भारतीय क्रिकेट का सुनहरा साल 2025

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यह साल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि दबाव में दम दिखाने, फाइनल में संयम रखने और ट्रॉफी उठाने का साल रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू आईपीएल तक, भारतीय खिलाड़ियों और टीमों ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों प्रशंसक वर्षों से कर रहे थे।

—आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत बनाम न्यूजीलैंड: इस साल 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर फिर कब्जा जमाया।

—एशिया कप 2025 फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान : भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है, और जब दांव पर एशिया कप की ट्रॉफी हो, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। भारत ने पांच विकेट से मुकाबला जीतकर अपना नौवां एशिया कप खिताब अपने नाम किया।

—आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : 2025 महिला क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वो कर दिखाया, जो वर्षों से सपना था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने पहला आईसीसी महिला विश्व कप जीत लिया।

—आईपीएल 2025 फाइनल आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स : आईपीएल इतिहास का सबसे भावुक और प्रतीक्षित पल 2025 में आया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली।