पीलीभीत में वाहनों की रफ्तार की कमान अब स्कूल प्रबंधन के हाथ

पीलीभीत में स्कूली बसों में जीपीएस लगाए जाने से अब प्रबंधन वाहनों के आते-जाते समय उनकी गति पर निगरानी रख सकेगा। साथ ही तय समयावधि में बच्चे घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सकेंगे। गति पर नियंत्रण होने से हादसे भी घटेंगे। बदायूं में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्ती में दिखाई दे रहा है। जिले में लगभग 228 वाहनों का स्कूली वाहन के रूप में पंजीकरण है। इन वाहनों में मानकों के अनुसार जीपीएस, स्पीड गर्वनर, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चीजें होना अनिवार्य है।…

रिश्ता हुआ तार-तार:सास को रोजाना नींद की गोलियां खिलाकर बहू ससुर के साथ मनाती थी रंगरलियां,फिर हुआ खौफनाक कांड

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।ससुर ने अपनी सौतेली बहू से अवैध संबंध बनाए।कुछ दिनों पहले सांस ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।इसके बाद परिवार में विवाद होने लगा।विवाद से तंग होकर ससुर ने शनिवार को जहर खा लिया।हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिले के थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी।व्यक्ति ने…

रिश्ता हुआ शर्मशार:विधवा भाभी से देवर ने बनाए शारीरिक संबंध,सालों तक लूटता रहा आबरू

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया।शारीरिक संबंध भी बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब देवर ने बेवफाई की। देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था,लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन…

मैनपुरी में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बरात में शामिल होने राम नगर जा रहे बाइक सवारों को सोमवार की रात जवापुर मोड़ के बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवककी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशनी थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी सुरेंद्र कुमार (25) के गांव से एक युवक की बरात राम नगर क्षेत्र में गई थी। सुरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बरात में शामिल होने के…

मैनपुरी में आधी रात में बिस्तर पर ऐसे हाल में थे पत्नी और प्रेमी, अचानक आए पति ने पकड़ लिया बेशर्म बीवी का झूठ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी प्रेमी और पत्नी भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश…

पीलीभीत : शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत होना बता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव जोगीपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र मोरपाल गांव में लगने वाली टंकी की फिटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पूर्व ही उसने पीलीभीत जिले में काम शुरु किया था। वह शहर के एक मोहल्ले में रह कर जिले के कई…

पीलीभीत में प्रिंस सिल्वर सिटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण किया ध्वस्त

पीलीभीत में खेती की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से विकसित की जा रही प्रिंस सिल्वर सिटी पर अब प्रशासन का बुलडोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ वहां पर बनाई गई नींव उखड़वा दी। प्रशासन की एकाएक कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। माधोटांडा रोड पर गांव चिड़ियादाह में प्रिंस सिल्वर सिटी नाम से युनुस कादरी की ओर से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी डीएम के पास शिकायत हुई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब जांच कराई तो विनियमित क्षेत्र से…

पीलीभीत में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

न्यूरिया में कई घटनाओं में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया है। थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी नन्हें लाल पुत्र भजन लाल गैंगस्टर के आरोप में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी को गांव भमोरा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज…

पीलीभीत में भाजपा विधायक के आवास के सामने ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

पीलीभीत के बीसपुलर में पुरैना गांव के ग्रामीणों ने देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार से क्षेत्रीय भाजपा विधायक के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने नगर में जुलूस भी निकाला। पुरैना समेत करीब आधा दर्जन गांव के लोग मंगलवार को दोपहर रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने विधायक आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक के विरोध…

मैनपुरी में एक अधिकारी का रोका वेतन… तो दूसरे को थमाई नोटिस, लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रगति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक से अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नलकूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की है। डीएम ने कहा कि किसी भी योजना में जनपद सी-श्रेणी में न रहे। कई योजनाओं में अभी जनपद सी-श्रेणी में है। संबंधित अधिकारी 25 नवंबर तक प्रयास कर कम से कम…

मैनपुरी में प्रधान डाकघर में गबन का मामला, क्षत्रिय महासभा ने अधिकारियों को लिखा पत्र; सीबीसीआईडी जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रधान डाकघर में हुए गबन की जांच में हो रही देरी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। मामले में गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। इसके लिए जिलाधिकारी और पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को पत्र भेजा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान डाकघर में गबन सामने आए तीन माह से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी अब तक जांच के नाम…

पीलीभीत में कबाड़ और शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो चोर पकड़े

पूरनपुर में सितंबर में नगर की वीयर, व्हिस्की और कढेरचौरा की शराब की दुकान से शराब और नकदी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए मोहल्ला साहूकारा निवासी अकबर और पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी इमरान शाह को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान शाहदत हुसैन की माधोटांडा रोड स्थित कबाड़ की दुकान से 11 नवंबर की रात चोर सिल्वर, पीतल, लोहा आदि चुरा ले गए थे। कबाड़ी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की वीडियो कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला साहूकारा निवासी…

पीलीभीत में बेनी चौधरी मोहल्ले में दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव, सात घायल

पीलीभीत के मोहल्ला बेनी चौधरी में तेज रफ्तार में आ रहे वाहन से महिला को टक्कर लगने से हुए झगड़े के बाद शिकायत करने पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। बीस मिनट तक मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों की पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात है। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी के रहने वाले रामबाबू ने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी पत्नी…

पीलीभीत में महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ व्रत, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

उदीयमान सूर्य (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के बाद सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। पीलीभीत में सोमवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं का बरहा रेलवे क्रासिंग के पास जलाशय में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर ला रहे थे। जलाशय पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। लखीमपुर खीरी में पूर्वांचल समाज के लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न की। इस दौरान घाटों पर…

मैनपुरी में परंपरागत तरीके से मनाया छठ पर्व

मैनपुरी में रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छठ पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर छठ माता की पूजा कर आरती उतारी। मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के साथ शाम को सूर्य भगवान को अर्घ दिया गया। रविवार को छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं में छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वैसे तो जिले में छठ पर्व मनाने वाले लोग कम ही हैं। शहर के मोहल्ला राजा के बाग में जिला क्रीड़ा सचिव…

मैनपुरी में कलेजे का टुकड़ा पाने को थाने पहुंची मां, ससुरालीजन से बेटा दिलाने की लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला से ससुरालीजन ने कलेजे का टुकड़ा दूर कर दिया। अब पीड़ित बेटे को वापस दिलाने के लिए थाने में पुलिस से गुहार लगा रही है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी प्रीती ने रविवार को थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को बताया कि ससुरालीजन से मतभेद के चलते कुछ महीने पहले से वह अपने मायके थाना किशनी क्षेत्र के कश्यप नगर में रह रही हैं।…

मैनपुरी में दादा ने एक साल के मासूम पौत्र को पिलाई शराब, विरोध पर बहू को घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दादा ने अपने एक साल के अबोध पौत्र को शराब पिलाई। शराब पीने के बाद मासूम बेहोश हो गया। जानकारी होने के बाद बहू घबरा गई। विरोध किया तो ससुरालीजन ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। कुर्रा थाना क्षेत्र के मढ़ी कुसमा खेड़ा निवासी शांती देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई है। शादी के छह माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित…

मैनपुरी : कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोसमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ड्राइविंग लाइसेंस पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस के कोसमा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक ट्रेन की चपेट में आया था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी…

पीलीभीत में जमानत कराकर आए युवक ने घर में की तोड़फोड़ व मारपीट

पीलीभीत में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 13 नवंबर की रात साढ़े दस बजे मोहल्ले का विशाल उसके घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो विशाल अपने साथी आंशू, अभितोष, विजेंद्र, सुमित, मनोज, लकी व शनि लाठी-डंडे, चाकू लेकर घुस आए। आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र नितिन को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विशाल का शांति भंग में चालान कर…

पीलीभीत में घर-घर तलाशे जाएंगे टीबी मरीज

पीलीभीत में टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत जिले में एक बार फिर से टीबी मरीजों की तलाश के लिए घर-घर टीमें जाएंगी। जिले में यह अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा, जो पांच दिसंबर तक चलेगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे कि किसी को ज्यादा समय से खांसी तो नहीं आ रही है। अगर किसी में दो सप्ताह से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि लक्षण मिले…