फर्रुखाबाद:दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, सुधारात्मक कार्यों के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को विभिन्न ब्लैक स्पॉट स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत, क्षेत्राधिकारी (मोहम्मदाबाद) श्री अजय वर्मा, एनएचएआई साइट इंजीनियर श्री विश्वास मिश्रा, लोक निर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड) के अधिशासी अभियंता श्री मुरलीघर, एवं थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद सम्मिलित रहे। निरीक्षण के दौरान जैतपुर, सकवई, रोहिला चौराहा सहित काली…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की ई-लॉटरी संपन्न, 28 लाभार्थियों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की ई-लॉटरी का आयोजन अपरान्ह 12:00 बजे किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोद ने पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित लाभार्थी को ₹2 लाख मूल्य की दो देसी गायें उपलब्ध कराई जाएंगी। जनपद फर्रूखाबाद को इस योजना में कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला व 14 पुरुष) का लक्ष्य आवंटित किया गया था।…

प्रयागराज: फाफामऊ पुलिस टीम ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गंगा विहार कॉलोनी स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कूटरचित तरीके से ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर का इस्तेमाल कर नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट आदि सामानों का भण्डारण कर बेचे जाने की सूचना पर थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त पंकज केसरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केसरवानी निवासी 116 पुरानी गली फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को नकली नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट आदि सामानों व ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना…

फर्रुखाबाद: किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान तेज, 1.43 लाख किसानों की आईडी बनी, 1.07 लाख शेष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य अभियान के रूप में तेजी से संचालित किया जा रहा है। यह कार्य विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 2,50,000 किसानों में से लगभग 1,43,000 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि करीब 1,07,000 किसानों की आईडी…

फर्रुखाबाद:ग्रामसभा कुरैली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व योजनाओं की जानकारी दी गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 तहसील सदर क्षेत्र की ग्रामसभा कुरैली (वि0ख0 मोहम्मदाबाद) में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा आदि के बारे में…

फर्रुखाबाद:एएसपी डॉ. संजय सिंह व सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान — रिफ्लेक्टर टेप लगाकर बढ़ाई सुरक्षा जागरूकता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने शुक्रवार को थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान थाना कादरीगेट पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गईं, जिससे रात्रि समय में…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया सड़क सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 यातायात माह नवम्बर के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दुर्घटना बाहुल्य तिराहों एवं चौराहों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, संकेतक बोर्डों की स्थिति, सड़क की दशा, प्रकाश व्यवस्था तथा अवैध पार्किंग की समस्या का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश…

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एसपी ने ली सलामी- बलवा नियंत्रण ड्रिल से बढ़ी पुलिस की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान एसपी महोदय ने पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी/परेड का निरीक्षण करते हुए उन्हें अनुशासन और नियमों का पालन करने के संबंध…

फर्रुखाबाद: 15 नवम्बर से बिना GPS इंटीग्रेशन वाले वाहनों का खनिज परिवहन बंद, शीघ्र कराएं पंजीकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 कार्यालय जिलाधिकारी (खनिज अनुभाग) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब जिले में उपखनिजों का परिवहन केवल उन्हीं वाहनों से किया जा सकेगा जिन पर AIS 140 GPS Device लगा हो और जिसका इंटीग्रेशन विभागीय पोर्टल पर पूर्ण हो चुका हो। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-1638/आईटी सेल/2024 दिनांक 28 अक्टूबर 2025 के अनुसार राज्य में सभी उपखनिज परिवहन वाहनों का पंजीकरण विभागीय पोर्टल https://registration.vtsdgm.up-in/register पर कराना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है…

फर्रुखाबाद:’वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सजीव प्रसारण देखा गया, स्वदेशी का संकल्प लिया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद फर्रूखाबाद में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से…

फर्रुखाबाद:स्कूल बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 खिमसेपुर निवासी शैलेश सक्सेना की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब शैलेश सक्सेना सवारी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह स्कूल बस रक्षा देवी इंटर कॉलेज खिमसेपुर की थी, जिसका बस नंबर UP 76 K 8582 बताया जा रहा है। टक्कर लगते ही शैलेश सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विनोद…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, 60 किलो लहन किया गया नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 श्री सुधांशु चौधरी अपनी टीम के साथ अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण की रोकथाम के उद्देश्य से संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश देने पहुंचे। दबिश के दौरान टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि 60 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब…

प्रयागराज: 14 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 07.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 14 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम रवनिया और उदर में चकमार्ग की भूमि, ग्राम पसना में नवीन परती की भूमि, ग्राम छड़गड़ा में चकमार्ग की भूमि भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील…

प्रयागराज: 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन का आयोजन 19 नवम्बर को

खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज द्वारा दिनांक 19-11-2025 को प्रयागराज में 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन (42.195 कि०मी०) पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जा रही है। उक्त मैराथन के विजेता खिलाडियों को कुल 9,75,000- (नौ लाख पचहत्तर हजार) की इनामी राशि के अर्न्तगत जिसमे पुरूष एवं महिला वर्गाे का प्रथम पुरस्कार रू0 2,00,000/- तथा द्वितीय पुरस्कार रू0 1,00,000/- तृतीय पुरस्कार रू0 75,000/- एवं ग्यारह स्थान तक रू0 10,000/- के सांत्वना पुरस्कार (दोनो वर्गाे में) प्रदान किया जायेगा। मैराथन दिनांक 19 नवम्बर, 2025 को प्रातः 6.30…

प्रयागराज: राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स प्रयागराज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन कार्यक्रम आयोजित।

▶️प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को त्रिवेणी सभागार पुलिस लाइन्स प्रयागराज से LIVE देखा गया। ▶️कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव…

हरदोई: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का हंगामा

हरदोई:- हरदोई के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें खराब भोजन दिया जा रहा है और सफाई व्यवस्था भी खराब है उन्होंने बॉर्डन अनुल और मेष प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। छात्रों ने बताया कि भोजन में कई बार कीड़े निकल चुके हैं हॉस्टल में स्वच्छता की कमी है और वार्डन अनुल कभी वहां नहीं रुकती। शिकायत करने पर उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया जाता है सामूहिक शिकायत पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम…

कासगंज: जाटऊ अशोकपुर न्याय पंचायत के चैंपियन खिलाड़ी बने राजेश

अमांपुर (कासगंज)ब्लॉक की न्याय पंचायत जाटऊ अशोकपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर विद्यालय अभयपुरा में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रांजल, दूसरा गिरीश बाबू और तीसरा स्थान राहुल ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान निशा, दूसरा भावना और तीसरा स्थान लवली ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सोनल, द्वितीय हेमंत और…

BJP नेताओं ने की तारीफ तेज प्रताप यादव ?

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने गुरुवार (06 नवंबर) को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे और चुनाव के बाद उनकी पार्टी ‘एक बड़ी राजनीतिक ताकत’ के रूप में उभरेगी. उनकी पार्टी राज्य में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि महुआ की जनता एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी. क्यों नहीं देगी? मैंने उनके लिए काम किया है और वे इसे जानते हैं.’’ अच्छे…

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी? जानें कब पड़े थे सबसे ज्‍यादा वोट, किसकी बनी थी सरकार

बिहार में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए. शाम 5 बजे तक ही 60 फीसदी से ज्‍यादा मतदान हो चुका है, और अभी भी कई जगह लोगों की कतारें लगी हुई हैं. पुराने आंकड़े देखें तो आख‍िरी वक्‍त में वोटिंग ज्‍यादा होती है, इसल‍िए माना जा रहा है कि कम से कम 5 फीसदी वोटिंग और दर्ज होगी. अगर ऐसा हुआ तो कुल वोटिंग प्रत‍िशत 65 फीसदी के पार चला जाएगा और यह बिहार के इत‍िहास में पहली बार होगा क‍ि जब क‍िसी विधानसभा चुनाव में इतने ज्‍यादा…

फर्रुखाबाद:फरियादियों से अभद्रता में इंस्पेक्टर, झगड़ा करने में तीन सिपाही लाइन

(फर्रुखाबाद दस्तक 24 )मोहम्मदाबाद कोतवाली में आने वाले फरियादियों से अभद्रता करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण और बीते सप्ताह थाने के अंदर झगड़ा करने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। एसपी का सीयूजी नंबर रिसीव करने वाले पीआरओ ने इंस्पेक्टर के लाइनहाजिर के संदर्भ में आदेश होने की बात स्वीकार की लेकिन नाम नहीं बताया।कोतवाली में आने वाले फरियादियों से इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण के सोशल मीडिया पर सोमवार को कई वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे थे। हालांकि इन…