जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने अवगत कराया है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को एलईडी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार जनपद के प्रमुख स्थानों, विभिन्न ग्रामों एवं ब्लाकों में आयोजित होने वाले किसान मेलों, विभिन्न शासकीय आयोजनों में एलईडी चला कर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक इसका लाभ मिले इसके लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एलईडी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।उन्होंने बताया कि समस्त विकास खण्डों, तहसीलों, में…
Category: राज्य
बरेली – गरीब किसान का बारिश में गिरा मकान, तहसील से जांच करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी।
थाना शाही क्षेत्र के गांव कुल्छा की गोटिया में गरीब किसान अंगन लाल का कच्चा मकान बारिश में गिरा। मीरगंज तहसील प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी।जानकारी के अनुसार कुल्छा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी विक्रम सिंह यादव ने बताया कुल्छा गांव में ग़रीब किसान अंगन लाल पुत्र बेनी राम मेहनत मजदूरी कर रोजी-रोटी कर घर गृहस्ती चलाता था। उनका मकान बारिश के चलते गिर गया। उनके घर में रखा खाने पीने का सामान खटिया, कपड़े आदि चीजें खराब हो गई। जिससे…
मैनपुरी में हर दिन बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज, बच्ची सहित दो की मौत; 58 मरीजों को किया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी डेढ़ साल की बच्ची सहित दो मरीजों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पांच अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले एक सप्ताह में 58 मरीजों को जिला अस्पताल में बुखार से संबंधित दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया है। जिले में बरसात के बीच वायरल फीवर ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वायरल की चपेट…
मैनपुरी में दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तुलसी वाटिका तिराहा के पास रविवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके साथ ही दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहनों चोरों को जेल भेजा गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर को सूचना मिली कि शहर में तुलसी वाटिका तिराहा के पास शातिर चोर बाइकों को बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर…
मैनपुरी में बिना मान्यता के अवैध रूप से कक्षा संचालन किया तो होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिना मान्यता के अवैध रूप से नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन करने वालों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने ब्लॉक प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर हो रही शिकायतों के बाद अवैध रूप से कक्षा संचालन…
पीलीभीत में काँवड़ियों से भिड़ंत-पत्थरबाजी, कैमूर में भगवान शिव के मंदिर पर पथराव-तोड़फोड़
शिव मंदिर के साथ की गई तोड़-फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मंदिर को निशाना बना रहे हैं। मुहर्रम पर उपद्रवियों द्वारा मंदिर की धार्मिक पताका को भी फाड़ा जा रहा है। पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का मातम मना रहे हैं। इस दौरान कई राज्यों के कई हिस्सों से हिंसक वारदातें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ताजिया ले जा रही भीड़ ने पहले काँवड़ियों और बाद में पुलिस पर पत्थरबाजी की।…
पीलीभीत में अगले साल से बदली नजर आएगी रेलवे जंक्शन की सूरत
अगले साल तक जंक्शन का नजारा बदला हुआ नजर आएगा। जंक्शन पर प्लेटफार्म चौड़ा होगा। सुर्कलेटिंग एरिया बढ़ाया जाएगा। जीआरपी थाने का निर्माण होगा। जंक्शन नए लुक में नजर आएगा। पीलीभीत जंक्शन का चयन भारत स्टेशन योजना के तहत हो गया है। इसके तहत तकरीबन 13.67 करोड़ की लागत से तमाम कार्य कराए जाएंगे। जिले की पहचान बनी बांसुरी को गेट पर लगाया जाएगा। जंक्शन के सुर्कलेटिंग एरिया को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जीआरपी इंस्पेक्टर का आवास तोड़ा जाएगा। जंक्शन पर बना जीआरपी थाना भी तोड़ा जाएगा। इसे पूर्व की…
पीलीभीत बवाल में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित, 125 लोगों पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को कांवड़ियों और ताजिएदारों के आमने-सामने आने के बाद बवाल हो गया था। अब इस मामले में संबंधित निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की प्राथमिक जांच के बाद रविवार को जहानाबाद के थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार और शाही चौकी प्रभारी आदित्य सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी। उनके अनुसार पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनिल…
पीलीभीत में चाट पकौड़ी के ठेले पर मासूम को जंजीर से बांधकर सो गया पिता
पीलीभीत में बाप बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का एक वीडियो सामने आया है। जहां चाट पकौड़ी के ठेले पर एक पिता अपने बेटे को जंजीर से बांधकर पास में ही सो गया। कुछ लोगों का कहना है कि मासूम खुराफाती है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मासूम का पिता शराब का आदी है, जो चाट पकौड़ी की बिक्री कराने के लिए बेटे को जंजीर से बांधकर चला जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कबीरपुर कासगंज का एक वीडियो तेजी से…
2 किलो टमाटर के लिए गिरवी रखे बच्चे, इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा
कर्ज लेने के लिए घर या सोने-चांदी की चीजों के गिरवी रखने की कई कहानियां आपने सुनी होंगी. कटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने दो बच्चों को ही टमाटर के बदले गिरवी रख दिया. एक ग्राहक ने टमाटर की दुकान में दो बच्चों को बैठाया और टमाटर खरीदने लगा. इसके बाद उसने दुकानदार से कहा कि ये टमाटर गाड़ी में रखकर आता हूं, अभी और 10 किलो टमाटर लेने हैं. इसके बाद दुकानदार ग्राहक के लौटने का इंतजार ही करता रह गया.…
रायबरेली : सत्ता के संरक्षण में सरहंग बना प्रधान पति पर अवैध कब्जा,रंगदारी समेत कई संगीन आरोप
नसीराबाद। विवादित कार्यशैली,अमर्यादित आचरण,सत्ता के संरक्षण में सरहंगी की पराकाष्ठा को पार करने वाले रायपुर टोड़ी प्रधानपति अनीता साहू के पति हनुमान साहू,समेत उनके परिवार पर अवैध कब्जा,रंगदारी,जानमाल की धमकी समेत कई संगीन आरोप लग चुके है। इस विवादित प्रधान पति पर बीते कई वर्षो से कई आरोप में कई शिकायतें थाने से लेकर कप्तान के टेबल तक पहुंच चुकी है।लेकिन आरोप है कि सत्ता के एक स्थानीय भाजपा नेता के संरक्षण में इस दागी प्रधानपति पर कानून के लंबे हाथ छोटे साबित हो रहें है। पूर्व में ग्राम सभा…
बरेली – अलखेस्वर महादेव शिव मंदिर पर चल रहे सुंदरकांड का समापन।
सिरौली । गांव लीलौर महाभारत कालीन झील के तट पर स्थित श्री अलखेस्वर महादेव शिव मंदिर पर चालीस दिन से चल रहे सुंदरकांड के पाठ का आज समापन हो गया। जहां पर बताया गया की अलकेश्वर महादेव शिव मंदिर पर चल रहे सुंदरकांड में क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए एक यज्ञ का भी आयोजन किया गया । यज्ञ अवधि में 21 जोड़ो ने शामिल होकर आहुति लगाकर सुंदरकांड का समापन करवा दिया गया कार्यक्रम में गांव के अलावा जिसमें दूरदराज से आए सैकड़ो लोगों ने भी भाग लिया…
मैनपुरी में ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; तोड़ दिया दम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह सांड ने हमला करके ई-रिक्शा चालक को मार डाला। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। मामला करहल थाना क्षेत्र के दाडी कांकन गांव की है। गांव निवासी जबर सिंह (48) शहर में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह भी…
मैनपुरी में शिवलिंग हटाकर बनाया बौद्ध विहार, दो पक्ष आए आमने सामने, दबंगों ने काट दिया बरगद का पेड़
मैनपुरी के घिरोर कल्होर पछां में हुआ विवाद एक-दूसरे पर लगाए आरोप। पेड़ काटे जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया था। लेकिन गांव के लोगों ने आपसी वैमनस्य उत्पन्न न हो इसलिए गुस्से को सहन कर लिया। काटे गए बरगद के तने का अवशेष अभी भी बौद्ध विहार पास मौजूद है। एसडीएम ने दिए हैं जांच कर कार्रवाई के आदेश। देव स्थान के नाम दर्ज है जमीनगांव कल्होर पछां में कुछ जमीन सरकारी अभिलेखों में देव स्थान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर बने चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित…
मैनपुरी : गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए। शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 455 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गांव रठेरा निवासी एड, इच्छाराम यादव को…
पीलीभीत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की राह में बिजली के खंंभे बने रोड़ा
पीलीभीत में असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम में बिजली के पोल रोड़ा बने हुए हैं। करीब सात महीने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ऊर्जा निगम के बीच मामला फंसा है। ऊर्जा निगम का कहना है कि उसे खंभे हटाने के लिए अब तक धनराशि नहीं मिली है, जबकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि पूरी धनराशि दे दी गई है। बिजली विभाग की ओर से ही खंभे हटाने में देरी हो रही है। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए असम चौराहे पर फ्लाईओवर का…
पीलीभीत में सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरण संवेदनशीलता से निस्तारित करें
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने शनिवार को विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। समिति ने कहा कि विवाहित पुत्रियों को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने का अधिकारी है। समिति के सभापति डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजन, अंगद कुमार सिंह, शहनवाज खान, उप सचिव पीएन द्विवेदी एवं समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में सभापति हरि सिंह ढिल्लो…
पीलीभीत में बरखेड़ा में ग्रामीण की पीटकर हत्या, रिश्तेदार घायल
पीलीभीत में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। उनके रिश्तेदार को भी घायल कर दिया। भगवान दास पर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हमला किया गया जब वह रिश्तेदार के साथ बाइक से बरेली से लौट रहे थे। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास शुक्रवार सुबह बरेली के थाना क्योलड़िया निवासी अपने रिश्तेदार भगवान दास पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से बरेली गए थे। काम निपटाने के बाद शाम छह बजे वह रिश्तेदार के साथ लौट रहे…
पीलीभीत में कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने, पथराव में सीओ का सिर फूटा
पीलीभीत में शनिवार शाम को कांवड़िए और ताजियेदार आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते हालात बिगड़ते गए और दोनों तरफ से पथराव चालू हो गया. जानकारी अनुसार इस पथराव में मौके पर मौजूद सीओ सदर प्रतीक दहिया के सर में चोट लगी है. यूपी के पीलीभीत में शनिवार को कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने आ गए. बताया गया कि सूचना पर पहुंचे दारोगा ने एक कांवड़िए को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद कांवड़िए आक्रोषित हो गए और जमकर बवाल मचाया. इस दौरान पत्थरबाजी…
फर्रुखाबाद: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने दस मोहर्रम के मौके पर शरबत का स्टाल लगाकर बुझाई अकीदत मंदो व जायरीनों की प्यास
कलमकारों द्वारा लगाए गए शरबत के स्टाल की भव्यता को देख कई समाजसेवियों ने अपने कर कमलों से शरबत वितरित कर स्टॉल की भव्यता में और लगाए चार चांद । प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ताहिर खान बज्जू एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में 10 मोहर्रम के दिन कर्बला मुख्य मार्ग पर शरबत का एक भव्य स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।शरबत वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने अकीदत मंदो व जायरीनो को अपने हाथों से शरबत पिलाकर जिले में…
