पूरनपुर। रविवार को मकर संक्रांति के शुभ दिन पर इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स के सदस्य माता भगवती गौशाला कल्याणपुर नवादिया मकसूदपुर मैं जाकर गायों के लिए चारों की व्यवस्था कराई। साथ ही कंबल गायों के लिए हरी सब्जियां,गुड आटा आदि चीजें दान की।सदस्यों ने मंदिर के पुजारी सहित अन्य कर्मचारियों को जैकेट ,टोपी,मोजे इत्यादि दैनिक प्रयोग की चीजें भी उपलब्ध कराई।यह प्रोजेक्ट इनरव्हील मंडल 311की सीजीआर स्मिता खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल अग्रवाल,रुचि गोयल,रोटरी रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया सम्मिलित रहे।
Category: देश
पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।कुछ लोग घरेलू कलह के चलते जहर खाने की चर्चा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द निवासी शिवकुमार पुत्र बाबूराम की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।इसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम शिव कुमार का अपने भाइयों से किसी बात को लेकर आपसे विवाद हुआ था।इसके बाद…
पीलीभीत: गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा,हादसा टला
पूरनपुर। ओवरलोड ट्राला पुल की ढलान से नीचे पलटा गया।इससे खलबली मच गई।चालक ने ट्राला से कूद कर अपनी जान बचाई।गन्ने का सीजन शुरू होते ही गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।विभागीय अधिकारियों द्वारा रोक टोक न करने से ट्रक चालक क्षमता से अधिक ट्रकों में गन्ना भरकर दौडा रहे हैं।इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।रविवार को धनाराघाट रोड पर गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड गन्ना भरकर आ रहा ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पूरनपुर बड़े पुल पर चढान होने से ओवरलोड…
पीलीभीत : कार्यों में मानकों की हो रही भारी अनदेखी में अधिकारियों का संरक्षण
पूरनपुर। नियम कायदों को ताक पर रखकर विकास कार्यों के नाम पर कथित ठेकेदारों के माध्यम से ग्राम पंचायत में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य करवाकर सरकारी धन ठिकाने लगाने की जद्दोजहद में जुटे ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, अवर अभियंता, यहां तक की सभी जिम्मेदार अधिकारी अपना-अपना कमीशन लेकर मानकों को दरकिनार करने के मामले में छूट प्रदान करने में तनिक भी संकोच नहीं कर रहे हैं। नतीजतन सरकारी धन से बनाई गई सड़के हो या फिर नाली खड़ंजा तमाम विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर कुछ…
क्रिकेटर वीवीएम लक्ष्मण की जिद और बदल गई 12वीं की लड़की की जिंदगी
श्वेता सहरावत, वो नाम जो रातोंरात पूरी दुनिया में छा गया. साउथ अफ्रीका में क्रिकेट इतिहास का पहला अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और भारत ने मेजबान को 7 विकेट से पीटकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया. भारत की जीत की स्टार रहीं श्वेता, जिन्होंने 57 गेंदों पर नाबाद 92 रन ठोके. उन्होंने अपनी तूफानी पारी में ताबड़तोड़ 20 चौके लगाए. उनकी इस तूफानी पारी के आगे पूरी दुनिया ही झुक गई. वर्ल्ड कप में तहलका मचाने से पहले उनका पिछले 7 महीने…
भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर रचा इतिहास, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा
तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और केवल 73 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज हीरो रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट झटके और श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में मकरसंक्रांति के अवसर पर जगह – जगह हुआ खिचड़ी भोज व भंण्डारा
विकास पाठक फर्रुखाबाद संवाददाता : आज मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर मेला श्री राम नगरिया में साधु संतों , कल्प वासियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा जगह जगह खिचड़ी भोज व भंण्डारे का आयोजन किया गया। ऋषि आश्रम मे स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज जी की पूर्ण तिथि पर भंण्डारे का आयोजन महंत रामानंद सरस्वती के तत्वावधान में सभी शिष्यों द्वारा संम्पंन्न किया। एवं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संस्थापक आचार्य विवेकानंद के संरक्षण में सभी पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज एवं प्रसाद वितरण कर आम जन मानस को मकर संक्रांति…
फर्रुखाबाद:राजपूत रेजिमेंटल सेन्टर में 75वां सेना दिवस मनाया गया
फर्रुखाबाद, आज 15 जनवरी 2023 को 75वां सेना दिवस मनाया स्मारक के हिस्से के रूप में फतेहगढ के करियप्पा युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिगेडियर एच एस संधू, एसएम, कमाण्डांट, राजपूत रेजिमेंटल सेंटर ने सभी रैंकों की ओर से युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दिन, सैनिकों ने राष्ट्र और इनकी सीमाओं की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और दृढ संकल्प की पुष्टि की।हर साल भारतीय सेना 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ के रूप में मनाती है, जब जनरल (बाद में फिल्ड मार्शल)…
प्रयागराज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने एक दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
प्रयागराज 15 जनवरी। मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी के द्वारा एम0एम0ए0 सभागार में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। आयोजित इंवेस्टर्स समिट में बताया गया कि जनपद प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के द्वारा 33554.10 करोड़ रू0 के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।इन्वेस्टर समिट में लगभग…
सीतापुर /मिश्रिख : नैमिषारण्य श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ निकाली शोभायात्रा
मिश्रिख (सीतापुर) नैमिषारण्य श्रीमदभागवत का सप्तम महाकुंभ का आरंभ विधि विधान से प्रारंभ हुआ।वैदिक ब्राह्मणों और साधु महात्माओं ने दूर सुदूर से आए कथा श्रोताओं के साथ शोभा यात्रा निकाल कर कथा का शुभारंभ किया। कथा की आयोजक राजेश्वरी राजपूत,मेघा राजपूत (छत्तीसगढ़) ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा व्यास के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य अमित भाई शास्त्री जी ब्यासपीठ पर सुशोभित होकर अपनी मधुर वाणी से आज से 15 जनवरी तक श्री मद भागवत कथा का रसपानकराएंगे और इसी कथा के मध्य में दूर…
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने पांच माह की अर्शिता को पोलियो की खुराक पिलाकर नियमित टीकाकरण का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद ,15 जनवरी 2023 टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है यह गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखता है यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर में पांच माह की अर्शिता को पोलियो की खुराक पिलाते समय कहीं lसीएमओ ने बताया कि आज से नगरीय क्षेत्र में भोलेपुर , रकाबगंज, नौलक्खा, साहबगंज, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में प्रतिदिन नियमित टीकाकरण किया जाएगा lजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा…
बदायूं: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया बदायूं :ग्राम उघैती शर्की में पहले से अंबेडकर पार्क थी जो ग्राम प्रधान ने उसको चिल्ड्रेन पार्क का नाम दे दिया था!जिस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने रोष जताया और शासन प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी!और कहा था कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर अंबेडकर पार्क पर जो ग्राम प्रधान ने चिल्ड्रंस पार्क का नाम दे दिया था उसको तुरंत बदलवा कर पुन: उसका…
पीलीभीत:पुलिस द्वारा अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी को और असरदार बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में आज सभी पैरोकार, हेड मुहर्रिर एवं कोर्ट मुहर्रिर की पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी गोष्ठी।
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए समयबद्ध पैरवी को और असरदार बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में आज सभी पैरोकार, हेड मुहर्रिर एवं कोर्ट मुहर्रिर की बैठक की गई। महिलाओं, कमजोर वर्ग के लोगों, पॉक्सो एक्ट, हत्या, लूट एवं अन्य बड़ी वारदातों के मुकदमों में समयबद्ध पैरवी कर कड़ी सजा दिलाने के लिए समय से माननीय न्यायालय में अभियोग से सम्बन्धित माल प्रस्तुत करने, पुलिस, डॉक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण गवाहों की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश…
गाज़ीपुर : सावित्री बाई फुले नव वर्ष मिलनोत्सव का किया गया आयोजन
गाज़ीपुर:विरनो– माता सावित्री बाई फुले नव वर्ष मिलनोत्सव व प्रबुद्ध जान सम्मेलन का कार्यक्रम दिदोहर पंचायत भवन पर सम्यक युवा मंच द्वाराआयोजित किया गया कार्क्रम में माता सावित्री बाई फुले व राष्ट्र पिता ज्योति राव फूले सहित समस्त बहुजन महा पुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के नव वर्ष व मकर संक्रांति के अवसर पर एक दूसरे को पुष्पहार पहना कर के बधाई दी गयी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जनक प्रसाद कुशवाहा विशिष्ट अतिथि सुधाकर सिंह कुशवाहा रहे । वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले के शिक्षा के…
फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेला में जेल उत्पाद केंद्र से होगी बिक्री
रामनगरीय मेले में जेल उत्पाद केंद्र से होगी बिक्री जिला जेल में बंदियों द्वारा ODOP के अंतर्गत निर्मित रामनामी पटका, रामनमी गमछा , रामनामी चादर की । जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद ने बताया की श्री राम नगरिया मेले में लगने वाली जिला प्रदर्शनी की दुकान संख्या 19 व 20 जेल को आवंटित हुई है । दिनांक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ होने पर जेल उत्पाद केंद्र से बिक्री आरंभ होगी। जिसमे ODOP के अंतर्गत निर्मित ब्लॉक प्रिंटिंग के रामनामी पटका, रामनामी…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा धनारा घाट पहुंचकर शासन से प्रस्तावित बड़े पुल के निर्माण के संबंध में किया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा शारदा नदी के धनारा घाट पर पहुंचकर शासन से प्रस्तावित बड़े पुल के निर्माण के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़े पुल के निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड से जानकारी ली गई।इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा वहां की जमीन, आबादी,नेपाल बॉर्डर सीमा आदि के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा मैप लेआउट के माध्यम से वहां की जानकारी ली। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा धनारा घाट पर पेन्टून पुल का निरीक्षण किया।…
नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, अब तक 32 शव बरामद
काठमांडू: रविवार को नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। विमान हादसे से चंद सेकेंड्स पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान क्रैश होने से पहले टेढ़ा होकर लहराता दिख रहा है।इस हादसे में अब तक 40 शव निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कुछ और शव बरामद हो सकते हैं। नेपाल की सेना के प्रवक्ता कृष्णा भंडारी की तरफ से बताया…
छत्तीसगढ़( कोरबा): जेवर चमकाने के नाम पर ठगी
कोरबा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने सोने के मंगलसूत्र को गायब कर दिया। यहां रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले रविंद्र झा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। रविंद्र की पत्नी संगीता घर में अकेली थी।इसी दौरान 2 युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनके झांसे में आ गई। उसने तांबे…
पीलीभीत:गौवंशीय पशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गौवंशीय पशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सम्मान के साथ पुलिस की मौजूदगी में पशु का अंतिम संस्कार किया।कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में एक गौवंशीय पशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा के जगदीश पांडे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाने के बाद पशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।मृत पशु को अंतिम विदाई दी गई।इस मौके पर…
पीलीभीत:धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
पूरनपुर। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया।मकर संक्रांति का पर्व प्रतिवर्ष सर्द ऋतु में लोहड़ी से ठीक अगले दिन मनाया जाता है।इस पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है।शुक्रवार को मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी का वितरण किया गया।जिसमें कुछ जगह खिचड़ी के साथ मूंगफली का भी वितरण किया गया। अमरैया कला में स्थित लाल बाबा आश्रम के अलावा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर,सिद्ध बाबा…
