प्रयागराज: उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज के निर्देशन में कला एवं क्राफ्ट कार्यशाला कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित संपन्न हुआ

उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य-डायट, प्रयागराज राजेंद्र प्रताप के निर्देशन में एवं प्रवक्ता(कला) डायट, प्रयागराज निधि मिश्रा के संयोजन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- प्रयागराज में कला एवं क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री हृदय राम आजाद उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य-डायट, प्रतापगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि श्री शिव लाल अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) एवं श्री आर०एन० विश्वकर्मा उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रयागराज रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य…

प्रयागराज : जिलाधिकारी एवं मेला अधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं मेलाधिकारी श्री अरविंद चैहान ने बुधवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण कर वहां पर कम्बल, बेड सीट सहित साफ-सफाई को देखा। तत्पश्चात स्वास्थ्य शिविर में दवाओं की उपलब्धता तथा देखे जाने वाले मरीजों की सूची को भी देखा तथा निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालुओं को कोई समस्या न आये। जिलाधिकारी ने कोविड के दृष्टिगत माघ मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने माघ मेला में…

प्रयागराज : सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत वाहन चालको को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु किया गया जागरूक

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन तृतीय दल श्री सुरेश कुमार मौर्य ने बताया है कि ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में बुधवार को जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान के तहत सड़कों पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग करने पर वाहन चालकों को जागरूक किया गया और निर्देश दिये गये कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। फोन आने की स्थिति में वाहन को साइड में रोक कर फोन का इस्तेमाल करें, जिससेे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा…

प्रयागराज : रबी फसलों को कीट रोग एवं खरपतवार से बचाए

वर्तमान समय में अत्यधिक सर्दी एवं बादल युक्त मौसम को देखते हुये उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) प्रयागराज मण्डल, गोपाल दास गुप्ता ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि वे अपने फसलों की नियमित निगरानी करते रहें एवं आवश्यकता पड़ने पर निम्न फसल सुरक्षा उपाय अपनाये।राई /सरसों :-माहू एवं पत्ती सुरंगक कीट के नियंत्रण हेतु एजाडीरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ई0सी0 की 2.5 लीटर या डाईमेथोएट 30% ई0सी0 या क्लोरपाइरीफॉस 20% ई0सी0 की 1.0 लीटर मात्रा मे से किसी एक रसायन को 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की…

मैं उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं; किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में मंगलवार को निवेश सम्मेलन जिला स्तर का इंवेस्टर समिट शुरू हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर पहुंचे। लखनऊ में 50 हजार करोड़ के प्रस्ताव को लेकर उद्यमियों के साथ अधिकारियों और डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री ने चर्चा की।डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी इंवेस्ट करेगा। उसकी हर एक बुनियादी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब यूपी औद्योगिक पैमाने में दुनिया में एक नंबर पर होगा। आने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का प्रधानमंत्री…

राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11:25 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने वाले संत समाज के समागम में शामिल होंगे।लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी, बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय…

15 से 21 जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलेंगी, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकली धूप,

मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी UP में बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीं लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में 4.8°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में एक से 11 जनवरी के बीच केवल साढ़े पांच घंटे ही धूप निकली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक UP में फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप मामूली रूप से कम…

5 साल में पुलिस की गोली से ढेर हुए 172 बदमाश, इस साल 11 दिन में 4 का हुआ एनकाउंटर

“ये नया उत्तर प्रदेश है, ये नई पुलिस है, अपराधियों को पाताल लोक से खोजकर गोली मारेगी।” ये शब्द यूपी के DGP डीएस चौहान के हैं। 21 नवंबर 2022 को वाराणसी में दो अपराधियों का एनकाउंटर करने के बाद उन्होंने ये बयान दिया था। नए उत्तर प्रदेश का जिक्र सबसे ज्यादा एनकाउंटर के बाद ही हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ भी अक्सर अपराधियों को सजा देने के मामले में इस शब्द का जिक्र करते हैं। यूपी पुलिस ने पिछले 52 दिन में 6 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।…

टीम इंडिया के पास श्रीलंका से लगातार 10वीं सीरीज जीतने का मौका, जानिए दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी। इस मुकाबले में विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रोहित ने इसी…

हर सप्ताह 500 मौतें ब्रिटेन के अस्पताल में , यूक्रेन से बदतर है स्थिति

ब्रिटेन का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से ठप पड़ गया है। स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल और सेवाएं ठप पड़ने से मरीज अस्पतालों के फर्श, गलियारों, फंसी हुई एंबुलेंस और अन्य जगहों पर मर रहे हैं। रॉयल कॉलेज ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन के अध्यक्ष एड्रियन बॉयल के अनुसार, ‘हर सप्ताह करीब 500 लोगों की इलाज के अभाव में जान जा रही है।’ ब्रिटेन के डॉक्टर अस्पतालों की हालत युद्धग्रस्त यूक्रेन से भी बदतर बता रहे हैं।इस साल ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से सम्मानित डॉक्टर पॉल रैनसम ने कहा कि हमारे…

शीजान ने ही तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाया था : तुनिषा के वकील का जवाब

तुनिषा सुसाइड मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है। तुनिषा के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस दिन तुनिषा ने सुसाइड की थी उस दिन उसने खाना नहीं खाया था जबकि शीजान ने खाया था। तुनिषा के वकील ने कहा- ‘तुनिषा के सुसाइड के बाद शीजान को हिरासत में लिया गया था लेकिन उस दिन उसने पुलिस को प्रॉपर बयान नही दिया था। वो लगातार अपने बयान बदलते रहता हैशीजान के वकील को कैसे पता चला कि सुसाइड वाले दिन तुनिषा ने अली से बात की थी।…

विलेन की इमेज का खौफ था कि बेटे के दोस्त घर नहीं आते थे, लेट-लतीफी पर गोविंदा को मारा था थप्पड़,

भारी-भरकम आवाज, सिहरन पैदा कर देने वाली मुस्कुराहट और किसी को भी डरा सकने वाली आंखें। ये थे बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन अमरीश पुरी। आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि है। पुरी साहब जबरदस्त कलाकार थे। ये उनकी अदाकारी का ही कमाल था कि परदे पर निभाए उनके विलेन वाले किरदार चाहे मि. इंडिया का मोगैंबो हो, तहलका का डॉन्ग हो या दामिनी का इंद्रजीत सिंह चड्ढा- सारे कैरेक्टर्स अमर हैं। उनकी विलेन वाली इमेज का रियल लाइफ में भी लोगों में इतना खौफ था कि उनके बेटे के दोस्त उनके…

मुंबई एयरपोर्ट पर दिव्या खोसला कुमार स्पॉट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार बेहद ही खूबसूरत और फिट हैं। दिव्या टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी हैं। इसी बीच हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिव्या सिंपल लुक में नजर आईं। इस दौरान दिव्या व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता और पैंट में कमाल की लग रही हैं। जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में बने हुए…

कोरबा: जहर खाकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की आत्महत्या

कोरबा: जिले के करतला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बृजलाल (52 वर्ष) पत्नी की मौत के बाद अवसाद में चला गया था। वो खेती कर अपना जीवनयापन करता था और उसके कोई बच्चे नहीं थे। जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, करतला का रहने वाला बृजलाल एकाकी जीवन जी रहा था। वो निःसंतान था और उसकी पत्नी ती मौत बीमारी के चलते कुछ साल पहले हो…

गाज़ीपुर: बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान के लीगल एडवाइजर नियुक्त किये गए ,प्रशान्त सिंह क्रांतिकारी

गाज़ीपुर : प्रशान्त सिंह क्रांतिकारी जी वकील पुत्र हुसियार सिंह अस्थायी निवासी नारहौली जलेसर जिला एटा आप को संस्था बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है 1 जनवरी 2023 से प्रभाव सेलागू किया जा चुका है । संस्था आप से आशा करती है कि आप अपने पद का सदीउपयोग करते हुए गरीब व अशहाय लोगो की मदद बिना किसी भेद भाव के करेंगे संस्था के संस्थापक राजकुमार मौर्य अध्यक्ष राकेश यादव सचिव संतोष गुप्ता कोशाध्यक्ष सावित्री मौर्य आदि संस्था के सदस्यों की सहमति से यह…

लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं बरसी पर जाने शास्त्री जी के बारे में

‘मैं अपने कमरे में सो रहा था तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। गेट पर एक महिला थी। उसने कहा- योर प्राइम मिनिस्टर इज डाइंग। मैं भागता हुआ शास्त्री जी के कमरे की तरफ बढ़ा तो वहां बरामदे में सोवियत संघ के PM अलेक्सी कोसीगिन खड़े थे। उन्होंने मुझे देखते ही दोनों हाथ ऊपर उठा दिए। भीतर डॉक्टरों की एक टीम शास्त्री जी को घेर कर खड़ी थी।‘ 11 जनवरी 1966 को रात करीब डेढ़ बजे की यह आंखों देखी है कुलदीप नैयर की। वे तब प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार थे…

गाजीपुर : जल निगम कर्मचारियों को पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने से हो रही परेशानी

जल निगम कर्मचारियों को पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने से रोषराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला उपाध्यक्ष व कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि 5 माह से बकाया वेतन न मिलने से कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दवा इलाज बच्चों का फीस राशन पानी शादी विवाह मां-बाप का सहारा तरह तरह के बहुत ही कठिनाई उठाना पड़ रहा है. कर्मचारियों की मांगे अनसुनी कर रही है. शासन और जल निगम प्रशासन जो कि हर विभाग में सातवां वेतनमान…

कोरबा:रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीजेरियन प्रसव की सुविधा प्रारंभ

कोरबा: रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब सीजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी (सीटीटी) की सुविधा प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री संजीव झा की विशेष पहल व निर्देश पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा शुरू किया गया है। इससे अस्पताल आने वाले सीजेरियन प्रसव व महिला नसबंदी के मामलों में काफी राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में आम नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से संबंधित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा…

पीलीभीत :गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलबाने गए युवक के साथ बेवजह गाली गलौज कर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की

पूरनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने गए युवक के साथ बेवजह गाली गलौज कर दी।विरोध पर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी।जिससे क्रय केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल लोगों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। तो दबंग लोगों से भी उलझ गया। शिकायत स्थानीय पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।गन्ना क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं शुरु से ही हावी हैं।कंही पर्चीयों की समस्या तो कंही तौल की समस्या आ रही है।वाहन कम होने के कारण ट्राली उतार को लेकर समस्या बनी हुई है।तहसील क्षेत्र के…

माछल के बर्फीले इलाके में गहरी खाई में गिरे, जम्मू-कश्मीर में सेना का अफसर और 2 जवान शहीद,

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सेना के 3 जवान शहीद हो गए। ये तीनों जवान भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे। इनमें 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल रेगुलर ऑपरेशन के लिए निकला था। लेकिन बर्फ के कारण गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के शव मिल गए हैं।