प्रयागराज : छोटे और मझोले व्यापारियों के जीएसटी सम्बंधित समस्याओं के समाधान व जागरूकता हेतु बैठक का किया गया आयोजन

केंद्रीय माल एवं सेवा कर आयुक्तालय इलाहाबाद द्वारा दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 को सिविल लाइन्स स्थित जीएसटी भवन के कौटिल्य सभागार में छोटे और मझोले व्यापारियों / ट्रेडर्स की जीएसटी सम्बंधित समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए एक बैठक के आयोजन किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता रजनी कान्त मिश्र, अपर आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद द्वारा की गयी. सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद के अन्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज और अनुपम कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त तथा दिलीप यादव, श्री अनुज मिश्र, असीम कुमार सिंह, अधीक्षक आदि भी बैठक में उपस्थित…

बंगाल में मुस्लिम नेता का बड़ा दावा – ‘चुनाव आयोग ने मुझे और मेरे पिता को ब्राह्मण बना दिया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया का ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की पश्चिम बंगाल इकाई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बेटे आतिश अजीज ने चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके और उनके पिता दोनों के नाम में हिंदू उपनाम ‘अवस्थी’ जोड़ दिया गया है. आतिश अजीज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं…

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘एक दीवाने की दीवानियत’?

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में सफल रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। अब आप यह फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे। फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ क्रिसमस से ठीक एक दिन बाद 26 दिसंबर 2025 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह छुट्टियों के मौसम में रिलीज हो रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे ओटीटी पर देख सकें।एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द है।…

डिनो मोरिया ने पापा के निधन के बाद किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के ये साल भी कई अच्छी यादों के साथ कई बुरी यादें भी देकर जा रहा है। इस साल हमने कई फिल्मी हस्तियों को खोया है। हाल ही में धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी नजर आई। अब डिनो मोरिया के घर भी इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्टर ने पिता के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया जिसके बाद इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें सपोर्ट के लिए धीरे-धीरे सामने उतर आए।डिनो मोरिया ने एक इमोशनल नोट के जरिए पिता…

योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, क्या हैं समझें खबर में

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को अगले वर्ष बड़ा तोहफा देने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों की डिटेल मांगी थी, ताकि खाली पदों पर नियुक्ति की जा सके. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के बाद वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरी देने की अनुमति दे दी है. ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश विभिन्न विभागों में दी जाएगी. इसमें सबसे अधिक…

अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम घोषित?

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जोशुआ डोर्न को सौंपी गई है. ऑलराउंडर जोनाथन वैन लांगे उपकप्तान होंगे. इस विश्व कप का आयोजन जनवरी-फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. वेस्टइंडीज की टीम में 19 वर्षीय बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं, जो सीनियर नेशनल टीम के लिए 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुके हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर ड्वेन गिल ने कहा, “इस टीम के गठन में हमने उनके विकास को…

भारत-साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने के बाद क्या डूब जाएंगे दर्शकों के पैसे?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20 इंटरनेशनल मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. घने कोहरे और धुंध की वजह से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हालात इतने खराब थे कि टॉस तक नहीं हो सका. करीब तीन घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो अंपायर्स ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया. इसके बाद स्टेडियम में पहुंचे हजारों दर्शक निराशा लिए वापस लौट गए. मैच रद्द होने के बाद…

इटावा :पीएमश्री विद्यालय समथर का दबदबा, ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीन छात्राएं टॉप टेन में

ष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड ताखा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय समथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के कुल 40 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीएमश्री समथर की तीन छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा स्वीटी कुमारी ने तीसरा स्थान, अनिका कुमारी ने चौथा स्थान तथा मुस्कान ने छठा स्थान हासिल किया। एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं का टॉप टेन…

कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

कासगंज 18.012.2025 को जिलाधिकारी प्रणय सिंह अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं रोडवेज बस स्टैंड पर परिवहन निगम अन्य वाहनों से लगने वाले जाम की समीक्षा लोक निर्माण विभाग व अन्य सभी स्टेक होल्डर विभाग अन्तर विभागीय समन्वय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी सड़क मार्गों का परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण कर ऐसे स्थलों को…

कासगंज:लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत उढेर पुख्ता, ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, ग्राम पंचायत कांतौर, ग्राम पंचायत अल्लीपुर बरबारा एवं ग्राम पंचायत कुरामई तहसील कासगज, जनपद कासगंज में आज दिनांक 17.12.2025 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में प्रभारी माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की अनुमति से श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री बलवंल कुमार उपाध्याय सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सदर कासगंज एवं श्री वीरपाल सिंह…

ठंड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें जिलाधिकारी कासगंज, प्रणय सिंह ने शीतलहर/ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की

ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की एडवाइजरीजिलाधिकारी महोदय कासगंज ने बताया कि ठंड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करेंजिलाधिकारी महोदय कासगंज, प्रणय सिंह ने शीतलहर/ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/हीटर/ब्लोवर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में हवा का आवागमन/वेंटिलेशन/वायु संचार बनाये रखे, ताकि कमरे में विषाक्त/जहरीली धुआँ इकट्ठा न हों। शरीर को सुखा रखें, गीले कपडे तुरन्त बदल लें, ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा…

जौनपुर /कजगांव :नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध

जौनपुर : -सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप। जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बोर्ड बैठक का जमकर विरोध करने लगे।सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य हो रहा…

निःशुल्क प्रेस विज्ञप्तिएतद्द्वारा सूचित किया जाता है, कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र०, द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ राज्य निधि मद से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में निम्न प्रावधान है।

अतः जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएँ एवं दिव्यांगजनों को अवगत कराना है कि राज्य निधि से दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण कराते हुए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन कासगंज कक्ष संख्या-13 में एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही कर प्राप्त प्रस्ताव निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र०, लखनऊ को प्रेषित किया जा सकें।

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित टैगोर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, नवाब दिलावर जंग में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं समाज में आत्मनिर्भर बनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने, किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में बिना भय के…

औरैया एसपी रह चुकी चारू निगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी से किया सम्मानि

औरैया एसपी रह चुकी चारू निगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी से किया सम्मानित। 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद को यूपी की सभी वाहिनियों में से सर्वोत्तम वाहिनी होने का खिताब मिला। आईपीएस चारू निगम को CM योगी आदित्यनाथ ने खुद सम्मानित कर दी बधाई। सर्वोत्तम वाहिनी का गौरव मिलने के बाद 47वीं वाहिनी PAC गाज़ियाबाद में खुशी का माहौल। सेना नायक चारू निगम ने अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले वाहिनी के जवानों को दी बधाई। वर्तमान में IPS चारू निगम 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद में सेनानायक के पद…

लखनऊ:रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार को सीएम योगी का तोहफा, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह आयोग प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है। प्रशांत कुमार इसी वर्ष मई माह में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से ही उनके प्रशासनिक अनुभव और सरकार से बेहतर समन्वय को देखते हुए यह कयास लगाए…

फर्रुखाबाद:सी.पी.वी.एन. में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 सी.पी. विद्या निकेतन (सी.पी.वी.एन.) में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान तथा नवाचार की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्याम मिश्रा, प्रोफेसर, विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशिका श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती रिचा रस्तोगी…

प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-689/25 धारा-137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बाबू लाल पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुधवै थाना ऊंच जनपद भदोही को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-17.12.2025 को जनपद मिर्जापुर के थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चील्ह तिराहे के पास से…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का किया गया आयोजन

प्रयागराज,जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन के प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं पेंशनरों की अन्य मांगों को विधि सम्मत ढंग से निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजन के समन्यवक मुख्य कोषाधिकारी, प्रत्यूष कुमार, श्रीमती आस्था तिवारी, संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन प्रयागराज, वरिष्ठ कोषाधिकारी सिविल लाइंस इन्दिरा भवन राजेन्द्र सिंह एवं कोषाधिकारी श्री नितेश मिश्र, श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव तथा श्रीमती नीतू सिंह यादव वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सहित अपर मुख्य चिकित्साधिकारी /…

बरेली – सृजन नेशनल स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, खिलाडियों ने दिखाया दमखम।

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – सीबीएसई सृजन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय (एथलेटिक्स प्रतियोगिता) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी के सिंह एवं प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी के सिंह के द्वारा मां सरस्वती माता एवं भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना की शपथ दिलाई गई।…