BJP ने 240 सीटें जीती, पिछली बार 303 सीट जीती थीं । कांग्रेस ने 99 सीट जीती, पिछली बार 52 जीती थीं । 37 सीट जीतकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी समाजवादी पार्टी, पिछली बार केवल 5 सीट जीती थीं।
Category: राज्य
पीलीभीत में एक घंटे गुल रही बिजली
सोमवार की रात करीब तीन बजे रामलीला लाइन का जम्पर कट जाने से स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, लालरोड, अग्रवाल सभा, मोहल्ला खैरूल्लाशाह सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली एक घंटे गुल रही। बिजली गुल हो जाने से करीब 6000 उपभोक्ताओं की रात की नींद खराब हो गई। मंगलवार को भी दिन के समय बार-बार बिजली आने जाने का क्रम बना रहा। इस दौरान टीवी के सामने चुनावी नतीजों पर निगाहे टिकाए बैठे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दिन के समय एकता नगर कॉलोनी, निरंनजन कुंज कॉलोनी, लालरोड, सुनहरी मस्जिद, धुनों…
मैनपुरी में डिंपल के सर सजा ताज
मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर जनता ने डिंपल यादव को ही जीत का ताज पहनाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। बसपा भी यहां बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी। मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें सपा, भाजपा और बसपा के अलावा छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में 5 प्रत्याशी शामिल थे। 7 मई को मतदान…
पीलीभीत में नकदी व आभूषण लेकर लापता हुई विवाहिता
कस्बे के वार्ड में रहने वाली चार बच्चों की मां घर से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कस्बे के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए। उसके चार बच्चे भी हैं। 31 मई को उसकी पत्नी दोपहर दो बजे घर से तीन लाख 50 हजार रुपये व लाखों के जेवरात लेकर कहीं चली गई। संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवक की तहरीर पर…
मैनपुरी में सांस लेने की दिक्कत से बच्चे ने तोड़ा दम, OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गर्मी के बीच बच्चों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे एक ढाई माह के बच्चे की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं 22 अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1056 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। भोगांव निवासी वेताल सिंह के ढाई माह के पुत्र अंशुमान को पिछले कुछ दिनों से…
मैनपुरी में रोड हादसे में पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव निवासी प्रताप सिंह वर्तमान में शहर के मोहल्ला अवध नगर में पत्नी नीरज कुमारी के साथ रह रहे थे। सुबह वह पत्नी को साथ लेकर जनपद एटा के मलावन पूजा करने के लिए जा रहे थे। कुरावली…
शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति पकड़ा गया, सास को साथ नहीं ऱखना चाहती थी बहू।
दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति – पत्नि में विवाद चल रहा था। उसने गुस्से में पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने अभिषेक को…
अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत ?
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 2 जून को काउंटिंग हो रही है. अरुणाचल प्रदेश में भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर हैे. अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. अरुणाचल प्रदेश में आज केवल 50 सीटों पर ही काउंटिंग हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी पहले ही निर्विरोध 10 सीटे जीत चुकी है. बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं कांग्रेस ने केवल 34 विधानसभा सीटों पर ही अपने…
पीलीभीत में ड्यूटी के दौरान ओवरब्रिज के सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
असम रोड स्थित बन रहे ओवरब्रिज के सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके सिर में चोट आई थी। निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के गांव जियुरहा कल्याणपुर निवासी सुनील उर्फ बच्चू लाल असम रोड स्थित बन रहे ओवरब्रिज पर सिक्योरिटी गार्ड थे। मृतक के पुत्र ऋषिकेश ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो पिता के सिर में चोट लगी हुई थी। वह उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।…
पीलीभीत : खेत में पानी लगाने गए युवक की मौत
खेत पर पानी लगाने गया चौकीदार अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार गर्मी लगने से उसकी मौत हुई है। थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी हरीश कुमार गांव के ही एक बरातघर में चौकीदार में का काम करता था। शनिवार को गांव के ही अपने गन्ने के खेत पर पानी लगाने गया। दोपहर 12 बजे के करीब तेज धूप के कारण बेहोश होकर खेत में गिर गया। आस-पड़ोस काम कर रहे लोगों ने…
मैनपुरी : दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही, बेटी की हत्या की बात सुन पिता हुआ बेहोश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही। बेटी की हत्या की बात सुन वह बेहोश हो गए। धबराई हालत में थाने पहुंचे। तहरीर देकर बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी घिरोर थाना क्षेत्र के ओय गांव निवासी युवक के…
मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने की अश्लील हरकत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता धमकी के चलते चुप रही। जब वह सात माह की गर्भवती हो गई तब राज खुला। जानकारी हुई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। करहल थाना क्षेत्र…
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 01 विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सकुशल सम्पन्न
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 63-महराजगंज, 64-गोरखपुर, 65-कुशीनगर, 66-देवरिया, 67-बांसगांव (अ0जा0), 70-घोसी, 71-सलेमपुर, 72-बलिया, 75-गाजीपुर, 76-चन्दौली, 77-वाराणसी, 79-मिर्जापुर, 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 06.00 बजे समाप्त हुआ। सातवें चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 11 जनपदों- महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा विधानसभा…
गाजीपुर : अपने पोलिंग बूथ पर वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए समाजसेवी राजकुमार मौर्यअपने पोलिंग बूथ पर वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए समाजसेवी राजकुमार मौर्य
गोविंदपुर ग्राम सभा में मतदान शांतिपूर्वक हुआ अपने बूथ पर समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने अपने मत का प्रयोग कर मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट दिए राजकुमार मौर्य ने बताया कि गोविंदपुर ग्राम सभा का मतदान शांतिपूर्वक रहा है इसके लिए समस्त ग्रामवासी को बहुत-बहुत धन्यवादअपने पोलिंग बूथ पर वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए समाजसेवी राजकुमार मौर्यगाजीपुर। गोविंदपुर ग्राम सभा में मतदान शांतिपूर्वक हुआ अपने बूथ पर समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने अपने मत का प्रयोग कर मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट दिए राजकुमार मौर्य…
आजमगढ़ : आक्रोशित किसानों ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी का कार्य रुकवाया
अतरौलिया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को बनाने वाली कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का पावर प्लांट अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार स्थित बसावन पट्टी में वहां के किसानों की उपजाऊ खेत 3 वर्ष के लिए लीज पर ली थी। कार्य समाप्त न होने की दशा में 1 दिसम्बर 22 से 30 नवम्बर 2024 तक का फिर से अनुबंध किया गया, और शर्तों के अनुसार बढ़े हुए समय का भुगतान जनवरी माह में ही अग्रिम रूप में करना था, मगर कार्यदायी संस्था द्वारा 30 मई 2024 तक का भुगतान किया, किसानों का…
बरेली – माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
नगर में अखिल भारतीय पाल महासभा ने मनाई माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती इसके साथ ही अखिल भारतीय पाल महासभा ने एक बाइक यात्रा भी निकाली जो कि यात्रा रामगंगा चौराहे से बदायूं रोड होते हुए चौपला चौराहे से चौकी चौराहे होते हुए यह यात्रा बुखारा मोड़ पर संपन्न हुई इस अवसर पर बुखारा मोड़ पर अखिल भारतीय पाल महासभा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेअखिल भारतीय पाल महासभा मंडल अध्यक्ष हकीम पाल शिवम पाल करण सिंह पाल उमेश पाल बृजेश पाल पार्षद नैकपुर सुनील पाल चंद्रपाल शेखर पाल सभी साथी…
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में नाला निर्माण में लग रही पीला ईंट, ग्रामीणों में रोष।
आंवला – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बरसेर गांव में क्षेत्र पंचायत से नाला निर्माण किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार पीला ईंट लगवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।गुरुवार को गांव में बाजार के पास क्षेत्र पंचायत निधि से नाला बनाया जा ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने नाले की नींव भी कम खुदवाई है तथा ईंट भी पीला लगा रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से शिक़ायत कर मानक के अनुरूप नाला बनाने की मांग की है।
हरदोई में युवराज हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के युवराज हत्याकांड में शामिल एक शख्स मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से हत्या में शामिल रहे चार नाबालिगों को भी पकड़ लिया है। पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को पाली कस्बे में जमकर हंगामा किया था। भीड़ हत्यारोपियों के एनकाउंटर और मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रही थी। इस सबके बीच पुलिस हत्या में नामजद…
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी ने पति को बिजली का दिया झटका
मैनपुरी में महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया। मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से सामने आया है। यहां रहने वाले प्रदीप…
पीलीभीत के कस्बे की दो सराफा दुकानों में चोरी की कोशिश
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी जितेंद्र रस्तोगी की अमरिया कस्बे में बरेली हरिद्वार हाईवे पर तहसील गेट के सामने सराफे की दुकान हैं। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम को दुकान पर ताला लगाकर घर चला गए। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक के पुत्र ने दुकानदार को सूचना दी, कि उनके दुकान का शटर उठा हुआ है। जितेन्द्र रस्तोगी जब दुकान पर पहुंचे, तो वहां दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ था। सामान इधर-उधर बिखरा था। जितेंद्र ने बताया कि चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे लेकिन अलमारी…
