीत, थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर कोंधा में एक युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर दी गई। परिजन जब खेत पर चले गए तभी आरोपी शव घर में फेंक गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव मीरापुर कोंधा निवासी सेवाराम ने बताया कि उनके भतीजे प्रेमशंकर की गांव के ही एक युवक से रंजिश चल रही थी। इसे लेकर युवक ने कई बार प्रेमशंकर की पिटाई की थी। रविवार शाम लगभग पांच बजे कुछ लोग प्रेमशंकर को घर से बुलाकर ले…

पीलीभीत में गड्ढे ने ग्रामीण की जान ली तो आरईएस बोला- सड़क हमारी नहीं

पीलीभीत, गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा के रहने वाले रामपाल की निर्माणाधीन सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन दिन पहले मौत हो गई थी। गड्ढे अब भी जानलेवा बने हुए हैं, लेकिन अब कोई भी इस सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। गजरौला क्षेत्र गांव बिठौरा से हाइवे से गांव जमुनिया तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह काम करीब डेढ़ माह से चल रहा है। सड़क पर पटान के लिए आसपास के खेतों से…

पीलीभीत: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने जजी परिसर में दिया धरना

पीलीभीत, ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त घटना की जांच को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जो कमेटी गठित की गई है, उससे अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं। ज्ञापन के माध्यम से हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तत्काल स्थानांतरित करने के साथ ही लाठीचार्ज करने के दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं, उन्हें वापस लेने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत लागू करने…

पीलीभीत में सभासद की दो बेटियों ने खाया जहर

पीलीभीत के पूरनपुर में सभासद की दो सगी बेटियों ने घरेलू विवाद को लेकर जहर खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना को लेकर खलबली मची हुई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस के सामने परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार दिया। पुलिस लगातार परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाने में जुटी रही। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरा मामला पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेशगंज पूर्वी मोहल्ले…

प्रयागराज : पुलिस लाइन्स में आयोजित की गयी अपराध समीक्षा गोष्ठी।आगामी त्योंहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाये जाने के संबंध में दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन हेतु दि0, 03.09.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्तों द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये। आगामी त्योंहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना प्रभारी संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग आयोजित करें। त्योंहारों के दौरान शोभायात्रा/जुलूसों के निकाले जाने वाले मार्गों…

बरेली – सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह का बीमारी के चलते हुआ निधन।

जानकारी के अनुसार मृतक एक्स सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय बलबीर सिंह के बड़े बेटे दुर्गपाल सिंह ने बताया कि उनके पिताजी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। और उनका बरेली में इलाज चल रहा था अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया वहां आराम न मिलने पर उन्हें लखनऊ आर्मी के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। एक्स सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह के देहांत की सूचना पर मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, व्यापार…

सिद्धार्थनगर – तहसील दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम

तहसील दिवस के अवसर पर शुरू होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को सिद्धार्थनगर सीओ सदर अखिलेश कुमार एवं एसडीएम ललित मिश्रा के द्वारा संपन्न किया गया, हर महीने में दो बार पड़ने वाले इस कार्यक्रम को जनता की समस्याओं को सुना और समझा जाता है जिससे की बड़ी समस्याओ के होने से बचा जा सके, एसडीएम ललित मिश्रा के कुशल नेतृत्व में किया जाने वाला कार्यक्रम जनता के लिए सफल माना जा रहा है, बताया जा रहा है कि तहसील दिवस के इस कार्यक्रम को हर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं…

जौनपुर : सराहनीय कार्य से प्रेरित होकर डीआईजी ने कंप्यूटर आपरेटर को किया सम्मानित

शाहगंज : जालसाजी के शिकार एक दर्जन से अधिक लोगों का पैसा वापस करने वाले कोतवाली में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात सिपाही नीरज शर्मा के साइबर सेल पर लगन से कार्य करने से साइबर फ्राड के शिकार नागरिकों का जनपद के शाहगंज कोतवाली में पैसा वापस करने से पुलिस विभाग पर जनता का विश्वास कायम रखने वाले सीसी टीएन एस नीरज शर्मा को मंगलवार को डी आई जी अखिलेश कुमार चौरसिया के द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यलय में प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आगे इससे और भी…

जौनपुर : अन्तर्जनपदीय दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

शाहगंज : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नटौली गांव में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में दोनों अन्तर्जनपदीय एटीएम चोर निकले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के हुब्बीगंज मार्ग स्थित नटौली गांव में बुधवार की देर शाम वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय मुखबिर की सूचना पर वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को हिरासत में ले पूछताछ करने लगे जिसमें दोनों आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना…

रायपुर : सरोवर रिट्रीट सेंटर में हो रहा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ

शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हो रहा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के साथ मंच पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा का जलस्तर बड़ा , जनजीवन हुआ अस्त- व्यस्त।

फर्रुखाबाद :- मंगलवार शाम को  छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण गंगा के तटीय क्षेत्रों में पानी स्तर बढ़ गया । गंगा में नरौरा बांध से 86097 क्यूसेक पानी  छोड़ा गया ।  बिजनौर बैराज से 50295 क्यूसेक पानी  छोड़ा गया । हरिद्वार बांध से 70310 क्यूसेक पानी छोड़ा गया । रामगंगा में खोह, हरेली, रामनगर बैराज से 11511 क्यूसेक छोड़ा गया पानी ।  रामगंगा का जलस्तर 136.85 मीटर है, गंगा का जलस्तर 137.10 मीटर है। पानी बढ़ने से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है । तराई…

मैनपुरी के टिंडौली – बरौली सड़क मार्ग से नगला स्वामी , नगला बहादुर , नगला सकरी का सड़क मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना गांव वालो ने लगाए काले झंडे कौन है इसका जिम्मेदार।

मैनपुरी के करहल विधानसभा के टिंडौली – बरौली सड़क मार्ग से नगला स्वामी , नगला बहादुर , नगला सकरी , जगदीशपुरी होते हुए कुचेला – रठेरा सड़क मार्ग के ककरा तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बदतर है। सड़क मार्ग कच्चा होने के कारण ग्राम नगला स्वामी और नगला बहादुर में रास्ता तालाब जैसा रूप ले चुका है। इससे ग्रामीणों को पांच किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर अन्य गांवों से आवागमन करने को मजबूर हैं। लंबे समय से मार्ग की मरम्मत न होने से रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर…

रायबरेली : अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन ने मनाया चौथा स्थापना। दिवस

पाण्डेय पुर स्थित कार्यालय के मण्डप मे अन्तर्राष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन ने आज चौथा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य, महाबोधि इण्टर कालेज) तथा विशिष्ट अतिथि डा कैलाश सिंह विकास (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट) रहे। अतिथियों का स्वागत डा पंकज श्रीवास्तव, संचालन रत्नेश श्रीवास्तव व धन्यवाद प्रकाश विनय श्रीवास्तव ने किया। समारोह में सर्वश्री बृजेश श्रीवास्तव (पार्षद), मयंक चौबे(पूर्व पार्षद) अजय चौधरी (पार्षद), प्रकाश चंद श्रीवास्तव गणेश, आशीष पाण्डेय, आनन्द कुमार सिंह, प्रकाश आचार्य, विक्रम कुमार, राकेश विश्वकर्मा, सोनी श्रीवास्तव,…

एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे वरुण:बोले वरुण गांधी- राजनेता नहीं एक सुरक्षा कवच है, पीलीभीत को बताया रिश्तो का संगम

सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने एक दिवसीय दौरे के दौरान तमाम जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। जन संवाद कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करने से पहले वरुण गांधी ने पौधरोपण करके जनता को संदेश देने का भी काम किया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि मेरा और पीलीभीत का रिश्ता एक संगम की तरह है। जो ईश्वर का बनाया हुआ है। पीलीभीत मेरा लोकसभा क्षेत्र नहीं बल्कि पहचान है। यहां की जनता से…

पीलीभीत में किशोरी का सरेशाम अपहरण, भाई के पीछा करने पर बाइक से फेंका

पूरनपुर के असम हाईवे पर पैदल जा रही किशोरी का तमंचे के बल पर गैर समुदाय के दो बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके भाई ने पीछा किया तो आरोपी किशोरी को चलती बाइक से फेंक कर भाग गए। घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों ने कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। आधी रात तक हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली में जुटे रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे…

पीलीभीत के तहसीलदार और एसओ पता लगाएंगे पट्टे के नाम पर कौन कर रहा वसूली, जानिए मामला

एक संगठन की आड़ में भूमि के पट्टे कराने के नाम पर चल रही अवैध वसूली के मामले में प्रधानों से मिली शिकायत के बाद कलीनगर एसडीएम सख्त हुए हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम से 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। अगर जांच में आरोप सही पाए तो एफआईआर भी कराई जा सकती है। एसडीएम के इस एक्शन के बाद खलबली मच गई है। बता दें कि ग्राम पंचायत राजपुर ताल्लुके महराराजपुर के प्रधान मुकेश…

मैनपुरी में लहसुन चोर गिरफ्तार:3 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 45 बोरे लहसुन और तमंचा कारतूस बरामद

जनपद मैनपुरी की थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर तीन लहसुन चोर गिरफ्तार किए है। चोरो नें कुछ दिन पूर्व लहसुन की गोदाम से लहसुन के बोरो को गोदाम से चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों चोरों को लहसुन के बोरों, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके 6 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दविश दे रही है। पुलिस नें चोरो को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र…

मैनपुरी में युवक की गोली लगने से मौत:कमरे में तड़पता हुआ मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय थमी सांसें

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जिस समय गांव के एक घर में चली गोली से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोली चलने की चलने की आवाज सुन दौड़े परिजनों को युवक घर के कमरे में लहूलुहान स्थिति में जमीन पर तड़पता हुआ मिला। परिजन उसे आनन फ़ानन में जिला अस्पताल लेकर दौड़े जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जानकारी परिजनों को हुई वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को…

मैनपुरी में पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा:दोनों ने जख्म दिखाते हुए लगाए संगीन आरोप

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में स्थित चौकी मैं तैनात चौकी इंचार्ज और कांस्टेबलों पर अमानवीयता के आरोप लगे। आरोप है कि झगड़े की सूचना पर पकड़ के ले गई पुलिस ने चौकी में ले जाकर दो युवकों को जमकर पीट दिया। आरोप है कि छोड़ने के बदले रुपयों की मांग की। पीड़ितों द्वारा रुपए नहीं देने पर पुलिस नें बर्बरता की। दोनों ने अपने शरीर के जख्मों को दिखाया है। पीड़ितो के शरीर पर चोटों के निशान को दिखाते हुए लोगों ने डीजीपी को भी ट्विटर पर ट्वीट किया है।…