कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? बीजेपी की विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के सामने अब एक नई चुनौती है सीएम को चुनना और मंत्रिमंडल का गठन करना। रिजल्ट के बाद से जो नाम सुर्खियों में हैं, मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनके बैठक में शामिल होने के बाद हलचल और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सीएम के नाम का खुलासा होगा। बता दें कि बीजेपी ने 48 सीटों के साथ दिल्ली में प्रचंड जीत हासिल की है।

प्रयागराज : थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-044/2025 धारा-65(1)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राम गोपाल पटेल निवासी ग्राम हैबतपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित उसके निवास ग्राम हैबतपुर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी…

लोकसभा में गरज रहे थे अखिलेश यादव, तभी पीछे बैठीं डिंपल यादव उठकर चलीं गईं, आखिर क्यों?

लोकसभा में बजट का विरोध करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं विपक्ष के बाकी साथियों के साथ हूं. उन्होंने कहा कि ये बजट टारगेटेड बजट है. ये बजट फोकस्ड है. ये बजट उन लोगों के लिए है जो बहुत संभल है, बड़े लोग हैं और उद्योगपति हैं. उनके लिए ये बजट बना हुआ है. जो बात कही जा रही है कि बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए है, मुझे इसमें कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है. इसलिए जैसे ही बजट आया, हम लोगों ने वो तस्वीरें…

कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे , वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चालान किया गया

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 307 वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 3,18,500/- रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : जेएनयू से आए शोधकर्ताओं का दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर में हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के महाकुंभनगर के सेक्टर 7 में स्थित दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से आए अनुसंधान दल ने कुम्भ अध्ययन प्रमाण पत्र कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। जेएनयू से प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर्स का एक दल प्रयागराज में कुंभ की आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए प्रयागराज पहुंचा है। इसी क्रम में मुक्त विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर पहुंचने पर शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने…

कासगंज : जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया भगवन्तपुर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर, कस्तूरबा गॉधी विद्यालय का औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज भगवन्तपुर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर, कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। भगवन्तपुर जूनियर हाई स्कूल में एक सहायक अध्यापिका अनुपस्थित पायी गयीं स्कूल में शोचालय में गंदगी की समस्या, पानी की समस्या कमरों की लाईट की समस्या को देख जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की जिलाधिकारी को क्लाश रूम में लेशन प्लान नहीं पाया गया जिलाधिकारी ने रसोईयां की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप मीनू के अनुसार बच्चों को खाना खिला रही हैं सराहनीय है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की जनवरी माह की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड की जनवरी माह की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया जिसमे जनपद की रैंकिंग में सुधार हुआ है व 31वी रैंक आई है। बैठक  में 29 विभागों की 65 योजनाओं की समीक्षा की गई, समीक्षा में समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति  की रैंक 73,सामूहिक विवाह में रैंक 62आई,पिछड़ा वर्ग कल्याण  की दशमोत्तर छात्रवृत्ति में 67 रैंक आई, अल्पसंख्यक कल्याण में छात्रवृत्ति में डी श्रेणी आई,जिलाधिकारी द्वारा संबंधित…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस मनाये जाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “Safer Internet Day (सुरक्षित इन्टरनेट दिवस)” मनाये जाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जॉइंट मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी एवं जनपद के समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अनुराग जैन ने मोबाइल एवं कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट का प्रयोग कैसे करें इस बारे में सबको बताया। कार्यशाला में श्री जैन के द्वारा, ओ.टी.पी. फ्रॉड ,फेक…

लखनऊ:सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार-दर्शन ‘नए भारत’ की आधारशिला है। यही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत के विकास के रोडमैप का मूल मंत्र भी है। अंत्योदय के प्रणेता, श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन स्मृतियों को नमन!

फर्रुखाबाद: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गयी। सर्वप्रथम सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ फर्रुखाबाद एवं औषधि निरीक्षक द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह जनवरी, 2025 तक) किये गये प्रवर्तन एवं अभियोजन कार्यों को प्रस्तुत किया गया। खाद्य अनुभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 1071 निरीक्षण करते हुए 278 नमूनों का संकलन किया गया एवं औषधि अनुभाग द्वारा 88 निरीक्षण करते हुए 69 नमूने संकलित…

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने अमित शाह से मुलाकात की; राज्य का दर्जा, कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर की चर्चा ?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनके साथ केंद्र शासित प्रदेश में राज्य का दर्जा बहाल करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की अधिकारियों ने बताया कि 30 मिनट तक चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शाह के समक्ष जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाया। 5 अगस्त, 2019 को केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों…

प्रयागराज : थाना सरायममरेज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बंधित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-019/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त रवि चौरसिया पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया निवासी ग्राम बसेरवा थाना मीरगंज जनपद जौनपुर व अभियुक्ता शिवानी पाण्डेय पत्नी स्व0 विकास पाण्डेय निवासिनी ग्राम बाभनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक-10.02.2025 को थाना सरायममरेज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की…

बांदा- बिजली, पानी और आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

बबेरू तहसील के दर्जनों गांवों के किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन फसल की सिंचाई के समय बबेरू क्षेत्र में चल रही धुंआधार बिजली कटौती गौशाला बने होने के बावजूद अन्ना मवेशी किसानों की फैसले कर रहे सफ़ाचट थक हारकर किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को दी चेतावनी शहर कोतवाली इलाके के अशोक लाट में किसानों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन! रिपोर्ट राजकुमार बांदा

बांदा: राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस में जिलाधिकारी जे.रीभा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई

बांदा-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बांदा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जे. रीभा के कर-कमलों द्वारा किया गया।उनकी उपस्थिति में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अजय, डीपीएम कुशल यादव, डीईआईसी मैनेजर वीरेंद्र प्रताप, तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. अर्चना भारती, डॉ. एस.पी. सिंह, एमडी शरीफ, और जियाउद्दीन की…

फर्रुखाबाद:सांसद के आवास पर केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2025 दिन को सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न हुआ। सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा 2 फरवरी को पेश किए गए बजट के संबंध में वार्ता करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार का बजट जन कल्याण को समर्पित है इस बजट के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए…

प्रयागराज : महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

दिनांक-09.02.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल/सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु प्रयागराज-वाराणसी, प्रयागराज-जौनपुर, प्रयागराज-लखनऊ आदि मार्गों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेला कछार पार्किंग एरिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

रायबरेली : अमर शहीद बीर वीरा पासी मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सरेनी ब्लाक के ग्राम सभा गोविंद पुर पूरे मदारी में अमर शहीद बीर वीरापासी मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए 12 टीम के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम टीम के खिलाड़ियों में गोविंद पुर व दुधवन के खिलाड़ियों को ओमप्रकाश पासी वालीबाल संयोजक के द्वारा सर्विस देकर वालीबाल मैच प्रारम्भ किया गया। जिसमें लीग वालीबाल मैच में, 1-गोविंद पुर एवं दुधवन,2-डोकराई व रावत पुर कला,3- बंसी मेमोरियल मानपुर एवं रौतापुर 4-मानपुर एवं घुवारा 5 गोविंद पुर एवं देवगांव 6- सिहंक्लब रावत पुर एवं…

लखीमपुर : ननिहाल में रह रही युवती को फुसलाकर ले गया युवक

लखीमपुर जनपद के थाना मैलानी के एक गांव की रहने वाली युवती सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही थी। 30 जनवरी की रात 9 बजे युवती के गांव का रहने वाला अरुण अपने भाई कर्मवीर की मदद से उसे फुसला कर अपने साथ ते गया गया।लड़की घर में रखी 50 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन बातचीत उसका कोई सुराग नहीं लग सका

पीलीभीत में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा

गांव दौलतपुर हीरा में पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। बीसतपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर हीरा निवासी द्वारका प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहां है कि बीते 1 जनवरी को उसके घर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का कुंवरसेन से कहा सुनी हो गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर कुंवर सेन, कुंदन तात, प्रेमपाल पुत्र गण माखनतात तथा अमरपाल ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट कर घायल…

पीलीभीत में किशोरी की मौत का खुलासा

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह घटना 4 फरवरी को हुई थी, जिसमें शुरुआत में किशोरी के पिता ने गांव के दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार, जांच में सामने आया कि किशोरी के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे। जब यह बात परिवार को पता चली, तो शर्म के कारण किशोरी ने यह…