फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जल शक्ति मंत्री संग बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज जमापुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ से प्रभावित विभिन्न ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “आपदा की इस घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। प्रदेश सरकार…

फर्रुखाबाद:जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अमृतपुर तहसील के जमापुर मोड़ और कायमगंज तहसील के शमसाबाद मंडी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान जमापुर में 250 परिवारों तथा शमसाबाद में 300 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई। राहत वितरण के बाद मंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने इस दौरान गंगा नदी पर तटबंध बनवाने की मांग…

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर का दौरा किया। यहां पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का उन्होंने नज़दीक से जायज़ा लिया। सांसद राजपूत ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री एवं राहत पैकेट वितरित किए। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र…

फर्रुखाबाद:घायल बछड़े की मदद के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर आगे आए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पशु चिकित्सक अस्पताल के पास एक गाय का बछड़ा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना कई बार फतेहगढ़ के पशु चिकित्सक सुनील कुमार को दी, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच सकी। लाचार ग्रामीणों ने अंततः प्राइवेट डॉक्टर अंशुल पाठक को बुलाकर घायल बछड़े का इलाज कराया, लेकिन गहरी चोटों के कारण बछड़े की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस बीच भाजपा फतेहगढ़ मीडिया प्रभारी राहुल राठौर वहां से गुजर रहे…

कासगंज: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जनपद के जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के साथ जलभराव व कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

कासगंज 17 अगस्त। मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने तहसील पटियाली के ग्राम नगला हंसी में पहुंच कर जलभराव व कटान से प्रभावित लोगों के साथ संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। मा. मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी बाढ़ को लेकर अत्यन्त संवेदनशील हैं। प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित जिलों के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि…

फर्रुखाबाद: दो गुटों के बीच में चली लाठी डंडे दोनों पक्ष घायल

फर्रुखाबाद : नवाबगंज थाने के ग्राम उखरा निवासी कन्हैयालाल दीक्षित और उसी ग्राम के रहने वाले सौरभ दीक्षित के बीच लगभग पंद्रह दिन से गंदगी के पीछे विवाद चल रहा था सौरभ का गोबर कन्हैया की दीवाल के पीछे पड़ता है जिससे बरसात के कारण उस गोबर से कन्हैया के घर में सीलन और पानी आने लगा था जिससे कन्हैया के घर में गंदगी फैलने लगी थी और गंदगी के कारण कारण डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना है कन्हैया ने कई बार सौरभ से कहा कि मेरी…

फर्रुखाबाद:नागेंद्र शाक्य ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी रहे नागेंद्र शाक्य ने आज अपने क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। और बाढ़ राहत सामग्री बांटी उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। श्री शाक्य ने इस दौरान प्रभावित परिवारों को राशन व आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़े हैं। नागेंद्र शाक्य ने मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार से…

कन्नौज पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने विद्युत तार (केबिल) चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 09 बोरों में कुल 207.900 किलो सरकारी विद्युत केबिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. रोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण दोहरे, निवासी सहिल्लापुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 27 वर्ष 2. छोटे सिंह पुत्र स्व. बारेलाल उर्फ बांकेलाल, निवासी सहिल्लापुर, थाना कोतवाली कन्नौज,…

लखनऊ:विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण पर जताई आपत्ति, आरएफपी डॉक्यूमेंट को बताया “लूट का दस्तावेज”

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन द्वारा तैयार किए गए पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण संबंधी आरएफपी डॉक्यूमेंट को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। समिति ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार से मांग की है कि इस दस्तावेज को मंजूरी न दी जाए और तत्काल निरस्त किया जाए। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि आयोग ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो बिजली कर्मियों को नियामक आयोग कार्यालय पर मौन…

नई दिल्ली:एनडीए ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन मैदान में

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल और झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। सी.पी. राधाकृष्णन लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे तमिलनाडु से दो बार सांसद रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। ★राजनीतिक पृष्ठभूमि राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता माने…

रायबरेली: हवशी दरिंदे युवक ने मासूम बच्ची के साथ किया गलत काम

रायबरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। बलात्कार करने वाला दरिंदा बच्ची के ही गांव का है। बच्ची को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। मामला बछरावां थाना इलाके के एक गांव का है। यहां मज़दूरी कर परिवार पालने वाला बच्ची का पिता बीती शाम बच्चों को लेकर गांव के बाहर लगी जन्माष्टमी की झांकी दिखाने ले गया था। उसी के शोरशराबे में मौका पाकर दरिंदा बच्ची को पास ही खेत में लेकर गया…

बरेली : सिरौली थाना क्षेत्र में ठाकुर जी का मंदिर प्रांगण सिरौली थाना पुलिस के द्वारा हुआ कब्जा मुक्त तब हुआ कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम।

बरेली/आंवला – आंवला थाना सिरौली क्षेत्र में गांव लीलौर बूजूर्ग के ही एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से ठाकुर जी महाराज की जमीन और मन्दिर के प्रांगण पर अवैध कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत मंदिर के सरवरा कार ने उपजिलाधिकारी आंवला से की थी ।आपको बता दे कि लीलौर बुजुर्ग में ठाकुर जी के मंदिर में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है । इसी क्रम में इस बर्ष भी जागरण होना तय हुआ था । लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने मंदिर के प्रांगण…

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से…

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी।…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन, जनपद फतेहगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पुलिस लाइन के परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का…

फर्रुखाबाद: प्रभारी चौकी नखास इमरान फरीद ने चौकी परिसर स्थित मंदिर पर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चौकी नखास थाना कोतवाली के प्रभारी इमरान फरीद ने अपनी चौकी परिसर में बने मंदिर पर बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने स्वयं श्रीकृष्ण की…

फर्रुखाबाद : घर में घुसे चोर विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश

शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला शमसाबाद के मोहल्ला नगला गोदाम का है, जहां शुक्रवार आधी रात को चोर रामअवतार के घर में घुस गए। परिजनों के जाग जाने पर रामअवतार का पुत्र अमलेश (19)…

लखनऊ:सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लंबी चली और दोनों के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का लोकार्पण, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा जाम से राहत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजनाएँ अब हकीकत बनने जा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का लोकार्पण करेंगे। करीब ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था में गेमचेंजर साबित होंगी। अब सिंघु बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा, जो घंटों के जाम में फंस जाती थी, केवल 40 मिनट में पूरी होगी। साथ ही, मुकरबा…

कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : लूट की वारदात का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 जनपद की थाना तालग्राम पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का खुलासा कर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नगदी, पीड़ित का आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। घटना का विवरण 14 अगस्त 2025 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 167/600 पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित बृजेश कुमार यादव निवासी जनपद देवरिया की तहरीर पर…