बरेली – सिरौली नगर पंचायत में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव /मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि सिरौली नगर पंचायत से चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को आज भारी जनसमूह, जन समर्थन के साथ मोहल्ला बंगला क्षेत्रवासियों ने सिक्कों से तौला । उसके बाद वहीं पर हुई एक सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा पिछले कई वर्षों से सिरौली में अलग-अलग दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी से…
Category: देश
बरेली – विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता कराई गई।
बरेली – दिनांक 2 दिसम्बर 2022 को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद युवा विकास समिति के तत्वाधान में जीनियस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान भुता में प्रतियोगिता कराई गई जिसमे कंप्यूटर विषय पर छात्र/छात्राओ ने स्लोगन, भाषण, निबंध, ड्राईंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया साथ ही बच्चों को टाइपिंग कम्पटीशन कराया गया विजेता बच्चों को पुरुस्कार प्रदान करने के पश्चात स्वयं सेवक अजय शर्मा जी ने सभी छात्र/छात्राओ को कंप्यूटर की बढ़ती उपयोगिता से अवगत कराया बताया एवं प्रत्येक छात्र/छात्राओ को कंप्यूटर में साक्षर होने के लिए प्रेरित किया उन्होंने…
बरेली – भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं का बढ़ रहा है हौसला। यूनिस अंसारी
बरेली – भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में विरोधियों के हौसले पस्त हुए हैं तो वही कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के हौसले बुलंद हुए है भाजपा सरकार की नाकामियों से किसान नौजवान सब परेशान है कांग्रेस पार्टी के आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक कोषाध्यक्ष यूनुस अंसारी ने आज अपने आवास पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है हम और आप आज से ही कमर कस ले कांग्रेस को सत्ता में लाना है विरोधियों का डटकर मुकाबला…
प्रयागराज : जिलाधिकारी प्रयागराज ने जनपद को निर्यात क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए इसी प्रकार और कार्यशाला की जाएं आयोजित
प्रदेश के निर्यातकों में पारस्परिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, विपर्णन सामथ्र्य के विकास हेतु उद्यमियों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में निर्यात नीति/निर्यात प्रोत्साहन से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डालर एवं उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डालर का अर्थव्यवस्था बनाने में जनपद प्रयागराज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस हेतु जनपद के उद्यमियों एव निर्याताकों को आगे आना होगा। जनपद को…
अगले सत्र से बीफार्मा-डीफार्मा की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में है पुनर्वास विवि
फार्मेसी के क्षेत्र में बढ़ रहीं संभावनाओं को देखते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए उप निदेशक नामित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। जल्द ही विवि शासन व फार्मेसी काउंसिल में आवेदन भी करेगा। कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों का फार्मेसी में रुझान बढ़ा है। इसे देखते हुए कई विश्वविद्यालयों ने इसकी पढ़ाई शुरू की है। अब पुनर्वास में भी कवायद शुरू हो गई है। रजिस्ट्रार रोहित सिंह की ओर से जारी सूचना…
रिश्वत लेते हुए उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
निजी कंपनी के सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सीबीआई से अरुण कुमार मित्तल द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैप जाल बिछाया और अरुण कुमार मित्तल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई ने लखनऊ में उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मित्तल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच इकाई ने यह कार्रवाई एक निजी कंपनी के ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेने…
दो राज्यों के बिधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात की क्यों ? पढ़िए पूरी खबर
गुजरात की लगभग आधी यानी कुल 182 में से 89 सीटों पर मतदान हो चुका है। हैरत की बात यह है कि पिछली बार यानी 2017 की बजाय इस बार इन सीटों पर चार प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। सीधा सा मतलब है कि लोगों में वोटिंग के प्रति उत्साह नहीं था। केवल परंपरागत वोट ही पड़े हैं। चाहे वे भाजपा के पक्ष के हों, कांग्रेस के पक्ष के हों या बचे-खुचे आप के पक्ष के हों! हर तरफ़ एक ही चर्चा है कि कम वोटिंग में तो सुना है…
अगर 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो उनकी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी: PCB चीफ रमीम राजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा- अगर 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो उनकी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आ सकती, सिर्फ इस वजह से टूर्नामेंट की लोकेशन शिफ्ट नहीं होनी चाहिए। भारत न आए तो न सही, लेकिन वेन्यू बदला तो सबसे पहले पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेगी।रावलपिंडी में इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान PCB चीफ ने कहा- हम टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए मरे नहीं जा रहे। होस्टिंग राइट्स हमें कोई भीख में नहीं मिले।…
गूगल के CEO सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित हुए , बोले- भारत मेरा हिस्सा है
गूगल के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दिया। उन्हें ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में 2022 के लिए पद्म भूषण दिया गया। सम्मानित होने पर पिचाई ने कहा- भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं।
पांच नाम की एक्ट्रेस जिसे चीन ने गद्दार मानकर निकाला, 4 लाख सेक्स स्लेव्स के लिए जापानी सरकार को झुकाया
चीन में ली सियांग-लैन और री कोरनजापान में योशिको यामागुचीअमेरिका में शर्ली यामागुचीऔर जापानी टीवी चैनल पर योशिका ओटाका…। ये पांच नाम एक ही महिला के हैं। असली नाम था योशिको यामागुची। ये चीन और जापान दोनों देशों में टॉप एक्ट्रेस रहीं, लेकिन खुद इनकी जिंदगी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब चीन और जापान एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे, तब ये चीन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। उस समय कम लोग ही जानते थे कि ये जापानी मूल की हैं। जब ये…
जयराम ने सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार बताया बोले कांग्रेस में लौटने नहीं देंगे
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार कहा है। रमेश ने कहा- सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी पार्टी या कांग्रेस लीडरशिप के बारे में गलत बातें नहीं कहीं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने इसके उलट काम किया। ऐसे नेता 24 कैरेट गद्दार और देशद्रोही हैं। रमेश ने आगे कहा कि सिब्बल जैसे नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती है, लेकिन सिंधिया और सरमा को कांग्रेस दोबारा स्वीकार नहीं करेगी। यह पूछे जाने…
एवरग्रीन देवानंद के 12वीं पुण्यतिथि पर जानिए उनके बारे में खास बातें
आज सदाबहार एक्टर देव आनंद की 12वीं पुण्यतिथि है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में देव आनंद पहले एक्टर थे, जिनकी लड़कियों में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग थी। देव आनंद अपनी फिल्मों के साथ ही जीने के अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले देव आनंद ब्रिटिश सरकार के मुलाजिम हुआ करते थे।फिल्म स्टार बनने की चाह में अंग्रेजों की नौकरी छोड़ी और सिनेमा का स्ट्रगल शुरू किया। अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस सुरैया से अफेयर था। ये प्यार…
अल्लू अर्जुन रूस में कर रहे फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन, घुटनों के बल बैठ खिंचाई फोटो,
एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों रूस में अपनी फिल्म पुष्पा का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वो अपने फैंस के साथ काफी मिल जुल रहे हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें अल्लू एक दिव्यांग फैन के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि अल्लू घुटनों के बल बैठ कर उस फैन के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अल्लू के इस जेस्चर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।बता दें कि अल्लू अर्जुन की…
पीलीभीत : किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक परिजनों की मदद से जबरन घर पर उठा ले गया।आरोप है कि घर में रखे माल जेवर के अलावा नगदी भी अपने साथ ले गई।काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है।मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी को बरामद करने के लिए टीम लगी…
पीलीभीत : यजमान और पुरोहित द्वारा यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि के लिए कामना की
गांव की सुख समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने पवित्र जल लाकर देव स्थानों पर चढ़ाया गया।गांव की मुख्य जगह पर बनाई गई यज्ञ वेदी पर आहुतियां देने के लिए लोग एकत्र हुए।परिक्रमा कर गांव की सुख समृद्धि के अलावा विश्व कल्याण की कामना की गई।कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखटिहाई गांव में सनातन धर्म के अनुसार हर साल अच्छे कार्यक्रम करने पर विचार किया जाता है।वैवाहिक कार्यक्रम के अलावा धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाने लगे हैं।गांव में देर शाम ग्रामीणों द्वारा पवित्र नदी से जल लाकर के देव…
पीलीभीत : सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त के लिए मंडलायुक्त को भेजा ज्ञापन।
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन भेजा।जिसमें कहा गया है कि पीलीभीत की पूरनपुर तहसील प्रशासन व भू माफिया गठबंधन के चलते तालाबों व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिए हैं।कई तालाब राजस्व अभिलेखों से गायब है।कई जगह पर सरकारी जमीनों व तालाबों को पाटकर पक्के निर्माण कर दिए गए।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूरनपुर पीलीभीत माधोटांडा मार्ग स्थित तालाब पर भू माफियाओं ने कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिए। खमरिया चुंगी से माधोटांडा रोड पर सरकारी जमीन एक व्यक्ति ने कब्जा करके पक्का…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने दिखाया जोर
शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के जनपद फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने श्रद्धेय जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य के नेत्रत्व में फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट में जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन देने के लिए फर्रुखाबाद फतेहगढ़ रोड़ पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, बाबा साहब अमर रहें, और बाबू सिंह कुशवाहा जिन्दाबाद, माननीय काशीराम का मिशन अधूरा – बाबू सिंह कुशवाहा करेंगे पूरा आदि नारों का उद्घोष करते हुए पैदलमार्च कर जिला मुख्यालय तक गये|और ज्ञापन पत्र को जिला…
पीलीभीत :कलेक्टर न्यायालय से माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2022 में कुल 148 वादों का निस्तारण।
पीलीभीत : शासन द्वारा वादों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिये जाने के उपरान्त कलेक्टर पीलीभीत के न्यायालय से माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2022 में कुल 148 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा बताया कि जनपद में त्वरित निस्तारण के लक्ष्य के साथ सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा माह अक्टूबर में 102 वादों तथा माह नवम्बर में 46 वादों का गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से स्टाम्प वादों में कुल 35 वादों का निस्तारण करते…
पीलीभीत :डिलीवरी कराने गए संविदा कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क देने की मांग की
पूरनपुरडिलीवरी कराने के लिए संविदा कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क देने की मांग की।इंकार करने पर गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं हो सकी।डिलीवरी रूम के बाहर ही महिला ने बच्चा जन्मा।उसके बाद किसी भी कर्मचारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।इस दौरान नवजात की मौत हो गई।मामले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।मामला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी फकरुद्दीन ने बताया वह भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर 30 नवंबर को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया।रात्रि…
शाहजहाँपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया
शाहजहाँपुर सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सड़को पर तेजी से बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण, यह काफी जरुरी हो चुका है कि सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाएं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों प्रति जागरूक करना है, क्योंकि मात्र इन्हीं के द्वारा ही हम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। हम सभी को यातायात नियमों को और भी कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता…
