कोरबा: कटघोरा रोड दीपिका पेट्रोल पंप में गोलीकांड !

कोरबा दीपका स्थित पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारने की कोशिश की और उससे बैग को लूट ने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली दीपका पुलिस कारवाही में जुड़ी हुई है! जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबाः बालको के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 5000 लाभान्वित, हेल्पएज इंडिया के सहयोग से संचालित की जा रही चलित स्वास्थ्य इकाई 

कोरबाः बालकोनगर, 31 मार्च। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को…

रायपुर :- नाबालिक से जबरन शारिरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा: थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी दिल कुमार देवार निवासी वार्ड क्र० 15 देवार पारा तिल्दा का दिनांक 28.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 13 साल 6 माह की दिनांक 27.03.2022 को दोपहर 2 बजे करीब घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो वापस घर नही आयी है।तथा पता तलाश पर नहीं मिली है जिस गुम इंसान क्रमांक 33 / 2022 कायम कर सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एवं नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात…

कोरबा: तहसीलदार पर गंभीर आरोप

बरपाली तहसील की तहसीलदार सुश्री अराधना प्रधान के द्वारा मिली भगत कर जाँच प्रक्रिया को खारिज करने की शिकायत कलेक्टर रानू साहू से की गई है। क्षेत्रीय दौरे के दौरान निरीक्षण के लिए तहसील बरपाली पहुंचीं कलेक्टर को आवेदक रामदास वैष्णव द्वारा बताया गया कि तहसीलदार द्वारा दिनांक 02/07/2021 को मेरे भूमि स्वामी हक की भूमि का खसरा नं. 144/32 एवं 694/20 का कुल रकबा 0.083हें.को जाँच एवं सीमांकन करने हेतु अपने अधिनस्थ कर्मचारी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी नं.6 सूरज कुमार को निर्माण कार्य स्थगित करते हुए आदेशित किया…

रायपुर :- ग्राम मूरा में तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास गुरु गद्दी पूजा का समापन 28 मार्च को कलश यात्रा के साथ विषर्जन हुवा

सौरभ यादव- तिल्दा – नेवरा:- ग्राम मूरा में बाबा गुरु घासीदास की गुरु गद्दी पूजा का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हुवा जिसमे बाबा गुरु गद्दी पूजा में बहुत दूर दराज के लोग बाबा के जीवन गाथा को सुनने पहुँचे थे ,इसके साथ ही प्रत्येक टोली को 701/रु व श्रीफल दिया गुरु गद्दी पूजा में 25 टोली ने तीन दिवसीय भाग लिया इसके साथ संत बाबा गुरु घासीदास की बाजे गाजे के साथ बारात निकाली गई।कथा वाचक पंडित बनवाली राम शान भरूवाधिह वाले ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास…

कोरबा: रेल मामलों का मुद्दा उठा संसद में, रेलमंत्री ने कोरबा सांसद को दिया जवाब

कोरबा। संसद सत्र में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अंडर ब्रिज और ओव्हर ब्रिज सहित चौकीदार व चौकीदार रहित फाटक के मुद्दे पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से जवाब मांगा।रेल मुद्दों पर लगातार मुखर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने लोकसभा में रेल, संचार एवं इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव से यह भी जानना चाहा कि क्या छत्तीसगढ़ में कितने रेल उपरि/रेल अधोगामी पुल का निर्माण प्रस्तावित है और पूर्व में प्रस्तावित निर्माण कार्य में जिला वार कितनी प्रगति हुई है? ज्ञात रहे कि कोरबा जिले…

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहन कर सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक महिला ने सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें दिख रहा है…

कोरबाः नगर सेना का जवान गिरफ्तार, युवती से किया शादी का वादा किया, फिर किया रेप

कोरबा। जिले में नगर सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान पर आरोप है कि उसने एक युवती से रेप किया है। इस मामले में युवती ने आरोपी जवान के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।बालको इलाके में रहने वाली युवती ने इस मामले में सोमवार को शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पिछले कई सालों से नगर सेना में पदस्थ जवान प्रीतम राठौर(36) से संबंध था। युवती ने बताया…

कोरबा- सेराजेम थर्मल थेरेपी कोरबा में एक दशक सफलता के शिखर पर

छत्तीसगढ़- कोरबा- सेराजेम थेरेपी सेंटर कोरबा में स्वास्थ्य के लिए जानी-मानी जगह है जो पिछले 10 वर्षों से लगातार कोरबा क्षेत्र के लोगों के लिए सेवारत हैं,कहते हैं लोग वहां पहुंचकर अपना नया जीवन प्राप्त करते हैं। सेराजेम संचालक *श्री अरविंद सूर्यवंशी* जी का कहना है सेराजेम कंपनी साउथ कोरिया की कंपनी है जो *फ्री ट्रायल* मार्केटिंग करती है। सेराजेम का प्रोडक्ट स्पाइन के द्वारा कार्य करती है कोई भी व्यक्ति इस मशीन को इस्तेमाल करके देख सकते हैं सेरेजम का यही मिशन है। उन्होंने 2012 से अभी तक लोगों…

कोरबा – प्यार, सेक्स और धोखा.. कोरबा में शादी का झांसा देकर 16 साल की लड़की से रेप

छत्तीसगढ़: कोरबा में शादी का झांसा देकर एक युवक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने थाने में FIR दर्ज करा दी। वहीं दूसरी ओर लड़की के मेडिकल के लिए पुलिस दो दिन से जिला अस्पताल के चक्कर लगा रही है। हर बार महिला डॉक्टर की कमी बताकर उन्हें लौटा दिया जाता। तंग आकर लड़की ने सबसे हटने की बात कही, तो मंगलवार को मेडिकल हो सका।जानकारी के मुताबिक, मामला दर्री थाना क्षेत्र…

कोरबा -ESIC दीपका डॉ के द्वारअभद्र व्यवहार किया जा रहा है !

कोरबा – दीपका के ईएसआईसी डिस्पेंसरी के डॉक्टर के द्वार मरीज के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा डॉक्टर का कहना हैं को मरीज आप ना मूल प्रति लाने के लिए कहा जा रहा है! जब को बाकी ईएसआईसी डिस्पेंसरी मैं मोबाइल के द्वारा फोटो को देख के मरीज को ईएसओसी डिस्पेंसरी द्वार मरीजों को दवाइयां दिया जाता है जब की दीपका ईएसआईसी के डॉ के द्वारा दिनांक 29/03/2022 समय 02:35 को अभद्र व्यवहार किया गया डॉ का कहना हैं कि जिस को शिकयत करना हैं कर दो दवाई नही…

कोरबा : युवक ने रायगढ़ की शादीशुदा महिला से किया रेप ट्रेन में सफर करते समय हुई थी दोस्ती

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में शादीशुदा महिला से कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। रेप करने के दौरान ही आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली थी। इसी के सहारे वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद फिर से युवक ने महिला से रेप किया था। इसी बात से तंग आकर महिला ने सुसाइड का प्रयास भी किया था। मगर समय रहते उसे पुलिस ने बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना…

कोरबा : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की आत्महत्या.. घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

कोरबा : एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली है। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अगले दिन उसकी फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।विकासनगर इमलीडुग्गू इलाके में धन्नू गिरी गोस्वामी(29) अपनी पत्नी और ढाई साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि धन्नू का उसकी पत्नी से पिछले दिनों से विवाद हो रहा था। रविवार रात में भी दोनों के…

लद्दाख में बौद्ध 9% कम हुए

कम आबादी वाले 9 राज्यों लद्दाख, मिजोरम, पंजाब, मणिपुर, नगालैंड, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल, लक्षदीप, मेघालय में हिंदुओं को अल्प संख्या देने के मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को 6 हफ्ते के लिए टाल दी है। देश की कुल आबादी में भले 80% हिंदू हों, लेकिन हमारे 9 राज्य ऐसे भी हैं, जहां हिंदू आबादी 3 से 38% के बीच ही है। इन 9 में से 6 राज्य जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में 2001 से 2011 के बीच कुल आबादी में…

दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

राजस्थान कैडर की 2016 बैच की UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आईएएस टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह दोनों आईएएस 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में शादी करेंगे। बता दें कि टीना डाबी ने अतहर खान से साल 2018 में शादी की थी, लेकिन यह शादी दो साल से ज्यादा नहीं चल सकी थी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। प्रदीप गवांडे…

रायपुर :- बिरकोनी में पहोंचे प्रदेश के मुखिया

सौरभ सिंह यादव – छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ग्राम बिरकोनी में प्रदेश स्तरीया छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज सफलता पूर्वक कर्यक्रम सम्पन्न हुआ और हमारे बीच हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल हमारे बीच अपना कीमती समय निकल कर हमारे छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज हम सब के बीच उपस्थित हुये। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज एकता और संगठ का मिशाल कायम किया गाय । इस कार्यक्रम में आनेक क्षेत्र से लोग उपस्थिति थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित झेरिया यादव…

रायपुर :- गायत्री शक्तिपीठ नेवरा में महिला सशक्तिकरण पर किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

सौरभ सिंह यादव – तिल्दा – नेवरा :- शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर गायत्री शक्तपीठ नेवरा में आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला की आवश्यकता व उद्देश्य, नारी जागरण आंदोलन, नारी की भूमिका, नारी सशक्त कैसे बने, समस्या व समाधान, कार्ययोजना एवं समाधान, संस्कार व उसका महत्व,उपासना साधना आराधना के अन्तर्गत सूक्ष्म यज्ञ व वली वैश्य आदि पर विस्तृत जानकारी दीगई। कार्यक्रम में श्रीमती चंपा वर्मा, कुसुम वर्मा, लोकमती वर्मा, कल्याणी वर्मा, गौरी बाई, पूर्णिमा, सुशीला वर्मा,…

रायपुर :- हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर के छात्रों को विदा करते समय भर आई आखें

तिल्दा – नेवरा :- शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर में अध्यनरत 12वीं के छात्र-छात्राओं को नवमी व 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं के छात्रों द्वारा कतारबद्ध खड़े होकर 12वीं के छात्रों का स्वागत पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर किया गया। साथ ही छात्रों ने समस्त शिक्षक गण को मंच पर तालियों के गूंज के साथ तथा पुष्पगुच्छ से स्वागत कर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्राचार्य एस. डी . डहरिया समस्त शिक्षकों ने मां सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना की तथा समस्त छात्रों…

रायपुर :- भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे के नारे से गूंज उठा तिल्दा का दीनदयाल चौक

तिल्दा नेवरा:- में आदर्श युवा संघ द्वारा तीनों वीरो के पुण्य तिथि के दिवस पर तिल्दा के दीनदयाल चौक में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें सौरभ टंडन ने कहा कि पूरा देश आज आजादी के वीर सपूतों के बलिदान को याद कर रहा है जब शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पे चढ़ा दिया था। इस दिन को कोई भुला नहीं सकता। वहीं दमन साहू ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हर युवा को समाज में अपना निस्वार्थ सेवा देना चाहिए…

दिल्ली:लक्ष्मीबाई कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में शहीदी दिवस एवम वर्ल्ड स्पैरो डे मनाया गया

दिल्ली ,दस्तक चाणक्य,डेस्क : कल दिनांक 23 मार्च को लक्ष्मीबाई कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में शहीदी दिवस एवम वर्ल्ड स्पैरो डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर कल्चर प्रोग्राम एवं गौरैया बचाओ अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया ।यहां पर पोयम एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्रीमती विमला मेहरा रहीं । श्रीमती विमला मेहरा ने बच्चों…