गौतमबुद्ध नगर : एनटीपीसी किसान आंदोलन, दादरी विधायक के दरवाजे पर धरने पर बैठे सैकड़ों किसान, मोबाइल स्विच ऑफ और दरवाजा बंद

गौतमबुद्ध नगर: दादरी विधायक के दरवाजे पर बैठे सैकड़ों किसान, मोबाइल स्विच ऑफ और दरवाजा बंद ग्रेटर नोएडा में दादरी क्षेत्र के किसान नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के विद्युत संयंत्र के खिलाफ 2 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसानों का विरोध प्रदर्शन तीखा हो गया। पुलिस के साथ झड़प हुई हैं। किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 13 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। अब अपनी मांगों को लेकर और किसान नेताओं की रिहाई के लिए सैकड़ों किसान दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर के…

प्रयागराज ; जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देव दीपावली पर्व के भव्य एवं दिव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में 07 नवम्बर, 2022 को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम सहित अन्य घाटों को सजाया जायेगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारंभ किया

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को नैनी स्थित सिरडी साई इलेक्टिकल लिमिटेड नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा टेªलर पर लगे ट्रांसफार्मर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी बंद कार्य की शुरूआत करना बहुत ही कठिन कार्य होता है और ये कार्य बंद पड़ी कारखाना की शुरूआत उसमें आपका (सीईओ) का बहुत बड़ा योगदान है। आपका लगन एवं परिश्रम काबिले तारीफ है। ये कारखाना एक बेहतरीन…

टीम इंडिया का प्लेइंग XI कैसा होगा ? दिनेश कार्तिक की चोट ने बढ़ाई कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया के प्लेइंग XI में क्या कोई बदलाव देखने को मिलेगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी सी बढ़ गई है। वहीं दिनेश कार्तिक पिछले मैच में बैक इंजरी से परेशान नजर आए थे और दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान उन्हें मैदान से लौटना पड़ा था और उनकी जगह ऋषभ पंत ने…

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ही गृह जिले बिलासपुर में हालात सामान्य नही

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बागियों से जूझती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ही गृह जिले बिलासपुर में हालात सामान्य नहीं है। खबर है कि उनकी कोशिशों के बाद भी कई बागी शांत होने के लिए तैयार नहीं हैं। खास बात है कि यह है कि टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे नेताओं में नड्डा के कुछ वफादार भी शामिल हैं। राज्य में 12 नवंबर को मतदान होना है।बिलासपुर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। फिलहाल, तीन भाजपा और एक सीट…

ट्विटर के कर्मचारियों को करना होगा 12 घंटे की नौकरी, सातों दिन करना होगा काम

टेस्ला के मालिक ने अभी-अभी ट्विटर को खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है। सीएनबीसी सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुछ ट्विटर इंजीनियरों को दिन में 12 घंटे और सप्ताह में सातों दिन काम करने के लिए कहा गया है। ट्विटर के प्रबंधकों ने कर्मचारियों से कहा है कि एलन मस्क के नए फैसलों को तय समय में पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त घंटे काम…

कॉर्मैक रोथ ने 25 की उम्र में तोड़ा दम , कैंसर से हारे जंग

हॉलीवुड जगत से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया । उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉर्मैक रोथ ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता…

रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या , खेल-खेल में बढ़ गया था विवाद

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और कलाकार की हत्या की खबर सामने आई है। मिगोस के रैपर टेकऑफ की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह ह्यूस्टन में बॉलिंग कर रहे थे। घटना के वक्त टेकऑफ के साथ 2 और रैपर मौजूद थे। फायरिंग में टेकऑफ की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि, कुआवो की हालत नाजुक है। वहीं ऑफसेट भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।टेकऑफ की उम्र सिर्फ 28 साल है और वह अपने काम की वजह से कम वक्त…

SRK के बर्थडे पर किया ट्वीट और केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा स्टार

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने केआरके को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘सर, ये पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे टाइम है, विश तो करो।’ ट्विटर यूजर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, ‘नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं हैं। थैंक्स।’ ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट में शाहरुख खान को पृथ्वी का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया था, जबकि केआरके खुद को उनसे भी बड़ा मान रहे हैं।केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से ट्रोल होते हैं, ऐसे में एक बार फिर वो बुरी…

फर्रुखाबाद :जिला कारागार में हक हमारा भी तो है @75 अभियान की हुई शुरुआत

फर्रुखाबाद 01 नवंबर 22 आज जिला कारागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में “हक हमारा भी तो है @75 ” अभियान के अंतर्गत कारागार में निरुद्ध सभी सिद्ध दोष बंदी एवम विचाराधीन बंदी महिला पुरुष का डाटा एकत्रित करने एवम सभी की विस्तृत जानकारी अपलोड करने के अभियान की शुरुआत शिवम कुमार , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को कारागार में अभियान के प्रति जागरूक करके की गई ।…

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने धान की क्रॉफ कटिंग करा कर उसका मूल्यांकन किया

प्रयागराज जिलाधिकारी ने धान की क्राफ कटिंग कराकर उसका मूल्याकन किया ग्राम प्रधान से फसलों, सिंचाई, खाद, बीज सहित सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में ली जानकारीजिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को तहसील करछना के ग्राम पंचायत भरहा में धान की 10 मीटर क्राफ कटिंग कराकर उसका मूल्याकंन किया तथा वहां पर उपस्थित ग्राम प्रधान से फसलों के बारे में जानकारी लेते हुए सिंचाई, खाद, बीज सहित ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर तहसीलदार करछना…

जौनपुर:जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए बच्चो को वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने की सलाह

जौनपुर:आज कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में दैनिक जागरण समाचार पत्र के द्वारा बाल संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बच्चों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।          कार्यक्रम में एके.एस एकेडमी मीरपुर देवकली एवं गोमती पब्लिक स्कूल छितौना के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत लक्ष्य निर्धारण एवं एकाग्रता है। सर्वप्रथम एक लक्ष्य का निर्धारण करें उसके उपरांत लक्ष्य को प्राप्त करने के…

आज से प्राइमरी स्कूलों में फिर से चलेगा यह अभियान, पूरी खबर पढ़िए

प्राइमरी स्कूलों के निरीक्षण का अभियान एक से 30 नवम्बर तक फिर चलाया जाएगा। अब भी लगभग 3805 विद्यालयों में निरीक्षण नहीं किया जा सका है। अभियान में इन स्कूलों का निरीक्षण विशेष तौर पर किया जाएगा। इससे पहले जुलाई से 20 अक्तूबर के बीच कई बार विशेष अभियान चलाया गया और इसमें 20696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों के निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। निरीक्षण के दौरान जिन अध्यापकों / कर्मियों के…

आदिवासियों के जरिए सत्ता वापसी की तैयारी हो रही गुजरात में , पीएम मोदी आज मानगढ़ धाम से करेंगे चुनावी शंखनाद

गुजरात और राजस्थान की सीमा पर स्थित 1500 आदिवासियों की शहादत स्थली मानगढ़ धाम पर पीएम मोदी और सीएम गहलोत एक मंच पर होंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालाय के धूलि वंदना कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक भी घोषित कर सकते हैं। राजनीतिक एंगल से देखा जाए तो राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। तीनों राज्यों में…

गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत

गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम…

बरेली :बुआ की लड़की के घर गया लड़का गायब, माता पिता हो रहे परेशान

बरेली :फुफेरी बहन के घर से लौट रहा युवक रास्ते से हुआ लापता , इसी बीच हम आपको बताते चलें पूरा मामला बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम उसेता का है जहां बीते दिनों पहले एक रिश्तेदारी अपनी फुफेरी बहन के यहां को कहकर साइकिल से निकला था और वहां से वापस तो हो गया लेकिन घर नहीं पहुंचा इसी बीच युवक की मां ने सूचना पुलिस को देकर बताया कि वह अपनी फुफेरी बहन के यहां जा रहा हूं कहकर साइकिल से निकला था और वहां से…

बरेली :बरेली आए मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधिओ ने अधिकारियो और सड़को को गड्डा मुक्त कराने की फरमाइस

बरेली :गोला गोकर्णनाथ मे सभा को संबोधित करने के बाद गाजियाबाद जाते समय चेंजओवर के लिए करीब 40 मिनट बरेली एयरपोर्ट रूके सीएम।अफसरों एवं जनप्रतिनिधियों संग की बैठक,इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह,सांसद धर्मेंद्र कश्यप,मेयर उमेश गौतम,एमएलसी महाराज सिंह, बिथरी विधायक डा.राघवेंद्र शर्मा,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा.केएम अरोड़ा और तमाम अफसर मौजूद रहे लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ मे हो रहे विधानसभा उपचुनाव मे सभा को संबोधित करने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस जाते समय…

फर्रुखाबाद: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अंतराज्जीय जहर खुरानी गैंग के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमशाबाद वादी राकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी 133/224 ट्रांसपोर्ट नगर, नौबस्ता दक्षिणी कमिश्ट्रेट कानपुर द्वारा उसके ट्रक के ड्राइवर से नशीली कोल्ड्रिंग पिलाकर 58000/- रूपये व एक अदद एन्ड्रायड मोवाइल ले जाने के सम्बन्ध में मुअसं-205/22 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था। घटना का अनावरण कर राकेश उर्फ बबलू पुत्र जगदीश…

ये 4 भारतीय खिलाड़ी टीम में नहीं चुने जाने से हैं निराश, एक ने कहा- भगवान सब देख रहा है

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने आखिरी बार सोमवार 31 अक्टूबर को भारतीय टीम का चयन किया। उन्होंने एक साथ चार सीरीजों के लिए चार अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है। करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को इन टीमों में मौका मिला है, लेकिन कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं चुने जाने से निराश हैं। इनमें पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, रवि बिश्नोई और उमेश यादव का नाम शामिल है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20…

फर्रुखाबाद:नकली खाद की बिक्री के विरोध में किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

फर्रुखाबाद, जनपद में नकली खाद की बिक्री करने के विरोध में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिया ज्ञापन जिसमें आज 23 अक्टूबर 2022 को थाना जहानगंज क्षेत्र में पकड़ी गयी नकली खाद को लेकर किसानो में भरी आक्रोश है और किसानो को संका है कि जिले में नकली खाद के विक्रेताओ पर कार्यवाही ना होने के कारण जनपद में और भी कंही नकली खाद के माफिया सक्रिय होंगे नकली खाद, वीज, दवाए की विक्री करने वालो पर 420 का मुकद्दमा करके जेल भेजा जाये एवं थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम…