क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने दिया फैंस को तोहफा, पूरी की अपनी इस मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग

25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस फेस्टिवल मना रहा है। इस मौके पर लोग अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही अक्षय ने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है। ये सरप्राइज उनकी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा हुआ है। अक्षय ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल…

शानदार या बेकार? जानिए दर्शकों को कैसी लगी कार्तिक और अनन्या की नई फिल्म

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस रॉम-कॉम फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं। कुछ यूजर्स जहां फिल्म की जमकर सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ फिल्म को खराब बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को घिसी-पिटी स्टोरी वाली बताया है। जो डीडीएलजे और तू झूठी मैं मक्कार की नकल लगती है। जबकि एक यूजर ने निर्देशन की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह से असफल…

कासगंज :पटियाली विधान सभा कद्दावर नेता जुनैदमियां ने ककराला की बेटी को किया सम्मानित

आज 25/12/2025 को पटियाली विधानसभा के ग्राम ककराला की बेटी लक्ष्मी शर्मा राज्य स्तरीय पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई पदकों की विजेता रही बहिन कोबसपा नेता जनाब जुनैद मियां जी ने गौतम बुद्ध की तस्वीर एवं 11000 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित कियासाथ में रहे डॉ.श्री प्रेमपाल सिंह जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडलश्री रामवीर सिंह प्रधान जी जिला अध्यक्ष कासगंजडॉ.श्री विजेंद्र कुमार शाक्य जी ककराला बबलू विधानसभा अध्यक्ष हसन जी आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज समेत तीन AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि AAP नेताओं ने दिल्ली प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सांता क्लॉज को बेहोश दिखाकर ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक की मॉकरी की. वीडियो में सांता क्लॉज को मास्क पहने प्रदर्शन करते दिखाया गया, जिसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया. शिकायत के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो…

भारतीय क्रिकेट का सुनहरा साल 2025

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यह साल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि दबाव में दम दिखाने, फाइनल में संयम रखने और ट्रॉफी उठाने का साल रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू आईपीएल तक, भारतीय खिलाड़ियों और टीमों ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों प्रशंसक वर्षों से कर रहे थे। —आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत बनाम न्यूजीलैंड: इस साल 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर फिर कब्जा जमाया। —एशिया कप 2025 फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान : भारत-पाकिस्तान का मुकाबला…

T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्टार ने चुना विश्व कप स्क्वॉड, शुभमन गिल को फिर नहीं मिला मौका

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए वैकल्पिक भारतीय टीम का चयन किया। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भी शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में भी गिल शामिल नहीं हैं। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि खराब फॉर्म के चलते वह टी20 टीम में जगह नहीं बना सके जबकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें…

कासगंज :लायंस क्लब सद्भावना ने दिव्यांग को उपलब्ध कराई ट्राई साइकिल

कासगंज।लायंस क्लब कासगंज सद्भावना के अध्यक्ष ला दीपक मेहरा द्वारा श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी दिव्यांग छात्रा को ट्राई साइकिल भेंट की गई।जानकारी देते हुए लायन डॉ जयंत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी में जनपद की 12 मेधावी निर्धन छात्राओं को क्लब के सौजन्य से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया था। कुछ समय पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका…

कासगंज :बिलराम गेट सरस्वती शिशु मंदिर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अंतर्गत कथावाचक और पुरोहितों का अभ्यास वर्ग संपन्न- शहर के बिलराम गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रमकासगंज।गुरुवार को शहर के बिलराम गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कथावाचक और पुरोहितों का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश मिश्र कथावाचक ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश वशिष्ठ मौजूद रहे। प्रथम सत्र के दौरान पारिवारिक जीवन की कल्पना के संदर्भ में मुख्य वक्ता अंबिका प्रसाद प्रांत संयोजक बृज प्रांत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनंत संभावनाओं वाला…

फर्रुखाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत रामपुर ढंफरपुर मे 26 दिसंबर को करेगी पंचायत

फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों की समस्याओं को लेकर 26 दिसंबर दिन शुक्रवार से एक पंचायत का आयोजन करने जा रही है। इस पंचायत में किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या को वहीं बैठकर उसका समाधान कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किसानों से अपील की है कि किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पंचायत को सफल बनाएं और अपनी समस्या का समाधान यहीं पर पाएं। इस पंचायत में जिला अध्यक्ष जी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस पंचायत का उद्देश्य…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम रसीदपुर मई के खेत में शनिवार सुबह 45 वर्षीय सोबरन पुत्र सियाराम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सोबरन पुत्र सियाराम के रूप में…

बरेली: दंगल में स्टील बॉडी पहलवान ने भूकंप राणा को धूल चटाई हजरत निर्गुण शाह मियां के उर्स मेले में रोमांचक कुश्ती।

बरेली/आंवला -सिरौली नगर में हजरत निर्गुण शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स मेले के दंगल में आज कलियर शरीफ के पहलवान स्टील बॉडी ने भूकंप राणा को एक रोमांचक मुकाबले में धूल चटाई। इस जीत के साथ स्टील बॉडी पहलवान ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।दोनों पहलवानों के बीच यह कुश्ती बेहद चर्चा में थी। मुकाबले में काफी देर तक दांव-पेंच चले, जिससे लग रहा था कि कुश्ती बराबरी पर समाप्त होगी। हालांकि, स्टील बॉडी पहलवान ने सभी उम्मीदों के विपरीत, एक ही दांव में भूकंप राणा को…

फर्रुखाबाद:कमालगंज से लापता युवती मामला: भाई ने परिचिता पर लगाया अपहरण व बेचने का शक, पुलिस कर रही जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। युवती के भाई ने अपनी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे कहीं बेच दिए जाने की आशंका जताते हुए थाना कमालगंज में गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी पहले ही दर्ज कर ली गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बहादुरपुर निवासी राहुल पुत्र…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS): समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 तथागत सामाजिक समिति (TSS) एक समर्पित सामाजिक संगठन है, जो समाज को उच्च पद्धति, समानता और मानवीय मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है। समिति का कार्यक्षेत्र केवल सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग—वृद्धजन, युवा, छात्र और परिवार—को जोड़ते हुए एक सशक्त सामाजिक ढांचे का निर्माण करना है। वृद्धजनों का सम्मान: अनुभव का आदर TSS मानती है कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव, संघर्ष और योगदान को सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।…

फर्रुखाबाद: सुशासन सप्ताह के तहत अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर विचार गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “सुशासन दिवस” पर विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा माननीय सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया…

फर्रुखाबाद रेलवे रोड मॉडल रोड निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, ई-टेंडर जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 नगर के प्रमुख व्यावसायिक मार्ग फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन रोड के विकास को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व जिला प्रशासन द्वारा रेलवे रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का आश्वासन देते हुए दुकानों/प्रतिष्ठानों को हटाया गया था, किंतु तय समय बीत जाने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त था। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार…

हरदोई में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला

हरदोई:- हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के हरीपुरवा मोहल्ले में बुधवार सुबह एक मैदान में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। सब के पास ही खून से शनी एक ईंट मिली है पुलिस का अनुमान है कि इसी ईट से युवक का चेहरा कूच कर हत्या की गई होगी मृतक के पास से शराब की तेज गंध भी आ रही थी जिससे यह संकेत मिलता है की घटना से पहले शराब का…

फर्रुखाबाद:जल निगम की बैठक में निर्माण कार्यों की शिथिलता पर भड़के जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में बुधवार को जल निगम से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में जल निगम द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। बैठक के दौरान जब निर्माण कार्यों में हो रही शिथिलता पर चर्चा की गई, तो तमाम प्रयासों के बावजूद अधिशासी अभियंता कार्य प्रारंभ न हो पाने के संबंध में कोई भी संतोषजनक और ठोस कारण प्रस्तुत नहीं कर…

Operation Conviction’’ के तहत प्रयागराज पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप क्या हुआ समझें

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction’’ अभियान के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में जोन-गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक-24.12.2025 को मा0 न्यायालय एफ0टी0सी0 कक्ष संख्या-01 प्रयागराज द्वारा थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2010 धारा-392/412/419/420 भा0द0सं0 के अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामानन्द निवासी दलमऊ रोड मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली को धारा-411 भा0द0सं0…

नई दिल्ली:अरावली पर्वतमाला की परिभाषा पर पुनर्विचार की मांग, सांसद चंद्र शेखर ने माननीय उच्चतम न्यायालय को लिखा पत्र

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर केंद्र सरकार के दृष्टिकोण पर गंभीर चिंता जताते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय को पत्र लिखकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सांसद चंद्र शेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार की उस परिभाषा को स्वीकार किया गया है, जिसके अनुसार अरावली क्षेत्र में 100 मीटर से कम ऊँचाई…

फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं तथा कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल 112, 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। साथ…