अधिवक्ताओं ने अवैध निर्माण की शिकायत पर की व्यापारी की पिटाई, पढ़िए रिपोर्ट

अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने पर अधिवक्ताओं ने लखनऊ में मंगलवार को भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल की पिटाई कर दी। पिटाई होता देख व्यापारी एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अध्यक्ष की पिटाई से नाराज लखनऊ व्यापार मंडल और उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल एक हो गए। दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भूतनाथ मार्केट बंद करने का ऐलान किया है।भूतनाथ आदर्श…

बसपा प्रमुख मायावती ने के बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर माल्यार्पण किया, पढ़िए रिपोर्ट

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा के पार्टी कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने काशीराम की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित किया। इससे पहले मायावती ने ट्वीट करके लिखा कि विरोधियों के द्वारा आज भी लगातार षड्यंत्र तिरस्कार की राजनीति की जा रही है। जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता के मास्टर चाबी प्राप्त कर के देते रहना जरूरी है। इस दौरान बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व विधायक उमाशंकर सिंह समेत तमाम…

149 दिन में मिला गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ, अगवा करके पहले झाड़ियों फिर ऑटो में की थी हैवानियत

लखनऊ में चलती ऑटो में छात्रा से गैंगरेप मामले में 149 दिन बाद फैसला आ गया है। कोर्ट ने आरोपी आकाश और इमरान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला जज संजय कुमार ने 1.7 लाख का जुर्माना भी लगाया है। 15 अक्टूबर 2022 को छात्रा ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार आकाश-इमरान ने उसको अगवा कर लिया था। फिर सिर पर भारी वस्तु का वार कर बेहोशी की हालत में उसे सुशांत गोल्फ सिटी की तरफ ले गए थे। प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में…

17 घंटे से जारी है इमरान समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पत्थर-पेट्रोल बम फेंके

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश 17 घंटे से जारी है। पुलिस बुधवार को भी लाहौर के जमान पार्क में मौजूद है, यहां इमरान का घर है। तोशाखाना केस में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मंगलवार शाम से यहां मौजूद है।इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालात को संभालने के लिए जमान पार्क में एडिशनल फोर्स बुलाई गई है।…

(WPL) भारत के महिला क्रिकेट के लिए वैसे ही गेंम चेंजर होगा, जैसे IPL मेंस के लिए : पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल का मानना है कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) भारत के महिला क्रिकेट के लिए वैसे ही गेंम चेंजर होगा, जैसे IPL मेंस क्रिकेट के लिए हुआ है। वे भारतीय महिला लीग के लिए स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल और जियो सिनोमा प्लेटफॉर्म से बतौर एक्सपर्ट जुड़े हैं।बेशक, यह लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पायर करेगा। पहले हम केवल इंटरनेशनल क्रिकेट में ही लड़कियों को खेलते देखते थे, लेकिन अनकैप्ड (इंटरनेशल नहीं खेलने वाली) खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया है। वह काबिल-ए तारीफ है।उदाहरण के तौर…

पीलीभीत ; साधन सहकारी समितियों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई

साधन सहकारी समितियों पर संचालक पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई है।गांव की राजनीति से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर इस में भागीदारी करते देखे जा रहे हैं। सहकारिता को बढ़ावा मिले इसको लेकर की मंगलवार को समितियों में संचालक पदों के चुनाव के लिए घाटमपुर में नौ सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिया गया।आठ सीटों के लिए 14 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पिपरिया दुलाई में 4 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। दिलावरपुर में संचालक पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव में अपना पर्चा दाखिल कर ताल ठोंक…

लड़की ने रिजेक्ट किया तो मुंडवा लिया था सिर, बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान हुए 58 साल के

आज बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान 58 साल के हो गए हैं। उनके फिल्मी करियर के 50 साल भी हो चुके हैं। 8 साल की उम्र में फिल्म यादों की बारात से शुरू हुआ उनका एक्टिंग करियर आज तक जारी है। ये बात अलग है कि आमिर के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में आएं। चाचा नासिर हुसैन ने उनके अंदर के एक्टर को पहचाना और अपनी फिल्म से ब्रेक दिया। कयामत से कयामत तक से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक आमिर 50 फिल्में कर चुके हैं। उनकी…

पीलीभीत : माता पूर्णागिरि पैदल लोगों का जत्था बापस गांव पहुंचने पर देवी स्वरूप भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

तहसील क्षेत्र के घुंघचाई गांव से हर साल की तरह इस बार भी दस मार्च को ढाई सौ धार्मिक श्रद्धालुओं का जत्था पैदल यात्रा के साथ माता के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था।दर्शन कर मंगलवार को भक्तों का जत्था ढोल नगाडों के साथ वापस लौटा।डीजे पर वज रहे माता रानी के गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए।वापस आने पर जत्थे को विभिन्न गलियों में घुमाया गया।कई जगहों पर गुलाल उडा कर जत्थे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तीमय हो गया।…

पीलीभीत : पड्डे के साथ एक दवोचा,जेल भेजा

पूरनपुर। कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जंगल के रास्ते से एक युवक पड्डे का मुंह वांधकर मारते हुए ला रहा है।इस पर पुलिस सक्रिय हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पड्डा बरामद किया गया।जिसको पुलिस ने अपनी सुपर्दगी में लेकर एक ग्रामीण को सौंप दिया। गिरफ्तार करने के बाद उसको कोतवाली लाया गया।पुलिस ने शेरपुर कला के मोहल्ला नौगवां निवासी अकरम के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा…

पीलीभीत : युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थी।उसकी पुत्री अपनी दादी के साथ घर पर थी। बीती रात पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया।घर लौटे परिजनों ने जब युवती को घर पर नहीं पाया तो उनके होश उड़ गये। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस पर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया उन्हें ऐसे किसी भी मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं…

पीलीभीत ; बाइकों की आपसी भिड़ंत में महिला सहित चार घायल

पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खुटार थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी ओमकार अपनी पत्नी रोशनी देवी के साथ अपनी रिश्तेदारी पीलीभीत आया था।काम निपटाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।जिसमें दूसरी बाइक पर सवार शिवम व राहुल निवासी बंडा घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को…

धक् धक् गर्ल माधुरी की मां स्नेह लता दीक्षित का हुआ निधन , 91वे साल की उम्र में लिया अलविदा

बीते रविवार को एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का निधन हो गया। 91वे साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं 12 मार्च की दोपहर वर्ली के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने सोमवार को बेहद इमोशनल नोट शेयर किया।इंस्टाग्राम पर मां स्नेहलता के साथ फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- आज सुबह उठी तो आई( मां)का कमरा खाली पाया। यह हकीकत नहीं लगती है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना…

आज आलिया सबसे सफल एक्ट्रेस, एक फिल्म की फीस 15-20 करोड़

शो- कॉफी विद करण, साल 2013 और गेस्ट थे आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा। करण ने आलिया से सवाल पूछा- भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? आलिया ने तपाक से जवाब दिया – पृथ्वीराज चौहान। बस ये जवाब आया और सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया। आलिया को लेकर जोक बनने लगे। वो एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिन पर हजारों जोक बने और उन पर डम्ब (बेवकूफ) का टैग लगा दिया गया।इतनी ट्रोलिंग के बाद कोई भी नर्वस हो सकता था, लेकिन आलिया ने इसे ही अपना हथियार बना लिया।…

सीतापुर:होली परिक्रमा महोत्सव के अवसर पर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने संगीत प्रस्तुतीकरण किया और छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया

सीतापुर: मिश्रिख-नैमिषारण्य 84 कोसीय होली परिक्रमा महोत्सव के अवसर आज चौथे दिन उ०प्रा०वि०बीबीपुर कम्पोजिट मिश्रिख के 10 बच्चों द्वारा नाटक एवम् ग्रुप डान्स, सीता बाल वि०म०इ०का० महमूदाबाद के 10 बच्चों द्वारा ग्रुप डान्स, उ०प्रा०वि० भिठौली के 10 बच्चों द्वारा ग्रुप डांस , कस्तूरबा विद्यालय मिश्रिख के 10 बच्चों द्वारा ग्रुप डांस, प्रा०वि० इगलिया मिश्रिख के 10 बच्चों द्वारा ग्रुप डांस,डी०पी०वर्मा मेमा०प०इ०का० खगेसियामऊ के 10 बच्चों द्वारा ग्रुप डांस एवं प्रा०वि० मिश्रापुर के 10 बच्चों द्वारा संगीत प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम को सभी ने देखा एवं अतिप्रसन्न हुये। पढ़े बेटिया बढ़े…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गंगा सुरक्षा समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला कृषि अधिकारी का वेतन रोके जाने के साथ ही साथ सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को ही बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने नमांमि गंगे योजना के तहत चल रहे कार्यों के प्रगति, गंगा में प्रवाहित होने वाले नालों के टैपिंग कार्य की प्रगति, अर्थ…

प्रयागराज- मंडलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में आईजीआरएस, विकास प्राथमिकता कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण एवं उसकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण से अवगत भी करा दिया जाये। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित…

सीतापुर :जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया

जिला सीतापुर में आज दिनांक 14 मार्च 2023 (सू0वि0) जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार विभाग, आई0सी0सी0सी0, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, युवा कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता, भूसंरक्षण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के उन्होंने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार विभाग की शिकायतों के मास्टर रजिस्टर को देखा एवं निर्देश…

सीतापुर जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार सीतापुर में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।

सीतापुर दिनांक 14 मार्च 2023 (सू0वि0) जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार सीतापुर में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में अध्यक्ष महोदय के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय सीतापुर, अग्रणी जिला प्रबंधक सीतापुर, प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, विकास विभाग से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। बैठक के प्रारम्भ में अग्रणी जिला प्रबंधक महोदय ने अध्यक्ष महोदय एवं उपस्थित अधिकारियों/सदस्यों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अग्रणी जिला प्रबंधक महोदय ने बैठक को आगे बढ़ाते…

कासगंज : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर आ रहे भाई बहिन को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक देखने बालों ने जानकारी दी ओर बताया की कसवा कादरचोक से एक अज्ञात ट्रेक्टर स्वराज आ रहा था तभी पीछे से ही एक बाइक जिसका no up 25DE 3107 होंडा जो सोनपाल पुत्र रामकिशन चला रहा था जो कि अपने गांव थाना मकरंदपुर से बहादुर नगर जा रहा था रास्ते में पुल के ऊपर एक अज्ञात ट्रेक्टर स्वराज ने टक्कर मार दी जिससे सोनपाल और उनकी बहिन बुरी तरह से जख्मी हो गए फोन पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर दोनो व्यक्तियों को phc…

फर्रुखाबाद ; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 125 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 125 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न आपको बता दें कि फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्चियन ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ वहां पर 125 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ वही डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया है कि प्रत्येक कन्या के विवाह प्रशासन द्वारा ₹51000 व्रत जोड़े पर व्यय किए जाने की व्यवस्था की गई जिसमें ₹35000 कन्या के बैंक खाते में तथा ₹10000 की उपहार सामग्री जिसमें चांदी की पायल चांदी की बिछिया वर एवं कन्या के लिए वस्त्र…