शिवपुरी :उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी:लक्ष्मण ने भरोसा करके दिए 1 लाख, भरोसा तोड़ा तो मार दी गोली

जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम पचावला में एक व्यक्ति को उधार दिए पैसा मांगना भारी पड़ गया। पैसों की मांग सुन गुस्साए कर्जदार ने देनदार के साथ जमकर मारपीट कर दी कर्जदार इतने पर ही नहीं रुका उसने देनदार पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल देनदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल हुए 50 वर्षीय लक्ष्मण पुरी निवासी ग्राम पचावला थाना रन्नौद ने बताया की वह आज सुबह 11 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी भरोसा बाढ़ई एवं उसके साथी अरविंद बाढ़ई,संतोष बढ़ाई छोटू बाढ़ई एवं अरविंद बाढ़ई का लड़का आया और सभी के हाथों में हथियार थे, एक के हाथ में सरिया, एक के हाथ में कुल्हाड़ी एक के हाथ में बका और भरोसा बाढ़ई के हाथ में कट्टा था जिससे भरोसा बाढ़ई ने घर पर बैठे लक्ष्मणपुरी में गोली मार दी जिससे लक्ष्मण पुरी के हाथ में गोली लग गई। आनन फानन में घायल लक्ष्मण पुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

घायल लक्ष्मण ने बताया कि उसने 9 साल पहले किसी काम को लेकर भरोसा बाढ़ई को एक लाख रुपए उधार दिए थे लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी वह पैसे वापस नहीं कर रहा था अभी दो-तीन दिन से लगातार पैसों की मांग उनके द्वारा की जा रही थी। जिसके बाद भरोसा बाढ़ई भड़क गया था। लक्ष्मण पुरी ने बताया की आज जब वह घर के बाहर बैठा हुआ था तभी भरोसा बाढ़ई एवं उसके अन्य साथी आ गए और मारपीट करने लगे। इस बीच भरोसा बाढ़ई ने उसे गोली मार दी, गोली उंसे हाथ मे लगी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल का कहना है कि घायल को पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरुआत कर दी गई है।