रायपुर : सरोवर रिट्रीट सेंटर में हो रहा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ

शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हो रहा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के साथ मंच पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

प्रयागराज- कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षक के हुए स्थानांतरण,

प्रयागराज-दि0- 30-08-2023 को कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षक के हुए स्थानांतरण, निरीक्षक अश्वनी कुमार को प्रभारी एसओजी से प्रभारी निरीक्षक खीरी स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस सेल से अतिरिक्त निरीक्षक खीरी स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 आशीष सिंह को पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ उपनिरीक्षक खीरी स्थानान्तरित किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

पीलीभीत में काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में छीन लिया खेमवती का सुहाग

पीलीभीत में खेत से लौट रहीं गांव बरहा निवासी खेमवती का काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में सुहाग उजाड़ दिया। वह असम हाईवे किनारे खड़ी होकर पति सूबेदार से बात कर रहीं थीं, तभी ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। खेमवती बरेली के अस्पताल में मौत से लड़ रही हैं। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा निवासी सूबेदार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी खेमवती के साथ खेत पर गए थे। वहां से आते वक्त कुछ पल के लिए दोनों असम हाईवे किनारे खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान…

कोरबा: फोरलेन सड़क के नीचे मिला एंकर सलमा का अवशेष

कोरबा: 5 वर्ष पहले लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना लश्कर के शव का अवशेष फोरलेन पर एक जगह से बरामद हो गया है। सलमा की हत्या करने के बाद शव को यहां दफना दिया गया था। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस मानकर चल रही थी कि मौके से कंकाल जप्त होगा। अवशेष की खोज की कार्यवाही को देखने मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा।कोरबा में निजी न्यूज चैनल की एंकर सलमा सुल्तान वर्ष 2018 में लापता हो गई थी और अगले वर्ष इस बारे में कुसमुंडा पुलिस…

यूपी में ज्‍योत‍ि मौर्या जैसा एक और मामला, 25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, अब फोन तक नहीं उठाती

पीलीभीत के युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को कनाडा भेजा। वहां शिफ्ट होने के बाद पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया। ससुरालियों से शिकायत करने पर उन्होंने युवक को घर में घुसकर पीटा। सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी सहित पांच के खि‍लाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यूपी में ज्‍योत‍ि मौर्या जैसा एक और मामला सामने आया है। पीलीभीत के पूरनपुर में रहने वाले एक युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को विदेश (कनाडा)…

पीलीभीत में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना मुसीबत

पीलीभीत में मंगलवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर कीचड़ से फिसलन हो गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश से धान और गन्ने की फसल को खासा लाभ हुआ है। पिछले कई दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को जिले में जमकर बारिश हुई। शहर से लेकर देहात तक पूरे दिन बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो…

कोरबा/छत्तीसगढ़ : ग्राम रेंकी में कराये जा रहे धर्मांतरण को लेकर ग्रामवासी आक्रोशित

कोरबा: ग्राम रेंकी के एक मकान में भोले -भाले ग्रामीणो को बरगला कर किये जा रहे अवैध धर्मांतरण एवं प्रार्थना के खिलाफ समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर धर्मांतरण कराये जा रहे घर को घेरकर , चर्च से आये हुए पादरियों एवं पास्टरो को बाहर निकाल कर हरदी बाजार पुलिस के हवाले किया। साथ ही रेंकी ग्राम के समस्त ग्रामवासियो ने मिलकर हरदी बाजार थाने पहुंचकर प्राथमिक दर्ज करवाई। इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति जिला कोरबा के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे एवं अन्य सनातनियों ने सर्व प्रथम ग्रामीणों के…

लेह के केरी गांव में सेना का ट्रक खाई में गिरा, हादसे में 9 सैनिकों की गई जान

लेह के केरी में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. लेह के पास मौजूद केरी गांव में शनिवार (19 अगस्त) को शाम साढ़े 6 बजे सेना का वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. वहीं, एक जवान घायल बताया जा रहा है. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल…

दिल्ली:योगेंद्र कुमार (हेड वार्डर तिहाड़ जेल) के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई

दिल्ली: योगेंद्र कुमार हेड वार्डर तिहाड़ जेल एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया , राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई , इससे पहले उन्हें विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक 2018, तथा नेचर के तहत पशु कल्याण के क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला राष्ट्रीय प्राणी मित्र अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है , तथा इनका नाम लिम्का बुक एवं इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी…

बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति का ऐलान किया, वंसुधरा राजे का नाम नहीं

राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है। पार्टी ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे बाद यह बात सामने आ रही है कि पार्टी ने वसंधुरा को किनारे लगाने शुरू कर दिया है। मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारींकेंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने घोषणा पत्र समिती का संयोजन…

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स :नवाब मलिक ने अजित पवार को दिया झटका? बताया किस गुट का करेंगे समर्थन, कहा- मैं एनसीपी

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने वित्तीय हेराफेरी के मामले में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था. नवाब मलिक पिछले 18 महीने से ईडी की हिरासत में थे. इस बीच बार-बार अर्जी देने के बावजूद मलिक को जमानत नहीं मिल रही थी. शुक्रवार (11 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नवाब मलिक को उनकी सेहत के चलते दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार (14 अगस्त) को नवाब मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया. किस…

छत्तीसगढ़ : प्लांट में बॉयलर फटा,5 मजदूर झुलसे

कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें एक पावर प्लांट में पिछली रात बायलर फटने की घटना हुई है। प्रारंभिक तौर पर सूत्रों के बताए अनुसार दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित ACB पावर प्लांट में बायलर फटने से यह हादसा हुआ है जिसमें 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। 3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 2 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है

Bigg Boss OTT २: एल्विश यादव ने बाहर आते ही अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार, खत्म हो जाएगी दोस्ती ?

बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव के हाथ में थमा दी गई है। इस शो से बाहर आने के बाद अब एल्विश यादव ने अब अपने को-कंटेस्टेंट और ब्रो अभिषेक मल्हान पर पलटवार किया है। विनर एल्विश यादव ने बताया कि फुकरा इंसान की किस हरकत ने उनका दिल तोड़ा। बिग बॉस ओटीटी 2 का इतिहास बदल चुका है, क्योंकि पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट सलमान खान के शो की ट्रॉफी अपने घर लेकर गया है। बीती…

सतना जिले में अफसरों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया

मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक/3389/epco/ भोपाल दिनांक 07.8.2023 के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं परेड ग्राउंड के पास बने ओपन जिम के पास में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष गुप्ता, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय खरे यातायात ,रक्षित निरीक्षक सतना श्रीमती देविका सिंह बघेल,साइबर सेल प्रभारी श्री अजीत सिंह, सूबेदार अनिमा शर्मा ,सूबेदार हिरदय सिंह कुशराम पुलिस लाइन सतना एवं कार्यालयीन स्टाफ़ के साथ वृक्षारोपण किया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस स्टाफ़…

सतना जिले में पुलिस द्वारा तिरंगा रैली झंडा यात्रा निकाली गई

सतना यातायात थाना से तिरंगा रैली झंडा यात्रा निकाली सिविल लाइन चौक ,सिटीकोटवाली चौक , जयस्तंभ चौक , सिमरिया चौक होते हुए नगर में भ्रमण किया । जगह जगह लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर तिरंगा रैली झंडा यात्रा का स्वागत किया । यातायात थाने से शाम को तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेंद्र सिंह , रक्षित निरीक्षक श्रीमती देविका सिंह बघेल पुलिस लाइन सतना ,थाना प्रभारी कोतवाली श्री शंखधर दिवेदि ,थाना प्रभारी कोलगवां श्री सुदीप सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री योगेन्द्र सिंह…

सतना:सिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही धान खरीदी केन्द्र शिवराजपुर में धोखाधडी कर शासन को 63,03,600/ रुपये का क्षति पहुंचाने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 22.01.23 को फरियादी के.एस. भदौरिया पिता स्व. श्री युतश्रीनाथ सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी A-12 रतन नगर जबलपुर हाल  सहायक आपूर्ति अधिकारी, कलेक्ट्रेट सतना द्वारा एक टाइपशुदा स्वयं का हस्ताक्षरित आवेदन पत्र श्रीमती सुषमा लोनिया पति जगदीश लोनिया, श्री योगेश पाण्डेय पिता बृजगोपाल पाण्डेय, श्री विनीत पाण्डेय पिता श्री मुचकुंद पाण्डेय सभी निवासी ग्राम बण्डी तहसील नागौद एवं श्री सतीष गौतम पिता रमेश गौतम निवासी ग्राम शिवराजपुर जिला सतना के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु लाकर पेश किया, दिनांक 17/12/2022 से 16/01/2023 के बीच बैष्णों देवी स्व…

कोरबा: ठेकाकर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा: जिले के भू-विस्थापित ग्राम पाली में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक कुसमुंडा खदान में ठेकाकर्मी था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पाली में किसान सियाराम केवट का परिवार निवास करता है। उसके दो बेटे प्रकाश और अविनाश केवट है। अविनाश कुसमुंडा खदान में ठेके के तहत केबल खींचने का काम करता था। छोटा बेटा अविनाश केवट (28 वर्ष) शुक्रवार की रात…

कोरबा : कोयला खदान के कारण पांच फीट नीचे धंसी जमीन

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के पास संचालित विजय वेस्ट कोयला खदान के कारण करीब करीब एकड़ जमीन धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है। विजय वेस्ट कोयला खदान से करीब एक किमी दूर बीजाडांड गांव के आश्रित ग्राम गोदहिया पंडो बस्ती में गुरुवार रात करीब एक एकड़ जमीन पांच फीट नीचे धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। कोल माइंस के कारण जमीन के धंसने की बात कही जा रही है।इस घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी की स्थिती बनी हो गई। जमीन…

कोरबा:उरगा हाटी मार्ग पर हुआ हादसा, पिकअप और कार में भिड़ंत

कोरबा.उरगा- हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़त हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे में कार में सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़

दिल्ली : राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के 42 वें स्थापना दिवस पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रहलाद पटेल जी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप वर्मा जी एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता ने किया संचालन वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से 17 राज्यों के प्रतिनिधियों…