मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन दे रही है हादसे को निमंत्राण

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन जो गांव में बिजली सप्लाई देती है उसका एक पोल बहुत ज्यादा झुका हुआ है जिससे फाल्ट होने और पोल के अधिक झुके होने से से पोल के गिरने का भी डर है। और मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर चलने वाले वाहन अधिक खतरा है। और लाइन के पास पड़ने गांव जैसे – रठेरा , नगला कोडन , कुडहार , जिजौली आदि जोकि नदी के बहुत समीप है और गाँवो की लाइन भी इन्ही पोलो से जोड़ी है…

मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रही है। वर्षा से मैनपुरी में परेशानी खड़ी हो गई है। वर्षा से अब जन-जीवन और खेती भी प्रभावित होने लगी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक हुई…

पीलीभीत :नदी से निकलकर आबादी में पहुंचा मगरमच्छ

अमरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बहने वाले नदी-नालों से निकलकर एक मगरमच्छ गांव टोंडरपुर में आबादी के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों की नज़र जब मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर भरापचपेड़ा के पास देवहा नदी में छोड़ दिया।

पीलीभीत: ब्लाक प्रमुख की भतीजी की सड़क हादसे में मौत

पीलीभीत में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सड़क हादसे में ब्लाक प्रमुख की भतीजी की मौत हो गई है। पति के साथ बाइक पर सवार होकर मंदिर में पूजा करने जा रही ब्लाक प्रमुख की भतीजी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। ब्लाक प्रमुख की भतीजी मोटरसाइकिल से जा रही थी और तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवती बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। पिकअप उसे रौंदते हुए आगे निकलकर अनियंत्रित होकर पलट…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर तीन साल से ऊपर लम्बित राजस्व वादों को निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को राजस्व से सम्बंधित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि तीन साल से अधिक के लम्बित राजस्व वादों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाये। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं शिकायतों को समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश…

फर्रुखाबाद : पेट्रोल पम्प पर खुलेआम बिक रही दिन मे बोतल मे पेट्रोल

शासन की आँखो मे धूल झोक कर पेट्रोल बोतल मे बिक रही है आप को बता दे की फर्रुखाबाद मे गुड़गांव देवी मंदिर के निकट एक पेट्रोल पम्प है जहा पर पेट्रोल बोतल मे भी दी जाती है जबकि शासन का ऐसा कोई भी शासन का आदेश नहीं है की पेट्रोल बोतल मे दी जाये कुछ महीने पहले कानपुर मे एक पेट्रोल पम्प पर भी बोतल मे पेट्रोल देने की फोटो सामने आयी थी और बो पेट्रोल पम्प उच्च अधिकारियो ने जांच कर उसे सील कर दिया था देखते है…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत के चेयरमैन पति पर आउट सोर्सिग कर्मियों को निकालने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत।

आंवला – सिरौली नगर पंचायत में आउट सोर्सिग कर्मियों को बेवजह निकाल कर एक लाख रुपये की मांग करने का सिरौली के चेयरमैन पति पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। नगर पंचायत सिरौली तहसील आंवला में तैनात आउट सोर्सिग कर्मचारी शबाब नलकूप ऑपरेटर, संजीव नलकूप आपरेटर, मोहम्मद उमर पथ प्रकाश जनरेटर चालक मोहम्मद ओवैस वाहन चालक और प्रीति बाल्मीकि ने नगर पंचायत चेयरमैन के पति मिर्जा अशपाक सकलैनी पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में मामले की शिकायत की गई…

फर्रूखाबाद: सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान सात अगस्त से,ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का किया गया उन्मुखीकरण

14 जुलाई 2023 मिशन इन्द्रधनुष अभियान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, इन्द्रधनुष के सात रंगों के समान इस मिशन इन्द्रधनुष का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण के दौरान या अन्य किसी कारणवश छूटे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का 100 प्रतिशत टीकाकरण करना है |अभियान को मूर्त रूप देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने…

फर्रुखाबाद:- चोरी के विभिन्न प्रकार के सामान सहित अंतर्राज्यीय चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण अजीत कुमार पुत्र धनपाल सिंह जाटव निवासी भारापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज, अश्वनी राठौर उर्फ अजय पुत्र राधेश्याम निवासी कसावा कोतवाली छिबरामऊ जनपद- कन्नौज,…

रायबरेली : अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों दिखा भारी आक्रोश

प्रशासन की लाख कोशिशो के बावजूद सरकारी जमीनो पर हो रहे अवैध कब्जे रुकने का नाम नहीं ले रहे है भू माफिया द्वारा क्षेत्रीय तहसीलदार व लेखपाल की मिली भगत से बेसकीमती सुरक्षित जमीनों पर बेहिनक निर्माण कार्य करा रहे है तहसील प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी इन कब्जेदारो पर कोई कार्यवाई नहीं हो पा रही है तहसील क्षेत्र के चरूहार बीक के ही एक व्यक्ति द्वारा बहादुर गंज ग्राम सभा की जमीन पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है बेसकीमती जमीन होने के चलते…

मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का आठ वर्षीय बालक मंगलवार को घर के बाहर था। तभी आरोपी प्रतिपाल सिंह बालक को अपने…

दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर…

मैनपुरी में टैंकर और कंटेनर की आमने सामने भिडंत, मच गई चीख पुकार; केबिन तोड़ कर बाहर निकाले चालक

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक सहित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। यहां की है घटनाकटरा समान मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर एक…

फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी सहायिका अशोका देवी की खबर चलाने पर उनके पुत्र होमगार्ड ने ऑन ड्यूटी पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी

ब्लॉक कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसाईं में जो आंगनवाड़ी सहायिका अशोका देवी द्वारा राशन गबन किया गया कई सालों से राशन को बंद करें कि जिस पर ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकार द्वारा कई खबरें प्रकाशित हुई। और उनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई उनको राशन का चार्ज हटा दिया गया आपको बताते चलें की शिकायतों पर उनकी अधिकारी सीडीओ विमलेश चौधरी द्वारा उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाई गई। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी को भी एप्लीकेशन दिया है। जिस पर अधिकारियों की मिलीभगत से साईं…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सेल्समैन के कारनामे का किया भंडाफोड़

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सेल्समैन के कारनामे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने थाना शमशाबाद के ग्राम सिरपालपुर निवासी सेल्समैन उपेंद्र पाल व उसके भाई रोहित को गिरफ्तार कर घर में चोरी के छिपाए गए 95050 रुपए व घटना में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया हैं। कोतवाली मोहम्मदाबाद के इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि ताजपुर देशी शराब…

मैनपुरी ; कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला में मरने जा रहा हूं, और खा लिया जहरीला पदार्थ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की…

मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर पाकर गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मनसुख गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ…

मैनपुरी ; पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बास्तील परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…

बाढ़ में डूब गया हरियाणा के गृह मंत्री का घर, नाव में सवार होकर पहुंचे विज !

हरियाणा में भी कई दिन से भारी बारिश और यमुना नदी में उत्तराखंड से छोड़े गए पानी के कारण विकट हालात बन गए हैं. हरियाणा के कम से कम 7 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. अंबाला शहर के अंदर हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. यहां तक कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का घर भी पानी में डूब गया है, जिसके चलते उन्हें घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा है. अनिल विज का नाव में सवार होकर घर जाने…

बारिश से बंद हुए रास्ते तो दूल्हा-दुल्हन ने की ऑनलाइन शादी !

हिमाचल प्रदेश में बारिश के पानी ने भारी तबाही मचाई है. लाहौल स्पीति से लेकर कुल्लू-मनाली और शिमला-मंडी तक, हर तरफ बाढ़ का भयानक कहर देखने को मिला है. रास्ते बंद हो गए हैं. इसका असर शादी-ब्याह के समारोहों पर भी पड़ा है, लेकिन इस तबाही के बीच में हिमाचल की राजधानी शिमला से एक पॉजिटिव खबर भी सामने आई है. शिमला के कोटगढ़ इलाके में बारिश की तबाही के कारण शादी टलने पर एक युवक-युवती ने ऑनलाइन ही फेरे लेकर शादी की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. लड़का शिमला…