पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक बदहाली और चरमपंथ तो चरम पर है ही। वह दुनिया का ऐसा सबसे बदतर देश भी है, जहां सामूहिक हत्या (लिंचिंग) किए जाने का जोखिम सबसे ज्यादा है। ऐसी वारदातें ईश निंदा के नाम पर आतंकी संगठनों द्वारा अंजाम दी जा रही हैं।अर्ली वार्निंग प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जोखिम आतंकी संगठन तालिबान से जुड़े संगठनों की मौजूदगी के कारण भी है। पाकिस्तान का पड़ोसी और तालिबान शासन वाला अफगानिस्तान इस सूची में सातवें नंबर पर है। वहां भी तालिबान के कब्जा करने…
Category: देश
भारत के 714 क्रिकेटर्स ने आईपीएल 2023 में रजिस्ट्रेशन कराया, ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर
IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख थी। उम्मीद के मुताबिक भारत के सबसे ज्यादा 714 क्रिकेटर्स ने अपना नाम डाला है। 277 विदेशी खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 20 खिलाड़ी एसोसिएट देश के शामिल हैं। जो क्रिकेटर इंटरनेशनल मैच खेल चुके होते हैं उन्हें कैप्ड कहा जाता है।2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले…
‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग कर रहीं रवीना टंडन भोपाल में स्कूटी से घूमीं, कचोरी-समोसे खाए
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मूवी ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान वे सड़कों पर स्कूटी से घूमकर खूब एंजॉय भी कर रही हैं। वे कचोरी और समोसे का लुत्फ भी उठा रही हैं। रवीना ने सोशल मीडिया पर एंजॉय करते हुए वीडियो भी शेयर किया है। शूटिंग से फ्री होकर वे टाइगर रिजर्व में सफारी करने भी पहुंच रही हैं।रवीना ने लिखा- भोपाल में रहने की खुशी, हर पल प्यार करने वाले लोगों की गर्मजोशी… भोपालियों जैसा सत्कार और प्रेम…
बाबा हमेशा कहते थे की अपने अंदर का बच्चा कभी खोने मत देना : बाबिल
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही फिल्म ‘कला’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान, अभिनेता ने कहा की उन्हें आज भी अपने पिता के मौत से जुड़े इमोशंस से लड़ रहे हैं। बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरूआती जर्नी पर भी बात की। पेश है बाबिल से हुई खास बातचीत के कुछ प्रमुख अंश-मैं तो काँप रहा था, कई री-टेक्स किए। सेट पर मैं प्रेशर लेकर गया था, कई सारी उम्मीदें लेकर गया था।…
सलमान खान पर सोमी अली ने फिजिकल एब्यूज का लगाया आरोप, कहा-सालों तक मुझे सिगरेट से जलाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना नाम लिए सलमान खान पर बड़ा हमला किया है। सोमी अली ने अपनी पोस्ट में सलमान खान के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया है। हालांकि सोमी ने अपने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया है। सोमी ने अपने पोस्ट में सलमान खान के अलावा उन एक्ट्रेसेस पर भी हमला बोला है जो सलमान खान का सपोर्ट करती आईं हैं। बता दें कि सोमी अली एक समय पर सलमान खान…
प्रयागराज: रोजगार मेले में 169 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा लाल बहादुर शास्त्री पाॅलीटेक्निक, माण्डा, प्रयागराज में दिनांक 01.12.2022 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्री प्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि मा0 विधायक कोरांव राजमणि जी विशिष्ट अतिथि के रूप में वी0डी0ओ0 माण्डा अमित मिश्रा, सहायक प्रबन्धक उद्योग विकास पाण्डेय तथा सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नाकर अस्थाना, जिला सेवायोजन अधिकारी चन्द्र कान्त सिंह, स0जि0रो0सहा0अधिकारी प्रशांत, विश्वमोहन द्विवेदी अनु0, भगवान दास, राम जी,…
जौनपुर:भारतीय स्टेट बैंक जौनपुर ने वृक्षारोपण के लिए टीडी कॉलेज को दिए 52 औषद्धीय पौधे
जौनपुर:तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,जौनपुर में आज भारतीय स्टेट बैंक टी.डी कॉलेज शाखा एवं क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक जौनपुर की तरफ से महाविद्यालय कैंपस में वृक्षारोपण के लिए 52 औषधीय पौधे प्रदान किए गए। वृक्षारोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ)आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसबीआई टी.डी कॉलेज के प्रबंधक अंकित कुमार राय क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री नितिन कुमार जी सम्मिलित हुए। वृक्षारोपण के पश्चात एनसीसी एवं NSS के छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह…
फर्रुखाबाद:एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एड्स और टीबी के प्रति किया जागरूक, छूने या साथ खाने से नहीं फैलता है एड्स – डॉ रंजन
फर्रुखाबाद, 1 दिसम्बर 2022 विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में छात्रों को एड्स और टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया l इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने कहा कि एड्स यानि एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है जो रोगी के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म कर देती है। एचआईवी वायरस मानव शरीर में प्रवेश करने के बाद कई सालों तक निष्क्रिय रहता है। हालांकि इस दौरान वायरस…
फर्रुखाबाद:परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को सारथी वाहन रवाना सीएमओ ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद, 1 दिसंबर 2022 पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l अभियान के दौरान इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को…
प्रयागराज:जागरूकता से हुए एड्स के मरीज जिला अधिकारी विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली शामिल हुए हजारों एनसीसी नर्सिंग छात्राएं
प्रयागराज। विश्व एड्स दिवस के मौके पर आज संगम नगरी प्रयागराज में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर एड्स कंट्रोल सोसाइटी, एनसीसी कैटेड, स्कूली बच्चों,स्वास्थ्य कर्मियों और एनजीओ से जुड़े लोगों ने सुभाष चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर तक जन जागरूकता रैली निकाली। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को जागरूक एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस बार मरीजों के प्रति समानता का भाव को लेकर जन जागरूकता रैली…
प्रयागराज:नगर पंचायत सिरसा में चुनावी सरगर्मी तेज
प्रयागराज: मेजा सिरसा नगर पंचायत सिरसा में भले ही निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण लागू नहीं किया गया परंतु नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज से देखने को मिल रही है प्रत्याशी गण आम लोगों से मिलना जुलना जोरों पर चालू कर दिया है जिससे बाजार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है चाहे वो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो चाहे सभासद अपनी अपनी आम जनमानस में मिलना जुलना जोड़ों पर चालू कर दिया है शिवकुमार संवाददाता तहसील मेजा प्रयागराज
बरेली – वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेश पर कैनन कंपनी के डुप्लीकेट प्रिंटर टोनर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज पर हुआ मुकदमा दर्ज।
बरेली – आजकल हर चीज़ की डुप्लीकेसी मार्केट में मौजूद है और वो भी बिल्कुल हूबहू असली जैसी, रत्तीभर का फर्क़ भी देखने से नहीं पता चलता है। जब तक की कोई एक्सपर्ट उसकी बारीकी से जांच न करे। कुछ ऐसा ही वाक्या आजकल बरेली में पेश आया जब कैनन कंपनी के डुप्लीकेट टोनर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज बटलर प्लाजा पर काफी समय से बिक रहे थे यह बात गुप्त सूत्रों के द्वारा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा को पता लगने पर उन्होंने बरेली पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया को…
फर्रुखाबाद:विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने किया जागरूक
फर्रुखाबाद ,आज विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने जागरूक करते हुए बताया की एड्स केवल और केवल असुरक्षित यौन संबंध एवम संक्रमित रक्त के चढ़ने से और संक्रमित इंजेक्शन से होता है। एड्स हाथ मिलाने , एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से एड्स नही फैलता। महिला बंदियों के समूह के मध्य एड्स दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ।इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद द्वारा भी बंदियों को जागरूक करते हुए बताया गया की…
फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की अलकुमनिशा ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
फर्रुखाबाद: 12 यू पी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की एक्स कैडेट अलकुमनिशा ने 65 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में, जो चैंपियनशिप केरला में स्थित तिरुअनंतपुरम में आयोजित की गई थी, में कांस्य पदक जीतकर बिटिया ने जनपद तथा उत्तर प्रदेश राज्य का नाम रोशन किया।इस चैंपियनशिप में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें जूनियर व सीनियर प्रोन पोजीशन तथा 3 पी में ( प्रोन पोजीशन नीलिंग पोजिशन,तथा स्टैंडिंग पोजीशन में )जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी,जिसमें 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की एक्स केडिट अलकुमनिशा जो…
गौतमबुद्ध नगर:YEIDA द्वारा शासन को भेजा प्रस्ताव, नोएडा एयरपोर्ट के पास बने जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम थाना
गौतमबुद्ध नगर: YEIDA द्वारा शासन को भेजा प्रस्ताव, नोएडा एयरपोर्ट के पास बने जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम थाना- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए यमुना अथॉरिटी 3500 वर्ग मीटर जमीन अलॉट करने जा रही है। यह साइबर क्राइम कोतवाली नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाई जाएगी। यमुना अथॉरिटी साईबर कोतवाली के निर्माण के लिए जमीन से लेकर निर्माण कार्य कराने के लिए तैयारी कर रही है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनने का प्रस्ताव यमुना…
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा प्राधिकरण लगाएगा बोर्ड, 01 दिसंबर से नोएडा में फ्री पार्किंग
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा प्राधिकरण लगाएगा बोर्ड, 01 दिसंबर से नोएडा में फ्री पार्किंग- नोएडा की सड़कों पर करीब 58 जगह बनी पार्किंग में गुरुवार से लोगों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। यहां मुफ्त में वाहन खड़े कर सकेंगे। इसकी वजह यह है कि यहां जिन ठेकेदारों के पास पार्किंग का ठेका था, वह बुधवार को समाप्त हो गया। अब नए ठेके होने तक पार्किंग की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। अगर कहीं पर पार्किंग शुल्क वसूला जाता हुआ मिला तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राधिकरण एफआईआर दर्ज कराएगा।यहाँ होगे मुफ्त पार्किंग स्थलसेक्टर-25…
एनडीटीवी में उथल-पुथल के बीच चैनल के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार का इस्तीफ़ा
समाचार चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. रवीश कुमार एनडीटीवी (हिंदी) के सबसे लोकप्रिय चेहरे में शुमार किए जाते हैं. पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं. इसके अलावा उन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया. हिन्दी पत्रकारिता के बहेद लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम होस्ट किए, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की…
75 घंटे तक चलेगा 75 जिलों में ‘सफाई अभियान’, नगर विकास मंत्री का ऐलान
एक दिसंबर से 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान 75 जिलों में यह अभियान चलेगाा। नगर विकास औेर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा था। उसके बाद यह नया अभियान चलेगा। इस 75 घंटे के विशेष अभियान की मॉनिटरिंग भी लगातार मॉनिटरिंग सेल से की जाएगी। नगर विकास विभाग से संबंधित नगर सेवा अभियान 30 नवंबर तक था. पूरे एक महीने से साफ सफाई…
इंडियन योग फेडेरेशन के 2 दिवसीय इवेंट का लखनऊ विश्वविद्यालय में आगाज, 11 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन और इंडियन योग फेडरेशन, यूपी नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एंड फिजिशियन एसोसिएशन के पाचन तंत्र में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का प्रभाव के विषय पर 2 दिवसीय 18वें राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए योगासन- वज्रासन, पवनमुक्तासन, कोणासन, मार्जरीआसन, वक्रासन, विपरीतकरणी आसन, व अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायम और ध्यान के माध्यम से पेट सबन्धी समस्त रोगों के लिए फायदेमंद है। पतंजलि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निधीश यादव ने बताया कि योग में…
गाजियाबाद के युवक पर मुख्यामंत्री योगी को अपशब्द कहने पर एफआईआर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशनल कमांडर ने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉट्सऐप चैटिंग करते हुए गाजियाबाद लोनी के युवक ने सीएम योगी के लिए अपशब्दों को प्रयोग किया।ऑपरेशनल कमांडर मनोज शुक्ल ने तहरीर में शिकायत में लिखा कि 27 नवंबर को संजय भाटी नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नम्बर पर स्क्रीनशॉट भेजा था। इसमें गाजियाबाद लोनी के अमित कसाना की एक चैटिंग थी।जिसमें उसने यूपी के मुख्यमंत्री…
